262903
लखीमपुर खीरीः मेले में ओवर हाइट झूले पर लटक गयी बच्ची, प्रशासन ने बंद कराया झूला
Kaudeya, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के रकेहटी इलाके के में चल रहे झोलहू मेले लगे ओवर हाइट झूले पर एक बच्ची लटक गई थी जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह झूले को रोककर बच्ची को सही सलामत उतार लिया गया। मेले में आक्रोशित भीड़ ने झूला संचालक की पिटाई कर दी। बाद में उपजिलाधिकारी राजीव निगम मौके पर पहुंच कर झूले को बंद करा दिया है। बिना किसी अनुमति के ओवर हाइट झूले लगाए गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ के ट्रैफिक चौकी पर होमगार्ड ने छात्र को पीटा, सड़क जाम
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- लाॅ के छात्र को चौकी में बंद कर पिटाई का मामला。 छात्र की पिटाई की जानकारी लगते ही अन्य छात्र पहुंचे मौके पर。 छात्र की पिटाई के बाद अन्य छात्र सड़क जाम करने के लिए पहुंचे。 मड़ियांव पुलिस मोर्चा संभाले, जानकीपुरम पुलिस नदारद。 जानकीपुरम के ट्रैफिक पुलिस चौकी पर होमगार्ड ने छात्र को पीटा。 जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहा का मामला。0
0
Report
विधानसभा के हंगामे पर मंत्री अविनाश गहलोत की बाइट वायरल
Jaipur, Rajasthan:विधानसभा में हंगामे पर मंत्री अविनाश गहलोत की बाईट0
0
Report
देहरादून के ब्लैक स्पॉट पर Google अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की नई तकनीक लागू
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस अब तकनीक का सहारा ले रहा है। शहर और जनपद के दुर्घटना संभावित इलाकों यानी ब्लैक स्पॉट पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालकों को गूगल के जरिए अलर्ट मिलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने गूगल के साथ समन्वय शुरू किया है। फिलहाल जनपद में 11 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं, जबकि मोहब्बेवाला और बल्लीवाला को भी ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में शामिल करने की तैयारी है। दरहसल देहरादून की सड़कों पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल की तैयारी की है। अब वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र यानी ब्लैक स्पॉट तक पहुंचने से पहले ही गूगल के जरिए अलर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए Google के साथ समन्वय स्थापित किया है। दुर्घटना संभावित स्थानों की डिजिटल मैपिंग के जरिए जानकारी Google Maps तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है। व्यवस्था लागू होने के बाद जब कोई वाहन चालक Google Maps के जरिए संबंधित मार्ग से गुजरेगा, तो ब्लैक स्पॉट के करीब पहुंचने से पहले उसे चेतावनी मिल सकेगी। इसका मकसद वाहन चालकों को पहले से सतर्क करना है, ताकि वे अपनी रफ्तार नियंत्रित कर सकें और सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतें। खास तौर पर तेज रफ्तार, अचानक ब्रेक लगाने और गलत लेन में वाहन चलाने जैसी वजहों से होने वाले हादसों को कम करने में यह व्यवस्था मददगार साबित हो सकती है। मोहब्बेवाला और बल्लीवाला पर फोकस देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस इसे नए ब्लैक स्पॉट के तौर पर शामिल करने जा रही है। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद मोहब्बेवाला में हादसों का खतरा बढ़ा है। मोहब्बेवाला में पिछले तीन सालों में 11 हादसे हुए हैं। 11 अगस्त 2023 को मोहब्बेवाला में यू턴 ले रहे एक ट्रक को आशा रोड़ी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। 14 नवंबर 2024 को आशा रोड़ी में एक कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। 9 सितंबर 2025 को मोहब्बेवाला में एक ट्रक फोर्ड कार शोरूम की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसा, जिसमें कई कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। 15 अक्टूबर 2025 को आशा रोड़ी से आते हुए एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा घुसा। इसमें गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले करने की कोशिश भी की। 5 दिसंबर 2025 को सीमेंट से लदा ट्रक आशा रोड़ी की ओर से आते समय 6 वाहनों से टकराया और एक दुकान में जा घुसा। 