बनबसा बैराज से लगातार पानी डिस्चार्ज, लखीमपुर में बढ़ी मुश्किलें
Lakhimpur, Uttar Pradesh:बनबसा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते लखीमपुर की दो तहसीलों पलिया और सदर तहसील इलाकों में सैकड़ो गांव पानी में जलमग्न हो गए हैं। जिसके चलते प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट पर है। बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। साथ ही पीड़ितों की सहायता मुहैया कराने में प्रशासन लगा हुआ है। पलिया विकासखंड के सभी मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को कल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। भीरा पलिया मार्ग एहतियातन सड़क पर पानी आ जाने के चलते बंद कर दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
