262701
Lakhimpur Kheri: "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले में एबीवीपी की खमरिया नगर इकाई ने महिला जागरूकता के लिए "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। यह कार्यक्रम रेहुआ स्थित श्रीमती कलावती बाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को महिलाओं की सुरक्षा और उनके लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला जागरूकता बढ़ाना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिंताजनक प्रसव के दौरान मरीज और नवजात की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
Chhindwara, Madhya Pradesh:प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप. तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थी मीना प्रजापति, नवजात की मौत के करीब 10 मिनट बाद मां ने भी तोड़ा दम जांच में जुटी पुलिस. छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय गर्भवती महिला मीना प्रजापति और उसके नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद अस्पताल में देर रात से सुबह तक हंगामे की स्थिति बनी रही. आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और सड़क पर चक्काजाम भी किया. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए. परिजनों के मुताबिक मीना पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. उसकी हालत को लेकर परिजन चिंतित थे. उनका आरोप है कि मीना लगातार दर्द की शिकायत कर रही थी और उसने डॉक्टरों से सिजेरियन ऑपरेशन करने की गुहार भी लगाई. परिजनों का दावा है कि मीना ने डॉक्टरों के पैर तक छुए, लेकिन उसे तत्काल ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिली. आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी मांग पर ऑपरेशन करने से इनकार करते हुए कहा कि ऑपरेशन के बारे में उन्हें क्या समझ है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों का कहना है कि हालत बेहद नाजुक होने के बाद ऑपरेशन किया गया. इसके बाद डॉक्टर ने नवजात को नहीं बचा पाने की जानकारी दी. परिजनों के अनुसार, करीब 10 मिनट बाद मीना की भी मौत हो गई. उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरीश और शीतल सहित अस्पताल के स्टाफ पर उपचार में देरी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. एनेस्थीसिया का पर्याप्त असर होने से पहले ऑपरेशन शुरू करने का आरोप भी लगाया गया है. इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. डॉक्टर और परिजनों के बीच विवाद, सीसीटीवी फुटेज की जांच. घटना के बाद परिजनों और डॉक्टर के बीच विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है. अस्पताल में हुए घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि मामले की जांच अस्पताल के अपने कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी. कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मीना प्रजापति (28), पति विवेक प्रजापति, निवासी बारांगा खुर्द, देहात थाना क्षेत्र, प्रसव के लिए जिला अस्पताल आई थी और पिछले तीन दिनों से भर्ती थी. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला गर्भवती थी परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
रामलीला के बाद घर लौटते दो युवक डंपर की टक्कर से मौत, शादी तय थीं
Panna, Madhya Pradesh:रामलीला देखकर लौट रहे दो युवक को डंपर ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, पहाड़ीखेरा में मातम पसरा. तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पेड़ से टकराकर दूर गिरे युवक. आगामी 25 नवम्बर को होनी थी मृतक की शादी. दो युवकों के शव लुहरहाई गांव के सरपंच लच्छू गोंड के 20 वर्षीय पुत्र सुनील गोंड और 25 वर्षीय साथी पुन्नू की सड़क हादसे में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर की रात पहाड़ीखेरा में रामलीला देखकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक सहित हवा में उछलकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक मौके से डंपर लेकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक सुनील गोंड की शादी के कार्ड पहले ही बांटे जा चुके थे और घर में विवाह की तैयारी चल रही थीं. इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.0
0
Report
रुणजी की बाल गादी परंपरा दशकों से युवाओं को जोड़ती आस्था का प्रतीक