27 मार्च 2026 को ईंटों से भरा ट्रक आशा रोड़ी की ओर से आते हुए एक खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक में आग लग गई थी। 9 मार्च 2026 को मार्बल पत्थर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। 18 फरवरी 2026 को मोहब्बेवाला में टाइलों से लदा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। जिससे कार में आग लग गई। हालांकि, हादसे में किसी की जान नहीं गई। 22 जून 2025 को आशा रोड़ी में एक सीमेंट से भरे ट्रक ने हरियाणा के पर्यटकों की कार टकराई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। 17 अप्रैल 2026 को आशा रोड़ी की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने 6 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर घायल हुआ था। 14 अगस्त 2026 को मोहब्बेवाला में एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर रोड क्लीनिंग मशीन पर पलट गया, जिससे मशीन चालक महेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। देहरादून के प्रमुख 11 ब्लैक स्पॉट रायवाला: रायवाला मुख्य बाजार मोतीचूर: मोतीचूर फ्लाईओवर छिद्दरवाला: छिद्दरवाला फ्लाईओवर ऋषिकेश: सात मोड़ देहरादून रोड ऋषिकेश: आरटीओ कार्यालय के पास नेहरू कॉलोनी: होटल सॉलिटेयर के पास डोईवाला: कुआंवाला फतेहपुर: फतेहपुर चौक लालतप्पड़: लालतप्पड़ और टोल प्लाजा सेलाकुई: सेलाकुई क्षेत्र वीओ - देहरादून में पिछले तीन साल में सड़क हादसों के आंकड़ों के आधार पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाते हैं।11 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के बाद गूगल टीम को उपलब्ध कराए गए है। उनके द्वारा अपने मैप में इंटीग्रेशन करते हुए मार्क कर दिए जाएंगे। जिससे गूगल मैप प्रयोग कर रहा होगा उनको अलर्ट मिल सके। यातायात पुलिस के मुताबिक देहरादून जनपद में पहले 46 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे।पिछले तीन साल में जिन स्थानों पर सड़क हादसों में कमी आई,उन्हें ब्लैक स्पॉट को गूगल को बताया गया है। बाइट - जितेंद्र चौधरी, एसपी ट्रैफिक फाइनल वीओ- यातायात पुलिस की कोशिश है कि हादसों की वजह बनने वाले स्थानों पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालकों को डिजिटल माध्यम से चेतावनी दी जाए।लेकिन यह कितना सफल रहता है वह आने वाले भविष्य में पता चल पाएगा।0
0
Report
Advertisement
गदरपुर के गूलरभोज रोड पर मामूली विवाद से शुरू मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:ऐंकर–मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वही इस मामलें में पीड़ित युवक मोहम्मद मोमिन ने गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मारपीट की यह घटना गदरपुर के गूलरभोज रोड की है जहां मोमिन नामक युवक मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि इस दौरान एक स्कूटी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मोमिन और स्कूटी सवार गौरव सिंह के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाये। बीच बाजार हुई मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है。0
0
Report
जालौन में शराबियों के बीच हाईवोल्टेज मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शराबियों का देखने को मिला बीच रोड़ पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों शराबियों के बीच हुई मारपीट, राजेन्द्र नगर पुलिस चौकी के पास शराबियों में जमकर मारपीट, शराबियों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घटना से लोगों में मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौकी के पास की घटना0
0
Report
फतेहपुर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार, कानपुर में माल खपाने की योजना उजागर
