262701
लखीमपुर खीरी -पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता थाने में बैठे धरने पर, पुलिस पर लगाया आरोप
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर थाना परिषद के अंदर धरने पर बैठ गए ,उनका आरोप है कि थाने की पुलिस सही से कार्य नहीं करती है। पूर्व विधायक सुनील लाल के भाई पर भाजपा कार्यकर्ता के पीटने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कोई भी सुनवाई नहीं करती है ,थाना सपा कार्यालय बन चुका है इनका बेटा कस्ता से भाजपा विधायक है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया में छात्रा ने दुष्कर्म और बदनामी से तंग आकर आत्महत्या; लापरवाही पर आरोप
Datia, Madhya Pradesh:दतिया। दतिया जिले के थाना गोराघाट अंतर्गत ग्राम सुनारी में 24 वर्षीय बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने सुसाइड नोट में अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना और लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। मामले में परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मृतिका रूबी साहू (24) ग्वालियर के थाना पड़ाव क्षेत्र स्थित मामा का बाजार इलाके में रहती थी। आरोप है कि दतिया जिले के ग्राम पचोखरा निवासी योगेश पुत्र दामोदर रावत ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा तथा कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों का कहना है कि पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी घरवालों को दी थी। इसके बाद परिवार ने थाना पड़ाव में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आरोप है कि आरोपी पक्ष की महिलाएं भी पीड़िता के घर पहुंचकर धमकियां देती रहीं, जिससे परिवार सामाजिक अपमान का सामना कर रहा था। बताया गया है कि मानसिक तनाव और बदनामी से आहत होकर रूबी ने ग्राम सुनारी स्थित अपने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने अंतिम पत्र में अपनी मौत के लिए आरोपी और पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस भी दतिया पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि मामला ग्वालियर के थाना पड़ाव क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार का कहना है कि मृतिका का एक भाई कमल साहू ग्वालियर में किराना दुकान चलाता है, जबकि छोटा भाई जितेंद्र साहू पुलिस विभाग में पदस्थ है। इसके बावजूद शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है.0
0
Report
रामनगर नगरपालिका के बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ: व्यापक अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया, इस दौरान दुकानों के आगे बनाए गए अवैध पटों और बढ़ाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया। नगर पालिका की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. रामनगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में नगर पालिका की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ भावनीगंज क्षेत्र में पहुंची, जहां कई दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के आगे किए गए अवैध निर्माण और बढ़ाए गए पटों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, नगर पालिका अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले कई बार दुकानदारों को नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर अब सख्त कार्रवाई की गई है। नगर पालिका के अधिसाशी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर दोबारा अतिक्रमण किया जाएगा, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी, नगर पालिका की इस कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर बना हुआ है, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन के इस अभियान का समर्थन करते हुए शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की मांग की.0
0
Report
दमोह में कलेक्टर ने अस्पतालों की बदहाली सीधे जनता के सामने रख दी
