icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद सुरक्षा विभाग का छापा, 199 किलोग्राम पनीर जब्त

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में अवैध पनीर बनाने की फैक्ट्री पर खाद सुरक्षा विभाग का छापा, 199 kilo पनीर जब्त; 56 हजार रुपये का माल कराया नष्ट खाद्य सुरक्षा विभाग ने अज्ञात शिकायत के आधार पर 4 नवंबर को ईलियास पनीर भंडार पर औचक छापेमारी की जांच के दौरान रेहरा बाईपास के पास एक गली में पनीर निर्माण का कार्य होता मिला। मौके पर बिना वैध पंजीकरण के पनीर बनाने की गतिविधियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान नीले ड्रमों में करीब 1250 लीटर दूध जैसा मिश्रण मिला, जिसमें डालडा और मिल्क पाउडर का प्रयोग पाया गया। इसके अलावा करीब 199 किलोग्राम तैयार पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। करीब 56 हजार रुपये कीमत के पनीर और मिश्रण को जब्त कर शेष सामग्री मौके पर नष्ट करा दी गई। साथ ही वैध खाद्य पंजीकरण प्राप्त होने तक खाद्य कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया。
0
0
Report

दीपावली से पहले मऊ में खाद्य विभाग ने 230 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट किया

Mau, Uttar Pradesh:आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर दो बसों से 230 किलोग्राम दूषित खोया बरामद कर नष्ट कराया। जांच अभियान के दौरान थाना चिरैयाकोट के सामने सैदपुर (गाजीपुर) से आ रही बस संख्या यूपी 65 डीटी 1487 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 180 किलोग्राम खोया बरामद हुआ। पूछताछ में कैलाश यादव ने 100 किलोग्राम तथा सतीश चन्द्र यादव ने 80 किलोग्राम खोया अपना होना बताया। इसी क्रम में सैदपुर से ही आ रही एक अन्य बस संख्या यूपी 65 एचटी 8285 का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 50 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में पाया गया। दोनों बसों से बरामद कुल 230 किलोग्राम खोया अत्यंत अस्वच्छ एवं दूषित परिस्थितियों में रखा गया था तथा धूल युक्त और बदबूदार हो चुका था। लगभग 69,000 रुपये अनुमानित मूल्य के इस दूषित खोये को खाद्य कारोबारियों की सहमति से नगर पंचायत चिरैयाकोट की टीम के सहयोग द्वारा मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर जांच हेतु कुल चार नमूने संग्रहित किए। इनमें पहसा बाजार से छेना मिठाई, भीमपुरा मोड़ (रतनपुरा) स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू, चोरपाकला स्थित भाई-भाई बंगाली स्वीट से बर्फी तथा चोरपाकला के ही एक अन्य प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया गया।
0
0
Report

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट,सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow5m ago
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर और परेशानी के त्योहार की खुशियां मना सकें। धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने, वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और पैदल आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है, जिससे त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि त्योहारों के दौरान महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो। बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सके। वहीं, दीपावली के अवसर पर पटाखों और आतिशबाजी को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित नियमों का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करें और बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि खुशियों का यह त्योहार किसी हादसे का कारण न बने। बाईट - सर्वेश मिश्रा (पुलिस अधीक्षक,मऊ)
0
0
Report
Advertisement

मथुरा बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, 150 शिक्षकों के आदेश निरस्त

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल! प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने के नाम पर चहेते शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में तैनाती का आरोप। बीएसए के 26 सितंबर और 22 अक्टूबर के आदेशों पर उठे सवाल। करीब 150 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश निरस्त। डीएम और सीडीओ तक पहुंची शिकायत, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित। वरिष्ठता और छात्र-शिक्षक अनुपात के मानकों की अनदेखी का आरोप। पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनाती, एआरपी को भी बनाया प्रभारी। मनमानी तैनाती से कई विद्यालयों के बंद और एकल शिक्षक होने की नौबत। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार।
0
0
Report

