262701
लखीमपुर खीरी में धर्मांतरण मामले में बजरंग दल का प्रदर्शन
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के फरधान थाना इलाके पर परसेहरा गांव में धर्मांतरण की खबर के बाद हरकत में आए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में FIR ना दर्ज किए जाने के चलते थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई न कर टरकाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। मामले में फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाने के बाहर प्रदर्शन: पुलिस कार्रवाई नहीं करने पर किन्नर परिवार ने चेतावनी दी
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में एक किन्नर द्वारा मारपीट के साथ नकदी सहित आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर परिवार के साथ थाने में प्रदर्शन किया गया साथ ही चेतावनी दी गई कि कोई कार्यवाही नहीं होने पर फिर से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। टंकी पाड़ा निवासी मनीष किन्नर का कहना है कि उसके साथ श्री रामनगर में रहने वाले किन्नरों द्वारा घसीटते हुए बेरहमी से मारपीट की गई साथ ही 10 हजार रुपये नकदी सहित नाक की लोंग, कानों के टॉप्स, चांदी की पायल छीन ली गई। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के बाउजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित किन्नर ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह वापस थाने के सामने धरना प्रदर्शन करेगी।0
0
Report
जमुई के सोनो क्षेत्र बाबूडीह में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो भाइयों की डूबकर मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह स्थित टीकलाई आहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबूडीह निवासी शंकर चौधरी के 11 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौधरी और छह वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप के रूप में हुई है। अमरजीत पांचवीं कक्षा में, जबकि रुद्र प्रताप एलकेजी में पढ़ाई करता था।बताया जाता है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों भाई टीकलाई आहार के समीप मौजूद थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।दरअसल, शंकर चौधरी खैरा थाना में गृह रक्षा वाहिनी के जवान के रूप में कार्यरत हैं। परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं। अमरजीत और रुद्र प्रताप बड़े और मंझले बेटे थे, जबकि तीसरा बेटा अभी छोटा है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पिता शंकर चौधरी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों बेटे नहर में डूब गए। दोनों की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बाइट : अमरजीत चौधरी, मृतक के पिता सह गृह रक्षा वाहिनी जवान0
0
Report
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान शुरू: 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक
Khajuria Khurd, Bihar:पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की घोषणा की। बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री और वर्तमान विधान परिषद सदस्य (MLC) संतोष कुमार सिंह ने कैमूर जिले के सर्किट हाउस भभुआ में 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक महीने लंबे विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सफल प्रशासनिक सफर और जनसेवा को समर्पित। कार्यकाल के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों और स्थानीय जनसमूह से संवाद करते हुए एमएलसी संतोष सिंह ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिवस) से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक माह के दौरान विभिन्न सामाजिक, जनकल्याणकारी और सेवा कार्यों का संचालन किया जाएगा। एमएलसी संतोष सिंह ने अभियान के मुख्य ध्येय वाक्य "जिन्होंने जीवन संवारा, उनको आशीर्वाद हमारा" का उल्लेख करते हुए आम जनता से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी नागरिकों और श्रोताओं से भावुक अपील कीया कि वे 17 सितंबर की शाम 7:00 बजे अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार पर 'आशीर्वाद का दिया' अवश्य जलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री देश की निष्काम सेवा की है। ऐसे में यह दीप जलाना देशवासियों की ओर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक सामूहिक आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक होगा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
पटना में दरोगा भर्ती-बीपीएससी 70वीं परीक्षा के कथित कदाचार पर छात्रों का प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- पटना में आज दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन पटना के गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास से छात्रों ने प्रदर्शन की शुरूआत की छात्र दरोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कथित कदाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन छात्रों की मांग है कि परीक्षा में सामने आए कथित कदाचार की आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग छात्रों ने पुनः परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की मांग परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की भी मांग छात्रों के मुताबिक, मामले की जांच को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच टीम गठित किए जाने की बात सामने आई है0
