Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262903

Lakhimpur Kheri -अवैध गन्ना खरीद मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Dec 24, 2024 10:35:19
Nighasan, Uttar Pradesh

अवैध तरीके से गन्ना खरीद करने के मामले में गन्ना विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरा मामला निघासन क्षेत्र का है जहां चमरौधा और नौवापुर सानी गांव में कुछ लोगों के द्वारा चोरी छिपे अवैध तरीके से गन्ना खरीद की जा रही थी,जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर इन जांघों पर छापेमारी की गई , छापेमारी में दोनों जगह कांटा लगाकर अवैध गन्ना खरीद करने का मामला पकड़ा गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 02, 2026 06:35:39
Bokaro Steel City, Jharkhand:होली का त्यौहार आते ही फगुआ गीतों से सारा वातावरण होलीमय हो जाता है। बोकारो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां होली अभी दो दिन दूर है लेकिन लोग अभी से ही होली मिलन समारोह का आयोजन कर रहे है। बोकारो में झारखंड स्टील वर्कर्स यूनियन के तरफ से भी सेक्टर 9 बसंती मोड़ के पास स्थित कार्यालय के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां फगुआ गीतों पर यूनियन के नेता और कर्मी जमकर झूमे। इस दौरान रंग गुलाल भी उड़ते रहे और फगुआ के गीत पर लोग थिरकते रहे। इस दौरान लोग एक दूसरे पर रंग भी लगाते नजर आए। यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि होली आपसी भाई चारा का त्यौहार है और होली में सब एक दूसरे को गले लगाते हुए रंग खेलते है। हमारा यूनियन के जितने भी कर्मचारी है सभी मिलकर होली मना रहे है।
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Mar 02, 2026 06:33:31
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 06:33:20
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मिश्रित / संवेदनशील स्थानों / भीड़भाड वाले स्थानों / कस्बों / बाजारों में पैदल मार्च किया जा रहा है । साथ ही तिराहों / चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की जा रही है एवं आमजन से संवाद कर चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया जा रहा है इसी क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) पर भी सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा 24*7 घंटे सतर्क निगरानी रखी जा रही है । किसी भी प्रकार की अफवाह / अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । *जनपद पुलिस जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 02, 2026 06:33:05
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 02, 2026 06:31:58
Mumbai, Maharashtra:आरा में सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। बिहार के आरा शहर अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम ग्रुप कॉलिंग के दौरान विवाद के प्रतिशोध में एक 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल किशोर ने रविवार की सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मृत किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव (वार्ड नंबर-4) निवासी स्व.शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम जब आदर्श मौलाबाग मोहल्ले में खड़ा था, तभी बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। अपराधियों ने अत्यंत करीब से उसके सीने के बीचों-बीच गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी आदर्श को तत्काल आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी रही और रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु से पूर्व आदर्श ने पुलिस और मीडिया को दिए अपने बयान में घटना के कारणों पर प्रकाश डाला था। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप कॉल के दौरान लोहा यादव नामक युवक से उसका विवाद हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के कारण शनिवार की शाम उसको जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी सक्रिय हुए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन जारी है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग के गंभीर परिणामों को भी दर्शाती है। आदर्श अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका था और उसकी मां, अनुराधा देवी, शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। एकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल परिसर और मृतक के आवास पर चीख-पुकार मची हुई है। मां अनुराधा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 02, 2026 06:31:34
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपि दंपति का नाम प्रिया देशमुख और प्रशांत देशमुख है जो दुर्ग के पद्मनाभपुर के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. रविकांत साहू ने उतई थाने में शिकायत दर्ज करायी कि आरोपी दंपति द्वारा मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी. प्रार्थी ने पूछा तो आरोपी टालते रहे. लम्बे समय बाद ईमेल के माध्यम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया. नियुक्ति पत्र देखकर रविकांत को शक हुआ. उसने पत्र को सर्च करवाया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है. इसके बाद रविकांत साहू ने पुलिस को 10 लाख के लेन देन का साक्ष्य और फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा. पुलिस ने विवेचना की और प्रार्थी की शिकायत सही पाई गई. पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 02, 2026 06:31:18
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में होली पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने त्यौहार की आड़ में हुड़दंग और गैरकानूनी काम करने वाले तत्वों को चेतावनी दी है। एसएसपी के निर्देश पर शहर और देहात के सभी थानों में स्थानीय लोगों के साथ होलिका दहन और रंग खेलने को लेकर समन्वय बैठके की जा रही हैं। जिसमें सभी से शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही आदतन हुड़दंग में शामिल रहने वाले तत्वों को कानून के दायरे में रहकर त्योहार मनाने की कड़ी चेतावनी दी गई है। इस बार रमजान के महीने के बीच होली का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस खास सावधानी बरत रही है।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 02, 2026 06:31:00
Bihar:जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव के समीप घोघारी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल का एक हिस्सा ढलाई के दौरान अचानक ध्वस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल का निर्माण 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार 281 रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पुल की लम्बाई 29.60 मीटर है स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के कमजोर सरिया के कारण ढलाई के समय ही स्लैब का हिस्सा गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top