262804
लखीमपुर खीरी में अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Mohammadi, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रसाद साहा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी ग्राम ढकिया के पास से की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर पालका में जमीन विवाद के चलते लोहे की रोड से हमला, तीन घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के गांव पालका में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पालका निवासी महमूदा के पुत्र अकबर का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उमरुद्दीन, मिस्सन, बरकत और आसिफ शाहिद सहित अन्य लोगों ने अकबर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई अकबर की मां खातूनी और पत्नी असमीना को भी आरोपियों ने निशाना बनाया और उन पर भी लोहे की रोड से वार किए। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अलवर में 66 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद मौत का रहस्य पता चलेगा
Alwar, Rajasthan:अलवर में 66 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, खून की उल्टी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम अलवर के ENEB थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में एक 66 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान माया धानका, पत्नी बनवारी लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है。 परिजनों के अनुसार माया धानका लंबे समय से दमे की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया。 मृतका के बेटे रवि ने बताया कि उनकी माँ काफी समय से बीमार थीं। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें एक बेटा अविवाहित है。 वहीं, मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
जालौन.. गंदे पानी की समस्या से परेशान मुहल्ले वालो ने जल संस्थान से लगाई गुहार।
Orai, Uttar Pradesh:जालौन.. गंदे पानी की समस्या से परेशान मुहल्ले वालो ने जल संस्थान से लगाई गुहार। एक साल से गंदे पानी की सप्लाई होने से मुहल्ला काशीनाथ के लोग परेशान है। पीड़ितों ने जल संस्थान इकाई जालौन के अवर अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह कई बार लिखित और मौखिक शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रार्थी का कहना है कि घर में लगातार गंदा पानी आ रहा है, जिससे परिवार के सदस्य बीमार पड़ चुके हैं। शिकायत पत्र में बताया गया कि 02 जनवरी 2025, 29 अप्रैल 2025 और 18 नवंबर 2025 को भी शिकायत दी गई थी तथा करीब 50 बार कर्मचारियों से मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पीड़ितों ने विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर साफ पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जल संस्थान इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
दबंगों के हमले में दूल्हा मुन्नीलाल और उसके बड़े भाई की हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:दबंगों के हमले में दूल्हा मुन्नीलाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूल्हे का बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है0
0
Report
इंदौर में हेलमेट अभियान के दौरान भाजपा नेता को चांटा, चौराहे पर हंगामा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में भाजपा नेता को हेलमेंट के लिए चौराहे पर चाटा मारे जाने के बाद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा और प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अधिकारियों के उचित कार्रवाई की मांग की गई. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूबेदार और आरक्षक को लाइन अटैच किया गया, थाना प्रभारी को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया. इंदौर में हेलमेट को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान को लेकर कई संगठन विरोध कर चुके हैं; आज फिर हेलमेट को लेकर भाजपा नेता वीरेंद्र शिंदके नामक व्यक्ति के हेलमेट पहनने को लेकर चौराहे पर विवाद हुआ. इस दौरान पुलिसकर्मी के द्वारा हाथापाई करते हुए एक चांटा मारा गया. विवाद बढ़ा और क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप है कि रोजाना यहां आने-जाने में दिक्कत होती है और सड़क पर पहुंचते ही पुलिस हेलमेट को जन जागरूकता के नाम पर चालानी कार्रवाई के रूप में चलाया जा रहा है. भाजपा नेता का कहना है कि अभद्र व्यवहार हुआ. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दे दी गई है और जो भी कहेंगे उसके अनुसार करने को तैयार हूं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूबेदार लक्ष्मी धार्वे और आरक्षक शेखर गवली को लाइन अटैच किया गया है, थाना प्रभारी राधा यादव को कार्यालय बुलाया गया है और मामले की जांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जा रही है. चौराहे पर लगे हुए CCTV फुटेज खागाले जाएंगे. जानकारी लगते ही क्षेत्रीय ACP शिवेंदु जोशी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करते हुए यातायात को फिर से सुचारू रूप से खुलवाया गया. बाइट वीरेंद्र शिंदके, भाजपा नेता इंदौर. बाइट - शिवेंदु जोशी एसीपी0