जनगणना 2027 के लिए 16 नवंबर से खुद भरें परिवार की जानकारी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक आमजन ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे, जबकि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त एवं मंडल जनगणना अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश की 16वीं और आजादी के बाद आठवीं जनगणना होगी। पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। सहारनपुर मंडल में कुल 15,152 तथा जनपद सहारनपुर में 6,889 प्रगणक एवं सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की गणना सुनिश्चित की जाएगी। आमजन 16 से 30 नवंबर तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद मिलने वाली SE ID सुरक्षित रखनी होगी और प्रगणक के घर पहुंचने पर उसे उपलब्ध कराना होगा। स्वगणना वैकल्पिक है। जो परिवार ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनकी गणना प्रगणक घर पहुंचकर करेंगे।जनसंख्या गणना के लिए निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 सवाल होंगे। इनमें परिवार के सदस्यों का नाम, आयु, लिंग, जन्मस्थान, वैवाहिक स्थिति, धर्म, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, प्रवासन, दिव्यांगता और बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल होगी।बताया कि जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसे जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी बैंक पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी न दें।प्रथम चरण में मई-जून 2026 के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना पूरी की जा चुकी है। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य होगा। सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट 18001801855 जारी किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का छापा, 10 क्विंटल से अधिक बरामद

Sikar, Rajasthan:अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद। नीमकाथाना की सब्जी मंडी में बड़ी कार्रवाई। बिना लाइसेंस खुले में बेचे जा रहे थे पटाखे, दुकान के नीचे बेसमेंट गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। ASI सरदार मल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद। कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर में अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी स्थित सुरेश कुमार एवं रमेश कुमार मंडोली की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए गए। दुकान पर बिना लाइसेंस खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही थी। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। तहसीलदार वीपी सिंह नरूका ने बताया प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सब्जी मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना लाइसेंस खुले में पटाखों की बिक्री की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की बिक्री से बड़े हादसे की आशंका रहती है; आगजनी की घटना होने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होगी। अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। तहसीलदार वीपी सिंह नरूका एवं पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान के निर्देशन में कार्रवाई के साथ पटाखे जब्त किए गए। क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
0
0
Report

रानीवाड़ा में जिला परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन दाखिल कर बोर्ड बनाने का दावा

Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की सरगर्मी तेज: भाजपा और कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन, दोनों दलों ने बोर्ड बनाने का किया दावा ​रानीवाड़ा, जालोर एंकर- जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह परवान पर है। नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पार्टी सिंबल और सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी। वीओ-1​भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची पेश की। ​कांग्रेस पार्टी की ओर से रानीवाड़ा के विधायक रतन देवासी ने अपने दल के उम्मीदवारों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी। ​नामांकन दाखिल करने के दौरान रानीवाड़ा क्षेत्र के अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हज़ारों की संख्या में समर्थक अपने-अपने नेताओं और उम्मीदवारों के साथ गाजे-बाजे के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों ही प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) के नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद में अपना बोर्ड बनाने का पुरजोर दावा किया है। इस चुनावी गहमागहमी से रानीवाड़ा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। ​बाइट--01: नारायण सिंह देवल (पूर्व विधायक, रानीवाड़ा) ​बाइट--02: रतन देवासी (विधायक, रानीवाड़ा
0
0
Report

राजकुमार दास का पलटवार: बागेश्वर बाबा के बयान पर निशाना

Gonda, Uttar Pradesh:अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास आज बुधवार देर शाम 6:00 बजे के करीब गोंडा जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होकर अयोध्या जाते समय उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्णा और राम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है और बागेश्वर बाबा पर भड़क गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में किए गए प्रदर्शन को लेकर के भी निशाना साधा है। श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने कहा कि देखिए हमारे यहां जो मानना है वो रामं कृष्णं जगन्मयम। भगवान के 24 अवतार हुए हैं लेकिन जगत में भगवान के दो ही रूप हैं, राम और कृष्ण के। ऐसे कथावाचकों को सावधानीपूर्वक बयान देना चाहिए। ठाकुर जी हमारे टेढ़े जरूर हैं लेकिन जो उन्होंने किया है, वो कोई कर नहीं सकता है। भगवान कृष्ण ने जो कहा वो करना है और राम जी ने जो किया है, वो करना है ये आदर्श मान करके जनता को भी चलना चाहिए और जो लोग अध्ययन कम है उनको पुनः अपनी मेमोरी को ठीक से जोड़ना चाहिए सनातन बहुत विस्तार है। बहुत व्याप्ति है, भगवान राम कृष्ण के पूरे संसार में, देश-दुनिया में मानने वाले भक्त हैं। ठाकुर जी के बारे में किसी तरह का बयान देकर एक अपना टीआरपी नहीं बढ़ाना चाहिए अनावश्यक और कथावाचकों को, साधु-संको तो विशेष सावधान रहना चाहिए। वही महंत राजकुमार दास ने दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि देखिए विरोध मैं पहले भी कई बार बोल चुका हूँ, एक सत्ता और विपक्ष दोनों का होना आवश्यक है। विपक्ष नहीं होगा तो सत्ता पक्ष निरंकुश होगा, लेकिन बोध पूर्वक विरोध हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। राहुल गांधी जी विरोध करके या अखिलेश यादव जी विरोध करके केवल अपना एक राजनैतिक भविष्य तलाश रहे हैं जो कि अभी तो संभव नहीं लग रहा है, आने वाले समय तक और अभी इन्हें ज्यादा दिन इंतजार करना पड़ेगा। वही पाँच साल पे बदलाव जरूरी के नारे कहा कि बदलाव के पीछे कुछ कारण होने चाहिए। जिस तरह सनातन, साधु-संत और विशेषकर पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल, धर्मस्थल की जो स्थितियाँ आज बनी है, मुझे नहीं लगता है कि महाराजा विक्रमादित्य के बाद कोई इस तरह का हुआ हो, जो राजसत्ता पर रहकर शासन किया हो और देश और धर्म की चिंता किया हो.
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली पहुंचीं स्नातक एमएलसी कांति सिंह ने सरकार पर हमला

