261501
लखीमपुर खीरीः फरधान पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Behajam, Uttar Pradesh:फरधान थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अंडू निवासी सतीश कुमार पर जान से मार देने का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सतीश कुमार को लखीमपुर गोला मार्ग पर छाउछ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली की नई B&B नीति पर कपिल मिश्रा का बयान: अवैध होटेल-रेस्टोरेंट सभी सील
Delhi, Delhi:दिल्ली की नई B&B पॉलिसी पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा का बयान- कल जो घटना हुई है बहुत दुखद है पीड़ा दायक है और डेफिनेटली इसमें कुछ लोगों की लापरवाही भी है और अपराध भी वहां पर इलीगल रेस्टोरेंट चल रहे हैं होटल चल रहे हैं और जिस प्रकार का वहां पर काम चल रहा था ऐसा लगता है दुर्घटना की प्रतीक्षा ही थी वहां पर जब हमने पता किया तो एक छोटी यूनिट 6 कमरों का बेड एंड ब्रेकफास्ट वहां रजिस्टर्ड है पिछली सरकार के दौरान 2024 में कॉमनवेल्थ गेम्स के समय यह स्कीम आई थी और इस स्कीम में रेगुलर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी टूरिज्म डिपार्टमेंट के पास नहीं है हर 15 दिन में जो ओनर है उसको गेस्ट की लिस्ट लोकल थाने में जमा करनी होती है मजिस्ट्रेट इंक्वायरी ऑर्डर की है माननीय मुख्यमंत्री ने और जो भी दोषी होंगे उनको सजा मिलेगी जो वहां का मालिक है उसको अरेस्ट भी किया गया है अब यह योजना के loophole हमें पहले ही दिखाई दिए थे इसलिए एक महीना पहले दिल्ली सरकार ने इस पॉलिसी को withdraw भी किया था और नई पॉलिसी को टूरिज्म की वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है और इस पर जनता से राय ली जा रही है अभी उसमें हम जनता की राय ले रहे हैं और जो लुफोले होंगे उन्हें भरा जाएगा इस प्रकार की घटनाओं के प्रति मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाइए सुबह से लगातार बैठक चल रही है और दिल्ली में जहां भी इस प्रकार के प्रतिष्ठान चल रहे हैं चाहे वह अवैध रूप से चलने वाले रेस्टोरेंट हो या होटल हो या गेस्ट हाउस हो उन सबको तुरंत सील किया जाएगा बंद किया जाएगा0
0
Report
मकान विवाद में दो पक्षों में मारपीट, अस्पताल की इमरजेंसी में भी हुआ हंगामा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र के आटा बंथर गांव में पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में शिल्पी निवासी आटा बंथर और मुकेश कुमार गुप्ता सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन भाइयों के बीच मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक भाई संदीप को करीब एक वर्ष पहले घर से अलग कर दिया गया था, जबकि दूसरे भाई अनूप को भी मकान से हटाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। मारपीट में घायल हुए लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा। दोनों पक्षों के बीच अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी कहासुनी और हंगामा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमरजेंसी वार्ड में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली-आधारित कॉल सेंटर घोटाले में युवक गिरफ्तार: पुलिस ने किया खुलासा
Ahmedabad, Gujarat: અમદાવાદના દાણીલીમડા વિસ્તારમાંથી એક અનોખા કોલ સેન્ટર કૌભાંડનો પર્દાફાશ થયો છે. સામાન્ય રીતે મોટા સેટઅપમાં ચાલતા કોલ સેન્ટરો પર પોલીસ કાર્યવાહી થતી હોય છે, પરંતુ આ કેસમાં એક યુવક પોતાના ઘરમાં જ છેલ્લા બે વર્ષથી ગેરકાયદે કોલ સેન્ટર ચલાવતો હતો. અમેરિકન નાગરિકોને લોન અપावવાની લાલચ આપી છેતરપિંડી આચરતા આરોપીની દાણીલીમડા પોલીસે ધરપકડ કરી છે. ઘટના દાણીલીમડા વિસ્તારમાં શ્રદ્ધા પાર્ક સોસાયટીમાં બની હતી. આરોપી પોતાની ઓળખે નવીન અને આલોચી રીતે પ્રોમિન્સી તરીકે રજૂ કરતો હતો. તપાસમાં સામે આવ્યું છે કે આરોપી ગૂગલ વોઇસ ਡાયલર સોફ્ટવેર દ્વારા અમેરિકાનો નંબર ડિસ્પ્લે કરીને પીડિતોને સંપર્ક કરતો હતો. લોન મંજૂર થવાના આભાસ આપીને ઓછા ક્રેડિટ સ્કોર ધરાવતા લોકોને લોન આપવા અથડાવતો હતો. પૈસાને ઇમ્પોર્ટન્ટ માહિતી મેળવી લેતો હતો. પોલીસે આરોપી પાસેથી લેપટોપ, બે મોબાઇલ ફોન, રૂાફટર અને હેડફોન સહિતના ચાહનામા મુદ્દામાલ કબજે કરી ડિજિટલ ડેટા આધારે વધુ તપાસ હાથ ધરી છે.0