0
Report
मंदसौर-दलोदा ट्रैक पर ट्रायल के दौरान मालगाड़ी डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात बाधित
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में रतलाम और मंदसौर के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के बाद ट्रायल रन चल रहा है। इस ट्रैक पर आज से स्पीड ट्रायल होना था लेकिन बीती रात एक हादसा हो गया; रेलवे के पुराने ट्रैक पर जा रही एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। दूसरी पटरी पर कुछ दूर पर एक इंजन खड़ा था। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना मंदसौर से लगभग 16 किलोमीटर दूर दलोदा में हुई। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने के प्रयास किए। इस हादसे की वजह से मंदसौर-रतलाम के बीच रेल यातायात काफी देर तक बाधित रहा और कई ट्रेनें लेट हुईं। दरअसल इस ट्रैक पर चित्तौड़गढ़ और रतलाम के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, और इस ट्रैक पर पिछले दो दिनों से ट्रायल रन किया जा रहा है। इसमें काफी कम स्पीड में ट्रेन निकाली जा रही है ताकि ट्रायल सफल हो सके। रेलवे के अधिकारी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुराने ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे के पहिए ट्रैक से उतर गए। डिब्बे के derail होने की वजह से इस मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर डिब्बे को ट्रैक पर लाने और मरम्मत के कार्य को शुरू किया ताकि यातायात जल्द शुरू किया जा सके। मुकेश कुमार के अनुसार हादसा पुराने ट्रैक पर हुआ। इसके अलावा दूसरे ट्रैक पर कुछ दूरी पर एक रेलवे इंजन खड़ा हुआ था, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक की मरम्मत के पश्चात यातायात सामान्य रूप से चलने लगा है और आगे की जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर बस पलटने से 29 घायल, एक की मौत
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के मालया के पास कयामपुर से मंदसौर आ रही निजी यात्री बस निक्की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना के समय बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. दुर्घटना में 35 से 40 यात्रियों को चोट आई है जिनमें से दो को गंभीर चोट बताई जा रही है. एक 22 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हुई है. सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है. मृतक के परिजन इस हादसे पर सख्त कार्रवाई और मुआवज़े की मांग कर रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव कार्य चलाया गया. घायलों को मंदसौर चिकित्सालय रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से चल रही बस एक क्रॉसिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. मौके पर मंदसौर CSP जितेंद्र भास्कर और अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं जिन्होंने राहत और बचाव कार्य की मॉनीटरिंग की. जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी BS कटारे ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 35 से 40 घायलों को लाया गया जिनमें से कम चोट वाले लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 29 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं. एक की मौत हुई है जिसकी मौत हुआ है उसका नाम वर्दी चंद है और उम्र 22 साल है. इस दौरान आम लोगों ने भी घायलों की काफी मदद की और उन्हें बस वैसे बाहर निकालने और राहत और बचाव कार्य में प्रशासनिक टीम के आने से पहले और बाद में भी लगातार सहयोग किया. निक्की बस शामगढ़ से मंदसौर के लिए आती है और 6:00 बजे बाद यह कयामपुर से निकली थी. गाड़ी की रफ्तार तेज होने और अचानक सामने दूसरी गाड़ी आ जाने की वजह से चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया. SDM शुभम पाटीदार ने बताया कि बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है और इस बस दुर्घटना में 29 घायलों को जिला चिकित्सालय में एडमिट किया गया है जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. राहत और बचाव कार्य पूर्ण होने के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी.0
0
Report
गाजियाबाद के कौशांबी में नर्सरी मालिक की पहचान छिपाने को लेकर विवाद
Baghpat, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशांबी में एक नर्सरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है... दावा है की नर्सरी का मालिक अपनी पहचान छिपाकर नर्सरी का संचालन कर रहा था पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया...जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता शांत हुए...0
