262723
ईसानगर पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Dhaurehra, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी थाना ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा चलाए जा रहे, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर विकासखंड की राजापुर ग्राम पंचायत में निर्माण के बिलों पर उठे सवाल!
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत राजापुर में पंचायत भवन/लाइब्रेरी निर्माण के नाम पर किए गए भुगतान से जुड़े अभिलेखों में ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जिन्होंने भुगतान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों में भुगतान से संबंधित बिलों की जांच के दौरान कई ऐसी कमियां दिखाई देती हैं, जिनका जवाब संबंधित अधिकारियों और फर्मों से मिलना जरूरी है। यहां फिलहाल सवाल इस बात का नहीं है कि जमीन पर निर्माण कार्य हुआ या नहीं। वह जांच का अलग विषय है। फिलहाल मामला उन बिलों का है, जिन्हें अक्टूबर 2026 में हुए भुगतान के लिए अभिलेखों में शामिल किया गया। पहला सवाल: बिना तारीख के बिलों पर भुगतान कैसे हुआ? स्वास्तिक फर्म के बिल नंबर 217 और 223 तथा महादेव फर्म के बिल नंबर 26 और 27 को देखिए। चारों बिलों पर रकम दर्ज है, लेकिन बिल जारी करने की तारीख का स्थान खाली दिखाई देता है। इन चार बिलों की कुल रकम 2,30,713.50 रुपये बनती है। जब बिलों पर तारीख ही दर्ज नहीं है, तो यह कैसे सुनिश्चित किया गया कि ये बिल संबंधित निर्माण कार्य के ही हैं? क्या भुगतान से पहले इनकी वैधता और संबंधित कार्य से जुड़ाव का सत्यापन किया गया था? सरकारी भुगतान में बिल की तारीख जैसी बुनियादी जानकारी का होना जरूरी है। ऐसे में बिना तारीख वाले बिलों को भुगतान प्रक्रिया में शामिल किए जाने का आधार स्पष्ट होना चाहिए। दूसरा सवाल: एक ही बिल नंबर के दो बिल कैसे? P/27 के अभिलेखों में स्वास्तिक फर्म के दो अलग-अलग बिलों पर एक ही बिल नंबर 225 दर्ज दिखाई देता है। एक ही फर्म के दो अलग-अलग बिलों पर समान क्रमांक होना सामान्य स्थिति नहीं है। सवाल यह है कि दोनों बिल एक ही क्रमांक से कैसे जारी हुए? क्या मूल बिल बुक, बिक्री रजिस्टर और भुगतान अभिलेखों का मिलान कराया गया? क्या संबंधित फर्म से इसका स्पष्टीकरण लिया गया? इस विसंगति की जांच जरूरी है, ताकि स्पष्ट हो सके कि यह क्रमांकन की त्रुटि है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। अब सवाल भुगतान की जांच करने वाले अधिकारियों से बिलों में तारीख का न होना और एक ही क्रमांक के दो अलग-अलग बिल सामने आना केवल कागजी कमियां मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आखिर भुगतान से पहले इन बिलों की जांच किस स्तर पर हुई? क्या संबंधित अधिकारियों ने मूल बिलों का सत्यापन किया था? क्या फर्मों के रिकॉर्ड से भुगतान का मिलान कराया गया था? इन सवालों का जवाब संबंधित विभागीय अभिलेखों और निष्पक्ष जांच से ही मिल सकता है। ग्राम विकास अधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास, IGRS पर शिकायत मामले में सामने आई दस्तावेजी विसंगतियों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। वहीं, मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अब जांच का इंतजार मामले में सबसे जरूरी है कि संबंधित विभाग भुगतान से जुड़े मूल बिल, वाउचर, फर्मों के अभिलेख और भुगतान सत्यापन की प्रक्रिया की जांच कराए। जरूरत पड़ने पर विशेष ऑडिट भी कराया जाना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सरकारी धन का भुगतान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार किया गया था या नहीं। सवाल सीधा है—जब सरकारी धन का भुगतान किया जा रहा था, तब बिना तारीख के बिल और एक ही नंबर के दो बिलों की जांच क्यों नहीं हुई। मामले में ग्राम विकास अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका काल रिसीव नहीं हुआ।0
0
Report
सुर्खियों में सूरजपुर: राजस्व विभाग में 4 तहसीलदार, 6 नायब तहसीलदार के तबादले
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी 6 दिन के अंदर आया तबादला का दूसरा सूची ज्वाइनिंग से पहले ही आया दूसरा लिस्ट फिर बदला प्रभार 4 तहसीलदार 6 नायब तहसीलदार का हुआ तबादला कुछ लंबे समय से एक ही जगह पर थे पदस्थ कलेक्टर ने जारी किया आदेश0
0
Report
अजीतगढ़ में ट्रांसफॉर्मर चोरों का आतंक, छह ट्रांसफॉर्मर चुराए, 4 लाख नुकसान