0
Report
Advertisement
पानी की समस्या के विरोध में कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव किया
Katni, Madhya Pradesh:पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव पानी की समस्या को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर निगम का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर मटके रखकर प्रदर्शन किया क congressional कार्यकर्ता ने बताया कि फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 में पानी की समस्या बनी हुई है घरो तक पानी नहीं मिल रहा है पाइप लाइन फूटी है सीवर लाइन के लिए सड़के खुदी पड़ी है गड्ढे किए गए है काम के दौरान पाइप लाइन फोड़ दी गई है घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है जनता परेशान हो रही है इस लिए हम नगरनिगम जनता के साथ प्रदर्शन करने को मजबूर है0
0
Report
जयपुर में अनु मीणा आत्महत्या केस: पति गौतम मीणा गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले अनु मीणा केस से जुड़ी खबर जयपुर पुलिस ने अनु मीणा के पति गौतम मीणा को गिरफ्तार FIR दर्ज होने के 21 दिन बाद हुई आरोपी पति की गिरफ्तारी राजस्थान में PWD विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है आरोपी पति गौतम मीणा अनु मीणा के परिवार वालों ने इस मामले में 15 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी जयपुर मानसरोवर एसीपी आदित्य काकडे है मामले में जांच अधिकारी डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने कहा कि पिछले 15 दिन से पुलिस टीमें गौतम मीणा के पीछे लगी थीं ख़ुदकुशी मामले से जुड़े सभी डिजिटल एविडेंस का विश्लेषण किया जा रहा है, पूछताछ में जो नए तथ्य आयेंगे उनके आधार पर भी होगी जांच आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं को स्वीकार किया है डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि आत्महत्या प्रकरण से जुड़े मोबाइल फोन, चैट, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी में आया है कि फरारी के दौरान गौतम मीणा वृन्दावन जैसे धार्मिक स्थल भी पहुंचा था। अनु मीणा के परिजनों ने 15 मई को मुहाना थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गौतम मीणा द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दिए जाने से तंग आकर अनु ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों का आरोप था कि शादी के बाद से ही अनु को प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। डिजिटल एविडेंस की जांच रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर केस में अन्य धाराएं जोड़ने या अतिरिक्त कार्रवाई करने पर भी विचार किया जाएगा। फिलहाल गौतम मीणा को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
5 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी मामा गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 5 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति ने बच्ची को घर में अकेला पाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, निरसा के मालिकडीह बस्ती में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में मामा लगने वाले मनोज मरांडी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल और बेसुध अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मासूम की मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। पूरे मालिकडीह बस्ती में मातम का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। घटना के सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया और फरार आरोपी मनोज मरांडी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची के शव का वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दुराचार और बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। अब पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में हो और दोषी को कठोरतम सजा मिले。0
