262701
लखीमपुर खीरी में धर्मांतरण मामले में बजरंग दल का प्रदर्शन
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के फरधान थाना इलाके पर परसेहरा गांव में धर्मांतरण की खबर के बाद हरकत में आए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में FIR ना दर्ज किए जाने के चलते थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई न कर टरकाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। मामले में फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट में डायट प्राचार्य ने किया विकासखंड पहाड़ी के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर, चित्रकूट के प्राचार्य श्री बी.के. शर्मा द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2026 को विकासखंड पहाड़ी के अंतर्गत कुल 05 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अर्धवार्षिक परीक्षाओं के संचालन और भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।0
0
Report
मानिकपुर विधानसभा की मतदाता सूची का 456 बूथों पर हुआ प्रकाशन
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:मऊ, चित्रकूट। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत 237 मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का 456 बूथों पर प्रकाशन किया गया। तहसील मऊ के बूथ संख्या 217 एवं 218 स्थित प्राथमिक विद्यालय मऊ में उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), नगर पंचायत सभासद और कोटेदारों की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन कराया0
0
Report
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावको ने खड़े किए सवाल, अध्यक्ष से मिलकर दिया ज्ञापन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के राजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय का संचालन पुरानी बिल्डिंग में ही कराया जाए। उनका कहना है कि एसडीएम कॉलोनी के पास नवनिर्मित विद्यालय भवन राष्ट्रीय राजमार्ग-731 ए से सटा हुआ है, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को लेकर अभिभावकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।0
0
Report
Advertisement
हांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: तीन मकान क्षतिग्रस्त, 5 घायल
Hansi, Haryana:हाँसी ब्रेकिंग न्यूज़ हाँसी में सिलेंडर से बड़ा हादसा! जोरदार धमाके से तीन मकान को नुकसान, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल। जींद रोड के चाहर पुल एरिया में मचा हड़कंप, मलबे में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर। घायलों को नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया रेफर。 धमाके से इलाके में दहशत, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर。 हाँसी से जींद रोड पर ढाणी चदरपुल के पास स्थित ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम करीब 7:00 बजे मकान में रखा घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि करीब 500 मीटर दूरी पर बने मकानों की छत भी हिल गई, गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से आसपास के तीन मकानो को नुकसान हुआ है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है वह मकान पूरी तरह से गिर गया है। यह मकान प्रताप सिंह का है। इस हादसे के दौरान प्रताप सिंह का बेटा नवीन, नवीन की भाभी दीपक की पत्नी सुनीता, दीपक का करीब 8 साल का बेटा निखिल व करीब 5 साल की बेटी मीत गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्लास्ट होते ही प्रताप सिंह का पूरा मकान गिर गया। आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबे के नीचे दबे हुए परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन फानन में निजी वाहन का प्रबंध करके सभी को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करके अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। अगर मौके पर आस पड़ोस के लोग नहीं पहुंचते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। - वहीं मकान के पड़ोसी गोपाल का मकान का कमरा, गिर गया, गोपाल के बेटे की बहु कुछ समय पहले ही पूजा करके कमरे से बाहर निकली थी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान की ईंट करीब 100 मीटर दूरी पर जाकर गिरी। प्रताप के मकान के तीन कमरों के छत पूरी तरह से फट गई। घटना की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची।0
0
Report
सहारनपुर पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा से पहले सघन चेकिंग, 40 वाहन सीज
Saharanpur, Uttar Pradesh:आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले और यातायात माह को लेकर सहारनपुर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आज थाना मिर्जापुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने गाड़ा तिराहा, मिर्जापुर बस स्टैंड और बादशाहीबाग समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध कागजात, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 40 वाहनों को सीज किया गया। क्षेत्राधिकारी बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि यातायात माह के तहत पूरे जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बेहट पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान वाहनों के चालान किए, जबकि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात्रा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
मंदाकिनी में मिल रही सरयू नदी के पुनरुद्धार एवं बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए दिल्ली से आई टीम
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा जिलाधिकारी चित्रकूट एवं डीआरआई व संबंधित विभागीय अधिकारियों के सहयोग से मंदाकिनी नदी में मिल रही सरयू नदी के पुनरुद्धार, जल प्रवाह की स्थिति तथा बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के संबंध में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।0
0
Report
Advertisement
सलका ग्राम में शराबी विवाद में जीजा की हत्या, साला गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलका में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद साले ने अपने जीजा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे ग्राम सलका के बसोरपारा निवासी जितेंद्र बसोर और उसके साले सन्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान 20 वर्षीय सन्नी ने अपने जीजा जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने मुक्कों और हाथ में पहने लोहे के कड़े से जितेंद्र पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में सन्नी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। इधर, आज सुबह मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पहुंचे और घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।0
0
Report
खंडवा में अतिक्रमण हटाने के बाद तनाव, शहर काजी और प्रशासन में तीखी भिड़ंत