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर अजीतगढ़ में ट्रांसफार्मर चोरों का आतंक, दो गांवों में 6 ट्रांसफार्मरों को बनाया निशाना, चार ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी, दो खोलकर ले गए चोर | विद्युत विभाग को 4 लाख 10 हजार रुपए की चपत अजीतगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली चोरों ने विद्युत विभाग की नींद उड़ा दी है। चोरों ने बेखौफ होकर दो अलग-अलग गांवों में धावा बोला और एक के बाद एक कुल 6 बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। चार ट्रांसफार्मरों से कीमती तेल चोरी कर लिया, जबकि दो ट्रांसफार्मरों को खोलकर ही अपने साथ ले गए। इन वारदातों में विद्युत विभाग को करीब 4 लाख 10 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पहली वारदात 12 नवंबर की रात झाड़ली विद्युत वितरण क्षेत्र के ग्राम सीहोडी में हुई। यहां चोरों ने मीनवालों की ढाणी, कुम्हारों के मोहल्ले और बलाई मोहल्ले में लगे तीन 16 केवीए और एक 25 केवीए के कुल चार ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर लिया。 वहीं, दूसरी वारदात 14 नवंबर की रात ग्राम सांवलपुरा तंवरान में सामने आई। यहां चोर जापराम गुर्जर के मकान के सामने लगे 10 केवीए और हरलाल के पास लगे 16 केवीए के दो बिजली ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए。 दो गांवों में लगातार हुई इन वारदातों से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में कनिष्ठ अभियंता विकास जांगिड़ ने अजीतगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरफूल सिंह को सौंपी गई है。 सहायक अभियंता थोई राजेश चौधरी ने घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की भनक लगने पर तुरंत पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही पुलिस प्रशासन से चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है。 फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुनसान इलाकों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर चोरों के निशाने पर क्यों हैं? दो गांवों में छह ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाने वाले इन शातिर चोरों तक पुलिस कब पहुंचेगी और चोरी गए ट्रांसफार्मर कब बरामद होंगे?0
0
Report
Advertisement
न्यायोत्सव के तहत विदिशा में साइकिल रैली: न्याय और कानूनी जागरूकता संदेश
Vidisha, Madhya Pradesh:न्यायोत्सव के तहत निकाली साइकिल रैली, लोगों को दिया न्याय और विधिक जागरूकता का संदेश विदिशा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा के तत्वावधान में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत गुरुवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को न्याय और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बाल संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और निःशुल्क विधिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि 14 से 20 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 नवंबर को साइकिल रैली आयोजित कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस का 50% युवा फॉर्मूला: जिला प्रमुख-प्रधान पदों में मौका
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के बाद पदों पर कांग्रेस का युवा फॉर्मूला, जिला प्रमुख-प्रधान में 50% हिस्सेदारी का लक्ष्य डोटासरा ने संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई, दो दिन जिलों में पर्यवेक्षक करेंगे दावेदारों से रायशुमारी, NSUI और युवा कांग्रेस के नेताओं को भी मिल सकता है मौका राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के पदों को लेकर अपनी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के भीतर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए जिला प्रमुख और प्रधान के कुल पदों में से 50 फीसदी पद 50 साल से कम उम्र के नेताओं को देने का लक्ष्य तय किया है। इस रणनीति के जरिए पार्टी पंचायत स्तर पर नए राजनीतिक चेहरों को आगे लाने और संगठन को भविष्य के चुनावों के लिए तैयार करने की कवायद में जुटी है। कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रमुख और प्रधान पदों के दावेदारों के चयन के लिए दो दिवसीय रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू की है। पंचायत चुनाव में नियुक्त पर्यवेक्षकों को ही इन पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर फीडबैक जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यवेक्षक 19 और 20 नवंबर को अपने प्रभार वाले जिलों में स्थानीय