262701
लखीमपुर खीरी में कार और बाइक की हुई टक्कर
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके चलते हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना ड्रग नेटवर्क के सिपाही ऋषिकेश की गिरफ्तारी बड़ी सफलता
Patna, Bihar:एंकर—पटना के आलमगंज थाना कांड संख्या 294/26 में नामजद फरार आरोपी ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नवादा का रहने वाला है और बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, पटना में 25 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामदगी मामले ने राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क के खतरनाक चेहरे को उजागर किया था। इस मामले में पहले ही समस्तीपुर निवासी जितेंद्र कुमार और जहानाबाद निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि नालंदा निवासी सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश इस पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी था। जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश गया में पदस्थापित था और जुलाई 2025 में उसका ट्रांसफर भागलपुर हुआ था, लेकिन उसने वहां योगदान नहीं दिया और फरार हो गया। पुलिस को पटना के आलमगंज और रामकृष्ण नगर इलाके से उसके बैंक दस्तावेज, चेकबुक और सर्विस रिकॉर्ड बरामद हुए, जिसके बाद नेटवर्क में अंदरूनी मिलीभगत की आशंका और गहरा गई。 जाँच में यह भी सामने आया कि पटना में स्मैक की प्रोसेसिंग और सप्लाई का पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। रॉ मटेरियल यूपी के मुगलसराय और गाजीपुर से मंगाया जाता था। सप्लाई के लिए ट्रेन, कुरियर और सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सड़क मार्ग से तस्करी के दौरान सिपाही ऋषिकेश वर्दी में साथ रहता था, जिससे चेकिंग के दौरान आसानी से बचाव हो जाता था। इस ड्रग नेटवर्क का लिंक बेउर जेल तक जुड़ा होने की भी बात सामने आई है, जहां से एक कथित ‘दादा’ पूरे रैकेट को ऑपरेट कर रहा था। मामले में आलमगंज और रामकृष्ण नगर थाने में जितेंद्र कुमार, नीतीश कुमार और पटनदेवी इलाके के राहुल यादव समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। अब फरार चल रहे सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।0
0
Report
रायपुर में तिलापिया क्लस्टर बनाने का गौरव, मंत्री ने निर्यात संभावनाओं पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर में ‘गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ पर वर्कशॉप व्हीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में चल रहा है वर्कशॉप मत्स्य पालन मंत्री रामविचार नेताम विशेष रूप से शामिल तिलापिया खेती को वैश्विक निर्यात श्रृंखला से जोड़ने पर मंथन विशेषज्ञ दे रहें मछली उत्पादन और निर्यात संभावनाओं पर मार्गदर्शन *मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,* छत्तीसगढ़ को देश का एकमात्र तिलापिया क्लस्टर होने का मिला गौरव तिलापिया के अच्छे उत्पादन के अच्छे बीज और सही देखभाल की जरूरत मत्स्य पालन में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है राम विचार नेताम, कृषि और मछली पालन मंत्री0
0
Report
रतलाम में हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, किसान-जेसीबी चालक पर कार्रवाई की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक बार फिर सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामला कनेरी रोड का है, जहां रतलाम से कनेरी जा रहे एक पिकअप लोडिंग वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक दूध की केन लेकर कनेरी से रतलाम आ रहा था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि सड़क किनारे एक किसान द्वारा बिना अनुमति खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई थी, जिससे सड़क पर मिट्टी फैली हुई थी और बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा। ग्रामीणों ने किसान, सड़क खोदने वाले जेसीबी चालक और पिकअप चालक पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक कनेरी मार्ग पर चक्काजाम किया। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बाइट - राकेश ( आक्रोषित ग्रामीण) बाइट - अनुराग यादव ( थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर)0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मोती नगर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने डिवाइडर और दो कारों को टक्कर
