262723
लखीमपुर खीरी-ग्रहकर बढ़ोत्तरी ने नाराज,सभासद व नगर वासियों ने किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
Dhaurehra, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। बीते दिनों नगर पंचायत धौरहरा के संबंध में गृहकर बढ़ोत्तरी को लेकर प्रकाशित विज्ञापन को लेकर नगर की आम जनता में भारी नाराजगी देखी गई। नगर वासियो ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एस डी एम धौरहरा को सौंपा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वैशाली: कंबल गोदाम से विदेशी शराब बरामद, चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hajipur, Bihar:वैशाली में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एमएलसी चुनाव से पहले एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने कंबल गोदाम में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकबिहारी गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस की छापेमारी में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकबिहारी गांव के कलटू चौक स्थित कंबल गोदाम में दबिश दी।गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस ने 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। कंबल गोदाम से इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।एमएलसी चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई को शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तारी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
तमिलनाडु के मदुरई में भारी बारिश, शहर जलमग्न — देखें visuals
Noida, Uttar Pradesh:Madurai (Tamil Nadu) Heavy Rain Lashes Madurai visuals0
0
Report
रीवा पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात; मैहर कार्यक्रम पर नजर
Rewa, Madhya Pradesh:बड़ी खबर मध्यप्रदेश के रीवा से है, जहां बागेश्वर धाम के पीठाधा́धश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर रात रीवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और विविध विषयों पर चर्चा की। गौरतलब है कि कल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल मैहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके रीवा आगमन और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। अब सभी की नजरें मैहर में होने वाले कार्यक्रमों पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-आजम खान की बैठक पर वारिस पठान का हमला
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra) Waris Pathan (AIMIM Spokesperson) on Akhilesh Yadav’s Meeting with Azam Khan Ahead of UP Elections / Manoj Jarange Patil’s Allegations Against Eknath Shinde Over Rs 500 Crore / Demand for 5% Reservation for Muslims0
0
Report
पंजाब में ड्रग समस्या पर विपक्ष के सवालों का हरपाल चीमा ने दिया जवाब
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh Harpal Cheema (Cabinet Minister) on Opposition’s Questions Over Drug Menace in Punjab0
0
Report
हरदा: नाली किनारे नवजात बालिका मिली, डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया गया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा: जिला अस्पताल के पास नाली किनारे मिली लावारिस नवजात बालिका, डायल 112 की मदद से पहुंचाया अस्पताल. हरदा जिला अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर एक चौराहे के पास नाली किनारे लावारिस हालत में नवजात बालिका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, नवजात बालिका का जन्म करीब 3 से 4 दिन पहले हुआ है. फिलहाल बालिका को अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है. नवजात बालिका को इस हालत में छोड़ने के मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा सकती है.0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ में बाइक टकराने के विवाद पर दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- बाइक टकराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों में हुआ विवाद, जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य के बाहर का मामला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जतारा थाना क्षेत्र की घटना, जतारा पुलिस वायरल की जांच में जुटी।0
0
Report
बरियारपुर में गोलीकांड: महिला जांघ में गोली, हालत खतरे से बाहर
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में एक युवक ने महिला की जांघ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला बबली देवी ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था। इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।0
0
Report
पुलिस वर्दी वाला वीडियो वायरल, जानिए सच क्या है
Noida, Uttar Pradesh:वर्दी वीडियो0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में तृतीय साधना कार्यशाला: मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला से प्राप्त विचार, अनुभव व सुझाव राज्यों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देंगे, लोक सेवा में उत्कृष्टता के साझा मानक विकसित करेंगे और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति प्रदान करेंगे।0
0
Report
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना मैनपुरी में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनपद में स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आगरा मंडल में स्नातक के 13 और शिक्षक वर्ग के 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में 12,425 स्नातक और 2,321 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने चुनाव तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।0
0
Report
निष्पक्ष चुनाव को लेकर सपा के नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग निष्पक्ष चुनाव को लेकर सपा के नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन । स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सौंपा ज्ञापन सपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डीएम मैनपुरी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन चुनाव में गड़बड़ी कराने की मिल रही सूचना,, बृजेश कठेरिया सपा विधायक0
0
Report
Advertisement
दरभंगा MLC चुनाव: अफवाह शांत, सिर्फ मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध
Darbhanga, Bihar:स्लग-एमएलसी चुनाव कल , सोशल मीडिया पर अफवाह की खबर , परिवहन पूरी तरह बंद रहने की खबर, दरभंगा DM कौशल कुमार ने तुरंत लिया संज्ञान, कहा ये गलत सूचना है सिर्फ आवश्यक सेवाओं एवं निर्धारित श्रेणी के वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के परिचालन पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध बतादे एमएलसी चुनाव दरभंगा में कुल 75 मतदान केंद्र हैं- 43 स्नातक एवं 32 शिक्षक हेतु। साथ ही स्नातक निर्वाचन हेतु कुल 34001 वोटर हैं तथा शिक्षक निर्वाचन में 2800 वोटर हैं। कुल 53 उम्मीदवार खड़े हैं जिनमें 40 स्नातक निर्वाचन में तथा 13 शिक्षक निर्वाचन में हैं। केवल मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध रहेगा।0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को नस्लीय टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस ने इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने का पूरा मामला है. करौलबाग इलाके से सदर बाजार थाने की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. FIR दर्ज होने के बाद से पुलिस की कई टीमें लगातार तलाश कर रही थीं. वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मामले को संज्ञान में लिया था.0
0
Report
पंचकूला में स्मृति ईरानी-भोला सिंह के प्रवास के दौरान भाजपा दिग्गजों की बैठक
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी औऱ हरियाणा के सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह दो दिवसीय हरियाणा प्रवास के तहत प्रदेश कार्यालय पंचकमल पंचकूला पहुंचे स्मृति ईरानी औऱ डॉ भोला सिंह ने प्रवास के पहले दिन आधा दर्जन से ज्यादा बैठकें की *स्मृति ईरानी औऱ डॉ भोला सिंह की आज की तमाम बैठक खत्म हुई* स्मृति ईरानी औऱ डॉ भोला सिंह की बैठकों की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ,संगठन महामंत्री पवन राणा और सभी प्रदेश महामंत्री के साथ हुई इसके बाद हरियाणा बीजेपी के संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की इसके साथ ही जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ भी बैठक की इसके अलावा स्मृति ईरानी औऱ डॉ भोला सिंह ने तीन टर्म के पूर्व जनप्रतिपिधि(2009,2014,2019 ) के साथ मंथन बैठक की इस बैठक में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए Rocky जिसमें पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु , पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़, पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल, असीम गोयल ,सुभाष सुधा ,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ,सीमा त्रिखा पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ,पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव समेत कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे थे इसके साथ ही तीन टर्म के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी (2019, 2022, 2024) के साथ भी स्मृति ईरानी औऱ डॉ भोला सिंह ने बैठक की इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, महीपाल सिंह ढांडा , कृष्णलाल पंवार और विपुल गोयल समेत कई नेता मौजूद रहे प्रवास के पहले दिन की आखरी बैठक बोर्ड / निगम के चेयरमैन और वाईस चेयरमैनो के साथ हुई बैठकों में तीन महीने में हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का पुनर्गठन करने का फैसला हुआ है इसके साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी रात्रि प्रवास जिला स्तर पर करने और पन्ना स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर देने की रणनीति बनी हैं स्मृति ईरानी औऱ डॉ भोला सिंह ने कहा है बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया जाए0
0
Report
Advertisement