नेताओं से चर्चा कर दावेदारों की स्थिति और स्वीकार्यता का आकलन करेंगे। रायशुमारी के दौरान जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और जिला कांग्रेस अध्यक्षों से चर्चा की जाएगी। पार्टी का प्रयास है कि जिला प्रमुख और प्रधान के प्रत्याशियों के नाम स्थानीय राजनीतिक समीकरण, संगठनात्मक सक्रियता और नेताओं की सामूहिक राय के आधार पर तय किए जाएं। पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट 20 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपेंगे। पंचायत चुनाव के परिणाम और रायशुमारी से मिले फीडबैक के बाद उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कांग्रेस की रणनीति में सबसे अहम पहलू 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम उम्र के नेताओं को अवसर देने का लक्ष्य है। पार्टी इस फॉर्मूले के जरिए युवाओं को केवल संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय सत्ता और प्रशासनिक नेतृत्व की भूमिका में भी आगे लाना चाहती है। पार्टी का मानना है कि पंचायत स्तर पर युवा नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में विधानसभा चुनावों के लिए नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार होगी। हालांकि आधे पदों पर युवा नेताओं को मौका देने के साथ शेष पदों पर वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को भी प्रतिनिधित्व देने की रणनीति रहेगी। बाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ राजस्थान इस प्रक्रिया में NSUI, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस से जुड़े उन नेताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर विचार में लिया जा सकता है, जिन्होंने पंचायत चुनाव लड़ा है और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है। इससे छात्र राजनीति से निकलकर मुख्यधारा की राजनीति में आने वाले नेताओं को पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने का रास्ता खुल सकता है। कांग्रेस की इस पहल को राहुल गांधी की युवा नेतृत्व को राजनीतिक अवसर देने की सोच और उदयपुर संकल्प शिविर में संगठन ko मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के संदेश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पंचायत स्तर पर युवा नेताओं को जिम्मेदारी देकर भविष्य का राजनीतिक आधार मजबूत करना चाहती है। पार्टी के लिए जिला प्रमुख और प्रधान केवल स्थानीय पद नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पकड़, कार्यकर्ताओं के मनोबल और राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ राजस्थान पार्टी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भी 50 फीसदी टिकट युवाओं को देने का प्रयास कर चुकी है। अब जिला प्रमुख और प्रधान के चयन में भी युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जा रही है। युवा फॉर्मूले को लागू करने के साथ कांग्रेस के सामने स्थानीय जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रभाव, वरिष्ठ नेताओं की सहमति और संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की चुनौती भी होगी। ऐसे में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद यह साफ होगा कि कांग्रेस अपने युवा नेतृत्व के फॉर्मूले को कितने जिलों में जमीन पर उतार पाती है और सत्ता की इन स्थानीय इकाइयों में कितने नए चेहरे सामने आते हैं।0
0
Report
बमनी हत्याकांड: तीन गिरफ्तार, एक फरार; प्रेम संबंधों के कारण वारदात
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा थाना के ग्राम बमनी में प्रहलाद यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक महिला से अवैध संबंधों को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला 13 नवंबर की रात का है। बमनी में प्रहलाद यादव पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत की खबर के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर बड़ामलहरा थाना के सामने करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया था। इसके बाद पुलिस पर खुलासे का दबाव बढ़ गया था। जांच में सामने आया कि हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है - वहीं चौथा आरोपी जीवन आदिवासी निवासी सिरोंज फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