0
Report
झुंझुनूं में पंचायत चुनाव: आरक्षण लॉटरी 17 और 19 सितम्बर तय
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं न्यूज़: निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आरक्षण संबंधी लॉटरी 17 और 19 सितंबर को निकाली जाएगी। प्रधानों, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी 17 सितंबर को सूचना केंद्र सभागार में सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। इसी तरह 19 सितंबर को सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। उपखंड मुख्यालयों पर सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी आयोजित होगी। चेयरमैन के चुनावों की नाम वापसी की अंतिम तिथि से टकराव के कारण पहले तय योजना में बदलाव किया गया है; अब लॉटरी 19 सितंबर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने जानकारी दी है। पंचाय़त चुनावों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। पंचाय़त चुनावों में पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।0
0
Report
नासिरदा में नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
Tonk, Rajasthan:टोंक नासिरदा में नशे के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नासिरदा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कथित कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा कथित नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि नासिरदा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से नशे का कारोबार बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि नशे की चपेट में क्षेत्र के युवा भी आ रहे हैं, जिससे युवाओं के भविष्य को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों ने दावा किया कि नशे के बढ़ते प्रभाव के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाओं और घरेलू विवादों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीणों ने 12 सितंबर को सिंडोला बालाजी धाम पर बैठक आयोजित कर नासिरदा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही नशे के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने नासिरदा थाने के दो पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग भी ज्ञापन में रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशासन और पुलिस को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। ग्रामीणों ने नासिरदा को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के डीजीपी ने कहा—नशा और साइबर क्राइम पर कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। सुबह राजस्थान हाईकोर्ट में पेश होने के बाद वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहाँ पुलिस अधिकारियों की ओर से उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। डीजीपी के साथ एडीजी क्राइम वीके सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने डीजीपी राजीव शर्मा का स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों के साथ क्राइम बैठक की। बैठक में जोधपुर शहर में अपराध की स्थिति, साइबर क्राइम, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीजीपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और पुलिस की मौजूदगी को और मजबूत करने के निर्देश दिए। डीजीपी राजीव शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर अपराध और नशे के खिलाफ विशेष रूप से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जोजोरी नदी के प्रदूषण से जुड़े मामले को लेकर भी डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी को प्रदूषित करने वाले लोगों और संस्थानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और प्रकरण की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया गया। डीजीपी ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। एडीजी क्राइम वीके सिंह को पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की भूमिका को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे आगामी दिनों में बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे। केंद्र सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज’ की अवधारणा के तहत स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को और मजबूत करने पर काम किया जाएगा। उन्होंने हाल में श्रीगंगानगर क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेप पकड़े जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई में स्थानीय लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है। यदि आमजन पुलिस को समय पर सूचना और सहयोग उपलब्ध कराते हैं तो अपराध के साथ-साथ नशे की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी तरीके से अंकुश लगा सकता है। डीजीपी ने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय को अपराध नियंत्रण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।0