Khandwa, Madhya Pradesh:इस वक्त की बड़ी खबर एमपी के खंडवा में तनाव. जिला प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाई दरगाह और दीवार को हटाया, इसके बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई. शहर काजी निसार अहमद और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक. अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन से भिड़े शहर काजी. खंडवा के मानसिंह मिल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर और शहर काजी में बहस. प्रशासन ने दरगाह तोड़ी, भारी पुलिस बल मौजूद.0
0
Report
थाना अशोक विहार में बच्चे के शव से हड़कंप, नाले में मिले शव की खबर
New Delhi, Delhi:थाना अशोक विहार इलाके में एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास नाले में एक बच्चे का शव ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के तमकुडिया गाँव में विवाद और चाकूबाजी, छह घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है घटना नरकटियागंज के तमकुडिया गांव की है दोनो तरफ से जमकर चाकूबाजी हुई लाठी डंडे से मारपीट हुई इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन घायल हो गए है चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही जिन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है घायलों में महिलाएं भी शामिल है सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है बताया जा रहा है एक पक्ष के धीरज तिवारी को पेट में चाकू लगी है तो वही दूसरे पक्ष के मुकुल तिवारी मीना देवी सलोनी कुमारी सहित अन्य घायल है पुलिस दोनो पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई कर रही है0
0
Report
संकल्प संध्या से बिहार के सरकारी स्कूलों में शाम की कक्षाओं से शिक्षा और मार्गदर्शन
Patna, Bihar:लोकेशन— गयाजी ‘संकल्प संध्या’ से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन : डॉ. प्रेम कुमार **अध्यक्ष बिहार विधानसभा ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में शिक्षा विभाग के कार्यक्रम का किया शुभारंभ** बिहार बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, महावीर इंटर कॉलेज, गया में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। किसी भी बच्चे की आर्थिक परिस्थिति उसकी प्रतिभा और सपनों के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य से बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए ‘संकल्प संध्या’ जैसी महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालयों में चयनित सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संध्या कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय में न्यूनतम एक और अधिकतम तीन विद्यालयों में यह व्यवस्था होगी। कक्षाएं प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होंगी। डॉ. कुमार ने कहा कि इस पहल का विशेष उद्देश्य कमजोर शैक्षणिक पृष्ठभूमि और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षाओं में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट बोर्ड सहित विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेषता यह है कि इसमें समाज की सहभागिता को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकारी शिक्षकों के साथ-साथ 70 वर्ष से कम आयु के इच्छुक सेवानिवृत्त आईएएस, बीएएस, बीईएस एवं अन्य सरकारी सेवाओं के पदाधिकारी स्वैच्छिक रूप से विद्यार्थियों को अपनी सेवाएं दे सकेंगे। अनुभवी शिक्षाविदों एवं अधिकारियों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल अतिरिक्त कक्षा न समझें, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण दायित्व मानकर इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। शिक्षकों को प्रत्येक तीन दिन पर क्षतिपूर्ति अवकाश देने का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों के चयन, कक्षाओं के नियमित संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक प्रगति की सतत समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। बाइट — डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा0
0
Report
बेतिया के पंडापट्टी में छठ के दिन डीजे विवाद हिंसक पथराव, कई घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां छठ के दिन हुआ विवाद आज हिंसक रूप ले लिया दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए है घटना लौरिया थाना अंतर्गत पंडापट्टी गांव की है छठ के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था उस समय पुलिस ने मामले को सुलझा दिया था लेकिन आज दिन में दोनों पक्षों में विवाद हुआ और हिंसक रूप ले लिया गांव में जमकर पथराव हुआ सूचना पर पहुंची पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है बता दे की घाट पर दोनों पक्षों के द्वारा डीजे बजाया जा रहा था दोनों पक्ष एक दूसरे पर छीटा कसी कर रहे थे आज विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक रूप लिया0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी तहसील मितौली समितियों पर किसानों को गेहूं बुवाई के लिए नहीं मिल रही उर्वरक।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। तहसील क्षेत्र मितौली के अंतर्गत आने वाली समितियां पर इस समय किसानों को गेहूं की बुवाई में उपयोग की जाने वाली खाद की अनुपलब्धता से किसने की समस्याएं बढ़ती हुई नजर आ रही है वैसे तो देखा जाए तो किसानों को कहना है पिछले दो-तीन वर्षों से निरंतर हर फसल में खाद उर्वरक डालने के लिए बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस समय अब गेहूं पिलानी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है तो इस समय समितियां पर खाद की अनुपलब्धता किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई इसी संबंध में मुगालीपुर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रवि तिवारी का कहना है यदि शीघ्र समितियों पर एन पीक डीएपी उपलब्ध नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
फिरोजाबाद में भैंकों की टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। यूपी के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास दो भैंकों को अनियंत्रित रखने से टक्कर हो गई। मौके पर तीन की मृत्यु हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए भेज दिया। मकनपुर क्षेत्र किशनपुर निवासी रामवीर अपनी पत्नी शांति देवी के साथ मैनपुरी के घिरोर स्थित अपनी ससुराल लोहन में त्रयोदशी कार्यक्रम में गए थे; वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में आवास विकास प्रवासी शिवांजल की भी दर्दनाक मौत हो गई और सुकाबाद की नगला किला निवासी अनुराग गंभीर रूप से घायल है जिसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
2027 में मथुरा बीजेपी का प्रमुख चुनाव मुद्दा बनेगा?
Mathura, Uttar Pradesh:बीजेपी 2027 में मथुरा को मुख्य मुद्दा बना सकती है। क्या मथुरा का मुद्दा यूपी चुनाव में हिट होगा, इस पर वॉक्सपॉप करवा दें मथुरा या वृंदावन से। आम लोगों और मथुरा की गलियों के दुकानदारों की सवाल - बीजेपी 2027 में मथुरा को फोकस करेगी। क्या बीजेपी को मथुरा का मुद्दा बनाने का फायदा होगा?0
0
Report
Advertisement