हरदा में डेयरी चोरी: दो दुकानों के ताले टूटे, नगद फरार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर हरदा में चोरों का आतंक, दो दूध डेयरियों के टूटे ताले, नगदी लेकर फरार हुए बदमाश, हरदा के सब्जी मंडी क्षेत्र में चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित मधु डेयरी और कैलाश भाई दूध वाले की दुकान को बदमाशों ने निशाना लगाया। बदमाशों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर रखी नगदी राशि पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश कंबल से अपना चेहरा छुपाकर दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।0
0
Report
बेगूसराय में डकैती की बड़ी कोशिश, सोना-चांदी दुकान सुरक्षित, अपराधी फरार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हथियार के बल पर दो चौकीदारों को बंधक बनाकर सोना-चांदी की दुकान में डकैती करने का प्रयास किया। आधा दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले निजी गार्ड और सरकारी चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बेखौफ अपराधियों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, पर पुलिस की गश्ती गाड़ी और बाजार में लोगों की आवाजाही को देखकर वे मौके से फरार हो गए। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा बाजार की है, जहाँ रामानंद स्वर्णकार की सोना-चांदी दुकान को निशाना बनाया गया। वारदात के समय ड्यूटी कर रहे निजी गार्ड उमेश यादव और सरकारी चौकीदार लक्ष्मण यादव को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर उन्हें उसी कमरे में बंद किया गया। चौकीदार का मोबाइल लेकर गली में फेंक देना भी शामिल था। दुकान का शटर तोड़ना शुरू किया गया, लेकिन पूरी तरह न टूटने के कारण वे सफल नहीं हो सके और बाजार में चौकीदारों व अन्य लोगों की आवाजाही के कारण अपराधी भाग गए। पुलिस की गश्ती गाड़ी उसी रास्ते से गुजर रही थी, जिससे अपराधी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। इस प्रकार सोना-चांदी की दुकान में डकैती की बड़ी वारदात टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और दोनों चौकीदारों को बचाव के बाद मुक्त कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपी से संबंधित टॉर्च और चौकीदार का मोबाइल बरामद किया है और आसपास की दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले गए, किन्तु चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके। Swan दस्ता के सहयोग से भी जांच कराई गई, पर ठोस सुराग नहीं मिला। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि गढ़पुरा बाजार में कुछ अपराधियों ने सोना-चांदी की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया था और उनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। वर्षों से यह दुकान बार-बार निशाना बनी है, लेकिन इस बार चोरी संभव नहीं हो पाई और वे भाग गए। बाजार के स्वर्ण व्यवसायी और अन्य कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छापेमारी कर रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं。0
0
Report
आजम खान रिहाई के बाद प्रमोद तिवारी का सरकार पर कड़ा हमला; कोर्ट का तमचा
Prayagraj, Uttar Pradesh:आज़म ख़ान की रिहाई के बाद कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, ED को लेकर कोर्ट का जो आदेश है वह सरकार के मुंह पर एक जोरदार तमाचा है, प्रमोद तिवारी ने कहा कोर्ट का जो आदेश है उससे एक कड़ा संदेश भी गया है, आज़म ख़ान के इंकलाब वाले बयान का भी प्रमोद तिवारी ने किया समर्थन, कहा जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है बस चुनाव की तारीख का जनता इंतजार कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ED-CBI के पीछे विपक्ष पर भड़का बिहार में हंगामा
Patna, Bihar:Patna. सनी क्या आपको जानकारी नहीं है? ED का तो काम ही है, विपक्ष के नेताओं के पीछे रहना। उससे हम लोगों को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जितने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, सबको जो है इस सरकार ने, मौजूदा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। और केवल पॉलिटिकल एजेंडा पर ही, प्रोपेगेंडा पर ही ये लोग काम करते हैं। और कोई काम नहीं है। जब से मोदी जी की सरकार बनी है, आप बता दो, ED हो, CBI हो, इनकम टैक्स हो, केवल विपक्ष के नेताओं के ही पीछे लगी हुई है। और तो कोई मतलब है नहीं। क्या होगा? उससे क्या कोई फर्क पड़ने वाला है क्या? लेकिन इतनी बड़ी चोरी हुई, जनआदेश की चोरी हुई, उसको बचाने के लिए मोदी जी क्या-क्या नहीं कर रहे? ज्ञानेश कुमार जी को बचाने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे? तो