274802
हाई कोर्ट निर्देश पर सात माह बाद सील अस्पताल को स्वास्थ्य टीम ने खोला
Kotwa Kala, Uttar Pradesh:नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के खुशी हास्पिटल कोटवा को 11 जून को अपर सीएमओ राकेश गुप्ता के द्वारा जांच करने के दौरान मौके पर डॉक्टर नही मिलने के कारण सील कर दिया गया था। अचानक कार्रवाई से आहत संचालक राजू श्रीवास्तव द्वारा तत्काल हास्पिटल से संबंधित साक्ष्य को लेकर सीएमओ कार्यालय गए लेकिन कुछ नहीं हुआ, फिर एससी चले गए,वहां उन्हें राहत मिली। फिर भी सील न खुलने पर अस्पताल संचालक डीएम से शिकायत की।जिसके बाद अपताल खोला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टिकटेक एसपी हनुमाणगढ़ के साथ: बड़ा खुलासा सामने
Hanumangarh, Rajasthan:टिकटेक एसपी हनुमानगढ़ के साथ0
0
Report
गिरिडीह पुलिस ने दो चेन स्नैचिंग का उद्भेदन कर सोने की चेन बरामद की
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह पुलिस ने जिले में हुई दो चर्चित चेन स्नैचिंग की घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने कटिहार जिले में छापेमारी कर दोनों मामलों में छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित मंगल मूर्ति विवाह भवन के समीप एक महिला से तथा नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के पास दूसरी महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। दोनों मामलों में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 186/2026 एवं नगर थाना कांड संख्या 150/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर धनबाद, बोकारो और कटिहार सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जराबगंज में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों घटनाओं में छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली। बरामद चेन में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लगभग 11 ग्राम तथा नगर थाना क्षेत्र की लगभग 19 ग्राम वजनी सोने की चेन शामिल है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह, रूपेंद्र कुमार राणा सहित मुफस्सिल, नगर, पचंबा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। बाईट : डॉ. बिमल कुमार, एसपी मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
अघोषित बिजली कटौती और अवैध वसूली का आरोप,भाकपा माले ने सौंपा ज्ञापन
Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक । समस्याओं को लेकर शनिवार को मेहनौन बिजली उपकेंद्र पर भाकपा माले लिबरेशन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने उपखंड अधिकारी के नाम सब स्टेशन ऑफिसर को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है, कि उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल मिले, जिससे वे समय पर बकाया राशि जमा कर सकें।मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि बिजली बिल में कोई त्रुटि हो, तो उसे बिना सुधार किए किसी का कनेक्शन न काटा जाए। इसके अलावा, खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत ठीक कराने और बिजली कर्मियों द्वारा क्षेत्र में की जा रही अवैध वसूली पर तत्काल लगाम लगाने की मांग शामिल है।इस दौरान राजीव सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
माननीय श्री dpradhanbjp जी ने पद से त्यागपत्र दिया; राष्ट्रहित में बड़ा कदम
New Delhi, Delhi:माननीय श्री dpradhanbjp जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा व्यवस्था में अनेक सार्थक सुधारों को आगे बढ़ाया। भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला, तकनीकी और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। यह निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रसेवा के उनके सतत् प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।0
0
Report
कोडिन सिरप तस्करी: मास्टरमाइंड वेद प्रकाश शिवहरे गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कोडिन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार एंकर-2.5 लाख से अधिक कोडिन सिरप की बोतलों की अवैध आपूर्ति और तस्करी के चर्चित मामले में पुलिस ने नेटवर्क के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की अवैध संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोडिन सिरप की अवैध तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी वेद प्रकाश शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपनी लोकेशन छिपा रहा था और किसी भी तरह के मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। SWAT और सर्विलांस टीम ने करीब एक महीने तक तकनीकी और मैनुअल निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की अवैध रूप से अर्जित सभी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे तस्करी नेटवर्क में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुक किया गया है。0
0
Report
