icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

साढ़ौरा जिम विवाद: लाठी-डंडों से मारपीट, सोने की चेन छीनने का दावा

Yamuna Nagar, Haryana:साढ़ौरा में जिम से बाहर बुलाकर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों और क्रिकेट बैट से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कई लोगों पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और करीब दो तोले की सोने की चेन छीनने के आरोप लगाए हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा है और थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत की जांच की जा रही है। मामला साढ़ौरा कस्बे के वार्ड नंबर 4, के मोहल्ला खारी कुई का है। यहां रहने वाले सनी शर्मा ने थाना साढ़ौरा पुलिस को शिकायत देकर मारपीट और चेन छीनने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे सनी शर्मा टाइगर फिटनेस जिम गया था। सनी शर्मा के अनुसार, करीब पांच बजे एक अज्ञात युवक उसे जिम से बाहर बुलाने आया और बातचीत करने लगा। आरोप है कि जैसे ही वह युवक के साथ बाहर आया, वहां तीन गाड़ियों में सवार होकर सोनू, गगन पुत्र मंजीत सिंह भाटिया, हैप्पी, सतीश सरपंच राजपुर और अन्य लोग पहुंच गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उस पर लाठी-डंडों और क्रिकेट बैट से हमला किया गया। हमले के दौरान जान बचाकर भागने के साथ-साथ पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब दो तोले की सोने की चेन भी छीन ली गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज होने की जानकारी दी है और दावा किया है कि उसमें घटना से जुड़े दृश्य रिकॉर्ड हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, सोने की चेन छीनने और देसी कट्टा रखने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी। ऐसे में अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद की पूरी वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
0
0
Report

फरीदाबाद में GVP मुक्त बनाने का अभियान: आदत बदलना है मुख्य लक्ष्य

Chandigarh, Chandigarh:फरीदाबाद बुढ़ैना से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया अभियान का शुभारंभ, खुद सफाई अभियान में उतरे; बोले- सिर्फ कचरा उठाना नहीं, लोगों की आदत बदलना जरूरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद को Garbage Vulnerable Point यानी GVP मुक्त बनाने की विशेष मुहिम शुरू की। शुक्रवार को बुढ़ैना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और वॉटर बूस्टर के पास आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर फरीदाबाद का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान शहर के उन्हीं स्थानों को चिन्हित कर स्वच्छ किया जाएगा, जहां बार-बार कचरा जमा होता है। इन कचरा संवेदनशील स्थानों को Garbage Vulnerable Point यानी GVP कहा जाता है। *कचरा उठाना ही नहीं, दोबारा जमा होने से रोकना चुनौती* अभियान की शुरुआत के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी स्थान से कचरा उठाकर उसे साफ कर देना ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। असली चुनौती यह है कि सफाई के बाद उस स्थान पर दोबारा कचरा जमा न हो。 उन्होंने कहा कि सड़क किनारे, खाली प्लॉट, नालों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कचरा डाले जाने से गंदगी, बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ता है। इसलिए GVP मुक्त अभियान में केवल सफाई पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा, बल्कि नियमित निगरानी, उचित कचरा निस्तारण, जागरूकता और आवश्यकता के अनुसार सौंदर्यीकरण पर भी जोर रहेगा。 उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ उन्हें Door to Door Collection व्यवस्था से जोड़ने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जाएगा। साफ किए गए स्थानों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि लोग वहां दोबारा कचरा न डालें。 *जहां लगता था कचरे का ढेर, वहां दिखेगी हरियाली और खूबसूरती* GVP मुक्त अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य कचरे वाले स्थानों का स्वरूप बदलना भी है। मंत्री ने कहा कि जिन जगहों से कचरा हटाया जाएगा, वहां स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पौधरोपण, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य सौंदर्यीकरण के प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि जिस जगह की पहचान पहले कूड़े के ढेर के रूप में होती थी, वही स्थान आगे चलकर स्वच्छता और सुंदरता की मिसाल बने। इससे लोगों में भी इन स्थानों को साफ रखने की जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। *आदत बदलेगी तो ही फरीदाबाद स्थायी रूप से साफ होगा* विपुल गोयल ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन शहर को लंबे समय तक साफ रखने के लिए नागरिकों की भूमिका सबसे अहम है। यदि सफाई के कुछ घंटों या दिनों बाद लोग उसी स्थान पर दोबारा कचरा डालना शुरू कर दें तो किसी भी अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता。 उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घर का कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर न डालें। कचरा केवल निर्धारित कूड़ा वाहन में दें और घर पर ही गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की भी अपील की। *सफाई मित्रों को बताया स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही* कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र ऐसे समय में भी शहर की सफाई में जुटे रहते हैं, जब अधिकांश लोग अपने घरों में होते हैं। गर्मी, सर्दी और बरसात के बावजूद सफाई कर्मचारी लगातार सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं。 उन्होंने कहा कि स्वच्छ फरीदाबाद का सपना सफाई मित्रों के योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए और उनके काम में सहयोग देना चाहिए। *स्वच्छता को एक दिन का अभियान न बनाएं* विपुल गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और स्वयं सफाई के कार्यों में भाग लेकर समाज को प्रेरित किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। ऐसे में दोनों महान व्यक्तित्वों की जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लेना उनके प्रति सार्थक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया। अब जरूरत इस बात की है कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिवस या अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाया जाए। *RWA, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से भी भागीदारी की अपील* कैबिनेट मंत्री ने RWA, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लोग अपने आसपास मौजूद कचरा संवेदनशील स्थानों को साफ रखने में योगदान दें। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का प्रभावी दूत बताते हुए कहा कि बच्चे अपने परिवार और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। *11 अक्टूबर को अभियान खत्म होगा, लेकिन संकल्प नहीं* बुढ़ैना से शुरू हुआ GVP मुक्त अभियान 11 अक्टूबर तक फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर के बाद भी स्वच्छता का संकल्प जारी रहना चाहिए। लक्ष्य ऐसा फरीदाबाद बनाना है, जहां किसी सार्वजनिक स्थान की पहचान बारबार लगने वाले कचरे के ढेर से न हो。 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नागरिकों ने घर, गली, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा सफाई मित्रों का सम्मान करने का संकल्प लिया。 मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार और नगर निगम अपने स्तर पर पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन GVP मुक्त फरीदाबाद का लक्ष्य तभी स्थायी रूप से हासिल होगा, जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी और रोजमर्रा की आदत माने।वो
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में गांधी-शास्त्री जयंती पर टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