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के समीप गौतमपुरा क्षेत्र के रुणजी गांव में सदियों पुरानी बाल गादी की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है। महानवमी की रात सुबह करीब 4 बजे पाटीदार समाज के माध्यम से माता की भव्य सवारी निकाली जाती है। माता के स्वरूप में सजे बालक के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। गोरा भेरू और काला भेरू के साथ निकलने वाली इस सवारी की धार्मिक मान्यता और परंपरा इसे खास बनाती है। रुणजी में महानवमी की रात बाल गादी की सवारी को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहता है। परंपरा के अनुसार, नौ वर्ष से कम उम्र के बालक को माता के स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार कर तैयार किया जाता है। इसके बाद शेर पर विराजित कर गोरा भेरू और काला भेरू के साथ सवारी निकाली जाती है। माता के दर्शन के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है और पूरा गांव माता के जयकारों से गूंज उठता है। रुणजी की बाल गादी परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पीढ़ी दर पीढ़ी निभाई जा रही इस परंपरा में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। आज भी यह परंपरा नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ रही है और रुणजी की विशिष्ट पहचान को जीवंत बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
सिरसा में 65 फुट रावण- कुंभकर्ण पुतले आकर्षण का केंद्र
Sirsa, Haryana:सिरसा। रावण , कुंभकर्ण के पुतले रहे आकर्षण का केंद्र। 65 फुट रावण और कुंभकर्ण के बनाए गए पुतले। कारीगरों ने रावण और कुंभकर्ण को दी नई लुक। सिरसा में कारीगरों ने बताई रावण और कुंभकर्ण की विशेषता। रावण और कुंभकर्ण के पुतलों पर लगाया गया विशेष कागज। तरक़ीबन दो महीनों से कारीगर बना रहे है रावण और कुंभकर्ण के पुतले। आतिशबाजी से आसमान चमकेगा।0
0
Report
आगरा होटल में श्रद्धा दुबे के साथ 24 घंटे रुके शिवा शर्मा कांड का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:24 घंटे आगरा के होटल में रहा था शिवा शर्मा कांड आरोपी। इस बड़े खुलासे में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की रडार पर चल रही श्रद्धा दुबे अपने साथियों के साथ आगरा के होटल में चौबीस घंटे रुकी थी। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के टीमों के पहुंचने से पहले ही निकल गई थी0
0
Report
यूपी STF ने जयपुर से अंकुर कांडा सहित फर्जी ई-वे बिल गैंग का सदस्य गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना कोतवाली पर दर्ज मामले में वांछित फर्जी तरीके से फर्जी फर्म खोलकर फर्जी ई - वे बिल जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लेकर सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार यूपी एसटीएफ ने अंकुर कांडा को जयपुर राजस्थान से किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा रहस्यमयी नेता, विदेश दौरों पर राजनीति गर्म
Dhar, Madhya Pradesh:राहुल गांधी रहस्यमयी नेता है :- कैलाश विजयवर्गीय राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर बीजेपी नेता केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए उन्हें "रहस्यमयी नेता" करार दिया है। त्योहारी सीज़न के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे पर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के दौरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे कब आते हैं और कब जाते हैं, यह किसी को नहीं पता होता। "राहुल गांधी जी एक बहुत रहस्यमयी नेता हैं। वो कब क्या करेंगे, किसी को कुछ पता नहीं होता। कहां गए ये भी नहीं पता, और कब आएंगे ये भी किसी को नहीं पता। उनको प्रेडिक्ट करना बहुत बड़ी बात है, उन्हें कोई प्रेडिक्ट नहीं कर सकता।" पत्रकारों द्वारा जब यह पूछा गया कि क्या राहुल गांधी लौटने के बाद फिर से कोई आंदोलन शुरू करेंगे, तो नेता ने हंसते हुए कहा कि उनके अगले कदम का अंदाज़ा लगाना नामुमकिन है। त्योहारी मौसम में विपक्ष के इस विदेश दौरे को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं。0
0
Report
विदिशा में विजय दशमी पर पथ संचलन और स्थापना दिवस का आयोजन
Vidisha, Madhya Pradesh:- पथ संचलन का हुआ आयोजन - हर विजय दशमी पर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है दिवस विदिशा शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से हर साल विजय दशमी को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी पथ संचलन का आयोजन किया गया। सुबह के समय बरईपुरा गल्ला मंडी में सभी स्वंय सेवकों का एकत्रिकरण किया गया। इसके बाद कतारवद्ध होकर सभी स्वंयसेवक शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरे। जो गल्लामंडी से रीठाफाटक, बजरिया, बड़ा बाजार, तिलक चौक, निकासा, माधवगंज होते हुए ओवर बिज से गल्ला मंडी में पहुंचे, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।0
0
Report
फाजिल्का मंडी में धान काट को लेकर किसान पानी टंकी पर प्रदर्शन
