icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पप्पू यादव ने रौशन यादव मामले में मदद का भरोसा देकर आर्थिक सहायता दी

Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी मंड़ल कारा में युवक रौशन यादव की मौत,मामले में पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिलकर दिए सांत्वना,पीड़ित परिजनों को सहायता के तौर पर दिए एक लाख रुपया।दोनों लड़कियों की पढ़ाई और शादी कराने का लिया जिम्मा। मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के परकौली राणा टोल निवासी रौशन यादव के परिजनों से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।रौशन यादव घर के एकलौता चिराग थे और उनके ऊपर ही मां और दो बहनों की जिम्मेदारी थी।पप्पू यादव ने कहा इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना मानवता धर्म के अनुसार हम सबों का कर्तव्य है।इसी भावना के साथ परिवार को तत्काल पप्पू यादव ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।रौशन की दोनों बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने और उनकी शादी की जिम्मेदारी भी लेने की घोषणा किए है।उन्होंने कहा यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि एक भाई के परिवार के साथ संकट की घड़ी में मजबूती से खड़े रहने का संकल्प है। जब तक रौशन को न्याय नहीं मिलता परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। रौशन की मौत से जुड़े आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।परिवार द्वारा लगाए गए आरोपी हिरासत में प्रताड़ना, चोट के निशान और करंट लगाए जाने जैसे आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच जरूरी है ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।पप्पू यादव ने मेडिकल बोर्ड गठित करने, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने और थाना परिसर के CCTV फुटेज की जांच,रहिका थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर और ललित यादव और मिथिलेश यादव का मोबाइल नंबर सहित अन्य संबंधित लोगों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। रहिका थानाध्यक्ष को अब तक बर्खास्त जो जाना चाहिए था लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नही हुई है।उन पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग किया है।उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि गरीब परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। बाइट पप्पू यादव सांसद
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम मॉब लिंचिंग मामले में 14 गोरक्षक उम्रकैद, टी राजा सिंह की टिप्पणी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक टी राजा सिंह सोमवार को नर्मदापुरम पहुंचे और केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 14 गोरक्षकों से मुलाकात की। जेल में मुलाकात के बाद टी राजा ने मामले की जांच पर सवाल खड़े किए और दावा किया कि गोरक्षकों ने उनसे कहा है कि उन्होंने ड्राइवर पर हाथ तक नहीं उठाया। विधायक ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हाईकोर्ट में इन गोरक्षकों को न्याय जरूर मिलेगा। दरअसल, 3 अगस्त 2022 की रात महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे एक ट्रक को सिवानी मालवा के बराखड़ गांव के पास रोका गया था। ट्रक में करीब 30 मवेशी होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि ग्रामीणों और गोरक्षकों की भीड़ ने ट्रक में सवार तीन लोगों को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना में महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नाजिर अहमद की गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। करीब चार साल चली सुनवाई के बाद जुलाई 2026 में एडीजे तबस्सुम खान की अदालत ने 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और रास्ता रोकने समेत विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया था।
0
0
Report

खैरागढ़ के प्रशिक्षकों के मानदेय के लिए 16 मांग, आंदोलन की चेतावनी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिस कंधे पर स्कूली बच्चों को हुनरमंद बनाने और रोजगार के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी है, आज वही कंधे अपने मानदेय के इंतजार का बोझ उठा रहे हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि कई कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。 छत्तीसगढ़ नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश पटेल ने बताया कि जिले के 24 सहित प्रदेश के 1,285 स्कूलों में प्रशिक्षक विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल सिखा रहे हैं। संघ ने ठेका पद्धति खत्म कर विभागीय व्यवस्था में समायोजन, ₹38,100 मासिक मानदेय, वार्षिक इंक्रीमेंट और समय पर भुगतान की मांग की है। प्रशिक्षकों ने PAB के अनुसार ₹1,000 मासिक वृद्धि की एरियर्स राशि, मई-जून का लंबित भुगतान, इंडस्ट्रियल विजिट और गेस्ट लेक्चर की बकाया राशि देने की भी मांग की। वहीं प्रदेश के 478 स्कूलों में तत्काल प्रशिक्षकों की नियुक्ति, आकस्मिक, चिकित्सा और मातृत्व अवकाश सहित ग्रीष्मकालीन अवकाश की सुविधा मांगी गई है। प्रशिक्षकों का आरोप है कि उनसे गैर-व्यावसायिक कार्य भी कराए जाते हैं। महिला प्रशिक्षकों ने मातृत्व अवकाश नहीं मिलने की समस्या उठाई। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सावन सोमवार पर तालाब में डूबकर दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में मातम