Damoh, Madhya Pradesh:कलेक्टर ने खुद बयान की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत, कहा करेंगे कार्यवाही... एंकर/ एमपी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती है तो सूबे के बुंदेलखंड में हालात बेहद चिंताजनक है यहां सरकार ने बिल्डिंग बनाकर अस्पतालों को तो चालू करा दिया लेकिन स्टाफ और डॉक्टर्स के नाम पर कुछ नहीं है। दमोह जिले से भी खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर तस्वीरें सामने आती है तो अब जिले के सबसे बड़े अफसर यानी कलेक्टर ने खुद अपनी आंखों से देखने के बाद बदहाली की कहानी सार्वजनिक की है। बेहद बेबाकी के साथ कलेक्टर ने चरमरा चुके सिस्टम को जनता और सरकार के सामने रखा है। दरअसल कुछ दिन पहले ही दमोह आए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की शिकायतें मिली थी तो डीएम ने औचक निरीक्षण का निर्णय किया और आज चिलचिलाती धूप में वो जंगली इलाके में पड़ने वाले इमलिया घाट अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में न तो कोई डाक्टर था न ही स्टाफ, हां मरीज जरूर थे और मरीजों में भी गर्भवती महिला, ये देखकर कलेक्टर खुद हैरान रह गए कि यदि अचानक महिला की कुछ हुआ तो जान जोखिम में जा सकती है। डीएम के अचानक आने की खबर लगते ही स्टाफ के कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए और फिर कलेक्टर ने उन्हें फटकार लगाई। कलेक्टर ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी वीडियो काल करके हालात दिखाए सवाल किए लेकिन सी एम एच ओ के पास कोई सार्थक जवाब नहीं मिला। कैमरे के सामने साफ गोई से कलेक्टर ने माना कि शिकायतें सही थी अभी ये एक अस्पताल है ग्रामीण क्षेत्रों में आलम ऐसा ही है। उन्होंने इस मामले में कार्यवाही करने की बात भी कही है। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह)0
0
Report
Advertisement
आगरा में भोजशाला मंदिर फैसले पर खुशी, मिठाई बंटवारे के दौरान पुलिस‑कार्यकर्ताओं में बहस
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भोजशाला मंदिर का फैसला हिंदू पक्ष में सुनाया , हिंदुओं में खुशी का माहौल, हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में ताजमहल पश्चिमी द्वार आरके स्टूडियो पर किया गई मिष्ठान वितरण , कार्यकर्ताओं ने उत्साह में मिष्ठान वितरण किया पुलिस कर्मियों और आम जनमानस में मिष्ठान वितरण , ACP ताज सुरक्षा थाना पुलिस ताजगंज फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने मंदिर की खुशी में बांट रहे कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डुओं को रोकने का किया प्रयास, पुलिस और हिंदुवादी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी बहस, आगरा ताजगंज क्षेत्र में कर रहे थे मिष्ठान वितरण0
0
Report
मंदसौर गैस सिलेंडर ब्लास्ट: चार घायल, निजी अस्पताल में भर्ती दो की हालत गंभीर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार रात एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोग घायल हो गए. हादसा हुआ जब घर में लोग खाना बना रहे थे. घायलों को सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मंदसौर रेफर किया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है. घायलों में से दो की स्थिति सामान्य है जबकि दो को ज्यादा जलने की वजह से एडमिट किया गया है. ग्राम लदुना के जगदीश राठौर अपने घर में सिलेंडर को बदल रहे थे; जैसे ही नए सिलेंडर की सील खोली, गैस लीक होने लगी और चूल्हे में जल रही आग से ब्लास्ट हो गया. किचन में बैठे राधाबाई और उनकी पुत्री प्रीति, घर में काम कर रहा परमेश्वर भी घायल हो गया. घायलों को पहले सीतामऊ अस्पताल लाया गया लेकिन बेहतर सुविधाओं के अभाव के कारण मंदसौर रेफर कर दिया गया. मंदसौर जिला चिकित्सालय में चारों का इलाज शुरू किया गया. परिवार ने जिला अस्पताल में सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. योगेश राठौर ने बताया कि घर में गैस सिलिंडर बदला जा रहा था तब गैस प्रेशर से निकलने लगी; चूल्हे की आग से आग भभक गई. चारों को बचा लिया गया लेकिन ज्यादा जलना था. जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बेहतर नहीं लगीं, इसलिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी विजय गिर ने बताया कि चार पेशेंट सीतामाऊ से रेफर किए गए हैं और घर पर टंकी ब्लास्ट से चारों जलने की घटना हुई. चार में से दो ज्यादा जलें हैं, दो मामूली। सभी को सर्जिकल वार्ड में एडमिट किया गया है.0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसला ग्राम में जनता से सुना, योजनाओं का लाभ जांचा
