262701
Lakhimpur Kheri: ABVP ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Lakhimpur, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी के महाराज नगर गांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक सरसता कार्यक्रम के तहत नगर इकाई खमरिया ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेश अवस्थी, नगर मंत्री लवकुश शुक्ला, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के साथ राजेश कुमार, सूरज वर्मा, विनीत चौधरी, सालिक राम, और दुर्गेश रस्तोगी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के कदमकुआं में युवक ने छत से कूदकर आत्महत्या, एफएसएल टीम देर से पहुंची
Patna, Bihar:पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड पर एक युवक ने दो मंजिला भवन की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की है। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार आवाज के बाद लोग बाहर निकले और सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखा गया। तत्काल सूचना मिलने पर कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। तीन घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है, लेकिन अन्य कोणों से भी मामले की पड़ताल की जा रही है। एफएसएल टीम तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे पुलिस को शव सील करने और वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने में दिक्कत हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, जबकि फॉरेंसिक जांच के अभाव में आगे की कार्रवाई रुकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मरने वाले की पहचान और घटना की सटीक जानकारी मिल सके। मौके पर दहशत का माहौल है और लोग घटनास्थल के पास जमा हैं। पुलिस ने अफवाह न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
ABVP की कार्यकारिणी बैठक की प्रेस मीट आयोजित
Akhila Bharatiya Vidyarthi Parishad ki Karyakarni baithak ki press meet0
0
Report
गांववालों ने 70 फीट कुएं से जंगली सियार बाहर निकालकर दिखाया साहस
Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) कोटपुतली-बहरोड़ जिले के मांढन थाना क्षेत्र के कांकर गांव में मानवता और साहस की मिसाल देखने को मिली, गांव में पिछले तीन दिनों से 70 फीट गहरे कुएं में एक जंगली जानवर सियार (गीदड़) गिरा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन और वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार आज सुबह गांव के युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद ही रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीण युवक मुनेस चौहान रस्सियों के सहारे गहरे कुएं में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद सियार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को तीन दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में गांव के युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए जंगली जानवर की जान बचाई। रेस्क्यू के दौरान गांव के कई युवा और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। इनमें मंजू चौहान, भानु प्रताप सिंह, मनोज सिंह, बलवान यादव, बल्लू यादव, सोनू सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो जानवर को तीन दिन तक कुएं में फंसे नहीं रहना पड़ता।0
0
Report
Advertisement
भालुओं के हमले से चांदूर गांव में दहशत, तीन घायल
Jalore, Rajasthan:जसवंतपुरा उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती चांदूर गांव में सोमवार को भालुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार आबादी क्षेत्र में पहुंचे भालुओं ने ग्रामीणों और पशुपालकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के आसपास एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घूमता हुआ देखा गया। इसी दौरान पशु चराने गए ग्रामीणों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में खेताराम भील, रामाराम देवासी और भारताराम घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि भालू अचानक आबादी क्षेत्र की तरफ पहुंच गया, जिससे लोग संभल नहीं पाए। बताया जा रहा है कि घर के बाहर बैठे खेताराम भील पर भी भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायल ग्रामीणों को तत्काल रामसीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी सचिव अमरीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. पूजा सक्सेना, एसडीएम ओमप्रकाश माचरा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है।0
0
Report
