262903
Khairani - निघासन में ट्रैक्टर से टकराई कार ,बाल- बाल बचे कार सवार
Khairahni, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के पलिया रोड पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास निघासन से पलिया की तरफ जा रही XUV कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा,फिलहाल हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कार सवार निघासन कस्बे के निवासी बताए जा रहें वह दिल्ली जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
9 सितंबर से PHED कॉन्ट्रेक्टर्स पेयजल सप्लाई बंद कर सकते हैं
Jaipur, Rajasthan:PHED कॉन्ट्रेक्टर्स ने एक बार फिर से हड़ताल करेंगे. कॉन्ट्रेक्टर्स ने 9 सितंबर से पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी. दो बार समझौता होने के बावजूद जल जीवन मिशन का 2500 करोड का भुगतान अटका हुआ है. मांग पूरे नहीं होने पर अब कॉन्ट्रेक्टर्स हड़ताल पर जाएंगे. 9 सितंबर से 3 घंटे की पेयजल सप्लाई बंद करेंगे, उसके बाद हर दिन 3 घंटे का समय और बढ़ाएंगे. कॉन्ट्रेक्टर्स का कहना है कि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई. भुगतान जुलाई तक पूरा मिलना था, लेकिन अब तक भी पूरा भुगतान नहीं हुआ. जिससे 5 हजार कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ 10 लाख श्रमिक प्रभावित हो रहे है.0
0
Report
सिंगरौली में पारिवारिक विवाद: पति ने लाठी से पत्नी हत्या, 6 घंटे में गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में सनसनीखेज वारदात, पारिवारिक विवाद में पति ने लाठी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या... सरई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात के महज 6 घंटे के भीतर आरोपी पति गिरफ्तार.... आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज, भेजा गया जेल..... सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पति ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन सरई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को 6 घंटे के भीतर दबोच लिया है। घटना सरई के वार्ड क्रमांक 06, छिरहट मोहल्ले की है। देर रात जब परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी आरोपी रामलाल पनिका लाठी लेकर घर पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। नाबालिग बेटी मीना के अनुसार, आरोपी अपने मृत बेटे को सामने लाने की जिद कर रहा था। जैसे ही पत्नी लीलावती ने दरवाजा खोलकर समझाया कि बेटे की तो पहले ही मौत हो चुकी है, आक्रोशित रामलाल ने आव देखा न ताव और लीलावती के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लीलावती को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हाथ में लाठी लहराते हुए आसपास के लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही सरई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी की बुजुर्ग मां और नाबालिग बेटी को सुरक्षित निकाला, आक्रामक आरोपी को नियंत्रित कर हिरासत में लिया और महज 6 घंटे के अंदर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बाइट - शियाज़ के एम, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
सदर विधायक ने गंगा पुल का निरीक्षण किया। पुल की हुई मरम्मत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unano : शुक्लागंज गंगा पुल पर हुए गड्ढे की समस्या को सदर विधायक पंकज गुप्ता को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे सदर विधायक ने पुल का निरीक्षण किया बताया कि पुल को अस्थाई रूप से डामर डालकर मरम्मत का कार्य कर दिया गया है 15 दिनों के बाद पुल के कार्य को पूरी तरह से मरम्मत करा कर पुन्हा कार्य कराया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, जिलापंचायत अध्यक्ष, विकास मिश्रा, धीरज सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जहरीली शराब से 13 मौत, कार्रवाई तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर डिप्टी सीएम, आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जगदीश देवड़ा ने जहरीली शराब पीने वाले भर्ती मरीजों से की मुलाकात बहुत दुखद घटना है, इस प्रकार की दोबारा घटना ना हो इसके लिए सरकार पूरी गंभीर है जांच चल रही है अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया अटैक भी किया गया जिनकी लापरवाही रही है जांच में जिनका नाम आएगा उन पर कार्रवाई की जाएगी हम चाहते हैं की जांच वहां तक पहुंचे जहां से शराब बनने की शुरुआत हुई दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी फांसी का भी प्रावधान है, ऐसे 30 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है मृत परिवार को सरकार चार-चार लाख रुपए देगी पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ है 13 लोगों की जारी जहरीली शराब पीने से मौत हुई है आबकारी विभाग के क्लीन चिट लेटर पर कहां ये मुजे लगता है अ सत्य है जब मुझे संज्ञान में आया कि किसी ब्रांड की शराब को बंद करने के लिए आदेश जारी हुआ और इस आदेश को वापस ले लिया गया उस संबंधित अधिकारी को आरोप पत्र जारी कर दिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी जांच में पूरा सत्य सामने आएगा पुलिस की कमीशन खोरी के आरोपों पर कहा, नीचे तक जांच हो रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जो भी इसमें शामिल था。 बाइट जगदीश देवड़ा आबकारी मंत्री0
0
Report
