262701
लखीमपुर में शारदा नदी की तेज धार में समाया दुर्गा मंदिर
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के नया पुरवा गांव में शारदा नदी की तेज धार ने कहर बरपाया। नदी के कटान में एक दर्जन मकानों के साथ गांव के बाहरी इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर भी नदी में समा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के बरेका हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का राज्यपाल-सीएम योगी के साथ स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में बरेका हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत करती राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ0
0
Report
कांग्रेस का देवरी धरना: किसान विरोधी सरकार के खिलाफ किसानों के पक्ष में आवाज
Damoh, Madhya Pradesh:किसानों के साथ। कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन.. प्रदेश में किसानों को हो रही परेशानियों के बीच अब सियासत पर भी जोरों पर है और राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर मुखर हो रहे है। इस बीच सागर जिले के देवरी में कांग्रेस ने किसानों को साथ लेकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस धरना के बाद कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन भी दिया। इस प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हर्ष यादव सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री पर जमकर हमला किया और सरकार को किसान विरोधी बताया।0
0
Report
अजमेर से ग्राम रथ रवाना, किसान खुशहाल राजस्थान की परिकल्पना साकार
Ajmer, Rajasthan:समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान की अवधारणा के साथ आज अजमेर से ग्राम रथों को रवाना किया गया... इस अवसर पर आयोजित छोटे से समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया... इस मौके पर पारंपरिक राजस्थानी नृत्य के माध्यम से मंगल कामना की गई.. जिले के अनेक तहसील और पंचायतों पर पहुंच कर रथ किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजना से अवगत कराएंगे...0
0
Report
Advertisement
चारधाम यात्रा में यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, रिकॉर्ड की उम्मीद
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है...बीते 9 दिन की बात करें तो 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं माना जा रहा है कि जिस तरीके से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं...मई जून महीने में ये आंकड़ा पूराना रिकॉर्ड पार कर जाएगा0
0
Report
IACC राजस्थान चैप्टर का शुभारंभ; निवेश और रोजगार की गति पर जोर
Jaipur, Rajasthan:इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के राज.चैप्टर का शुभारंभ, राजस्थान चैप्टर दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि रहीं, दिया कुमारी ने कहा कि पीएम और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की नई गति देखने को मिल रही, केंद्र सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी और विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं राजस्थान सरकार भी ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए ‘विकसित राजस्थान’ की दिशा में लगातार काम कर रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, उद्योग और स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत करने पर है, जिससे राजस्थान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सके, इस दौरान यूएस एंबेसी के मिनिस्टर काउंसलर जोनाथन हीमर ने भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया, उन्होंने कहा कि राजस्थान में निवेश और व्यापार की अपार संभावनाएं हैं, IACC का राजस्थान चैप्टर दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा, IACC के फार्मर नेशनल प्रेसिडेंट डॉ ललित बेसिन ने बताया कि अमेरिका चीन के साथ जिस तरह से भारत को परिभाषित करता है तो हम उन्हें मैसेज देना चाहते हैं कि भारत चीन जैसा देश नहीं है, हम अपनी संस्कृति विरासत के साथ तेजी से विकास कर रहे हैं और जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं, कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया0
0
Report
जामिया यूनिवर्सिटी: NSUI के विरोध से प्रशासन और RSS समर्थकों के बीच तकरार
Noida, Uttar Pradesh:एनएसयूआई प्रेजेंट फैजान का कहना है कि हम जब कभी भी इस तरह का प्रोग्राम करना चाहते हैं कोई भी प्रोग्राम तो हमको परमिशन नहीं दी जाती वहीं दूसरी तरफ आरएसएस का कोई भी प्रोग्राम होता है तो उसको बता दो ऑडिटोरियम में बिठाकर प्रोग्राम करवाया जाता है हमारा विरोध इस बात को लेकर है कि अगर आप प्रोग्राम रस का बाहर के लोगों का प्रशासन जामिया के अंदर करवाता है तो हमारे प्रोग्राम के लिए रोग क्यों है इसको लेकर आज हमने अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया एडमिनिस्ट्रेशन से कहा बाहर से गुंडे बुलाए गए थे आरएसएस के लोग थे जिन्होंने हमारे लड़कियों के साथ लड़कों के साथ मारपीट की धक्का मुक्ति की प्रशासन ने मारपीट की कुछ लड़कों की तबीयत खराब हुई है0
0
Report
Advertisement