श्रीगंगानगर में जमकर गर्मी: 47°C पहुंचा पारा, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश अब उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:गर्मी के तीखे तेवर-श्रीगंगानगर में 47 डिग्री तक पहुंचा पारा,5 जिलों में हीटवेव,कल से बारिश का येलो अलर्ट जयपुर-राजस्थान में नौतपा के दौरान तेज गर्मी और हीटवेव से हाल बुरे हैं. श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.बाकी सरहदी जिलों का भी कुछ ऐसा ही हाल है.मरुधरा में दिन के साथ साथ अब तो राते भी तपने लगी है. राजस्थान में सबसे गर्म श्रीगंगानगर- राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है.पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है.सुबह होते ही गर्मी के तीखे तेवर महसूस किए जाते है.अब तो दोपहर के साथ साथ रात का पारा भी लगातार बढता चला जा रहा है.श्रीगंगानगर 47 डिग्री तापमान पहुंच गया है,जो राजस्थान में सबसे ज्यादा है.बीकानेर, जैसलमर, फलोदी, कोटा समेत कई जिले सीवियर हीटवेव की चपेट में रहे.सबसे ज्यादा गर्म रात कोटा में रही,जहां का न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.राजस्थान में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के उपर ही रह रहा है. मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.वहीं, 28 मई से 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिनभर लू चली,रात का तापमान भी बढा- पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में तेज गर्मी रही. सबसे ज्यादा तापमान 47 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर जिले में दर्ज हुआ. जबकि बीकानेर, फलोदी में 46, जैसलमेर में 45.6, कोटा में 45.4, बाड़मेर में 44.4, चित्तौड़गढ़, अलवर में 44.2, पिलानी में 44.9, चूरू में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.अब हीटवेव का असर भी दिखाई देना शुरू हो गया है. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर- दिन में तेज गर्मी और हीटवेव के बाद कुछ शहरों में रात में भी गर्मी से राहत नहीं है. इसमें जयपुर, कोटा, जोधपुर, नागौर, फलोदी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, हनुमानगढ़, करौली, दौसा शामिल है.नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है. लेकिन जरा सी लापरवाही से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.इसलिए इस गर्मी से बचकर रहिए.0
0
Report
झारखंड में राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी घमासान, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों पर चुनावी लड़ाई , उम्मीदवार देने के दावों से बढ़ कर खरीद फरोख्त की वाले आरोप तक आई झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए वोटिंग होना है,18 जून को मतदान होना है , मतदान से पहले उम्मीदवार देने को लेकर राजनीतिक जंग छिड़ चुका है। झारखंड में बीजेपी ने जैसे ही उम्मीदवार देने का ऐलान किया , विरोधियों ने हॉर्स ट्रेडिंग की मंशा वाली आशंका जताई 。 गठबंधन के पास 56 विधायक , एनडीए के पास 24 विधायक बीजेपी जादूई आंकड़े से 4 वोट पीछे फिर भी उम्मीदवार उतारने और जीतने के दावों में विरोधियों की नींद उड़ा दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं झामुमो का आरोप है कि भाजपा के पास राज्यसभा चुनाव में जीत के आंकड़े नहीं है लेकिन भी वह हॉर्स ट्रेडिंग की मंशा के साथ चुनाव मैदान में है। मनोज पांडे ने कहा कि आखिर कौन है वह थैली शाह जिसके बदौलत बीजेपी चुनाव लड़ रही है। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि बीजेपी कितनी भी खरीद फरोख्त की कोशिश कर ले जीत इंडिया गठबंधन की होगी। इधर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देने की घोषणा पर कांग्रेस भी हमलावर है कांग्रेस की बीजेपी के हॉर्स ट्रेडिंग का इतिहास पुराना रहा है और इस बार भी वह कोशिश करेगी और अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें बताना चाहिए कि वह जीत के आंकड़े कैसे इकट्ठा करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री से प्रभावित और नैतिकता के आधार पर मिलने वाले वोट को बकवास कर दिया है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गठबंधन की पार्टियों को वंशवाद और तानाशाही पार्टी करार देते हुए कहा कि उन्हें संविधान की जानकारी नहीं है। इसीलिए वह हमें चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते। वही प्रथम सहदेव ने दूसरे राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर यहां भी हमारे प्रत्याशी को समर्थन मिलेगा और हम बेहतर परिणाम लेंगे।0
0
Report
Advertisement
कोटा में पेयजल संकट तेज, पानी के लिये नागरिकों की भारी परेशानी
