Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262701

Lakhimpur kheri - सदर तहसील में एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता चला रहा संपूर्ण समाधान दिवस

Dec 07, 2024 07:20:16
Phool Behar, Uttar Pradesh

लखीमपुर सदर तहसील में एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता चला रहा संपूर्ण समाधान दिवस,जिसमें सभी लोग अपनी -अपनी शिकायत लेकर पहुँचते हैं। आज 7 दिसंबर 2024 दिन शनिवार समय 10:00 बजे से चल रहा सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 23, 2026 07:45:47
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में पर्यटन विकास समिति द्वारा आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति संयोजक ओम पाठक ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान par सभी भारतीयों को गर्व है। इनके जीवन से राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने की प्रेरणा मिलती है। आज का दिन बलिदान और साहस के प्रतीक स्वतन्त्रता संग्राम के अमर नायको को समर्पित है। कार्यक्रम में पर्यटन विकास समिति सदस्यो सहित गणमान्य जन ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 23, 2026 07:45:32
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 23, 2026 07:45:17
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 23, 2026 07:36:04
Uttarkashi, Uttarakhand:सिद्धपीठ कुटेटी देवी मंदिर में नवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, कुटेटी देवी की पौराणिक कथा उत्तरकाशी एंकर - उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ऐरावत पर्वत पर स्थित कुटेटी देवी मंदिर में नवरात्रि में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कुटेटी देवी को उत्तरकाशी की आराध्य देवी माना जाता है और स्थानीय लोगों में उनके प्रति गहरी आस्था है। नवरात्र में प्रतिदिन श्रद्धालु उत्तरकाशी जनपद ही नहीं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मां के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और पूजा अर्चना कर मनोकामना मांगते हैं। बाइट - 01 कुटेटी देवी मंदिर पुजारी कुटेटी देवी मंदिर के पुजारी कहते हैं कि कुटेटी देवी के आगमन के पीछे एक पौराणिक कथा है। प्राचीन काल में, कोटा के राजा अपने परिवार के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आए थे। काशी-विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के दौरान उनका धन से भरा संदूक खो गया था। चिंतित राजा को सपने में भगवान काशी विश्वनाथ ने दर्शन दिए और कहा कि उनका धन मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी पुत्री का विवाह यहीं किसी से करना होगा। राजा ने वचन दिया और सुबह उन्हें अपना संदूक वापस मिल गया। अपने राज्य लौटने पर, राजा ने कुल पुरोहितों से सलाह ली, जिन्होंने उन्हें भगवान का आदेश मानने को कहा। इसके बाद राजा की बेटी का विवाह यहीं एक गरीब किसान के बेटे से हुआ। एक बार राजा की बेटी को सपने में कुटेटी देवी ने दर्शन दिए। जब वह और उनके पति खेत में हल चला रहे थे, तब उन्हें तीन मूर्तियां मिलीं। देवी ने उन्हें मंदिर में स्थापित करने का निर्देश दिया।तभी से यह देवी कुटेटी देवी के नाम से प्रसिद्ध हुईं बाइट - 01 कुटेटी देवी मंदिर पुजारी वी ओ- 02 कुटेटी देवी मंदिर में नवविवाहित लड़कियों के लिए शादी के बाद मंदिर में दर्शन करना अनिवार्य माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर यहां के दर्शन नहीं किए तो वंशवृद्धि नहीं होती है और यहां दर्शन करने से उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसके अतिरिक्त, संतानहीन दंपत्ति भी प्रतिदिन यहां दर्शन के लिए आते हैं। जो भी श्रद्धालु सिद्धपीठ कुटेटी देवी मंदिर में सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है मां उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। बाइट -02 ललित मोहन नौटियाल बाइट -03 श्रद्धालु हेमकांत नौटियाल
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 23, 2026 07:35:47
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 23, 2026 07:35:34
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूल के एक शिक्षक द्वारा गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। मझिगवां शासकीय स्कूल के पीटीआई शिक्षक सुखदेव सिंह ने अपनी ही स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को रीवा में खेलकूद प्रतियोगिता का झांसा देकर होटल ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना 18 मार्च की है। पीड़िता ने किसी तरह होटल के कमरे से भागकर मैनेजर अशोक वाधवानी को आपबीती सुनाई, लेकिन मदद करने के बजाय मैनेजर ने पैसों के लालच में आकर और मामले को दबाने के लिए छात्रा को डरा-धमकाकर घर भेज दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद 20 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थाना प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह और सहयोग करने वाले होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 23, 2026 07:34:44