Delhi, Delhi:दिल्ली के मोती नगर इलाके में बीती रात्रि दिखा रफ्तार का कहर। मोती नगर के डीएलएफ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर में जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद दो गाड़ियों को टक्कर मारी बताया जा रहा है। स्कॉर्पियो गाड़ी में चार लोग सवार थे जो नशे की हालत में बताए जा रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर और मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कार को टक्कर लगी उसमें बच्चे थे जो घायल हो गए उनको अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने चालक और कार को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि एक बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी कि मोती नगर डीएलएफ के पास तीन गाड़ियों में टक्कर हुई है जिसमें काले कलर की स्कार्पियो ने दो कारों में टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
मिर्जापुर में कोचिंग संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर में कोचिंग संचालक का शव फंदे से लटका मिला,परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार को नरोंरया बाजार उस समय सनसनी फैल गई, जब एमएस कोचिंग संस्था के संचालक एवं शिक्षक निशांत प्रजापति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि निशांत प्रजापति पिछले करीब तीन वर्षों से इंद्रमणि बिंद के मकान में किराए पर रहकर कोचिंग संचालित कर रहे थे। उनकी कोचिंग में इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते थे। निशांत अपनी पत्नी विनीता चौरसिया के साथ उसी मकान में रहते थे。 घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता एवं परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता रमाकांत प्रजापति निवासी दुबार कला, लालगंज ने जिगना थाने पहुंचकर बहू पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि निशांत की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए。 वहीं पत्नी विनीता चौरसिया का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद निशांत ने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है。 जानकारी के अनुसार निशांत प्रजापति और विनीता चौरसिया के बीच वर्ष 2012 में वाराणसी में प्रेम संबंध शुरू हुए थे। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके कुछ वर्षों बाद वर्ष 2020 में परिजनों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से पुनः विवाह संपन्न कराया गया था。 निशांत दो भाइयों में सबसे बड़े बताए जा रहे हैं। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना के बाद नरोंइया बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है。 सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
उदयपुर के मंडप गांव: आग बुझाने के बाद चोरी, घर से सोना-चांदी गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मावली उपखंड क्षेत्र में गांव में लगी आग बुझाने के बाद घर आया परिवार छत पर सो गया और इस बीच घर में से चोर सोना-चांदी व नकदी ले भागे। पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी होने की बात कही है। मावली थाना क्षेत्र के मंडप गांव में हुई। चोरों ने हीरालाल गायरी के घर में इस वारदात को अंजाम दिया। हीरालाल ने बताया कि उस रात को करीब 12 बजे उनके घर से कुछ दूरी पर बाड़े में आग की घटना हो गई तो सब लोग वहां गए और आग बुझाने में मदद की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया और परिवार बाद में घर आया और गर्मी के चलते सब छत पर सो गए। उन्होंने बताया कि सुबह नीचे आए और देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी वाली पेटियों को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ले गए और वहां पेटियों के ताले तोड़कर अंदर रखे जेवरात व नकदी लेकर भाग गए। गायरी ने बताया कि चोर घर से सोने के आभुषण और आधा किलो चांदी की अंगूठियां, हाथ के कड़े तथा एक लाख रुपये नकदी ले गए। चोरों अलमारी और घर में रखे सामान, कपड़े आदि बिखेर दिए। चोरों ने गांव में एक मंदिर के वहां पर भी ताले तोड़े और चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।0
0
Report
Advertisement
अल्पवयनी प्रसूति के बाद नवजात बाळ बिक्री: गोण्डिया के न्यू बालाजी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई
Bhandara, Maharashtra:गोंडिया शहरातील न्यू बालाजी हॉस्पिटलमध्ये अल्पवयीन मुलीची प्रसूती करून बाळ विक्री केल्याच्या धक्कादायक प्रकरणात आता मोठी कारवाई करण्यात आली आहे. या प्रकरणात डॉक्टर विवेक येळे आणि डॉक्टर आशा अग्रवाल यांच्यावर रामनगर पोलिस ठाण्यात पॉक्सो कायद्यासह विविध कलमांन्वये गुन्हा दाखलण्यात आला आहे. डॉक्टर विवेक येळे यांना निलंबित करण्यात आले असून न्यू बालाजी हॉस्पिटलचा परवाना रद्द करण्यात आला आहे. तसेच सोनोग्राफी सेंटर सील करण्यात आले असून मुख्य आरोपी डॉक्टर नितेश बाजपेयीसह १० आरोपींविरोधात न्यायालयात दोषारोप पत्र दाखल करण्यात आले आहे. गोंडिया शहरातील रामनगर परिसरात असलेल्या न्यू बालाजी हॉस्पिटलमध्ये अवैध गर्भपात, अल्पवयीन मुलींची प्रसूती आणि नवजात बालकांची लाखो रुपयांत विक्री होत असल्याचा धक्कादायक प्रकार भंडारा पोलिसांच्या तपासात उघड झाला आहे. या प्रकरणात मुख्य आरोपी डॉक्टर नितेश बाजपेयी यांच्या हॉस्पिटलचा परवाना मिळविण्यासाठी डॉक्टर विवेक येळे यांच्या वैद्यकीय परवान्याचा वापर करण्यात आल्याची माहिती समोर आली आहे. सरकारी रुग्णालयात प्रसूतीसाठी आलेल्या महिलांना “बाळाची प्रकृती गंभीर आहे” असे सांगून कमी खर्चात उपचाराच्या नावाखाली न्यू बालाजी हॉस्पिटलकडे पाठविले जात होते. तर आर्थिकदृष्ट्या कमकुवंत कुटुंबांना “बाळ एखाद्या एनजीओला द्या” असे सांगून नवजात बालकांची विक्री केल्याचा आरोप पोलिसांनी केला आहे. या प्रकरणात विक्री करण्यात आलेली दोन बालके पोलिसांनी ताब्यात घेत बालकल्याण समितीकडे सुपूर्द केली आहेत. या प्रकरणातील आणखी एक गंभीर बाब म्हणजे न्यू बालाजी हॉस्पिटलमध्ये सुरू असलेल्या सोनोग्राफी सेंटरचा कथित गैरवापर. रेडिओलॉजिस्ट डॉक्टर खुशाल घोडेस्वार यांच्या नावावर सुरू करण्यात आलेल्या सोनोग्राफी सेंटरमध्ये प्रत्यक्षात त्यांना न बोलावता डॉक्टर नितेश बाजपेयी आणि डॉक्टर विवेक येळे यांनीच सोनोग्राफी केल्याचा आरोप आहे. जननी शिशू सुरक्षा योजनेअंतर्गत शासकीय रुग्णालयातून पाठविण्यात आलेल्या तब्बल १००१ गर्भवती महिलांची सोनोग्राफी गेल्या आठ महिन्यांत करण्यात आल्याचे समोर आले आहे. रेडिओलॉजिस्ट डॉक्टरांच्या प्रमाणपत्राचा गैरवापर झाल्याचे लक्षात आल्याने डॉक्टर खुशाल घोडेस्वार यांनी जिल्हा शल्य चिकित्सकांकडे तक्रार केली होती. त्यानंतर १५ एप्रिल २०२६ रोजी सोनोग्राफी सेंटरचा परवाना रद्द करण्यात आला. डॉक्टर खुशाल घोडेस्वार, रेडिओलॉजिस्ट डॉक्टर डॉक्टर विवेक येळे हे गोंडिया येथील बाई गंगाबाई शासकीय स्त्री रुग्णालयात कंत्राटी प्रसूती तज्ज्ञ म्हणून कार्यरत होते. शासन नियमांनुसार कंत्राटी डॉक्टरांना खासगी रुग्णालयात सेवा देता येत नसतानाही ते न्यू बालाजी हॉस्पिटलमध्ये सेवा देत असल्याचे तपासात निष्पन्न झाले आहे. अल्पवयीन मुलीची प्रसूती आणि बाळ विक्री प्रकरणात कोणत्या डॉक्टरांनी उपचार केले, सोनोग्राफी केली याचा तपास रामनगर पोलिसांनी केला असता डॉक्टर नितेश बाजपेयी, डॉक्टर विवेक येळे आणि डॉक्टर आशा अग्रवाल यांनीच आरोपीला मदत केल्याचे समोर आले. यानंतर दोन्ही डॉक्टरांवर पॉक्सो कायद्यासह विविध कलमांखाली गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. संजय नागरगोजे, सहायक पोलीस निरीक्षक, गोंदिया या प्रकरणाचे धागेदोरे शासकीय आरोग्य व्यवस्थेत पोहोचल्याचे स्पष्ट होताच गोंदिया वैद्यकीय महाविद्यालयाचे अधिष्ठाता डॉक्टर कुसुमाकर घोरपडे यांनी डॉक्टर विवेक येळे यांना निलंबित केले आहे. तर सेवानिवृत्त डॉक्टर आशा अग्रवाल यांच्यावरही गुन्हा दाखल झाल्याने वैद्यकीय क्षेत्रात खळबळ उडाली आहे.0
0
Report
मैनपुरी-करहल न्याय की गुहार लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला,कई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा ।