Kota, Rajasthan:कोटा में पेयजल संकट, स्टूडेंट और आमजन पानी को तरसे कोटा। शहर में पेयजल संकट के चलते स्टूडेंट और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में कई स्थानों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को गर्म पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति यह रही कि मौजूद पानी भी खत्म हो गया और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्टूडेंट्स को हुई, जो लंबे समय तक पानी का इंतजार करते नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलदाय विभाग द्वारा कहीं भी वैकल्पिक पानी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पूरे दिन लोग परेशान होते रहे। आमजन ने जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने और खराब वाटर कूलरों को ठीक करवाने की मांग की है।0
0
Report
बकरा ईद पर लॉ फैकल्टी में एग्जाम रोकने को लेकर विश्वविद्यालय में हंगामा
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के विश्वविद्यालय में बकरा ईद के दिन लॉ फैकल्टी में होने वाले एग्जाम्स को लेकर छात्रों ने जमकर किया हंगामा। छात्रों की मांग बकरा ईद महापर्व के दिन विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में नहीं होना चाहिए एग्जाम , एग्जाम रोकने के लिए कुछ छात्राओं ने कोर्ट में लगाई रीट एग्जाम पर मिला स्टे। अभय यादव अध्यक्ष ला फैकल्टी से छात्र ने लगाई थी रीट जिसके बाद मिला कोर्ट स्टे लेकिन विश्वविद्यालय के कई कॉलेज में अभी भी 28 मई यानी बकरा ईद के दिन ग्रेजुएशन MSC , UG , PG के एक्जाम्स होंगे । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुस्लिम छात्रो ने विश्वविद्यालय में ईद की नमाज पढ़ने का लिया फैसला।0
0
Report
वैशाली के नगवां गांव में जमीन विवाद: लाठी-ईंटों से जमकर हमला, कई घायल
Hajipur, Bihar:जमीन विवाद में खूनी झड़प।रणक्षेत्र बना वैशाली का नगवां गांव।दोनो पक्ष के एक दर्जन लोग घायल।मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने। खबर वैशाली से है जहाँ जमीन विवाद में दो पक्षो के बीच खूनी झड़प हो गया जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए है।घटना बेलसर थाना क्षेत्र के नगवां गांव की है।जहाँ जमीन विवाद में गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और देखते ही देखते घटनास्थल रणक्षेत्र में बदल गया जहाँ लाठी डंडे और ईंट पत्थर जमकर चलाए गए।बताया जा रहा है कि मोहम्मद रफाकत हुसैन और मोहम्मद अलून के बीच दो वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था इसी बीच विवाद को लेकर आज पंचायत बुलाई गई थी लेकिन पंचों के सामने ही विवाद तो नहीं सुलझा बल्कि हिंसक झड़प शुरू हो गया।आरोप है कि इस झड़प में रफाकत हुसैन के घर के लोगो के साथ मारपीट की गई साथ ही उनके घर पर दूसरे पक्ष के तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी की गई जिसमें रफाकत हुसैन के तरफ से 7 लोग घायल हुए जिसमें कई लोगो की हालत गंभीर है।वहीं दूसरे पक्ष ने भी रफाकत हुसैन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिसमे 4 लोग घायल हुए है।इधर घटना के बाद सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइट-रफाकत हुसैन,घायल0
0
Report
Advertisement
काराकाट में दो बाइक टक्कर, वकील एडवोकेट रामकुमार पांडे की मौत, दानिश कुरेशी घायल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार एडवोकेट रामकुमार पांडे की मौत हो गई। जबकि 30 साल का दानिश कुरेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रामकुमार पांडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जबकि घायल दानिश कुरेशी का इलाज गोरारी के C.H.C. में चल रहा है। बता दे की एडवोकेट रामकुमार पांडे बिक्रमगंज तथा डेहरी के कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे तथा बिक्रमगंज से डेहरी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया है। हादसे में वकील की मौत से अधिवक्ताओं में शोक है。0
0
Report
गरियाबंद में ब्लेड से गर्दन काटकर महिला की हत्या, पति-बेटे घायल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग...ब्लेड से गर्दन काट महिला को उतारा मौत के घाट...ब्लेड से अचानक गर्दन पर किया वार...देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुडा गांव की घटना....बीच बचाव करने पहुंचे पति और बेटों पर भी किया कई वार...पति और बेटे भी हुए लहूलुहान...महिला अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में हाथ बाट रही थी...मृतिका छबीलता यादव गांव की मितानीन थी...आरोपी देवीसिंह ने किया अचानक हमला....मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,घटना कारण अज्ञात...आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस。0
0
Report
CM योगी के निर्देश से उन्नाव में बिजली समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