0
Report
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की विजयराज कुमारी मेवाड़ का निधन; शोक की लहर
Udaipur, Rajasthan:मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार सदस्य विजयराज कुमारी मेवाड़ का बीती रात निधन हो गया। निधन की खबर सामने आते ही उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ में शोक की लहर छा गई। सुबह 8 बजे सिटी पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकली। इससे पूर्व विजयराज कुमारी मेवाड़ के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी सिटी पैलेस पहुंचे। सिटी पैलेस से विजय राज कुमारी मेवाड़ की अंतिम यात्रा आयड़ महासतिया के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा का दृश्य बेहद भावुक नजर आया। पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपनी माता को कंधा दिया। मां को अंतिम यात्रा पर विदा करते हुए लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ परिवारजन और पूर्व राजपरिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे। सिटी पैलेस से अंतिम यात्रा निकलते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। विजयराज कुमारी मेवाड़ की अंतिम यात्रा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, परिवारजन, पूर्वराजपरिवार से जुड़े लोग और उदयपुर शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सिटी पैलेस से महासतिया की ओर बढ़ती अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह लोग नम आंखों पुष्प वर्षा कर उन्हें अंतिम विदाई दी। महासतिया पहुंचने पर वैदिक रीतिरिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कछ राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाली विजय राज कुमारी मेवाड़ दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माता थीं। उनके निधन से मेवाड़ की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े लोगों में भी गहरा शोक है। विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन के साथ ही मेवाड़ राजपरिवार को करीब डेढ़ साल के भीतर दूसरी बड़ी क्षति हुई है। उनके पति अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च 2025 को हुआ था। कल से सिटी पैलेस में आगामी 23 सितम्बर से हर रोज दोपहर 2 से 3 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
छतरपुर शराब ठेके पर यातायात प्रभारी का वीडियो वायरल; कड़ी चेतावनी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में शराब ठेके पर यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ठेका संचालक और वहां खड़े लोगों को आखिरी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। एक जगह शराबियों को दौड़कर खदेड़ते हुए भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर के चौबे तिराहा / सिविल लाइन स्थित शराब दुकान नंबर के बाहर रोजाना भीड़ लगने से जाम की स्थिति बन रही थी। ठेके के बाहर वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। इसी को लेकर यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और ठेका संचालक को सख्त हिदायत दी कि दुकान के बाहर भीड़ न लगने दें और व्यवस्था सुधारें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये लास्ट वार्निंग है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं। बृहस्पति साकेत -यातायात प्रभारी0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, 10 बीघे जमीन पर कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर। लगभग 10 बीघे जमीन पर कराई गई थी अवैध प्लाटिंग। डेढ़ करोड़ क़ीमत की बताई जा रही अवैध प्लाटिंग। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में चलाया गया अभियान। सदर तहसील के सैयद अब्बास पुर में बनाई गई है अवैध प्लाटिंग।0
0
Report
गौतमपुरी में पति ने पत्नी की हत्या, बदरपुर इलाके में सनसनी फैल गई
गौतमपुरी के दक्षिण-पूर्व जिले बदरपुर गौतमपुरी में आज सुबह एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी. इलाके में डर और सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान यशोदा के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
कोई समाचार उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद पुलिस ने 555 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाने में बड़ी सफलता हासिल की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में चोरी और स्नैचिंग के बाद बंद हो चुके मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम और अलग-अलग थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल इनपुट और CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये है। पुलिस ने बरामद फोन के वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मोबाइल फोन चोरी या स्नैचिंग के बाद उनके IMEI नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। इन शिकायतों को आधार बनाकर नगर जोन की सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन और इस्तेमाल से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थानावार