Hisar, Haryana:एंकर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती यानी 2 अक्टूबर के अवसर पर आज हिसार सहित पूरे प्रदेश के लघु सचिवालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले एकजुट हुए शिक्षकों ने सरकार द्वारा अनिवार्य किए गए 'टेट' (TET - टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अध्यापकों का साफ तौर पर कहना है कि केवल दो घंटे की परीक्षा उनकी सालों की योग्यता, अनुभव और पढ़ की क्षमता का पैमाना नहीं तय कर सकती। अध्यापकों ने आरोप लगाया कि सरकार अनुभवी शिक्षकों पर अनचाहा दबाव बना रही है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो जल्द ही देशभर के अध्यापक दिल्ली में एक जुट होकर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।
0
0
Report

खादी की बिक्री चार गुना बढ़ी; लोकल फॉर वोकल ने रोजगार बढ़ाए

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - गांधी जयंती के अवसर पर खादी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर खादी इंडिया की दुकान पर पहुंचे और खादी वस्त्रों की खरीदारी की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में खादी की बिक्री में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा खादी के वस्त्रों और अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर खादी की दुकान पर पहुंचे और खादी के वस्त्रों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आह्वान किया था कि खादी खरीदो और खादी पहनो, और इसी आह्वान का नतीजा यह हुआ कि देश में खादी की खरीद चार गुना बढ़ गई है, जिससे लघु- कुटीर उद्योगों को फायदा हुआ है। खादी इंडिया की दुकान पर खादी की खरीदारी करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फॉर वोकल का नारा देते हुए स्वदेशी खरीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, और तब से खादी की खरीद चार गुना बढ़ी है; इससे देशवासियों का मोदी जी पर भरोसा उजागर होता है। उन्होंने LPG की सब्सिडी छोड़ने की अपील पर भी टिप्पणी की कि देश के एक करोड़ लोगों ने LPG पर सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि खादी खरीदना और पहनना आज भी जारी है और जब मांग बढ़ती है, तो उत्पादन और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं, जिससे ग्रामीण कुटीर उद्योगों को फायदा हुआ है।
0
0
Report

हाइवे पर ट्रक पलटा: चालक- क्लीनर को हल्की चोटें, पुलिस मामले की जांच में

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के पारसोली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर तेजपुर के पास सड़क हादसा हो गया. जामनगर से कोटा जा रहा मैगी से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पारसोली थाना अधिकारी आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों घायलों को उपचार के लिए काटूंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।
0
0
Report
Advertisement