आप समझ सकते हैं कि जितने भी सारी संवैधानिक संस्थाएं हैं, अब वो अपना काम नहीं करती हैं। जो मोदी जी, अमित शाह कहते हैं, वही करती हैं, वहीं से लिख के आता है, किसको टारगेट करें। बात को समझना है। कुछ तकनीकी मुद्दे जो है, वो विधान परिषद के लोग जो कह रहे हैं, उनको बहाना बनाना है। क्योंकि सम्राट चौधरी और भाजपा में है, वो लोग जॉइन किए हुए हैं। वो लोग तो कुछ जवाब देने के लिए कोई न कोई बहाना लगाता ही है। लेकिन कुछ चलने वाला है? जो बहाना उन लोगों ने लगाया है, वो तो हम लोगों को आगे चलकर के और मदद करेगा। किस हिसाब से, क्या आपत्ति हमने जताई है? यही नियम का हवाला देते हुए हमने आपत्ति जताई है ना भाई, कि कोई इंडिपेंडेंट एमएलसी, अगर टीचर या ग्रेजुएट वाले में से अगर कोई जीतता है और किसी पार्टी की सदस्यता लेता है, उसकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। सदस्य कैसे बनाए गए वो? अरे, माला पहनाया गया, बीजेपी दफ्तर बुलाया गया, माला पहनाया गया, पट्टा पहनाया गया, पर्ची दिया गया, गले लगाया गया और कैसे सदस्यता ली जाती है? और सदस्य जो है, वो सदस्यता लेने के बाद बोल रहे कि हमने सदस्यता ली है। अरे, क्यों ली ये भी बता रहे। तो बचा क्या? इसमें तो कुछ बचा नहीं। अशोक चौधरी जी और दोनों पर जो है, कार्रवाई होनी चाहिए। कल को किसी को भी बिठा दो फिर विधान परिषद या विधानसभा में, क्या मतलब रह जाएगा? किसी को भी उठा करके बिठा दीजिए। यही रहा और क्या रहा? अब तो यही रहा है ना, और तो कुछ नहीं रहा। यह तो चल रहा है, इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है, हर एक चीज बर्बाद कर दिया है। अभी भी बताओ अशोक चौधरी कहां छुपे हुए [तो] कूद कूद करके किसी और के मामले में भी कूद जाते हैं। अब जब सवाल पूछे जा रहे हैं तो व्हेयर इस ही (where is he)? कहां छुपे हुए हैं। उनको तो जवाब आकर के सामने देना चाहिए। उन लोगों ने भी पहले कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के समय में इस तरह के कई एग्जांपल है। कौन सा एग्जांपल। वही जो जो जो गलत काम कर रहा है उसी का बात मान रहा है। जो चोरी कर रहा है, जो बेईमानी कर रहा है उसकी बात तुम मानेगा। पुल का उद्घाटन प्रधान, अरे भाई कोई उदाहरण तो होगा ना। हमारे सांसद हैं ना भाई मनोज झा जी। आरजेडी के ही। वो तो सही काम किए। वो तो [उदाहरण] है। साहजी जो कहे वो तो सामने है। वो कहा है भाई? वो क्यू कहे? अच्छा कोई भी किया हो उनके कहने के अनुसार भी कोई भी किया हो उस समय कारवाई करवाते, होती। यानि वो मान रहे है कि उन्होंने गलती की है। मतलब कोई चोरी कर रहा है तो यह भी चोरी करने लगेंगे? अगर कोई चोरी कर रहा है तो वो भी चोरी करेंगे क्या? तो इनको तो जवाब जो है देना चाहिए और इनको इस्तीफा देना चाहिए। ये क्या अलग सी परंपरा चली आई है भाई? सरकार को भी अपने संविधान और नियम में ही काम करना है। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री कोई कानून से बड़ा नहीं होता है। लेकिन ये तो धज्जिया पर धज्जिया कुरेदान में फेंक दिया गया है सब कानून, सब संविधान को फेंक रहे है मजाक उड़ा रहे ये तो पता नहीं कब इंटरव्यू दिए कैसे ये पास हुए क्या रिटर्न लिए पता नहीं कैसे बन गए बनने पे भी सवाल उठा था। पत्रकार: राहुल गांधी ने कहा है सर कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। तेजस्वी यादव: एकदम। हम तो आपको बता रहे हैं, एकदम पूरे हिसाब से स्थिति जो है बहुत भयानक होने वाली है आगे आने वाले दिनों में। महंगाई इतनी बढ़ रही है, बेरोजगारी इतनी है। डॉलर मजबूत हो रहा है, रुपया कमजोर हो रहा है। आप देखिएगा आने वाले समय में स्थिति और भयावह होगी। देश की संपत्तियों को जो है बेच दिया जा रहा है। तो यह तो सवाल तो है ही। आने वाले आर्थिक स्थिति को लेकर के कोई विजन नहीं है इस सरकार की। बल्कि देश को और बर्बाद कर रहे हैं। यही मोदी जी कहते थे अच्छे दिन आएंगे, देख लो क्या हो गया देश में। पत्रकार: तेजस्वी जी, दोनों एमएलसी के खिलाफ आप लोग विधान परिषद में गए थे अब सारे... अब देखिए इस पर हम क्या हमको कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। कौन धक्का दिया है, नहीं दिया। ये उन लोगों का मामला है, वो लोग जानें। हालांकि कल मनोज झा जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिस हिसाब से अशोक चौधरी जी ने फ्रॉड किया है, जिसको लेकर के राजभवन (लोक भवन) ने एक कड़ा ऐतराज प्रकट किया है कि एक व्यक्ति तीन-तीन पदों का लाभ ले रहा है। इससे साफ तौर पे ये दिखाता