बरामदगी की बात करें तो कोतवाली नगर से 103, विजयनगर से 91, सिहानीगेट से 56, नंदग्राम से 52, कविनगर से 64, मधुबन बापूधाम से 67, वेव सिटी से 54, क्रॉसिंग रिपब्लिक से 55 और साइबर क्राइम थाना से 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस की तकनीकी टीम ने बरामद फोन के IMEI समेत अन्य जानकारियों का मिलान CEIR portal पर दर्ज शिकायतों से किया, जिसके आधार पर वास्तविक स्वामियों की पहचान की जा रही है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जा रहा है। चोरी या स्नैचिंग के बाद मोबाइल फोन वापस मिलने से संबंधित लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में मदद मिल रही है और इस दिशा में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
चीरबासा क्षतिग्रस्त मार्ग के बावजूद श्रद्धालु सुरक्षित गौरीकुंड की ओर रवाना
Routhiya, Uttarakhand:चीरबासा में क्षतिग्रस्त मार्ग से सुरक्षा के साथ आवाजाही जारी है। केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के चीरबासा पास क्षतिग्रस्त हिस्से से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षा के साथ जारी है। गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर आगे क्षतिग्रस्त मार्ग की कार्यदायी संस्था के श्रमिकों, पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने सफाई की। इसके बाद केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से गौरीकुंड की ओर भेजा गया, जबकि मार्ग आवाजाही के लिए संचालित होने के बाद सोनप्रयाग में रोके गए यात्रियों को भी केदारनाथ की ओर रवाना किया गया। स्थिति को देखते हुए कार्यदायी संस्था के श्रमिकों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मार्ग की साफ-सफाई की। मार्ग पैदल आवागमन के लिए संचालित होने के बाद केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षा बलों की निगरानी में एक-एक कर गौरीकुंड की ओर भेजा गया। वहीं सोनप्रयाग में रुके यात्रियों को भी केदारनाथ की ओर रवाना किया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों और पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही यात्रा करें।0
0
Report
2029 तक भाजपा शासित राज्यों में UCC लागू, पश्चिम बंगाल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:Bareilly (Uttar Pradesh): Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi (National President, All India Muslim Jamaat) On UCC Implementation In BJP-Ruled States By 2029/ Closure Of Unrecognised Madrasas In West Bengal देखिए भारत सरकार के गृह मंत्री साहब ने जो बयान दिया है और जिस मंसूबे का उन्होंने ऐलान किया है के भाजपा एलायंस शासित राज्यों में 2029 तक सामान्य नागरिक संहिता लागू कर दिया जाएगा यह बहुत ही मुसलमानوں के लिए अफसोसनाक बात ہوگی कि जब पूरे भारत میں लगभग यू سی سی लागू कर दिया जाएगा जबकि इससे पहले उत्तराखंड, आसाम, गुजरात, मध्य प्रदेश वगैरह राज्यों में पहले से ही यूसीसी लागू है और हमेशा मुसलमानों का यह नज़रिया रहा है यूसीसी के ताल्लुक से कि यह यूसीसी खुल्लम खुला शरीयत में मुदाखलत है। और जो भी कानून शरीयत में मुदाखलत के तौर पर लागू किया जाएगा उसको मुसलमान मानने के लिए कबूल करने के लिए तैयार नहीं है और बिल्कुल ऐसा ही होगा, उसकी वजह यह है कि जितने भी यूसीसी के ड्राफ्ट मुसव्वदे स्टेट में बनाए गए, वह सब संविधान के विरुद्ध हुए। संविधान यह कहता है कि जहाँ भी यूसीसी लागू होगा, उस राज्य की तमाम आवाम, जितने भी तबकात रहने वाले हैं, जो भी मजहब के मानने वाले लोग हैं, हर तबके से, हर व्यक्ति से राज्य मशवरा लिया जाएगा और जब राय हमवार की जाएगी तो फिर यूसीसी को लागू किया जाएगा अन्यथा नहीं हमने देखा कि जो ड्राफ्ट कमेटी के चेयरमैन थे रंजना देसाई साहिबा तो वही चेयरमैन उत्तराखंड में भी हैं, वही गुजरात में हैं, वही आसाम में हैं, वही मध्य प्रदेश में हैं। क्या कोई और दूसरा व्यक्ति नहीं मिल सका? उन्होंने यह किया के दूसरी जगहों के जो और दूसरे तबकात थे, जैसे कबाइल हैं, शेड्यूल ट्राइब्स हैं, आदिवासी हैं, इनको यूसीसी से बाहर रखा गया। आखिर क्यों रखा गया? इसकी क्या वजूहात हैं? तो सिर्फ और सिर्फ यह मकसद है मुसलमानों को परेशान करना, हैरान करना, हरेसमेंट करना और उनको ज़हनी तौर पर एक कश्मकश के शिकार के तौर पर छोड़ देना और सीधे सीधे शरीयत में मुदाखलत करना। इसलिए इस कानून के लिए मुसलमान अमल करने के लिए मजबूर नहीं है, बाध्य नहीं है। देखें यू सी सी लागू किया जाए तो उसका आवाम को फायदा मिलना चाहिए। इससे आवाम का कोई फायदा नहीं है और नुकसान ही नुकसान है कि मुसलमानों को टारगेट करके आप क्या हासिल कर लेंगे? आपको क्या फायदा मिल जाएगा? पेट्रोल है, डीजल है, गैस सिलेंडर है, रोजाना के खाने पीने की चीजें हैं, नौजवानों के रोजी रोजगार हैं, कारोबार हैं शिक्षा है, स्वास्थ्य है, कहां किसको फायदा होगा? किसी को रत्ती भर जररा बराबर फायदा होने वाला नहीं है। हां, इससे एक टकराव की स्थिति और जरूर पैदा होगी। सामान्यता खत्म होगी। जो भाईचारा है, उस भाईचारा और कौमी यकजेहती को नुकसान जरूर पहुंचेगा। इससे कोई फायदा हासिल होने वाला नहीं है।0
0
Report
Advertisement