Agra, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल 21 मई 2026 मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर लभौआ में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला इंसाफ की मांग को लेकर गांव की ऊंची पानी की टंकी पर जा चढ़ी। महिला टंकी पर चढ़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही थी। महिला को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई,सूचना मिलते ही एसडीएम करहल,क्षेत्राधिकारी करहल और थाना प्रभारी करहल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक टंकी के नीचे हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा,अधिकारी लगातार लाउडस्पीकर से महिला को समझाते रहे। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद है,पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार थाने में शिकायत की,लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देते हुए टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। अधिकारियों के समझाने पर महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई कर देती तो महिला को यह कदम नहीं उठाना पड़ता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Sopore के Zaingair में तूफानी हवा से दर्जनों छतें टूटीं, राहत की मांग
Gulmarg, Dozens of Rooftops Damaged as Windstorm Batters Sopore Areas Several Houses, Vehicle Damaged in Zaingair and Adjoining Villages; Affected Families Seek Immediate Relief A powerful windstorm caused widespread damage across Zaingair and adjoining areas of Sopore on Wednesday evening, damaging dozens of rooftops and several residential houses, officials and locals said. Locals told news agency that a residential house belonging to Mohammad Ishaq Khatana suffered major damage after the rooftop was completely blown away during the storm. A vehicle parked nearby was also partially damaged due to the strong winds. Besides this, houses belonging to Parvaiz Ahmad Shah and Mohammad Sadiq Shah, residents of Shangergund Sopore, also sustained damage in the storm. Another house owned by Zubair Majeed Dar, son of Abdul Majeed Dar, resident of Hardushiva Sopore, and a house belonging to Nazir Ahmad Dar, son of Ahad Dar, resident of Bagat Colony Dangerpora Sopore, were also reportedly damaged. Residents said dozens of rooftops were damaged in Zaingair and nearby areas, triggering panic among locals. The affected families have appealed to the administration for immediate relief and compensation. Meanwhile, Tehsildar Zaingair Bomai has deputed a team to assess the losses caused by the windstorm.0
0
Report
Advertisement
गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली SMS अस्पताल पहुँचे, पेपर लीक के घायल से मिले
Noida, Uttar Pradesh:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली SMS अस्पताल पहुँचे, पेपर लीक के घायल से मिले。0
0
Report
रतनपुरा में शराब तस्करी हादसा: कार-ट्रैक्टर पलट, एक मौत
Bihar:नेपाल बॉर्डर से सटे सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र इलाके में सुबह शराब लेकर भाग रही तस्कर की कार NH-106 के पास रतनपुरा के पास कहर ढाहने लगी। पुलिस द्वारा खदेड़ने के क्रम में तस्कर की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक शख्स को कुचल दिया, फिर ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। तस्कर की कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है, पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चपेट में आने से घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुँचने के बाद मौत हो गई, मृतक की पहचान रतनपुर निवासी मनोज मेहता के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक मनोज मेहता जदयू के पंचायत अध्यक्ष थे; घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बॉर्डर इलाके से शराब लेकर भाग रही एक तेज रफ्तार होंडा कार ने पुलिस से बचने के दौरान रतनपुर पंचायत के जदयू नेता को कुचल दिया, जिसके बाद तस्कर की कार ट्रैक्टर से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार में शराब तस्कर मौके से भागने लगे, पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें मक्का के खेत में खदेड़ कर 2 तस्करों को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बताया गया कि क्षतिग्रस्त तस्कर की कार से 35 कार्टून नेपाली शराब बरामद की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीरपुर SDPO सुरेंद्र कुमार ने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त अन्य तस्करों की भी पहचान की जा रही है.0
0
Report
कोटा में थेगड़ा रोड पर नाले में गिरकर रिटायर्ड टीचर की मौत, शव मोर्चरी में