है कि भाजपा और एनडीए की जो सरकार है, संविधान को कूड़े के ढेर में फेंक रही है। कोई कानून को ये लोग नहीं मान रहे, कोई संविधान को नहीं मान रहे। कुछ जो भाजपा में जॉइन करते हैं, वो सदस्यता लेते हैं, उनकी सदस्यता रद्द नहीं हो रही है। खुली आंख से सब लोगों ने देखा और एक अशोक चौधरी जी—इनके तो कई मामले सामने आए हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन आपको बता दें कि मामला बड़ा गंभीर मामला है और इस गंभीर मामले को देखते हुए अशोक चौधरी जी इस पद पर नहीं रह सकते हैं, बल्कि सरकार को एक्शन लेकर के उनको मंत्री पद से हटाना चाहिए। उनकी सदस्यता जो है एमएलसी (MLC) की, वो रद्द होनी चाहिए। ये होना चाहिए। लेकिन आप देखिए सरकार में बैठे लोग, आप कह सकते हैं एक तरह से यहां जो राज चल रहा है सम्राट चौधरी, जो सात-सात हत्या के आरोपी हैं, जो मुख्यमंत्री 'बाई चांस' बन गए हैं—न चेहरे पर वोट मिला, न काम से लोगों ने वोट दिया—उनके राज में पूरी तरीके से दादागिरी हो रही है। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को नहीं मानते, विधानमंडल की नियमावली को ये लोग नहीं मान रहे। नियम और कानून से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से अशोक चौधरी लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये तो भाई प्रोफेसर बन गए। लगभग 60 की उम्र के होने वाले हैं, उस दौरान जो है प्रोफेसर बने हैं। भगवान ही जाने क्या पढ़ाते हैं, नहीं पढ़ाते हैं। तो इस पे कड़ा आपत्ति जिसने दर्ज किया, उसको हटा दिया गया। यही तो हम लोग कह रहे हैं भाई। जो अधिकारी सम्राट चौधरी जी के राज में पैसा देकर के ट्रांसफर-पोस्टिंग पा रहा है, उस पर कार्रवाई नहीं हो रही। तो बड़ा धंधा चल रहा है। और जो ईमानदार अधिकारी है, जो सही से अपना कर्तव्य निभा रहा है—गेट आउट0
0
Report
स Sahibगंज कुश्ती महोत्सव का भव्य समापन, रोहित पहलवान बने हरियाणा चैंपियन
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में गौशाला मेला परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। जिसमे देश-विदेश के नामी पहलवानों की मौजूदगी में सजा अखाड़ा रोमांच, जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। प्रतियोगिता में नेपाल सहित झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा के लगभग 250 पहलवान हिस्सा लिये। जिसे देखने के लिए हजारों दर्शकों ने पहलवानों के दांव-पेच का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता में नेपाल के लकी थापा पहलवान, गाजीपुर के अमित पहलवान, जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान, हरियाणा के रोहित पहलवान सहित दर्जनों पहलवानो के अपने दांव पेंच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देश कोने कोने से आये पहलवानो साहिबगंज के आयोजन व्यवस्था को अद्भुत बताया। वही राजन पहलवान झारखण्ड केसरी बने, रोहित पहलवान हरियाणा चैम्पियन घोषित हुए। जबकि नेपाल के पहलवान लकी थापा को बबेहतरीन पहलवान के ख़िताब से नवाज़ा गया। आयोजनकर्ता यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि अपनी परंपरा को जीवित रखने का यह एक प्रयास हैँ. जिससे कि आज के जैन जी नशा और मोबाइल के लत को छोड़ अपने शरीर, स्वास्थ्य और भविष्य बनाने कि दिशा में आगे बढे. आज हमारा नौजवान बच्चे मोबाइल जैसे बड़ी नशा के चपेट में आकर अपना सब कुछ खो रहे हैँ. जब लोग कुश्ती लड़ेंगे तो अपने शरीर और स-health का खुद ध्यान रखेंगे और हमारा भविष्य सुरक्षित होगा. यह दंगल पिछले 20 वर्षो से जारी हैँ और आगे भी रहेगा.0
0
Report
Congress chief claim shocks Rajasthan: 80–90% chairs to be won, says Jeetendra Singh
Alwar, Rajasthan:पंचायत चुनाव परिणाम से पहले जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, 80 से 90 प्रतिशत पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान-प्रमुख बनने का किया दावा अलवर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के परिणाम घोषित होने से पहले ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार ऐतिहासिक चुनाव परिणाम देखने वाली है। प्रदेश में 80 से 90 प्रतिशत जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान एवं प्रमुख बनेंगे। जितेंद्र सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पंचायती राज चुनाव करवाना ही नहीं चाहती थी, लेकिन न्यायालय के फैसले के चलते उसे चुनाव कराने पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास जनता के बीच जाकर वोट