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के मार्केट कमेटी दफ्तर से तस्वीर सामने आई है । जहां पर रोष में किसान मार्केट कमेटी दफ्तर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में किसानों की फसल के पीछे काट लगाई जा रही है । किसानों की लूट हो रही है । जिसके खिलाफ वह आवाज उठा रहे हैं । लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही । जिस पर इंसाफ की मांग को लेकर वह अब पानी की टंकी पर चढ़ प्रदर्शन कर रहे हैं । जबकि मौके पर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं । जिनके द्वारा समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई है । किसान नेता जसविंदर सिंह काका चहल ने बताया कि जब से धान का सीजन चला है । फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की फसल के पीछे पांच किलो काट लगाई जा रही है । यूनिवर्सिटी द्वारा मंजूरशुदा किस्म की फसल पर काट लगाई जा रही है । जबकि बाकी जिले में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है । उनका आरोप है कि प्रशासन के अधिकारियो की मिलीभगत से सब हो रहा है । जिससे किसानों की लूट हो रही है । जिसके खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोला है । रोष प्रदर्शन करते हुए किसान मार्किट कमेटी की पानी की टंकी पर चढ़ गए है । भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान प्रगट सिंह ने कहा कि उनकी प्रशासन के साथ बैठक चल रही है । जिसपर फैसला लिया जाएगा । फिलहाल किसान नेता पानी की टंकी पर है । जिनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है । फाजिल्का के डीएफएसओ रविंदर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन करने से समस्या का समाधान नहीं होगा । उन्होंने पहले भी विनती की है कि जो मसला प्रशासन के साथ बैठक समाधान होगा इसके लिए प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं । उन्होंने कहा कि फसल की काट का मुद्दा है या फिर फसल की बोली का मुद्दा है । ऐसे मामलों पर बैठक कर जानकारी हासिल की गई है । जिसे संबंधित विभाग मार्कफेड, पनसप के अधिकारियों को लिखित में भेज मामले में जवाब मांगा गया है । अधिकारी ने किसानों को पानी की टंकी से उतरने की अपील की है ।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में दशहरा पुतला दहन: नड्डा मुख्य अतिथि, 40 फुट के रावण-मेघनाथ
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- दशहरा पर्व के अवसर पर राम नाटक समिति बिलासपुर द्वारा पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के मैदान में शाम 6 बजे पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो शोरों पर है और करीब 40 फुट ऊंचे रावण व मेघनाथ के पुतले बनाए जा रहे है। इसके अलावा मुख्यतिथि सहित अन्य लोगों के लिए मंच भी बनाया जा रहा है। साथ ही फायर क्रैकर्स का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बात की जानकारी देते हुए राम नाटक समिति रोड़ा के प्रधान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा के अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर शहर व आसपास से करीब 20 से 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही रामलीला स्थल से दशहरा कार्यक्रम स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद राजतिलक का आयोजन होगा और फिर रावण, मेघनाथ का पुतला दहन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हर वर्ष काफी संख्या में लोग पुतला दहन देखने आते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रमाण बनते हैं।0
0
Report
सोहा अली खान-आयुष्मान खुराना ने गोल्डन टेंपल में अरदास के साथ किया भक्तिमय आगमन
Amritsar, Punjab:गोल्डन temple नतमस्तक हुए बॉलीवुड सितारे सोहा अली खान और आयुष्मान खुराना, सरबत के भले की अरदास! अपनी नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ के चलते अमृतसर पहुंचे बॉलीवुड अदाकार सोहा अली खान और आयुष्मान खुराना। दोनों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं और यहां आकर उन्हें हर बार बेहद अच्छा महसूस होता है।0
0
Report
अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर जेल जाएंगे; रामराज़ और समाजवाद पर चर्चा
Moradabad, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव का बयान- जो समाजवाद है, वही राम राज्य है और जो राम राज्य है, वही समाजवाद है। जो इन दोनों को मानते हैं, वही सनातनी हैं22 अक्टूबर को आजम खान से मिलने रामपुर की जेल जाएंगे अखिलेश यादव.. आजम के परिवार से भी करेंगे मुलाकात भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश: सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं, कुछ नेता इनकी मदद भी कर रहे 2027 चुनाव को लेकर इंडिया गंठबंधन में सीट बटवारे पर0
0
Report
Advertisement
रतलाम से काफिला निकलते हुए – MP के लिए संकेत क्या हैं?