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम धतुआ में सावन सोमवार के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। सावन के सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ जी के चढ़े फूल विसर्जित करने के लिए तालाब पहुंची दो चचेरी बहन खुशी कोरी उम्र 15 वर्ष ओर प्रिया कोरी उम्र 11 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम पसर गया। बतायJa रहा है कि दोनों बहनें सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ जी के चढ़े फूल को विसर्जित करने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची तालाब में गिरी दूसरी को बचाने के चलते दोनों तालाब के गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उन दोनो चचेरी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहाँ घटना के के बाद मौके पर परिजन व ग्रामीणों ने दोनों बच्ची के शव की तलाश कर बाहर निकाला , घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन भेज दिया। जहाँ परीक्षण दौरान दोनों बच्चियों को डॉ ने मृत घोषित कर दिया , पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दो चचेरी बहनों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

सोनीपत के बड़वासनी में विवाद के दौरान गोली चली, युवक गंभीर रूप से घायल

Sonipat, Haryana:सोनीपत के गांव बड़वासनी में आपसी विवाद के कारण गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निगरानी के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। घटना रात की बताई जा रही है और गांव में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड भी हुई है, जिसमें लोगों के बीच मारपीट और सुरक्षा में खड़े कुछ रिश्तेदार नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों ने घायल को सिविल अस्पताल से खानपुर मेडिकल कॉलेज और फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया। घायल के भाई को भी चोट आई है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है और परिजनों ने मामले की जांच तेज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि गांव बड़वासनी में फायरिंग के मामले में एक व्यक्ति घायल हुआ है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है; जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ में नकली पैकेजिंग मामले पर साहू ट्रेडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश पर टीकमगढ़ शहर के बड़े तेल व्यवसायी रविकांत साहू व मठोले साहू की कम्पनी साहू ट्रेडिंग कंपनी पर लोकल कमिश्नर व स्थानीय पुलिस ने नकली पैकेजिंग मामले में बड़ी कार्यवाही की गयी। दरअसल यह पूरा मामला पतंजलि कंपनी के उत्पाद रूचि स्टार तेल से जुड़ा हुआ है, टीकमगढ़ की तेल व्यवसायी कंपनी साहू ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पतंजलि कंपनी के रूचि स्टार तेल के ब्राण्ड से एकदम मिलती जुलती एमटीसी रिद्धि स्टार नाम से नकली पैकेजिंग कर अपना तेल बाजार में लम्बे समय से बेचा जा रहा था; मिलती जुलती पैकिंग के चलते ग्राहक भ्रमित होकर इस तेल को पतंजलि का समझकर खरीद भी रहे थे, जब इस बात की शिकायत लगातार पतंजलि कंपनी को मिली तो उन्होंने दिल्ली वाणिज्यिक न्यायालय में अपने वकील नम्रता जैन व विजय सोनी की मदद से मामला दायर किया, जिससे कोर्ट ने प्रथमदृष्टया मामले को मजबूत मानते हुए एक लोकल कमिश्नर नियुक्त कर पुलिस की मदद से खोज और जाप्ती की अनुमति देते हुए साहू ट्रेडिंग कंपनी टीकमगढ़ पर कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके अनुपालन में आज टीकमगढ़ में उक्त कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें रूचि स्टार के नाम से एकदम मिलती जुलती नकली पैकिंग एमटीसी रिद्धि स्टार के तेल से भरे कुप्पे व पैकिंग सामग्री बड़ी मात्रा में मिली है, जिसे जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वही इस पूरे मामले में नियुक्त लोकल कमिश्नर ने इस पूरे मामले में कोर्ट का मामला बताकर कुछ भी बोलने व जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया, वही पतंजलि कंपनी की ओर से नियुक्त वकील ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यवाही में पतंजलि कंपनी के रूचि स्टार से मिलती जुलती पैकेजिंग के तेल के डिब्बे व पैकिंग सामग्री काफी मात्रा में साहू ट्रेडिंग कंपनी से जप्त की गई है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के रंजीत होटल मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के थापरनगर स्थित रंजीत होटल में नरसिंह वाहिनी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक नाबालिग हिन्दू लड़की और एक मुस्लिम युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। आरोपी के मोबाइल से लड़की की आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के थापरनगर इलाके में स्थित रंजीत होटल में आज नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिन्दू की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि होटल के एक कमरे में 16 वर्षीय नाबालिग हिन्दू युवती और घंटाघर निवासी युवक फरदीन को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। सूचना मिलते ही नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी फरदीन के मोबाइल से नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक वीडियो भी मिली है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में थाना मेडिकल क्षेत्र निवासी वादिया की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरदीन पुत्र जब्बार अली निवासी सराय लालदास, थाना देहली गेट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं नरसिंह वाहिनी ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेरठ में नाबालिग के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

