मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 251 निर्धन कन्याओं का विवाह हुआ संपन्न
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 22 नवबंर को विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में शादी समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें पडरौना, कसया व विशुनपुरा ब्लॉक तथा पडरौना और कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के कुल 251 से अधिक निर्धन लाभार्थी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