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शहर कोतवाल शंभू सिंह झाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण कॉलोनी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। मामले की जांच के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

प्रतापगढ़: गांधी जयंती पर अफीम कार्यालय ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में गांधी जयंती के अवसर पर जिला अफीम कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, गांधी जयंती के साथ लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई गई। किसानों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया; नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई कि नशा घर-परिवार पर भी असर डालता है। बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया; सुरक्षा और जागरूकता के प्रति जागरूक रहने की सीख दी गई। अगर विद्यार्थी के साथ कोई घटना होती हो तो शिक्षक, पुलिस या संबंधित अधिकारी को सूचना दें ताकि समस्या का समाधान जल्दी हो सके।
0
0
Report
Advertisement

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी का टाइगर सफारी अनुभव

Sawai Madhopur, Rajasthan:बॉलीवुड अभिनेता इब्राहिम खान पटौदी व अभिनेत्री पलक तिवारी रणथंभौर में है , दोनों ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आज टाइगर सफारी का लुफ़्त उठाया। अभिनेता व अभिनेत्री ने रणथंभौर के जोन नंबर पांच में सफारी के दौरान करीब 15 से 20 मिनट तक भालू की अठखेलियाँ देखी । इन दौरान अभिनेता इब्राहिम व अभिनेत्री पलक तिवारी ने रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं की खूबसूरती को निहारा और रणथंभौर की वादियों का लुफ़्त उठाया । पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम खान पटौदी गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचे थे । उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी अभिनेत्री पलक तिवारी भी मौजूद है। दोनों रणथम्भौर की होटल बृजतारा में ठहरे हुए हैं। आज सुबह इब्राहिम और पलक ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-5 में टाइगर सफारी की। इस दौरान दोनों ने रणथंभौर के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया। टाईगर सफारी के दौरान इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी काफी उत्साहित नजर आए। जंगल की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण ने दोनों का ध्यान आकर्षित किया। सफारी के दौरान पलक ने गाइड से भालू देखने की इच्छा जताई। उनकी यह फरमाइश भी पूरी हो गई और जंगल में भालू दिखाई दिया। दोनों को करीब 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग हुई।भालू को देखकर पलक और इब्राहिम काफी उत्साहित नजर आए। पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2019 में भी पटौदी परिवार रणथंभौर आया था। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 8 दिसंबर 2019 को रणथंभौर नेशनल पार्क में अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके साथ बेटे सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बेटी सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी रणथंभौर पहुंचे थे। अब करीब सात साल बाद पटौदी परिवार की अगली पीढ़ी एक बार फिर रणथJhांौर पहुंची है। इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के चर्चित फिमिली से आते हैं। वे अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे हैं। उनकी बहन सारा अली खान भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वहीं दादी शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। इब्राहिम ने बतौर अभिनेता 2025 में फिल्म 'नादानियां' से शुरुआत की। इसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आए थे। इसके बाद वे 'सरजमीन' में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई दिए।वहीं पलक तिवारी भी टीवी और बॉलीवुड के चर्चित परिवार से आती हैं। वे अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अभिनेता राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता तिवारी ने पलक की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पलक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'अंतिमः द फाइनल टूथ' से की थी। इसके बाद वे सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। इसके अलावा वे 'द भूतनी', 'रोमियो एस3' और 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। इस साल वे सीरीज 'लुक्खे' में भी नजर आईं। वही बैडमिंटन खिलाड़ी साईना नेहवाल भी अपने खास दोस्तो के साथ रणथंभौर में है और उन्होंने भी रणथंभौर टाईगर रिजर्व का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियाँ देखी। गौरतलब है कि रणथंभौर टाईगर रिजर्व भ्रमण के लिए नामिगरामी हस्तियों का रणथंभौर आना जाना लगा रहता है ।
0
0
Report

Gandhi Jayanti: Karnal joins cleanliness drive; named among Progress 50 cities

Karnal, Haryana:पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे हरियाणा के विधायक. स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने के लिए 'प्रगति 50' के तहत देश के 50 शहरों में करनाल भी शामिल. करनाल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने उत्तम नगर करनाल में स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और साफ-सफाई को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर उनके स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी अपने जीवन से लोगों को कर्म और शुचिता का संदेश दिया। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर अपने कर्तव्यों को निभाने की बात कही। कल्याण ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आज नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में स्वच्छता के मामले में जो 50 शहर चुने गए हैं उनमें करनाल नगर निगम भी शामिल है इसके लिए नगर निगम के सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। कल हरियाणा के विधायकों की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री किसी से मिलते हैं तो उनका एक मार्गदर्शन होता है और बेहतरी के लिए चर्चा होती है। करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों کا जन्म दिवस है जिनका देश की आजादी और किसानों को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है। आज उनके जन्म दिवस को हम स्वच्छता दिवस के रूप में मना रहे हैं। मेयर ने कहा कि प्रगति 50 के तहत देश में जो शहर चुने गए हैं उनमें हरियाणा से करनाल का नाम भी शामिल है। इसमें नए-नए प्रकल्प और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हमें प्रशासन के साथ-साथ जन सहभागिता की भी आवश्यकता रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