सागर में मौतों के पीछे कारण पूछे जा रहे: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर कलेक्टर का बयान मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं घटना के क्या कारण रहा इसके पीछे कौन लोग है, ऐसी घटना दोबारा न हो, तमाम पहलुओं पर जांच होगी 13 लोगों की मौत हुई अब तक आबकारी विभाग के जांच लेटर के मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं जो पत्र सोशल मीडिया से चर्चा में आया है उसमें किन पैरामीटर्स पर जांच की गई थी इसकी पुष्टि की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
बेतिया के कुमारबाग में बियाडा भूमि पर किसानों ने दावा, प्रशासन से टकराव
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां कुमारबाग के औद्योगिक बियाडा की जमीन पर विवाद हो गया बियाडा के द्वारा जमीन का बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा था तभी कुछ किसानों ने जमीन को अपना बता काम रोक दिया गया प्रशासन और कुछ किसान आमने सामने हो गए जिसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर किसान को हिरासत में लिया गया किसान का कहना है कि जमीन पर उनका कब्जा है मामला हाईकोर्ट में चल रहा है बिना नोटिस दिए जबरन प्रशासन हमारी जमीन को कब्जा कर रहा है जबकि बियाडा डीजीएम नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि जमीन बियाडा का है किसान ने मुवावजा भी लिया है उसके बावजूद वह जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है बिहार में कई कंपनियां आ रही है रोजगार सृजन के लिए फैक्ट्री के लिए बियाडा अपनी जमीन का बाउंड्री करा रही है ताकि कंपनियों को आवंटित किया जा सके0
0
Report
उप जिला अस्पताल ने आउटरीच कैम्प के जरिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Dudu, Rajasthan:उप जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों ने किया आउटरीच कैम्प का आयोजन। उजाला राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत वीर तेजा शिक्षण संस्थान फागी में लगाया कैम्प। कैंप में 80 किशोर किशोरियों को संतुलित भोजन, स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी। कैंप में हीमोग्लोबिन की जाँच और IFA टैबलेट्स का वितरण भी किया गया। इस दौरान डॉ. उमाशंकर कुमावत, डॉ.राजेंद्र जाटोलिया, काउंसलर मुकेश सैनी और सीनियर नर्सिंग अधिकारी अमित शर्मा रहे मौजूद।0
0
Report
SC/ST केस में सिराथू के सीओ सत्येंद्र तिवारी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी का आदेश
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:वाराणसी की विशेष अदालत ने खाकी की लापरवाही पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मुकदमे में लगातार गवाही से नदारद रहने पर अदालत ने कड़ा आदेश जारी किया है। विशेष न्यायालय ने कौशांबी जिले के सिराथू में तैनात सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का फरमान सुनाया है。 पूरा मामला वाराणसी की विशेष अदालत से जुड़ा है। सत्र परीक्षण संख्या-401/2018, राज्य बनाम तौफीक आलम अंसारी केस में सत्येंद्र कुमार तिवारी तत्कालीन विवेचक (आईओ) थे। वर्तमान समय में वे कौशांबी जिले के सिराथू सर्किल में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पद पर तैनात हैं। अदालत में इस संवेदनशील मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें गवाही के लिए बार-बार तलब किया गया, यहां तक कि जरिए वी.सी भी उपस्थित नही हुए, विवेचक की गैर-मौजूदगी के कारण केस की कानूनी प्रक्रिया अटकी रही। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सुधाकर राय की अदालत ने साफ आदेश दिया कि कौशांबी जिले के सिराथू में तैनात सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर 10 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के शाहपुरा में फ्लैग मार्च से सुरक्षा तगड़ी, चुनाव शांतिपूर्ण
Noida, Uttar Pradesh:खबर लोकेशन शाहपुरा जिला भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सड़कों पर भारी पुलिस काफिला नजर आया। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सख्त है। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया। मार्च में उपखण्ड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार, तहसीलदार रणवीर सिंह,एडिशनल एसपी अंजूम कायल, सीओ नाना लाल, थानाधिकारी लीलाधर मालवीय सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जारी रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
387 सफ़ाईकर्मी लौटे, विपुल गोयल ने सभी का स्वागत किया
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान सरकार की अपील का प्रदेश भर में दिखा सकारात्मक असर आज 387 सफ़ाईकर्मी काम पर लौटे वापस सरकार हर कदम पर अपने सफाईकर्मिंयों के खड़ी है साथ- कैबिनेट मंत्री प्रदेशहित में काम पर लौटने वाले सभी कर्मियों का स्वागत- कैबिनेट मंत्री बाकी बचे हुए कर्मियों से भी जल्द काम पर लौटकर प्रदेश की स्वच्छता की में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की विपुल गोयल ने की अपील0
0
Report