जयपुर में रिश्तेदारों से विवाद के बाद युवक की किडनैपिंग, कार में मारपीट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में एक युवक की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों की जमानत देने आए युवक को रंजिश के चलते परिचित मारपीट कर कार में पटक ले गए। पुलिस शिकायत का पता चलने पर किडनैप युवक को रोड किनारे फेंक किडनैपर फरार हो गए। बनीपार्क थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल जयसिंहपुरा खोर के रहने वाले महेन्द्र सैनी का किडनैप हुआ था। जयसिंहपुरा इलाके में महेन्द्र के रिश्तेदारों का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। पुलिस की ओर से कार्रवाई कर उसके दो रिश्तेदारों को शांतिभंग में अरेस्ट किया गया था।26 अप्रैल को दोपहर पुलिस की ओर से पकड़े गए दोनों रिश्तेदारों को कलेक्ट्री में पेश किया गया। रिश्तेदारों की जमानत देने के लिए महेन्द्र कलेक्ट्री आया हुआ था। आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे वह पानी की बोतल भरने के लिए बाहर आया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के परिचित भी पीछे-पीछे आ गए।कहासुनी होने पर चार-पांच जने उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे। कलेक्ट्री के गेट नंबर-1 की तरफ भागने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। फिल्मी स्टाइल में मारपीट कर जबरन कार में पटक कर ले गए। चलती कार के अंदर मारपीट की।घरवालों की ओर से पुलिस शिकायत करने का अपहरणकर्ताओं को पता चला। पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना देने के बारे में सुनकर जयसिंहपुरा खोर थाने के बाहर रोड किनारे फेंककर फरार हो गए। बनीपार्क थाने में पीड़ित की ओर से सोमवार रात मामला दर्ज करवाया गया。0
0
Report
पानीपत में शिकायतों पर तेज कार्रवाई का भरोसा, बेदी का विपक्ष पर हमला
Panipat, Haryana:पानीपत में शिकायतों पर तेज कार्रवाई का भरोसा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का विपक्ष पर हमला 12 शिकायतें सुनी गईं, 5 का मौके पर निपटान, बाकी पर बनीं कमेटियां | हुड्डा के वॉकआउट पर बोले—“सुर्खियां बटोरने की राजनीति” पानीपत, पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक सामाजिक न्याय और अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कुल 12 शिकायतों पर सुनवाई की गई। बैठक के दौरान 5 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित कमेटियों का गठन किया गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि समिति के एजेंडा में कुल 12 मामले शामिल थे, जिनमें 9 पुराने और 3 नए मामले थे। उन्होंने कहा कि लंबित 7 मामलों पर भी तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और अगली बैठक से पहले इन पर रिपोर्ट तैयार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पहले शिकायतों की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन अब भाजपा सरकार और टीम के प्रयासों से इसमें कमी आई है। “हमारा प्रयास है कि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और शासन-प्रशासन पर जनता का भरोसा कायम रखा जाए,” उन्होंने कहा। बैठक में कुछ तकनीकी रूप से जटिल मामलों को सुलझाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हाउसिंग और कॉलोनियों से जुड़े मामलों के निपटान के लिए विवेक चौधरी को विशेष तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस वार्ता में विपक्ष पर निशाना बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। दुष्यंत चौटाला की महापंचायत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “पानीपत में ऐसा कोई माहौल नहीं है। प्रशासन अपना काम कर रहा है और सभी के साथ न्याय करेगा।” वहीं, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा विधानसभा से वॉकआउट कर ‘समानांतर सदन’ चलाने पर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “वोट विधानसभा में बैठकर जनता की आवाज उठाने के लिए मिले हैं, बाहर बैठने के लिए नहीं। अगर वे सकारात्मक चर्चा करते तो हरियाणा के हित में होता।” उन्होंने आगे कहा कि हुड्डा का यह कदम केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश है, जो सफल होती नजर नहीं आ रही। “जब स्पीकर नाम लेकर बाहर निकालते हैं तो वे जाने से इनकार करते हैं, और जब बुलाया जाता है तो अंदर नहीं आते—यह सब जनता देख रही है,” उन्होंने जोड़ा。 बाइट कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री0
0
Report
गढ़वा में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के गढ़वा बाजार स्थित बगीचा परिसर में “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया, इस अवसर पर क्षेत्र के वर्तमान विधायक अभिषेक रंजन ने स्वयं उपस्थित होकर आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं,जनता दरबार में मुख्य रूप से बिजली, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, नाला निर्माण एवं आंगनबाड़ी जैसी विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं,विधायक अभिषेक रंजन ने सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया,उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, इस जनता दरबार से लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नदिया में मतदान कर्मी हड़ताल: पूरा वेतन मिलने पर ही मतदान करेंगे
Krishnanagar, West Bengal:नदिया অনুপ কুমার দাস কৃষ্ণনগর DCRC কাউন্টারে ভোট কর্মীদের বিক্ষোভ যারা দাবি করছেন টাকা ফুল পেমেন্ট না করে দিলে আমরা ভোট করতে যাব না মুর্শিদাবাদ থেকে প্রচুর ভোট কর্মী এসেছেন তারা ডিসিআরসি ক্যাস কাউন্টারে সামনে বিক্ষোভ। তাদের কিছু টাকা দেওয়া হয়েছে দাবি ফুল টাকা পেমেন্ট করলে দিয়ে তবে যাব0
0
Report
छत्तीसगढ़ में निंदा प्रस्ताव को लेकर घमासान, अकबर भाजपा पर गुमराह का आरोप
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की सियासत में निंदा प्रस्ताव को लेकर घमासान तेज हो गया है। पूर्व केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला आरक्षण कानून पहले ही 2023 में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के रूप में पारित हो चुका है, ऐसे में इसे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मोहम्मद अकबर ने स्पष्ट किया कि विधानसभा का विशेष सत्र राज्यपाल द्वारा बुलाया जाता है, लेकिन यह फैसला मंत्रिपरिषद की सलाह पर होता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर निंदा प्रस्ताव नियमित सत्र में विपक्ष द्वारा लाया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार इसके लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि निंदा प्रस्ताव का किसी कानून पर कोई बाध्यकारी प्रभाव नहीं होता, यह केवल एक राजनीतिक संदेश देने का माध्यम है।0