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में चोरी, कानपुर में माल खपाने की तैयारी, सुनसान कमरे में बना रखा था चोरी के सामान का गोदाम कल्यानपुर पुलिस ने चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से LED TV, बैटरी, इनवर्टर और DJ उपकरण बरामद करीब 8 किलो तांबे का तार और ₹3,950 नकद भी मिला चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद वारदात में इस्तेमाल हथौड़े, बर्मा, प्लास, पेचकस, चाकू और आरी बरामद आरोपियों ने कृष्णा इंटरप्राइजेज और DJ रिपेयरिंग दुकान में चोरी की थी चोरी का माल मौहार माइनर कट के पास एक कमरे में छिपाकर रखा था पूछताछ में गिरोह ने चोरी का सामान कानपुर की कबाड़ दुकान में बेचने की बात बताई आरोपी शफीक के खिलाफ कानपुर/प्रयागराज में पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रोहिणी में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में विधायक की अनदेखी, गटर-डेंगू का खतरा
New Delhi, Delhi:दिल्ली रोहिणी की सेक्टर 16 की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी विधायक की अनदेखी का चुनाव विधायक की अगर बात करें जिसे हर्जाना गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है शिवराज सिस्टम पूरी तरह चौक हो चुकी है गैटर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और डेंगू जैसे बीमारी फैलने का खतरा यहां पर बढ़ता जा रहा है अगर बात लोगों की करते हैं तो लोगों ने कई बार विधायक से संपर्क साधा पर उनको कोई उचित जवाब नहीं मिला और विधायक साहब की अनदेखी का शिकार यहां के लोग होते जा रहे हैं अगर बात लोगों की करें तो लोगों का कहना है कि विधायक ने साफ बोला है कि तुमने मुझे वोट नहीं दिया मैं यहां के काम नहीं करूंगा तो वोटों की राजनीति और विधायक की अनदेखी का शिकार गुरु तेग बहादुर कॉलोनी बनती जा रही है0
0
Report
सीवान में शराब की बड़ी खेप बरामद, स्कॉर्पियो चालक फरार
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। लाखों रुपये मूल्य की शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी को देख स्कॉर्पियो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मामला मैरवा थाना क्षेत्र के चितमाठ गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से स्कॉर्पियो के जरिए शराब की बड़ी खेप सीवान लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चितमाठ गांव के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने शराब से लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर जांच कर रही है कि स्कॉर्पियो किसके नाम पर है और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था। अब पुलिस फरार चालक और शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
हाईकोर्ट के आदेश से JPSC-JSSC रिफॉर्म्स पर भर्ती-नियुक्ति विवाद फिर गरम
Ranchi, Jharkhand:प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ 26 दिनों तक रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चले छात्रों के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के बाद सरकार ने जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल समेत 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने अपना आंदोलन दो महीने के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उन अभ्यर्थियों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई, जो इन परीक्षाओं में सफल होकर नियुक्त हुए थे। सीजीएल समेत रद्द की गई परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थी लगातार प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से नियुक्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले को कुछ सफल अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को लेकर एक बार फिर सियासी और छात्र आंदोलन का माहौल गरमा गया है। रिफॉर्म्स मंच ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि परीक्षा रद्द करने से पहले सरकार ने सफल अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके हितों को पर्याप्त रूप से ध्यान में नहीं रखा। मंच की ओर से आज सरकार के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन और पुतला दहन की चेतावनी दी गई है। आंदोलन को देखते हुए रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के आसपास निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। ऐसे में एक ओर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सफल अभ्यर्थियों को राहत की उम्मीद जगी है, तो दूसरी ओर छात्रों और सरकार के बीच परीक्षा, नियुक्ति और जांच को लेकर टकराव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