0
Report
Advertisement
चूरू मेडिकल कॉलेज से निकले डॉक्टर, आधी महिलाएं; बेटियाँ बन रहीं समान ताकत
Churu, Rajasthan:चूरू मेडिकल कॉलेज से बने 514 डॉक्टरों में 254 महिलाएं चूरू मेडिकल कॉलेज से निकले डॉक्टरों में आधी हिस्सेदारी महिलाओं की चूरू। रूढ़ियां टूट रही , सपने हो रहे साकार, चूरू मेडिकल कॉलेज में बेटियां बनीं आधी डॉक्टर शक्ति। जी हां चिकित्सा जैसे चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरे क्षेत्र में बेटियाँ अब बेटों के बराबर मजबूती से खड़ी नजर आ रही हैं। चूरू के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पिछले वर्षों के आंकड़े इस बदलाव की गवाही दे रहे हैं। वर्ष 2018 से 2025 तक कॉलेज में एमबीबीएस के लिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में लगभग 50 प्रतिशत छात्राएं रही हैं, जबकि डॉक्टर बनकर निकलने वालों में भी बेटियों की भागीदारी लगभग बराबर रही है。 राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी। शुरुआत में यहां 100 सीटों पर प्रवेश दिया गया था। इसके बाद सीटों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई और वर्ष 2019 से लगातार 150 सीटों पर प्रवेश हो रहा है। वर्ष 2018 से 2025 तक कुल 1150 विद्यार्थियों ने कॉलेज में प्रवेश लिया, जिनमें 625 छात्र और 524 छात्राएं शामिल रहीं。 छात्राओं की बढ़ी भागीदारी प्रवेश के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 और 2022 में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही। वर्ष 2021 में 150 विद्यार्थियों में से 84 छात्राएं थीं, जबकि वर्ष 2022 में 77 छात्राओं ने प्रवेश लिया。 चार बैचों से निकले 514 डॉक्टर वर्ष 2018 से 2021 तक के चार बैचों का एमबीबीएस कोर्स पूरा हो चुका है। इन चार बैचों से कुल 514 डॉक्टर बने हैं, जिनमें 260 पुरुष और 254 महिला डॉक्टर शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि चिकित्सा शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है。 2021 बैच ने रचा इतिहास महिला डॉक्टरों की बढ़ती संख्या में वर्ष 2021 का बैच मील का पत्थर साबित हुआ। इस बैच में 54 छात्रों के मुकाबले 83 छात्राएं डॉक्टर बनीं। यह पहली बार था जब किसी बैच में पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक महिला डॉक्टर तैयार हुईं।0
0
Report
पीसांगन में युवती के जबरन निकाह पर भारी प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Ajmer, Rajasthan:पीसांगन निवासी युवती को जबरन लव जेहाद में फंसा कर उसका निकाह करवाने का मामला तूल पकड़ रहा है. मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे पीसांगन के हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवती के परिजनों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी मुस्लिम समुदाय के युवक आदिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की साथ ही उनके परिवार की युवती को नारीशाला से उन्हें वापस सौंपा जाए. कार्रवाई नहीं होने पर महापड़ाव और आंदोलन की चेतावनी देते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों समेत परिजनों ने बताया कि पिछले चार वर्ष से आदिल ने उनकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाया, उसका धर्मपरिवर्तन करवाया और निकाह कर दिया जबकि बच्ची अभी नाबालिग है और वह खुद का ठीक से नहीं समझ पाती है. प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए.0
0
Report
पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका में 8 करोड़ की सीसी सड़क, पार्क और सुविधाओं का विस्तार