0
Report
बेअदबी कानून के विरोध में गुरुद्वारों में गुटका साहिब जमा, समाज में तनाव बढ़ा
Sangrur, Punjab:गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कानून को लेकर लोगों में सहम का माहौल. सनाम शहर के 7 गुरुद्वारां में 452 गुटका साहिब और पठन-पाठन की सामग्री जमा मिली. एक तरफ सरकार बेअदबी कानून बनाने की खुशी में शुक्राना यात्रा निकाल रही है; दूसरी तरफ नए बने कानून के डर से लोग अपने घरों में रखे गुटका साहिब को गुरुद्वारा साहिब में जमा कर रहे हैं ताकि प्रतिदिन पूजा कर सकें. गांवों के गुरुद्वारों में भी बड़ी संख्या में संगतनों ने गुटका साहिब और पाठ करवाए जमा किए. गुरुद्वारा साहिबों के प्रमुख ग्रंथी आज गुरुद्वारा नानकियााणा साहिब संगरूर में 452 गुटका साहिब और पाठ करवाए जमा. वाइट-ऑल इंडिया ग्रंथी रागी प्रचारक सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगमेल सिंह चौझला. वाइट- भाई सर्वनजीत सिंह हैड ग्रंथी.0
0
Report
Advertisement
RTE प्रवेश में लापरवाही: 40 स्कूलों पर नोटिस, 10 नहीं आए बैठक में
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत ईडब्लूएस कोटे के बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन दिलाने में बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही दिखाई दे रहा हैं। आरटीई में एडमिशन न मिलने से परेशान अभिभावक और बच्चों की समस्या को देखते हुए गुरुवार को सूरजपुर मुख्यालय में एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे और सीडीओ की अध्यक्षता में 30 निजी स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक हुई। इसमें सीधे स्कूलों के मैनेजमेंट से एडमिशन लेने में आनाकानी करने पर सख्ती से सवाल पूछे। बैठक में न आने वाले दस स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। एडमिशन न देने वाले 40 स्कूलों को बैठक में बुलाया एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी भी बच्चे व अभिभावक को अनावश्यक रूप से परेशानी न किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप चयनित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी संबंधित संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित समस्त विवरण शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट किए जाएं। उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत पहले चरण से तीसरे चरण में हुई आवेदन प्रक्रिया में चयनित छात्र-छात्राओं का एडमिशन न देने वाले 40 स्कूलों के प्रबंधन के साथ बैठक हुई। इस बैठक में एडमिशन लेने में आनाकानी करने वाले 40 स्कूलों में से दस स्कूलों के मैनेजमेंट बैठक में नहीं आए है। सभी निजी स्कूल अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बच्चों का प्रवेश समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बैठक में आए बाकी 30 स्कूलों के प्रबंधन को हर हाल में चयनित बच्चों का एडमिशन लेने के लिए निर्देश दिए है। साथ ही आरटीई के तहत लॉटरी में चयनित होने के बाद भी बच्चों को एडमिशन न होने पर प्रबंधन की बैठक में ही जमकर फटकार लगाई है। साथ ही बैठक में आए अपनी समस्याओं को लेकर बुलाए गए अभिभावकों से भी उनको आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा है। एडमिशन भी नहीं लेंगे और बैठक में भी नहीं आएंगे जिले बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दस स्कूल में 150 से अधिक बच्चों को एडमिशन नहीं दिए है। ये सभी स्कूल का मैनेजमेंट को बीएसए कार्यालय से बैठक में बुलाने के लिए नोटिस भेजने के बाद भी नहीं आए है। इसमें ग्रेनो का दरबारी लाल फाउंडेशन स्कूल, नोएडा 122 दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा सेक्टर 150 रामाज्ञा स्कूल, नोएडा शांति इंटरनैशनल, नोएडा स्टेप बाय स्टेप, ग्रेनो वेस्ट का बिजियएस विजय नाथम स्कूल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 2 का रामज्ञा स्कूल, नॉलेज पार्क 5 का सेंट मेरी स्कूल, नोएडा का एपीजे स्कूल और बिरला बोंग स्कूल शामिल है। इन सभी को अगली सुनवाई के लिए बुलाया है。0
0
Report
वाराणसी के लंका में BHU गेट पर देर शाम भारी बवाल, पत्थरबाजी से इलाके में भगदड़
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के BHU गेट पर देर शाम भारी बवाल सरेराह पत्थरबाजी से इलाके में मची भगदड़, दुकानदारों ने गिराए शटर चाय की दुकान पर कहासुनी के बाद 10 बाइक सवार युवाओं ने किया हमला पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भागे उपद्रवी युवक CCTV फुटेज खंगाल रही लंका पुलिस, शिनाख्त की कोशिश जारी दोनों गुट काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं0
0
Report
28 लाख का श्मशान घाट सवालों में, कूड़े में दबा विकास!