શ્રી સદન–17 ખાતે 80મા સ્વતંત્રતા દિવસની ઉત્સાહભેર ઉજવણી

Hardik SolankiHardik SolankiFollow26m ago
Ahmedabad, Gujarat:શ્રી સદન–17, સાઉથ વાસણા વોર્ડ, અમદાવાદ ખાતે 80મા સ્વતંત્રતા દિવસની ઉજવણી દેશભક્તિ, એકતા અને સામાજિક સૌહાર્દના ભાવ સાથે કરવામાં આવી હતી. નાના બાળકોથી લઈને વડીલો સુધીના રહિશોએ ઉત્સાહપૂર્વક ભાગ લીધો હતો. કાર્યક્રમની શરૂઆત સવારે 9:00 વાગ્યે ગણેશ વંદના અને દેશભક્તિના ગીતોથી થઈ હતી. સવારે 9:30 વાગ્યે સાઉથ વાસણા વોર્ડના કોર્પોરેટરો શ્રી મેહુલભાઈ શાહ, શ્રી પ્રતાપભાઈ રાણા, શ્રીમતી કિંજલબેન શાહ અને શ્રીમતી ભગવતીબેન ભરવાડની ઉપસ્થિતિમાં ધ્વજવંદન કરવામાં આવ્યું. ત્યારબાદ રાષ્ટ્રગાન સાથે સ્વાતંત્ર્ય સેનાનીઓને શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરવામાં આવી. આ પ્રસંગે બાળકો અને રહિશોએ દેશભક્તિ ગીતો, નૃત્ય અને વક્તૃત્વ જેવી સાંસ્કૃતિક રજૂઆતો કરી હતી. દિવસ દરમિયાન લિમ્બુ-ચમચી, લોટમાંથી મિન્ટ શોધવાની રમત, અંધનો ગોળીબાર, સંગીત ખુરશી અને ત્રણ પગી દોડ સહિતની વિવિધ મનોરંજક સ્પર્ધાઓ યોજાઈ હતી. રાત્રે ઇનામ વિતરણ સમારોહમાં વિવિધ સ્પર્ધાના વિજેતાઓને સન્માનિત કરવામાં આવ્યા બાદ હાઉસીનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. સમગ્ર કાર્યક્રમ ઉત્સાહપૂર્ણ વાતાવરણમાં સફળતાપૂર્વક સંપન્ન થયો અને રહિશોમાં દેશપ્રેમ, એકતા તથા ગૌરવની લાગણી વધુ મજબૂત બની.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top