Ratlam, Madhya Pradesh:काफिला एमपी के रतलाम से निकलते हुए0
0
Report
सातारा के फलटण में दुर्गामाता दौड़ के दौरान महिला ने बच्चों के साथ अड़ंगा देकर हमला किया
Satara, Maharashtra:सातारा जिल्ह्यातील फलटण तालुक्यातील सांगवी गावात एक संतापजनक आणि खळबळजनक प्रकार समोर आला आहे. सांगवीमध्ये शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तानच्या वतीने आयोजित श्री दुर्गामाता दौड सुरू असताना एका महिलेने अचानक रस्त्यात येत दौडला अटकाव केला. ही दौड कशासाठी काढत आहात तुमच्या देवाचे देवळात करा, रस्त्यावर कशाला येता? असा सवाल करत या महिलेने थेट सहभागी लहान मुले आणि धारकाऱ्यांवर काठीने हल्ला करण्याचा प्रयत्न केला. या धक्का-दायक घटनेनंतर शिवप्रतिष्ठानच्या कार्यकर्त्यांनी तातडीने फलटण ग्रामीण पोलीस ठाण्यात धाव घेऊन तक्रार नोंदवली आहे. कार्यकर्त्यांच्या तक्रारीवरून संबंधित महिलेवर गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, फलटण पोलीस या प्रकरणाचा सखोल तपास करत आहेत.0
0
Report
झांसी के चिरगांव में 16 साल की छात्रा ने सुसाइड, छेड़छाड़ के आरोपों की जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 16 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही पढ़ने वाले 10वीं के छात्र ने 3 दिन पहले उससे छेड़छाड़ की थी। जब भाई समझाने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चिरगांव कस्बे की रहने वाली 16 साल की छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी स्कूल में गांव का एक युवक दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मृतका के बड़े पापा का आरोप है कि गांव का युवक उनकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था। 3 दिन पहले भी उसने छेड़छाड़ की। तब मृतका ने अपने चचेरे भाई से इसकी शिकायत की। जब चचेरा भाई आरोपी को समझाने गया तो वह उल्टा-सीधा बोलने लगा और कहने लगा कि हम तेरी बहन से जबरन शादी करेंगे और उसे भगाकर ले जाएंगे। इस पर विवाद बढ़ गया। अगले दिन आरोपी अपने दो दोस्तों को लेकर चचेरे भाई के कमरे पर पहुंचा। उसे बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया और धमकी देकर भाग गया। डर के मारे चचेरा भाई अपने मामा के घर चला गया था। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दअसल घटना वाले दिन छात्रा के माता-पिता अपने बेटे को लेकर मंदिर गए थे। घर पर छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ थी। छोटी बहन बाहर खेलने चली गई, तब छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद छोटी बहन घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने किसी तरह गेट खोला तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। इस मामले में एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि चिरगांव में एक किशोरी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसमें लगाए गए सभी आरोपों पर जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