Raipur, Chhattisgarh:सुशासन तिहार के तहत ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: "हम यहाँ कुछ कहने नहीं, बल्कि आप लोगों से सुनने आए हैं... सरकार की योजनाओं का लाभ ज़मीन पर कितना पहुंच रहा है, यह जानने आए हैं."0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी कहरानी में CETP से जल प्रदूषण दूर, 400 इकाइयों को लाभ
Jaipur, Rajasthan:भिवाड़ी के कहरानी में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित किया जाएगा। राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति द्वारा इसके लिए 75 करोड़ रुपये के अनुदान की स्वीकृति दी गई। कहरानी ग्रीन ट्रीटर्स एसोसिएशन द्वारा 6 एमएलडी क्षमता का सीईटीपी स्थापित किया जाएगा। कहरानी, बांदापुर, पाथरेड़ी, चौपंकी औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित 400 से अधिक सदस्य इकाइयों को इसका लाभ मिलेगा। सदस्य इकाइयों द्वारा निष्कासित अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप उपचार हो सकेगा। इससे आसपास की औद्योगिक इकाइयों में जलप्रदूषण की समस्या का समाधान होगा। इससे औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य में औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीईटीपी स्थापना से जुड़ी एक नई योजना लागू की गई है। इस योजना में नया सीईटीपी स्थापित करने या स्थापित सीईटीपी को अपग्रेड करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 75 करोड़ रुपये तक अनुदान दिया जाता है।0
0
Report
हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब से मुंगेर जिला में 24×7 जांच सेवा शुरू
Munger, Bihar:मुंगेर सदर अस्पताल में जून माह से पीपीपी मोड पर आधुनिक हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से पैथोलॉजी जांच के सैंपल सदर अस्पताल भेजे जाएंगे, जहां अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सदर अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित पैथोलॉजी लैब और प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में जगह चिन्हित कर ली है। विभाग द्वारा चयनित एजेंसी ने स्थल निरीक्षण भी कर लिया है। हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब का मुख्य केंद्र सदर अस्पताल में स्थापित होगा, जबकि जिले के अन्य अस्पतालों से सैंपल कलेक्शन किया जाएगा। जिले में शुरू होने वाली हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब व्यवस्था से मरीजों को जांच सुविधा में बड़ी राहत मिलेगी। यह अत्याधुनिक लैब 24 घंटे संचालित होगी। सदर अस्पताल समेत जिले के सभी अनुमंडल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों के रक्त व अन्य सैंपल संग्रहित कर जांच के लिए सदर अस्पताल स्थित हब सेंटर भेजे जाएंगे। वहां तकनीशियनों द्वारा सैंपल की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एजेंसी द्वारा जांच रिपोर्ट सीधे मरीजों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। साथ ही संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीज अगले दिन अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल से रिपोर्ट प्राप्त कर सकें। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से जांच प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। सिविल सर्जन डॉक्टर राजू ने बताया की स्वास्थ्य विभाग पर कार्यभार होगा कम ,हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग पर कार्यभार कम होगा और मरीजों को एक ही जगह पर बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा : बाइट : डॉ. राजू, सिविल सर्जन मुंगेर。0
0
Report
सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक आक्रोश, डिक्शन फैक्ट्री के पथराव के बीच वार्ता शुरू