श्रीकरणपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दहशत, चोर DVR के साथ नगदी लेकर फरार
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक के बाद एक चोरी की वारदातों से आमजन में दहशत और रोष का माहौल है। ताजा मामला बस स्टैंड के नजदीक का है, जहां इंद्रकुमार-पवन कुमार की दुकान के ताले तोड़कर चोर नगदी और गुल्लक लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ला तोड़कर उसमें रखी नगदी निकाल ली। इसके साथ ही गौशाला और आसरा ट्रस्ट के पैसों से भरे गुल्लक भी चोर अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगा DVR भी साथ ले गए, ताकि सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ न लग सके। घटना की सूचना मिलते ही जिलाप्रमुख दुलाराम, पूर्व पालिकाध्यक्ष जुगल किशोर सैन, किरयाना यूनियन अध्यक्ष शैम्पी गुम्बर, आसरा ट्रस्ट संयोजक नरेश परनामी सहित बड़ी संख्या में लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष नजर आया। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही श्रीकरणपुर में एक घर में घुसकर चोरों ने महिला को कथित तौर पर बेहोश कर घर मे पड़े संदूक मे रखी सोने की बालियां लूट ली थीं। लगातार सामने आ रही इन वारदातों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों तक कब पहुंचती है और आमजन को इस बढ़ती दहशत से कब राहत मिलती है。0
0
Report
मुंबई में मोहम्मद साहब की पैदाइश पर जुलूस शांतिपूर्ण, पुलिस सुरक्षा तैयारी करेगी
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर मुंबई पुलिस और आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में दक्षिण मुंबई के खिलाफत हाउस में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुंबई पुलिस के साउथ ज़ोन के एडिशनल कमिश्नर, अलग-अलग ज़ोन के DCP, ACP और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रज़ा अकादमी के सईद नूरी साहब, मुफ्ती अशरफ सैयद साहब, खिलाफत हाउस के चेयरमैन सरफराज आरजू साहब के साथ स्थानीय विधायक मनोज जामसुतकर, कांग्रेस विधायक अमीन पटेल, पूर्व विधायक वारिस पठान, NGO प्रतिनिधि और इलाके के लोग भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट रहा। हर साल की तरह इस बार भी जुलूस खिलाफत हाउस से मोहम्मद अली रोड तक निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई पुलिस की ओर से भरोसा दिया गया है कि जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे। जुलूस के रास्ते में CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी, वहीं ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा BMC के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि जुलूस के दौरान नागरिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जा सके। कुल मिलाकर, जुलूस को लेकर पुलिस, प्रशासन और आयोजकों के बीच समन्वय के साथ तैयारियां की जा रही हैं, ताकि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
वर्धा में अल नीनो से किसान परेशान, ड्रम से पानी देकर फसल बचाने की कोशिश
Wardha, Maharashtra:वर्धा स्टोरी अल निनोच्या प्रदूर्भावात शेतकरी होरपळतोय.....पिके वाचवण्यासाठी चक्क डब्याने देत आहे पिकांना पाणी वर्ध्यात पिके वाचविण्यासाठी ड्रम मध्ये पाणी आणुन डब्याच्या साहाय्याने देण्यात येत आहे पिकांना पाणी ज्या शेतकऱ्यांकडे सिंचनाची सुविधा उपलब्ध नाही, ते ड्रममध्ये पाणी भरून शेतात नेतात. डब्यांच्या साहाय्याने शेतकऱ्यांना पिकांना पाणी द्यावे लागत असल्याचे दिसून येत आहे. अँकर : वर्ध्यात पावसाने दडी मारल्याने सेलू तालुक्यातील शेतकऱ्यांची चिंता वाढली आहे. शेतातील जमिनीतील ओलावा कमी होत असल्याने कपाशी व इतर खरीप पिके वाचविण्यासाठी शेतकरी धडपड करीत आहेत. पिकांवर परिणाम होत असल्याने शेतकऱ्यांनी शक्यतसे पिकांना पाणी देण्यास सुरूवात केली आहे। ड्रममध्ये पाणी आणून शेतकरी डब्यांच्या सहाय्याने पिकांना पाणी देत पीक संरक्षित करण्यासाठी धडपड करत असल्याचे दिसून येते.0
0
Report
Advertisement
KV K Ganderbal ने मानक व प्रमाणन पर कृषि अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की