Jaipur, Rajasthan:इवेंट:--6 जून 2025 कोटपूतली.... सरकारी विज्ञापन:--नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा.... नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा, कोटपूतली-बहरोड़ जिले की एक तेजी से विकसित होती नगरीय निकाय है, जिसका गठन वर्ष 2021 में पावटा, प्रागपुरा सहित पांच राजस्व ग्रामों को सम्मिलित कर किया गया था। वर्ष 2025 में इसकी सीमा का विस्तार करते हुए कई अन्य ग्रामों को भी इसमें शामिल किया गया। लगभग 62,735 की जनसंख्या और 72.22 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाली यह नगरपालिका विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। हाल ही में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है तथा हिरामल जी की बगीची के पास आधुनिक पार्क विकसित किया जा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों, नई रोड लाइटों, डेकोरेटिव पोलों और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। साथ ही विभिन्न शिविरों के माध्यम से 260 पट्टे जारी कर आमजन को राहत प्रदान की गई है। नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र को आधुनिक, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा अधिकारी की बैठक, पेंडिंग कार्यों का त्वरित निस्तारण निर्देश
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर -चित्ताेकड़गढ़ जिले के बेगूं पंचायत समिति सभागार में रावतभाटा अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज लक्ष्मी गहलोत की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पेंडिंग मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एडीएम गहलोत ने विभागीय समन्वय के साथ आमजन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में विकास कार्यों और प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, तहसीलदार गोपाल जीनगर और नगर पालिका ईओ विष्णु यादव मौजूद रहे।0
0
Report
112 डायल के साथ 36 नई बाइकों से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ेगी
Babhandih, Jharkhand:पुलिस विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना एवं चेकिंग पॉइंट्स के लिए डायल 112 सेवा के अंतर्गत 36 नई बाइकों को शामिल किया गया। इन बाइकों का उपयोग त्वरित रिस्पॉन्स, पेट्रोलिंग एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मौके पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। इनमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, एलईडी आधारित ब्लू-रेड पुलिस लाइट्स, सायरन एवं माइक सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीआईजी किशोर कौशल एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी और एसपी ने उम्मीद जताई कि इससे पुलिस की कार्यकुशलता एवं प्रतिक्रिया समय में और सुधार होगा।0
0
Report
आरा रेलवे स्टेशन से जालसाजी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:पुलिस ने दो ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में आरा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों से जालसाजी और ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ गिरफ्तारी हुई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि बुधवार को एक रेल यात्री से करीब 10 हजार रुपये की ठगी की सूचना मिली थी। पूछताछ में बड़हरा प्रखंड के महुली गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी दबोचा गया। एक अन्य युवक अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के तरीकों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह पर मौहर्रम में ताज़िया बनाने का बड़ा मुक़ाम, जुलूस शुरू
Ajmer, Rajasthan:अजमेर। इस्लामिक साल का पहला महीना मुहर्रमुल्हाराम में यादे हज़रत इमाम हुसैन ( अलैहिस्सलाम ) दुनिया भर मनाई जाएगी। मुल्क की मुख़्तलिफ़ रियासतों और शहरों में अब ग़मे इमाम हुसैन और शोहदाये कर्बला का ज़िक्र किया जाएगा। ऐसे में 14 सौ साल पहले हुई जंगे कर्बला को ताज़ा रखने के लिए मुस्लिम समाज के ज़रिए हर तरफ ताज़िया बना कर जुलूस भी निकाला जाता है। आलमी मशहूर सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की नगरी अजमेर में भी शहर का सबसे बड़ा ताज़िया तामीर किया जा रहा है। सुल्तानुल हिन्द की दरगाह में तामीर हो रहा शहर का सबसे बड़ा ताज़िया तवज्जों का मरकज़ बना हुआ है। बर्रे सगीर में खुसूसी तौर पर अक़ीदत मंद मौहर्रम मनाने अजमेर आते है। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में दरगाह अंजुमन की तरफ से कारीगर ख़लील अहमद उर्फ चाँद बाबू की नवी पीढ़ी इस ताज़िया को तैयार करती आ रही है। अजमेर शरीफ दरगाह के बुलंद दरवाज़ा के नीचे इस ताजिये की तामीर ka काम गुजिश्ता 3 महीने से किया जा रहा है। बुजुर्ग कारीगर ख़लील अहमद उर्फ चाँद बाबू के मुताबिक़ उनकी नवी पीढ़ी के अफ़राद हर साल मौहर्रम के ताज़िया को बनाने का काम करती आ रही है। शहर के सबसे बड़े ताज़िया को तैयार कराने का तमाम एख़राजात अंजुमन सैय्यद जादगान खुद्दामें ख्वाजा की तरफ से किया जाता है। चाँद बाबू के मुताबिक़ ताज़िया तामीर में आने वाली मुख़्तलिफ़ मैटीरियल ख़ास तौर पर जिला भीलवाड़ा से और अलग अलग शहरों से मंगवाई जाता है। खास बात ये है कि इस ताज़िया को तैयार करने के लिए 5 से 7 कारीगरों का ग्रुप हर रोज़ अपना काम अंजाम देता है। मौहर्रम के ताज़िया को तीन हिस्सों में 16 फ़ीट में तैयार किया जाता है। जिसमे 13 गुम्बद, 3 हिस्सा व 2 रोज़ा बने होते है। मोहर्रम का चाँद नज़र आते ही ताज़िया को दरगाह में वाक्य मक़बरा में रख दिया जाता है। अजमेर दरगाह खुददामें ख्वाजा के अनुसार 28 ज़ुल हिज्जा को अक़ीदत मंदो के ज़रिया जंगे कर्बला का ज़िक्र और मजलिसों का सिलसिला शुरू कर दिया जाता है। जिसमे पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तFa सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया जाता है और ताज़िया का जुलूस निकाला जाता है। इसी तरह मुस्लिम इलाको में पानी की सबील और लंगर का भी बड़ा अहतेमाम किया जाता है।0
0
Report
गांदरबल पुलिस का बड़ा चालान: अवैध LPG सिलेंडर भंडारण पर छापा, भारी संख्या में बरामद
Aram Pora, Ganderbal, Acting on reliable information regarding the illegal hoarding and suspected black marketing of LPG cylinders, Ganderbal Police conducted a search operation at Nunner Takia, Ganderbal. During the operation, a large number of domestic and commercial gas cylinders of various companies were recovered from the premises of one individual namely Javid Ahmad Sofi S/O Mohd Ramzan Sofi R/O Nunner Takia Ganderbal and found stored without any valid authorization or licence. The recovered cylinders were seized on the spot in the presence of officials from the Consumer Affairs & Public Distribution (CAPD) Department as per legal procedure. The unauthorized storage of such a substantial quantity of LPG cylinders posed a serious risk to public safety and was found to be in prima facie violation of relevant legal provisions. Accordingly, Case FIR No. 91/2026 under Sections 3/7 of the Essential Commodities Act and 287 BNS has been registered at PS Ganderbal, and further investigation is underway. Ganderbal Police remains committed to taking strict action against illegal activities that endanger public safety and disrupt the supply of essential commodities. Citizens are urged to share information about such unlawful practices with the nearest police station.0
0
Report
लखीमपुर खीरी नगर पंचायत बरवर में महिला कर्मचारियों के बाबू पर गंभीर आरोप।
Pahara, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी नगर पंचायत बरवर मैं एक महिला कर्मचारी ने नगर पंचायत में ही तैनात एक बाबू पर गंभीर आरोप लगाए हैं महिला का कहना है कि आए दिन सीसीटीवी कैमरे बंद करके बाबू उससे अश्लील हरकतें छेड़खानी करता रहा है, अब मामला हद से ऊपर होने पर महिला ने अपना वीडियो बनाकर के बाबू पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं उच्च अधिकारी मामले की जांच कर जाने की बात कर रहे हैं, अधिकारियों का यह भी कहना है यदि बाबू दोषी पाया गया तो उ पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
