262701
Lakhimpur Kheri - बस में लगी भीषण आग
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना इलाके के कस्बे में खड़ी एक अनुबंधित रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन फायर ब्रिगेड के आने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
भोपाल: 48 घंटे में गिरफ्तार आरोपी, युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारता था
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *भोपाल में टारगेट कर युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारने वाला सिरफिरा,पुलिस के हत्थे चढ़ा* - कटारा हिल्स इलाके में एक ही दिन में 4 से 5 युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - आरोपी युवतियों के शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर थप्पड़ मारकर फरार हो जाता था। - नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर वारदात करने वाले 23 वर्षीय अभिषेक उइके तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। आखिरकार दीनदयाल पार्क से उसे दबोच लिया गया। - थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी की टीम ने 48 घंटे में आरोपी को पकड़कर बड़ी वारदात की आशंका टाल दी। (CCTV)0
0
Report
सीतामढ़ी में छठ महापर्व: 485 घाटों पर सुरक्षा व सुविधाओं की व्यवस्थाएं जारी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डीएम और एसपी खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है। जिले में कुल 485 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में पटाखे की चिंगारी से स्कूटर आग लगने से हड़कंप, कोई जनहानि नहीं
Aligarh, Uttar Pradesh:पटाखे की चिंगारी से एक्टिवा स्कूटर में लगी आग, वीडियो वायरल। आग की घटना से अपार्टमेंट में मचा हड़कंप। अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने आनंद फाइनेंस में आग पर पाया काबू। गनीमत रही कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। बन्नादेवी थाना इलाके के वैष्णो मैनर अपार्टमेंट की घटना।0
0
Report
सीतापुर में जुआ विवाद से युवक की हत्या, गांव में दहशत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक जुआ खेलने के दौरान आपसी विवाद में युवक की हत्या। युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई। आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप। गांव के रामू व उसके परिवार पर आरोप। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
वैशाली के सराय में गोलीबारी, अपराधी फरार, लापता युवक की तलाश जारी
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर आ रही है। वैशाली में एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है। सराय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। युवक को पहले बुलाया गया, फिर गोली मार दी गई और उसके बाद अपराधी युवक को लेकर फरार हो गए। इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर हुए फरार। वैशाली में अपराधियों का दुस्साहस, सराय में सनसनीखेज वारदात। नरेंद्र प्रबोधी गांव में युवक को पहले बुलाया, फिर मारी गोली। गोलीबारी के बाद युवक को लेकर अपराधियों के फरार होने की सूचना। लापता युवक की पहचान टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। वो मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया था। वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। वारदात की सूचना पर मौके पर सराय थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सोनू कुमार। सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां फरार हुए? क्या युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई? पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को कई एंगल से देख रही है। पुरानी रंजिश है या कोई और वजह, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर युवक को बरामद कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना, एक की मौत कई घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के 118.8 माइलस्टोन के पास आज सुबह छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली एक ट्रक से भिड़ गई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक लोग की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए सभी घायलों को कूरेभार सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है मृतक भागलपुर बिहार का रहने वाला है घायल लोगों की पहचान और पते का प्रयास पुलिस करने में जुटी हुई है लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे सभी बिहार के रहने वाले बताएं जा रहे हैं और दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे यह सभी छठ पूजा के लिए अपने गृह जनपद बिहार की तरफ जा रहे थे तभी उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गई मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके घर वालों से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल सभी घायलों का इलाज सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है0
0
Report
दीवाली पर युवक से पिटाई का मामला: आरोप-प्रमाण और पुलिस जांच के बीच क्लियरिंग
Barmer, Rajasthan:दिवाली पर युवक से पिटाई का मामला रुपये देने से इनकार किया तो लाठियों से पीटने का युवक ने लगाया आरोप! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी में बैठा रोता नजर आया युवक! वायरल वीडियो में युवक खुद बयां कर रहा है अपनी आपबीती, पुलिस का पक्ष- गाड़ी चेक करने के दौरान युवक उलझा, मारपीट के आरोपों से किया इनकार! एक तरफ युवक के गंभीर आरोप, दूसरी तरफ पुलिस का इनकार, आखिर सच क्या है? क्या युवक के आरोपों की मेडिकल जांच और निष्पक्ष पड़ताल होगी? पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच क्या संबंधित थाने से बाहर के अधिकारी करेंगे? बाड़मेर पुलिस प्रशासन कब रखेगा अपना विस्तृत पक्ष? आरोपों की सच्चाई जांच से ही आएगी सामने! सोशल मीडिया पर बाड़मेर पुलिस पर लोग सवाल उठा रहे है0