0
Report
कान्हा में 45 साल बाद एशियाई जल भैंसों का पुनर्स्थापन, 4 बफेलो पहुँचे
Raebareli, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों में फैले कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार रेंज में लगभग 45 वर्षों बाद एशियाई वाइल्ड बफेलो की वापसी हुई। इस ऐतिहासिक पल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं साक्षी बने और सूपखार पहुंचकर असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए 4 वाइल्ड बफेलो 3 मादा और 1 नर को सॉफ्ट रिलीज के तहत विशेष बाड़े में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सहयोग से मध्य प्रदेश और असम वन विभाग ने मिलकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की है। इसके तहत काजीरंगा से कुल 50 एशियाई जंगली जल भैंसों (ब bubालस आर्नी) को कान्हा टाईगर रिजर्व में पुनर्स्थापित किया जाएगा। प्रथम चरण में मानसून से पहले 8 भैंसों को लाने की योजना है। इस परियोजना का उद्देश्य इस विशाल शाकाहारी प्रजाति को मध्य भारत के उसके ऐतिहासिक निवास क्षेत्र में फिर से स्थापित करना है, जहां यह एक सदी से अधिक समय से स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुकी थी। साथ ही इनके प्राकृतिक चरने के व्यवहार से कान्हा के घास के मैदानों में लंबी घास की प्रजातियों का प्रबंधन बेहतर होगा और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। दरअसल, 19 मार्च से 10 अप्रैल के बीच काजीरंगा के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों से 7 किशोर जंगली भैंसों को पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें एक hectare के विशेष बाड़े में क्वारंटाइन में रखा गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी की गई। 25 अप्रैल को 4 जंगली भैंसों ने काजीरंगा से कान्हा तक लगभग 2000 किलोमीटर की यात्रा की और अब वे कान्हा के सुपखार रेंज की शोभा बढ़ा रहे हैं। इतिहास कहता है कि कान्हा के सूपखार क्षेत्र में जंगली भैंसों को आखिरी बार वर्ष 1979 के आसपास देखा गया था। शिकार, बीमारियों, आवास की कमी और मानव दबाव के कारण यह प्रजाति यहां से विलुप्त हो गई थी। अब वन विभाग की यह पुनर्स्थापना परियोजना न केवल जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि कान्हा के घासभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह प्रयास सफल रहा, तो आने वाले वर्षों में यहां जंगली भैंसों की स्थायी आबादी विकसित हो सकती है। इसके बाद गेंडे लानी की भी योजना तैयार की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर 76 में आग लगने से झोपड़ियाँ जलकर राख, राहत बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर 76 में मंगलवार को अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया。 झुग्गी-झोपड़ियों (जोगियों) में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया。 स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल फैल गया。 आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है。 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं。 दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया。 काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है。 पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी है。 फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जांच जारी है।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 76 में भीषण आग: झोपड़ियों में अफरा-तफरी, दमकल राहत-बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर 76 में मंगलवार को अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया。 झुग्गी-झोपड़ियों (जोगियों) में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया。 स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल फैल गया。 आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है。 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं。 दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया。 काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है。 पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी है。 फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जांच जारी है।0
0
Report
चिरकुंडा में जर्जर 11 केवी तार गिरने से तीन मवेशी मरे, सड़क जाम
Dhanbad, Jharkhand:एंकर- धनबाद जिले के चिरकुंडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह जर्जर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मामला चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 9, सोनारडंगाल का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जर्जर 11 केवी बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान स्थानीय निवासी सुनील यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही मवेशी सड़क पर गिरे तार की चपेट में आए, करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बाइक सवार युवक भी इस हादसे का शिकार होते-होते बच गया। उसने समय रहते बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस जर्जर तार की शिकायत कई बार विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद इलाके को बांस-बल्लियों से घेर दिया गया ताकि कोई और हादसे का शिकार न हो। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। साथ ही पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल एहतियातन सड़क पर आवागमन रोक दिया गया है और जाम की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