गांधी-शास्त्री जयंती पर कटिहार का 53वां स्थापना दिवस: सत्य और अहिंसा का संकल्प

Katihar, Bihar:गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और कटिहार के 53वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने एक साथ तीन संदेश सत्य और अहिंसा को जीवन में उतारने का संदेश... कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहने का संदेश... पर्यावरण संरक्षण के साथ कटिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प。 गांधी-शास्त्री जयंती के साथ कटिहार का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया, शहीद चौक पर दी गई श्रद्धांजलि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक - डीएम समाहरणालय से निकली प्रभात फेरी एनआईसी सभागार में गांधी और शास्त्री को किया नमन पंस्वच्छ और शांतिपूर्ण कटिहार के निर्माण का संदेश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ शुक्रवार को कटिहार जिले का 53वां स्थापना दिवस भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के शहीद चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया。 कार्यक्रम के दौरान जिलावासियों को गांधी जयंती, शास्त्री जयंती एवं कटिहार जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाया जाए। साथ ही जिले की शांति, विकास और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की गई। वहीं कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जिले के विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभात फेरी का समापन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटिहार परिसर में हुआ। जहां डीएम, एसपी, डीडीसी सहित जिला के वरीय पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इधर, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया। उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें आचरण और दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सीख लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी, सादगी और दृढ़ निश्चय के प्रतीक थे। उनकी जीवनशैली आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बच्चों के लिए मेहनत, सच्चाई और देशभक्ति को महत्वपूर्ण संदेश के रूप में बताया था। सत्य, अहिंसा और जनसेवा का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने एक ओर जहां स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों के विचारों को याद किया, वहीं दूसरी ओर विकसित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण कटिहार के निर्माण का संदेश भी दिया।
0
0
Report

वाम दलों का मार्च: बैलेट पेपर से चुनाव, ईवीएम पर सवाल, इस्तीफा मांग

Khajuria Khurd, Bihar:वामदलों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वामदलों ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालकर ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की。 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वामपंथी दलों ने एकजुट होकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले, सीपीएम और सीपीआई से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भभुआ के स्टेडियम गेट से लेकर समाहरणालय गेट तक 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास पहुंचकर जमकर नारेबाजी की。 प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है, जिसमें विरोधियों के नाम काटे जा रहे हैं और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग कीया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग से जुड़े मुकदमों पर एक साथ सुनवाई करने की अपील की。 इसी प्रदर्शन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला सचिव कमला सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार लाल झंडे और जनता की आवाज से डर गई है। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता अन्याय के खिलाफ किसी दबाव या डर के आगे नहीं झुकेगी。 वामदल के नेताओं ने घोषणा की कि यह आंदोलन केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली में एक विशाल राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैमूर सहित देशभर के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। नेताओं کا कहना है कि वे इस जनआंदोलन को तब तक जारी रखेंगे जब तक कि उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
0
0
Report

जहानाबाद के कार्यक्रम में जीविका दीदियों के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद शहर के एक निजी हॉल में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ ने भाग लिया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान और घोसी विधायक रितुराज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने जीविका दीदियों से सीधा संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान देकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा, बिहार की बहनों पर विश्वास जताते हुए सरकार ने उन्हें सशक्त बनाया है। आज स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने में जीविका दीदियों की अहम भूमिका है। मंत्री ने विश्वास जताया कि पूरे बिहार के विकास में जीविका दीदियां पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही हैं और आने वाले समय में भी सरकार उनके साथ मिलकर विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। वहीं, घोसी विधायक रितुराज कुमार ने कहा कि 20 साल पहले महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर जो सोच शुरू की गई थी, आज वह धरातल पर दिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और राज्य के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है, और यह संवाद कार्यक्रम उसी बदलाव और उपलब्धि को जीविका दीदियों के साथ साझा करने का एक माध्यम है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top