0
Report
निमाड़ में पड़वा गोवर्धन पूजा: गोबर से भगवान बनाकर नगर भ्रमण
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-दीपावली पर्व की पड़वा पर वर्षों से चली आ रही प्राचीन परंपरा का आज भी निमाड़ में हो रहा है निर्वहन पड़वा पर पशु पालक किसानों ने आज भी प्राचीन परंपरा निभाते हुवे की गोवर्धन की पूजा फिर साज सज्जा कर पशुओं को नगर में कराया भर्मण Vo-निमाड़ में अति प्राचीन परंपरा है गोवर्धन पूजा की पड़वा के दिन पशु पालक किसान सबसे पहले गोबर से भगवान गोवर्धन का निर्माण करते है फिर उसकी पूजा अर्चना की जाती है इस पूजा में दिलचस्प किस्सा भी सुनने को मिला हर गोवर्धन में दो प्रतिमाओ को बाहर की ओर आते हुवे दर्शाया गया है जबकि एक प्रतिमा घर के अंदर प्रवेश करते नजर आई जिसके बारे में जानने पर पता चला के बाहर आती प्रतिमाएं बहनों की मानी जाती है जबकि अंदर जाती हुई प्रतिमा दामाद की मानी जाती है जो परंपरा वर्षों से चली आ रही है उस परम्परा का निर्वहन आज की युवा पीढ़ी भी कर रही है पूजन के बाद पशुओं को सजाया जाता है फिर उनको नगर भर्मण करवाया जाता है मान्यता है ऐसा करने से धन धान्य सुख समृद्धि बनी रहती है कहा जाता है भगवान इंद्र के क्रोधित होने और भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाया गया था उसी के चलते निमाड़ में दीवाली की पड़वा कर आज भी गोवर्धन पूजा की परंपरा का आज भी निर्वहन किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
जशपुर में 4-5 वर्ष के बच्चे की हत्या: अंग बेचने की लालच से किया शिकार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सन्ना क्षेत्र में लापता हुए 4 से 5 वर्षीय मासूम बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया पर अधिक पैसा कमाने के तरीके तलाशते हुए बच्चों के शरीर के अंग बेचने का विचार किया और इसी कथित मंशा के चलते मासूम बालक को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने पहले बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शरीर के कुछ अंग भी निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
कोरिया: डायल 112 टीम पर मारपीट, आरोपी दारा सिंह चौहान गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग – डायल 112 के जवान से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरपारा में डायल 112 की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पति-पत्नी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के पुलिस जवानों के साथ आरोपी दारा सिंह चौहान ने मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी दारा सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।0
0
Report
झालावाड़ में दीपोत्सव धूम, द्वारकाधीश और कल्याण राय मंदिरों में छप्पन भोग
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर झालरापाटन स्थित भगवान द्वारकाधीश मंदिर परिसर में गोबर के उपलों से गोवर्धन पर्वत बनाकर महिला श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद देर शाम को देवस्थान विभाग झालावाड द्वारा भगवान द्वारकाधीश मंदिर परिसर में छप्पन भोग अन्नकूट का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान द्वारकाधीश को शुद्ध देशी घी से निर्मित 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। अन्नकूट 56 भोग के दर्शनों के लिए क्षेत्र के श्रद्धालाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस दरमियान देवस्थान विभाग द्वारा द्वारकाधीश मंदिर परिसर में प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही बैठकर प्रसादी ग्रहण की। उधर झालरापाटन शहर के ही अति प्राचीन श्री कल्याण राय मंदिर में भी छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसे देखने के लिए शहरवासी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कल्याण राय मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें भगवान कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु गण झूमते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी पर भ्रष्टाचार से जंग, 500-1000 रद्द करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Chandrababu Naidu, CM- 24 into 7 election to election to election worked & what's the trouble in elections I tried many times. I gave digital currency report. that day I have requested Prime Minister & now also I demad prime minister. I will keep Speaking on this. Rs 500, Rs, 1000 Rs,2000 should be Scrapped. Rs 100 and Rs 200only should be retained. If the technology is perfect Wealth creation is not difficult. & Eradication of poverty is also not difficult. Because all the systems have become defective every where, In all ways. Corruption is like a vicious cycle. We tried to check it.0
0
Report
मथुरा में गोवर्धन पूजा: इस्कॉन-गौड़ीय संप्रदाय के भक्त राधा कुंड पर पूजा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- ब्रज में दूसरे दिन भी मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, इस्कॉन और गौड़ीया संप्रदाय के लोग आज मना रहे हैं गोवर्धन पूजा। देश और विदेशों से गोवर्धन पूजा मनाने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं गोवर्धन, राधा कुंड में कर रहे हैं पूजा अर्चना।0
0
Report
तारण गांव में गोवर्धन पूजा: महिलाओं ने सुख-समृद्धि के लिए मांग की
Tonk, Rajasthan:टोंक तारण गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गोवर्धन पूजा पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की आकर्षक आकृति बनाकर उसे पारंपरिक तरीके से सजाया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और खुशहाल जीवन की कामना की。 इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर पर्व की खुशियां मनाईं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। गाँव में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया。0
0
Report
Advertisement