Kota, Rajasthan:बोरखेड़ा में थेगड़ा रोड पर नाले में मोटरसाइकिल गिरने से रिटायर्ड टीचर की दर्दनाक मौत शव मोर्चरी पर रखवाया गया है। कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के थेगड़ा रोड पर एक मोटरसाइकिल नाले में गिरने से मोटरसाइकिल सवार रिटायर्ड टीचर की दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। गुरुवार सुबह बोरखेड़ा थाना हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल सवार शख्स रामेश्वर रावत रिटायर्ड टीचर कल अपने घर से निकले थे सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल नाले में गिरी हुई है उसको मौके पर पहुँच कर बाहर निकाला तो एक शव भी मिला। शव की पहचान रिटायर्ड टीचर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। परिजनों को सूचना दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में हीटवेव से मरीजों की संख्या बढ़ी, तापमान 41°C पार
Jehanabad, Bihar:बिहार में कुदरत का कहर भीषण गर्मी के रूप में टूट रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रहे गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार कर चुका है, आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर होते ही शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। जो लोग मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं, वे पूरी तरह चेहरे और शरीर को ढंक कर चल रहे हैं, लेकिन फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने का जूस, ठंडाई और पेड़ों की छांव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सूरज के तीखे तेवरों के आगे ये सारे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। राहगीरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रहा है, मजबूरन घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। गर्मी के कारण पसीना भी अधिक आ रहा है, जिससे बचने के लिए पेड़ की छांव और ठंडई भी बेअसर साबित हो रही है। वही बढ़ती गर्मी का सीधा असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। जहानाबाद के सदर अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में मरीजों भीड़ उमड़ पड़ा है। लू, तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह मौसम बुजुर्गों और बच्चों के लिए सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण है। इधर प्रशासन ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसे में जी मीडिया लोगो से अपील करता है कि सतर्क रहें सुरक्षित रहे।0
0
Report
नवादा में गैंगरेप के एक और आरोपी उज्जवल कुमार गिरफ्तार
Nawada, Bihar:शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना,गैंगरेप का एक और आरोपी उज्जवल कुमार गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना, एक किशोर पहले ही पकड़ा गया था नवादा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर शाहपुर थाना प्रभारी आशुतोष पांडे के नेतृत्व में हुई। इस मामले में पहले भी एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया जा चुका है। घटना 3 मई 2026 को शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़िता को महिला पदाधिकारी के संरक्षण में चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया。 गठित टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, लोगों से पूछताछ की और वायरल वीडियो की जांच की। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के तहत, 20 मई को तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
अलीगढ़ में AIMIM ने सड़क पर नमाज की अनुमति मांगी, प्रशासन के समक्ष ज्ञापन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... एक बार फिर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नमाज पढ़ने की जिला प्रशासन से मांगी अनुमति कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जिला अधिकारी के नाम एसीएम को सोपा ज्ञापन पानी बिजली सफाई व्यवस्था और सड़क पर नमाज पढ़ने की मांगी अनुमति जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी का कहना है जब दूसरे धर्म के लोगों को सड़क पर धार्मिक आयोजन की अनुमति दी जाती है तो हमें सड़क पर नमाज पढ़ने की क्यों नहीं दी जाती अगर हमें सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती है तो पिछली बार की तरह चुपचाप सड़क पर नमाज पढ़ी जाएगी0
0
Report
Advertisement