Noida, Uttar Pradesh:सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह डिक्शन फैक्ट्री के बाहर जोरदार हंगामा हुआ, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। जिससे आक्रोशित होकर कुछ श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी और कम्पनी का एक सुरक्षा गार्ड चोटिल हो गए। दरअसल आपको बता दें कि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डिक्शन और विंडलास कम्पनी के श्रमिक वेतन वृद्धि मांग और श्रमिकों के शोषण को लेकर पिछले दो दिनों आंदोलन पर हैं। जिसको लेकर जहां कल भी जोरदार हंगामा देखने को मिला था, वहीं आज भी यह हंगामा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह भी श्रमिकों ने भारी संख्या में डिक्शन फैक्ट्री के बाहर जोरदार हंगामा किया, तो भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश की तो श्रमिक भड़क गए, जिनमें से कुछ श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिन्हें पुलिस ने बामुश्किल काबू किया। वहीं दूसरी ओर पास की एक अन्य फैक्ट्री ग्लोबल मेडिकिट लिमिटेड के श्रमिकों ने हड़ताल कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सेलाकुई सहित आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं कम्पनी प्रबंधन और श्रमिकों से वार्ता को लेकर जिला प्रशासन और श्रम विभाग भी मौके पर पहुंचा। जिन्होंने श्रमिकों व कम्पनी प्रबंधकों से वार्ता कर जल्द ही श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
मध्यपूर्व तनाव से किशनगंज में पेट्रोल संकट, पंप खाली, लोग बंगाल से तेल भरवा रहे
Kishanganj, Bihar:मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव का सीधा असर अब किशनगंज के पेट्रोल और डीजल पंप पर दिख रहा है। एक तरफ जहां पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में अचानक से आई तेजी ने आम लोगों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है तो दूसरी तरफ किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के तीन पेट्रोल पंप में तेल नहीं होने से स्थानीय लोगों में काफी चिंता बढ़ गयी है।इन तीनो पेट्रोल पंप नंन्द लाल मिर्जामल,हमारा पंप मां और ललित पेट्रोल पंप में तेल नही होने से पंप बंद है। वही पंप बंद होने से लोग पश्चिम बंगाल में जाकर बाइक और कारों में तेल भरवा रहे है। भौगोलिक दृष्टि कोण से जिले का ठाकुरगंज प्रखंड पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले की सीमा से सटे होने से लोग किशनगंज में पेट्रोल की कमी को पड़ोसी राज्य बंगाल में जाकर बाइक या कार में तेल भरवा रहे है। वही कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने तेल की कमी का सारा ठीकरा केंद्र सरकार के माथे फोड़ रहे है।उन्होंने कहा कि ठाकुरगंज में पेट्रोल पंप में तेल नही होने से लोग परेशान है और बंगाल में जाकर तेल ले रहे है। वही जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि ठाकुरगंज में पेट्रोल पंप में तेल नहीं होने की शिकायत मिली है जिसकी जांच की गई तो पता चला कि एक पंप का एकाउंट लॉक है और दो पंप मालिक के पास फण्ड नही जमा करने से कंपनी के द्वारा तेल आपूर्ति नही की गयी है।डीएम ने कहा कि किशनगंज जिले में आपूर्ति लगातार सामान्य बनी हुई है। वही उन्होंने बंगाल के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरने की बात से साफ इंकार किया है।0
0
Report
दानापुर मंडल के DRM ने 71 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया, रेल सप्ताह समारोह सफल
Danapur, Bihar:मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार ने किया 71 रेलकर्मियों को पुरस्कृत। उत्कृष्ठ सेवा के लिए 70 वां मंडल स्तर रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन दानापुर मंडल के पूर्व मध्य रेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खगौल के सृजन प्रेक्षागृह में ‘‘70 वां रेल सप्ताह समारोह‘‘ का आयोजन किया गया 。 इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार और निशी देव, अध्यक्षा, दानापुर महिला कल्याण संगठन, उच्च अधिकारियों एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा रेल सप्ताह पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। मोबाइल के लत से होने वाले नुकसान पर एक व्यंग्यात्मक नाटक की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को खूब पसंद आई। इस अवसर पर विनोद कुमार ने कहा कि जैसा कि आपको मालूम है कि प्रतिवर्ष आपकी निष्ठा, अनुकरणीय कर्तव्यपालन एवं प्रशंसनीय कार्यों के परिणामस्वरूप मंडल स्तर पर आपको पुरस्कृत करने का यह एक प्रयास है। दानापुर मंडल भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण मंडल है जो अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है। दानापुर मंडल अटूट प्रतिबद्धता के साथ समेकित प्रयास से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधापूर्ण यात्रा हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहता है।0