मांगने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विफलता के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आमजन सरकार की कार्यशैली से परेशान है। उम्मीदवारों के चयन पर भाजपा-कांग्रेस की कार्यशैली को लेकर साधा निशाना उम्मीदवारों के चयन को लेकर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस को लोकतांत्रिक पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पार्षदों से चर्चा कर उनकी राय और भावनाओं के आधार पर निर्णय लेती है, जबकि भाजपा में ऊपर से फैसले थोपे जाते हैं। वहां पार्षदों और जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक भाजपा में निर्णय लेने की प्रक्रिया ऊपर से संचालित होती है। चुनाव परिणाम के बाद दबाव बनाने की जताई आशंका जितेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम आने के बाद सत्ता पक्ष की ओर से दबाव बनाने और जबरन हथकंडे अपनाने की आशंका भी जताई। उन्होंने पिछले नगर निकाय चुनावों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान बल प्रयोग किया गया और हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस के माध्यम से लोगों को पकड़ा गया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस के सभी प्रत्याशी और पार्षद पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। सभी विधायक, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस की पूरी टीम एकजुट है तथा किसी भी तरह के दबाव या कार्रवाई का मजबूती से मुकाबला करेगी।0
0
Report
Advertisement
बानसूर में अमन मीणा गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:बानसूर में कोटपुतली बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने अमन मीणा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी पर प्रेस वार्ता की। जिला एसपी ने बताया कि बानसूर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने गैंग के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 10 देसी कट्टे, तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर, एक मैग्जीन एक्स्ट्रा, 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 7 बदमाशों में से 5 बदमाश 25-25 हजार रुपए के इनामी हैं। 8 नवंबर दीपावली की रात करीब 9 बजे अमन मीणा गैंग के सदस्य कृष्ण के युवक पर मारपीट और फायरिंग कर घायल किया गया था; उनके दोस्त सिकंद देवरा मंदिर से जा रहे थे। मकसद दहशत फैलाना और क्षेत्र के वर्चस्व की लड़ाई था; वे अवैध वसूली का काम करते थे। दांतली पहाड़ी के पास नदी क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। मुख्य सरगना अमन मीणा की पीठ पर लदे बैग से हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार में अमन मीणा, रितिक सुरेला, विकास मीणा, तेजपाल सिंह, संजय कुमार, निखिल बाल्मीकि और एक नाबालिग शामिल हैं।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, शिक्षक घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां विद्यालय से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड दुर्गा मंदिर के सामने समसा-पीपरा पीडब्ल्यूडी पथ की है। घायल शिक्षक की पहचान रसलपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी नूर मोहम्मद अंसारी के करीब 50 वर्षीय पुत्र मुस्लिम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुस्लिम अंसारी प्राथमिक विद्यालय बगरस में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर प्रखंड दुर्गा मंदिर के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा।इधर, स्थानीय दुकानदारों और डायल 112 की टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार की मदद से घायल शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने में कार्यरत एसआई सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।इस हादसे के बाद घायल शिक्षक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
NH-27 पर स्कूल बस-ट्रक भिड़ंत; एक बच्चा हल्की चोट, बड़ा हादसा टला
Baran, Rajasthan:NH-27 पर स्कूली बस और ट्रक में भिड़ंत, एक बच्चा चोटिल, बड़ा हादसा टला बारां के शाहाबाद उपखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर देवरी कस्बे के समीप गुरुवार को स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में देवरी कस्बे के एक निजी स्कूल के बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में एक बच्चे को मामूली चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