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना में 28 लाख 79 हजार रुपये की लागत से बने श्मशान घाट के निर्माण पर स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं बंधा मार्ग से बाईपास जाने वाले रास्ते पर कूड़े का अंबार लगा होने से राहगीर परेशान हैं। कूड़ा निस्तारण और जैविक खाद बनाने के लिए स्थल चिन्हित होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो सका। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने चेतावनी दी है कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का शुगर मिल फिर से चालू, गन्ना आय और बकाया भुगतान तेज़ी से बढ़े
Fazilka, Punjab:फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना फाजिल्का अबोहर रोड पर खुईखेड़ा के नजदीक बनी द सहकारी शुगर मिल में पहुंचे । जहां उनके द्वारा शुगर मिल में पहुंचे गन्ना उत्पादक किसानों और कर्मचारियों व अधिकारियों से मुलाकात की गई । विधायक ने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान यह मिल बंद होने की कगार पर थी। लेकिन आप सरकार ने न सिर्फ करोड़ों रुपया बकाया राशि कर्मचारीयो और किसानों को अदा की है । बल्कि मिल को चलाते हुए गन्ने की आमद में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की है । विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि फाजिल्का की दी सहकारी शुगर मिल का 2021-22 में हालात नाजुक थी । जो बंद होने की कगार पर थी । गन्ना उत्पादक किसान धरने पर थे। यहां तक कि कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिला था। विधायक ने कहा कि 2021-22 में 4 लाख 8 हजार 800 क्विंटल गन्ना इस मिल ने आता था। लेकिन आज 2025 में 11 लाख 99 हजार क्विंटल गन्ना इस मिल में आया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 2021 में करीब 14 करोड़ का बकाया किसानों का था । जबकि कर्मचारियों का 17 करोड़ 90 लाख रूपये वेतन बकाया था । आप सरकार के बाद मुद्दा उठाया गया तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों की आवाज सुनते हुए पिछला बकाया 14 करोड़ 12 लाख रुपया जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं 10 करोड़ रुपया कर्मचारियों का वेतन भी जारी किया गया। जिसके बाद ये मिल फिर से बहाल हो गई। और आज हालात ये है कि आज 11 लाख 99 हजार क्विंटल गन्ना मिल में पहुंचा है । उन्होंने कहा कि 2022-23 में 16 करोड़ 87 लाख, 2023-24 में 28 करोड़ 1 लाख और आज 2025 में 29 करोड़ 51 लाख रुपए की अदायगी भी गन्ना उत्पादक किसानों को की गई है । जबकि कर्मचारियों को भी साढ़े 20 करोड़ रुपया दिया जा चुका है । विधायक सवना ने कहा कि पिछली सरकार के समय मिल बंद होने की कगार पर थी । किसान धरने पर थे । और आज आप सरकार में शुगर मिल को बहाल कर चलाया जा रहा है। आने वाले सीजन में इसी मिल में करीब 14 लाख गन्ना क्वांटिल गन्ना आने की संभावना है और इसकी अदायगी भी की जाएगी ।0
0
Report
गाजियाबाद में पेट की कंपनी के ड्रम में आग, दमकल ने बुझा दी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में राजपुर ब्लॉक के पास बंद पड़ी पेट की कंपनी के ड्रम में आग लग गई। केमिकल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर चार गाड़ियां कोतवाली फायर स्टेशन और दो गाड़ियां वैशाली फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची। आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया है और आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने प्रयागराज से जुड़े नकली- एक्सपायरी दवाओं के चार तस्करों को गिरफ्तार किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने नकली और एक्सपायरी दवाओं की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के तार संगम नगरी प्रयागराज से जुड़ रहें हैं। जिसके बाद प्रयागराज के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर प्रयागराज के सैदाबाद सीएचसी और डफरिन हॉस्पिटल से एक्सपायरी दवाओं को अवैध तरीके से दूसरे राज्यों में रीलेबलिंग करके बेचने के कार्यों में शामिल थे, दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद प्रयागराज के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डॉ एके तिवारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सनसनीखेज खुलासे के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस भी प्रयागराज के स्वास्थ्य महकमे से पूछताछ कर सकती है, क्योंकि सरकारी हॉस्पिटल से दवाओं की तस्करी का मामला है。0
0
Report
Advertisement