0
Report
डीएम ने इलेक्ट्रिक बस से मीरगंज तक हरित ऊर्जा का संदेश दिया
Bareilly, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की। तहसील दिवस में सहभागिता हेतु जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक बस से मीरगंज तहसील तक यात्रा कर हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता भी घटाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी की इस अभिनव पहल की आमजन द्वारा सराहना की गई तथा इसे पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया गया। जिलाधिकारी के साथ इलेक्ट्रिक बस में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि अधिकारीगण मौजूद रहें।0
0
Report
Advertisement
अरामबाग में टीएमसी फैक्ट-फाइन्डिंग टीम की यात्रा; हिंसा के आरोपों की जांच शुरू
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ১৬ মে ------------------------------------------- ভোট পরবর্তী অশান্তি খতিয়ে দেখতে হুগলির পুরশুড়ায় এল তৃণমূলের ফ্যাক্ট ফাইন্ডিং টিম। এদিন প্রথমে তাঁরা পুরশুড়ার ডিহিবাতপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধানের বাড়িতে এসে দেখা করেন। অভিযোগ ভোটের ফলাফলের পর তৃণমূল প্রধানের বাড়িতে আক্রমণ করা হয়। বাড়ি ভাঙচুরের পাশাপাশি পরিবারের সদস্যদের মারধর করার অভিযোগ ওঠে বিজেপির বিরুদ্ধে। তৃণমূলের সদস্যরা পরিবারের লোকজনের সঙ্গে কথা বলে পাশে থাকার আশ্বাস দেন। যদিও পুরশুড়ার পর গোঘাট, আরামবাগ ও খানাকুলেও ঘুরবেন。 এই ফ্যাক্ট ফাইন্ডিং টিমে রয়েছেন সাংসদ প্রতিমা মণ্ডল, রাজ্যসভার সাংসদ সামিরুল ইসলাম, প্রাক্তন মন্ত্রী বীরবাহা হাঁসদা, তৃণমূল নেতা শীর্ষাণ্য বন্দ্যোপাধ্যায়। এদিন প্রথমের তারা পুরশুড়ার ডিহিবাতপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের আলাটি গ্রামের ৮৫ নং বুথে যান। প্রধান সঞ্জয় পাল,তার স্ত্রী টুম্পা পাল, প্রতিবেশি কৌশিক হালি আক্রান্ত। বিজেপি আক্রমন করে।এদের সাথে কথা বলেন তৃণমূলের প্রতিনিধি দল। পুরশুড়া থেকে আরামবাগ হয়ে গোঘাটার কোটা এলাকায় যাওয়ার কথা।সেখানে মৃত তৃণমূল কর্মী সহদেব বাগের পরিবারের সাথে কথা বলবেন বলে জানাগেছে。0
0
Report
लातेहार: नवाडीह पुल के पास नरकंकाल मिलने के बाद लूट-हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Latehar, Jharkhand:लातेहार के बरियातू थाना क्षेत्र के नवाडीह के पुल के पास 10 मई को अज्ञात सड़ा-गला नरकंकाल शव बरामद किया गया. बाद में मृतक की पहचान खेंदागिरि पूरी (उड़ीसा) निवासी शेख शदाकत अली के रूप में हुई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच तकनीकी शाखा की मदद से की और हत्याकांड का खुलासा किया. दो आरोपी इक़बाल अंसारी ग्राम चीरो थाना कुड़ू और अवध कुमार साहू कमले कुड़ू निवासी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास लूटी गई चार चक्का डाला लगी गाड़ी बरामद हुई. डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि हत्या के पीछे लूट का मामला प्रतीत होता है. शव को पहचान छुपाने के लिए शव को छुपा दिया गया था और मृतक की गाड़ी में एक लाख से अधिक कीमत की आम भी लोड थी, जो पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.0
0
Report
झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक से टकराने से बहन-भाई की मौत: जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे झांसी-कानपुर पर धर्म कांटे के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े दोनों लोगों को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शिवानी और यीशु के रूप में हुई है, दोनों सगे बहन भाई हैं और आज बाइक से अपनी बड़ी बहन की ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में खड़े ट्रक से टकराने से दोनों की मौत हो गई, वहीं मौत के बाद परिवार जनों का रो रो का बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