Aram Pora, Ganderbal, Krishi Vigyan Kendra (KVK) Ganderbal, SKUAST-K, in collaboration with the HADP Project, organized a workshop on “Organic Standards, Technologies & Certification” for Agricultural Officers of District Ganderbal. The workshop aimed to create awareness and build the capacity of participants regarding the importance, principles and certification requirements of organic farming, besides developing a roadmap to make organic farming both profitable and sustainable. Dr. Ajaz Ahmad Malik, Senior Scientist and Head, KVK Ganderbal, emphasized the importance of maintaining soil health, biodiversity and ecological balance while minimizing the use of synthetic chemical inputs. He highlighted the scope, potential and prospects of organic farming, including opportunities for value addition, access to premium markets, sustainable agriculture and improved farm income. During the technical sessions, scientists from KVK Ganderbal explained the basic principles of organic farming, organic production standards, certification procedures, soil health and nutrient management, permitted and prohibited inputs, conversion periods, inspection and traceability. The experts explained various aspects of organic certification in a simple and practical manner. An interactive session was also conducted, during which participants actively engaged with the experts and discussed issues related to organic certification, farm practices, documentation, input selection and marketing of organic produce.0
0
Report
कैश्मीर में हाई डेंसिटी प्लांटेशन के बाद टॉप ग्राफ्टिंग से आय बढ़ने की उम्मीद
Kulgam, اینکر... وادیٔ کشمیر کی سب سے بڑی صنعت، سیب صنعت میں ہائی ڈینسٹی پلانٹیشن کے بعد اب ایک اور اہم تبدیلی دیکھنے کو مل رہی ہے، جس سے باغ مالکان کی آمدن میں اضافے کی امید پیدا ہوئی ہے۔ کشمیر میں ایک عرصے تک روایتی ڈیلیشس سمیت سیب کی پرانی اقسام کاشت کی جاتی تھیں، however گزشتہ چند برسوں کے دوران موسمی تبدیلیوں کے باعث ان اقسام کی پیداوار، رنگ اور مارکیٹ ویلیو میں کمی دیکھنے کو ملی ہے۔ اسی صورتحال کے پیشِ نظر اب کشمیر کے کئی علاقوں میں باغ مالکان روایتی اقسام کو جدید ٹاپ گرافٹنگ طریقے کے ذریعے نئی اور اعلیٰ معیار کی سپر ورائٹیز میں تبدیل کر رہے ہیں۔ ٹاپ گرافٹنگ کے ذریعے پرانے اور پیداواری صلاحیت رکھنے والے درختوں پر نئی اقسام کی شاخیں پیوند کی جاتی ہیں، جس سے باغ کو مکمل طور پر دوبارہ لگانے کے بجائے نسبتاً کم وقت اور لاگت میں نئی ورائٹیز حاصل کی جا سکتی ہیں۔ جنوبی ضلع کولگام کے بہی باغ کے رہنے والے عامر حسین ڈار جو ان دنوں پورے کشمیر میں مشہور ہے کا کہنا ہے کہ جدید سپر ورائٹیز میں بہتر رنگ، مناسب سائز، اچھی کوالٹی اور مارکیٹ میں زیادہ مانگ کی وجہ سے انہیں روایتی اقسام کے مقابلے میں بہتر قیمت مل رہی ہے۔ یہی وجہ ہے کہ بہت سے کسان اب اپنے پرانے باغات میں مرحلہ وار ٹاپ گرافٹنگ کو ترجیح دے رہے ہیں۔ ماہرین کے مطابق بدلتے موسمی حالات اور عالمی مارکیٹ کی ضروریات کے ساتھ باغبانی کے شعبے میں جدید طریقوں کو اپنانا وقت کی اہم ضرورت ہے。 تاہم نئی اقسام کے انتخاب، گرافٹنگ کے مناسب وقت، بیماریوں سے بچاؤ اور جدید باغبانی تکنیک کے لیے ماہرینِ باغبانی سے مشورہ ضروری ہے۔ کشمیر کی سیب صنعت سے وابستہ افراد کو امید ہے کہ ہائی ڈینسٹی پلانٹیشن کے ساتھ ٹاپ گرافٹنگ اور جدید سپر ورائٹیز کا فروغ نہ صرف پیداوار اور معیار بہتر کرے گا بلکہ باغ مالکان کی آمدن میں بھی اضافہ کرنے میں اہم کردار ادا کرے گا0
0
Report
Sunil Sharma के बयानों पर जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती की कड़ी निंदा
Srinagar, Uttarakhand:Jammu and Kashmir Grand Mufti Nasir-ul-Islam has strongly condemned the remarks attributed to Leader of Opposition Sunil Sharma. The Grand Mufti said the statement amounted to an attack on the Muslim community and expressed strong disapproval over the remarks. “We condemn it,” Nasir-ul-Islam said, calling for responsible and respectful public discourse and urging all communities to maintain peace and communal harmony.0
0
Report
Advertisement