Damoh, Madhya Pradesh:मार्च के आखिरी में बड़े पैमाने पर हो रही शराब की तश्करी, पुलिस को मिली एक और सफलता.. ये मार्च महीने का आखिरी दौर चल रहा है और शराब के नए ठेकों के लिए भी महज एक हफ्ता बचा है और इस समय में शराब तस्कर बड़े स्तर पर तश्करी में लगे हैं. तीन दिन पहले दमोह के देहात थाना में जब्त हुई अवैध शराब के बाद अब कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जब पुलिस ने पांच लाख से ज्यादा कीमत की शराब जब्त की है. कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद गाड़ी में अवैध रूप से शराब भरकर लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और कार को रुकवाया तो उसमें लबालब शराब की पेटियां भरी हुई थीं. कोतवाली पुलिस ने इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी की तलाश में जुटी है. सीएसपी के मुताबिक इस मामले में जिले के पटेरा शराब दुकान के सेल्समैन और कांट्रेक्टर को भी आरोपी बनाया गया है जिनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। ये शराब पटेरा से सागर जिले में ले जाई जा रही थी।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 23, 2026 07:34:31
Jaipur, Rajasthan:एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, सिविल कर्मी गिरफ्तार जयपुर में कुछ देर में किया गया जासूस को कोर्ट में पेश Rajasthan इंटेलीजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त कार्रवाई, पाक हैंडलर्स को भेजी जा रही थीं गोपनीय सूचनाएं असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में एक सिविल कर्मी को गिरफ्तार कर देश में सक्रिय एक बड़े जासوسی नेटवर्क का खुलासा आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई थी शुरुआत झबराराम से हुई पूछताछ और जांच के दौरान एक अन्य संदिग्ध सुमित कुमार का नाम आया था सामने पाक कुुफिया एजेंसियों के संपर्क में था सुमित यूपी निवासी आरोपी सुमित कुमार वर्तमान में एयरफोर्स स्टेशन छबुआ, डिब्रूगढ़ असम में MTS के पद पर था कार्यरत पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लेकर सोशल मीडिया के जरिए भेजता था पाक हैंडलर्स तक आरोपी वर्ष 2023 से पाक खुफिया एजेंसी के था संपर्क में पैसों के बदले भेजता था संवेदनशील सूचनाएं आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के साथ-साथ एयरफोर्स स्टेशन नाल जिला बीकानेर सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी भेजीं पाक हैंडलर्स को लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों/कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी थी इनमें शामिल आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों के जरिए पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनवाने में भी करता था मदद
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 23, 2026 07:33:46
Kanpur, Uttar Pradesh:पिता की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान. दुकान के बाहर फाइबर पाइप में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी. कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल महाराजपुर निवासी 18 साल के रेहान पुत्र अहसद अली शराब का आदी था. उसने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे थे. पिता ने शराब पीने को बेटे को डटा तो बेटा गांव में ही अन्नू चौरसिया की दुकान के बाहर लगे फाइबर सेट के पाइप में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 23, 2026 07:32:59
Farrukhabad, Uttar Pradesh:बीते दिन हुए विवाद के बाद आज दबंग ने महिला पर किया धारदार हथियार से हमला तम्बाकू गोदाम पर महिला रेखा कोरी पत्नी मनोज के ऊपर धारदार हथियार से दबंग महेश पुत्र गोपी चंद्र ने किया हमला हमलाबर और घायल गांव रुटौल के निवासी बताए जा रहे हैं और एक ही तम्बाकू गोदाम में काम करते हैं - सूत्र बीते दिन तम्बाकू की गढ़िया (मुट्ठा) बांधते समय हुआ था विवाद आज सुबह महिला तम्बाकू गोदाम में काम पर पहुंचने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से महिला के ऊपर हमला कर दिया धारदार हथियार से हमला किए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया है जहां घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पश्चिमी क्रॉसिंग के पास का मामला बाइट :-- मनोज कोरी घायल महिला का पति बाइट :-- सत्यवती, घायल महिला की भाभी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top