Unnao, Uttar Pradesh:CM योगी क़े निर्देश क़े बाद उन्नाव में बिजली कटौती से राहत को बड़ा कदम। स्लग - CM योगी क़े निर्देश क़े बाद उन्नाव में बिजली कटौती से राहत को बड़ा कदम。 न बनाम? जहां एक तरफ लगातार पारा बढ़ रहा है और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती लोगों क़े लिए समस्या बनी है, ऐसी समस्या से समाधान के लिए उन्नाव में DM घनश्याम मीणा ने एक कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। इस बारे में DM घनश्याम मीणा ने Zee media से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि आम लोगों की बिजली को लेकर जो शिकायतें आ रही हैं उनका समय से निराकरण हो इसको लेकर प्रशासन ने बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी इसके बाद यह निर्देश दिए गए थे कि एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए जो 24 घंटे आम जनमानस की आई शिकायतों का निस्तारण करेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में रोस्टर वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे आम जनमानस की अगर कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान हो सके और कोई भी भ्रम की स्थिति ना रहे। कंट्रोल रूम की स्थापना के बाद जो पब्लिक रिव्यू आ रहा है वह काफी पॉजिटिव है。0
0
Report
Advertisement
खूंटी गोलीकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - नौ दिनों के अंदर शूटर गिरफ्तार। खूँटी जिले के चर्चित गोलीकांड काण्ड के दो अभियুক্তों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर में 18 मई को हेरमन होरो पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसे गोली लगने पर गम्भीर रुप से घायल हेरमन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके अनुसंधान में पुलिस जुट गयी थी। अनुसंधान में पता चला कि हेरमन और राहुल के बीच जमीन विवाद काफी दिनों से चल रहा है। और राहुल के द्वारा हेरमन से पैसे की मांग भी की गयी थी और धमकी भी दिया गया था। और पहले भी राहुल द्वारा हेरमन पर हमला किया जा चुका है। इस बार गोलीकांड के बाद पुलिस सक्रीय हो गयी थी फिर जाँच में जुटी पुलिस 26 मई को घटना के संदेहास्पद व्यक्ति राहुल मुण्डा को उसके घर से पकड़ा और थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने सहयोगी रमेश तिर्की का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटे गाँव जाकर उसे पकड़ा और फिर उसी की निशानदेही पर पिस्तौल व गोली भी बरामद कर ली है। साथ ही अब पुलिस पिस्तौल की उपलब्धता और अन्य लोगों के जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि हेरमन और राहुल के बीच जमीन मामले में तनातनी चल रही थी। जिसके कारण पहले भी हेरमन पर हमला किया जा चुका था। जिसने इस बार 18 मई को पदमपुर गाँव के पास सड़क पर गोली मारी गयी थी । जिसमें दो लोगों की संलिप्तता थी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और पिस्तौल पाये जाने पर आगे अनुसंधान भी किया जा रहा है कि आखिर पिस्तौल कहाँ से आया ।0
0
Report
पिछड़ा वर्ग आयोग अगले छह महीनों में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा
Noida, Uttar Pradesh:समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अगले छह महीनों में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों और कई ब्लॉकों का दौरा कर पिछड़े वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करेगा। गांवों में जनसंपर्क और सर्वे के जरिए वास्तविक आंकड़े जुटाकर सरकार को सुझाव दिए जाएंगे।पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने सेवानिवृत्त जज राम अवतार सिंह ने बताया कि समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अगले 6 महीनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा। आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा करेगा और जमीनी स्तर पर पिछड़े वर्ग की स्थिति का अध्ययन करेगा। आयोग का उद्देश्य पिछड़े वर्ग से जुड़े वास्तविक आंकड़े और स्थिति को समझकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है, ताकि सरकार को ठोस सुझाव दिए जा सकें। आयोग की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करेगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर सर्वे और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा。0
0
Report
आंधी-तूफान से बाढ़ क्षेत्र में पेड़-तार गिरे, बिजली-पानी सेवाएं बाधित
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में देर रात आंधी तूफान में जगह जगह पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया. वहीं तेज आंधी में कई पेड़ हाई वोल्टेज वायर पर गिर जाने से क्षेत्र में कई जगह बिजली गुल हो गई, जिससे आमलोगों को बिजली और पानी को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एनएच 31 पर हाई वोल्टेज वायर पर पेड़ गिर जाने से लोग किसी तरह बच बचाकर निकलते देखे गए. लोगों ने हाई वोल्टेज वायर से पेड़ हटाने के लिए बिजली विभाग को जानकारी दे दी है. वहीं सुबह से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं.0
0
Report
Advertisement