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह स्नातक एमएलसी कांति सिंह का सपा कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची कांति सिंह कांति सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला ओवैसी और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर किया पलटवार समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने ओवैसी के बयान पर किया पलटवार नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह ने कहा अखिलेश यादव डायरेक्टर एमपी से बनेंगे सीएम शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट कर धन्यवाद किया ज्ञापित बाइट: कांति सिंह,एमएलसी स्नातक, सपा बाइट: राहुल लोधी,विधायक ,हरचंदपुर , समाजवादी पार्टी
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-बीएसएफ जवान पंकज शर्मा का बीमारी के चलते निधन, परिवार में मचा कोहराम

Amit KumarAmit KumarFollow10m ago
Barnahal, Uttar Pradesh:बीएसएफ जवान पंकज शर्मा का बीमारी के चलते निधन, परिवार में मचा कोहराम 45 वर्षीय बीएसएफ जवान पंकज शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन लिवर की समस्या के चलते दो माह से चल रहा था इलाज, कल शाम अस्पताल में ली अंतिम सांस जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम पत्नी प्रगति, मां श्याम प्यारी और मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल। निधन की खबर से पूरे गांव क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर एमएलसी मुकुल यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने जताया गहरा दुख देश की सेवा करने वाले जवान के असमय निधन से क्षेत्र में शोक राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के ग्राम अब्दुल नबीपुर निवासी है जबान
0
0
Report

सिमडेगा हत्याकांड: अगोस्टीन तिर्की और संगीत सागर एक्का गिरफ्तार, आत्मसमर्पण

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। कुरडेग थाना क्षेत्र के करवारजोर निवासी संदीप कुजूर हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी अगोस्टीन तिर्की को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस की लगातार दबिश के कारण एक अन्य आरोपी संगीत सागर एक्का ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताएं कि 26 अक्टूबर को संदीप कुजूर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 30 अक्टूबर को उनका शव चिरंगा जंगल से बरामद हुआ था। परिजनों ने रास्ते को लेकर पुराने विवाद में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार अगोस्टीन तिर्की को भी 4 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.
0
0
Report

इमामगंज-शेरघाटी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर दी; दो मौत.

Gaya, Bihar:दो घरों में पसरा मातम, मां रोती रही और पिता की आंखें पथरा गईं, इमामगंज-शेरघाटी मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत. गया जिले के इमामगंज- शेरघाटी एसएच-69 मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया।इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विशुन बिगहा निवासी धनंजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश भुइयां ने बांकेबाजार अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे युवक विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका पैर कट गया है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। वे होंडा सीबी शाइन 125 बाइक से इमामगंज-शेरघाटी मार्ग से गुजर रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही वहां गम का माहौल छा गया। दुर्घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। धनंजय की मां दहाड़ मारकर रो रही थीं, जबकि पिता की आंखें पथराई हुई थीं। हादसे ने परिवारों को ऐसा गहरा सदमा दिया कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। गांव के लोग भी शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस और इमामगंज सीओ सुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन और लोगों को समझाने के बाद जाम हटाया गया। दुर्घटना कैसे हुई और किस वाहन की गलती थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top