मानसरोवर में फल से तौलकर वोट माँगे कांग्रेस उम्मीदवार; सिंघानिया भारी संकेत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मानसरोवर में कांग्रेस उम्मीदवार को फलों से तौला 110 किलो वजनी निकले धर्मसिंह सिंघानिया कृष्णा नगर में 251 फीट लंबा साफा बँधवाया सिंघानिया को सिंघानिया इस क्षेत्र से पूर्व में रह चुके हैं पार्षद पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर मांग रहे हैं वोट0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ अस्पताल ऑपरेशन के बाद मौत: परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग. भारद्वाज हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, 3 दिन पहले गले में पस पढ़ने के चलते हुआ था ऑपरेशन, परिजनों का आरोप मरीज का अधिक डायबिटीज में डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, डॉक्टर की लापरवाही के चलते अमित सक्सेना की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, खैर का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक अमित सक्सेना, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
जोधपुर कोर्ट भवन निर्माण खामियों पर 5 गिरफ्तारी, RS RDC अधिकारी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन निर्माण में गड़बड़ियों के मामले में पुलिस ने बडी कारवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के 3 अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, हाईकोर्ट भवन के निर्माण में सामने आई कथित खामियों को लेकर साल 2024 में मामला दर्ज किया गया था। अब राजस्थान हाईकोर्ट में बिल्डिंग निर्माण में खामियों के बाद 50 नए कमरे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें स्वीकृति मिलने के बाद उनका निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इन 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में दो जयपुर के रहने वाले हैं। मामले में जेके इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर जयपुर के प्रोपराइटर रामेश्वरदयाल खण्डेलवाल (59) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल, गेटोर रोड, जयपुर और इसी फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाललाल खण्डेलवाल (54) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल,सवाई गेटोर रोड, जयपुर शामिल हैं। इनके साथ ही जितेंद्र शर्मा (55) पुत्र राजा बाबू शर्मा, शोभावतो की ढाणी, सीएचबी जोधपुर और नवीनचंद्र के राय (67) पुत्र किशोरीलाल, सीएचबी जोधपुर और राजेश पुरोहित शामिल है। एसीपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि हाईकोर्ट भवन निर्माण में खामियों को लेकर वर्ष 2024 में केस दर्ज किया गया था।इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आरएसआरडीसी के तीन अधिकारी और दो कंपनी के कर्मचारी शामिल है। जिसमें रामेश्वर दयाल खंडेलवाल ओर गोपाल खंडेलवाल इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है। जबकि जितेंद्र शर्मा, नवीन के राय ओर राजेश पुरोहित RSRDC के अधिकारी है। ये उस समय हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण के समय जिम्मेदार थे। बाइट हिमांशु शर्मा एसीपी0
0
Report
दिल्ली भवन सुरक्षा समीक्षा बैठक: छात्रावास उपलब्धता और FAR में रियायतों पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व में सत्य निकेतन में हुए दुखद भवन हादसे के बाद आज एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली सरकार और प्रशासन के सभी संबंधित विभागों के senior अधिकारी ने भाग लिया। बैठक में दुर्घटना की विस्तृत समीक्षा की गई तथा दिल्ली में भवन सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और छात्रों के लिए आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने के लिए व्यापक उपायों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद दिल्ली के शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार द्वारा उठाये जा सकने वाले हर संभव कदम पर विचार किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई: दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की तैनाती को और मजबूत करना तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को और कम करना। दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों के लिए आवासीय सुविधाओं की कमी को दूर करना। छात्र आवास की मौजूदा कमी को पूरा करने के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त FAR (Floor Area Ratio) में रियायतों की संभावनाओं पर विचार करना। मौजूदा छात्रावासों के पुनर्विकास के लिए अधिक FAR की सुविधा प्रदान करना, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिक छात्रों को आवास उपलब्ध कराया जा सके। जस्टिस गुहा समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही रिपोर्ट के अनुसार PG आवासों और कोचिंग संस्थानों का कड़ाई से नियमन करना। बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों की स्पष्ट जिम्मेदारियां तय करना। तत्काल निवारक उपाय के तौर पर सभी संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से उन क्षेत्रों में भवन सुरक्षा का निरीक्षण किया जाएगा, जहां कोचिंग संस्थान और PG आवास संचालित हो रहे हैं। यह निरीक्षण अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दिल्ली में रहने वाले छात्रों और युवाओं को सुरक्षित, विनियमित और पर्याप्त आवास उपलब्ध हो तथा उनके लिए सेवाएं प्रदान करने वाले सभी संस्थान एवं प्रतिष्ठान निर्धारित सुरक्षा एवं नियामक मानकों का पूर्णतः पालन करें। दिल्ली सरकार इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सरकार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार लाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव उपाय की समीक्षा कर रही है। जन सुरक्षा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करेंगे।0
0
Report
Advertisement