दमुवाढूंगा में मालिकाना हक सर्वे की देरी से 40 हजार लोग नाराज़, कार्रवाई मांगी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में मकानों के मालिकाना हक का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब डेढ़ साल पहले उत्तराखंड सरकार ने यहां के निवासियों को उनके मकानों का मालिकाना हक देने का फैसला लिया था। इसके लिए क्षेत्र में बने मकानों का सर्वे कराया जाना था, लेकिन अब तक सर्वे शुरू नहीं हो सका है। सर्वे में हो रही देरी से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। दमुवाढूंगा के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जल्द सर्वे कराए जाने और मालिकाना हक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इंतजार के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वे असमंजस की स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा और DGPS तकनीक से सर्वे कराने के निर्देश जारी होने के बावजूद कार्यदायी संस्था का चयन अब तक नहीं हो पाया है, जिसके चलते पूरी प्रक्रिया अटकी हुई है। नगर निगम के वार्ड संख्या 35, 36, 37 और 38 में रहने वाली करीब 40 हजार की आबादी इस देरी से प्रभावित है। स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वामित्व योजना के तहत सर्वेक्षण जल्द शुरू कराने और मालिकाना हक की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा रहा है और कार्यदायी संस्था का चयन होते ही DGPS तकनीक से सर्वे का काम शुरू कराया जाएगा। ऐसे में अब दमुवाढूंगा के हजारों परिवारों की निगाहें इस सर्वे और मालिकाना हक की प्रक्रिया के जल्द शुरू होने पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के स्वरूप नगर में पुरानी इमारत गिरने से बड़ा हादसा, तीन घायल
New Delhi, Delhi:बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में पुराना मकान तोड़ते वक्त हुआ बड़ा हादसा. मकान को तोड़ते समय अचानक से बिल्डिंग गिरी. घटना में बिल्डिंग में का काम कर रहे कुछ लोगों के दबे. राहत और बचाव के दौरान तीन घायल लोगों को मलवे से निकला.0
0
Report
नई दिल्ली में नीतिन नवीन से संत अभिषेक ब्रह्मचारी की मुलाकात, बिहार मुद्दों पर चर्चा
Patna, Bihar:नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से देश के senior संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी ने किया मुलाक़ात। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से किया भेंट。 बिहार और देश से जुड़े मुद्दों पर हुई बातचीत।0
0
Report
इंदौर के भंवर कुआं चौराहे पर इस्तीफे के बाद प्रदर्शन में खुशी
Indore, Madhya Pradesh:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इंदौर में धरना प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा मनाया जा रहा जश्न बीते दिनो से इंदौर के भंवर कुआं चौराहे पर किया जा रहा था धरना प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
मण्डला में 45 गांवों में जल संकट: तीन दिन से नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीण आक्रोश
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - भारी बरसात में भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 45 गांव पीएचई की बड़ी खेरी समूह नल-जल योजना की पानी सप्लाई इकाई बंद तीन दिनों से 45 गांवों में नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश बिजली कनेक्शन काटे जाने से जल संकट गहराने का आरोप । ग्रामीणों का आरोप है कि पानी सप्लाई केंद्र की बिजली काट दिए जाने से यह संकट खड़ा हुआ है। बिजली नहीं... तो मोटर नहीं चलेगी... मोटर नहीं चलेगी... तो 45 गांवों तक पानी कैसे पहुंचेगा? ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब पानी की सप्लाई बंद हुई हो, आए दिन किसी न किसी कारण से पानी की सप्लाई प्रभावित होती रहती है। कभी बिजली की समस्या...कभी मोटर में खराबी... तो कभी व्यवस्था में तकनीकी खामी... लेकिन हर बार इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है... तो फिर 45 गांवों के हजारों लोगों को बारिश के मौसम में भी पीने के पानी के लिए क्यों भटकना पड़ रहा है? ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पानी सप्लाई व्यवस्था शुरू की जाए... बिजली कनेक्शन और तकनीकी समस्या का समाधान किया जाए वंही प्रदेश की पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके ने मामले की जानकारी लगते ही बिजली विभाग और पीएचई के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए ।0
0
Report
सिकंदरा राव में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम व सीओ ने किया रूट का निरीक्षण
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ- आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार शाम लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।शनिवार को उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र चौहान एवं क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत विभाग, नगर पालिका सहित अन्य संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा पूरे माह संचालित रहेगी, इसलिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले शिविर एवं कैंपों के लिए इस बार प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कोई भी शिविर या कैंप स्थापित नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
भिवंडी TET पेपरफुटी: 14 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सहित हिरासत में
Thane, Maharashtra:भिवंडी TET पेपरफुटी प्रकरणात पोलिसांनी आणखी एक मोठी कारवाई केली आहे. या प्रकरणात आतापर्यंत एकूण 14 आरोपींना अटक करण्यात आली आहे. पेपरफुटी प्रकरणातील मुख्य आरोपी बिजेंद्रकुमार गुप्ता आणि त्याचा साथीदार इंद्रजीत सिंग उर्फ पिकू यांना बिहारमधून अटक करण्यात आली होती. आज दोघांनाही भिवंडी जिल्हा व अतिरिक्त सत्र न्यायालयात हजर करण्यात आलं आहे. या प्रकरणात 12 जणांना अटक झाली होती. बिहारमधून मास्टरमाइंडला ताब्यात घेतल्यानंतर आता या रॅकेटका मागील संपूर्ण साखळी उघड होण्याची शक्यता आहे. पेपर लीक झाल्यामुळे 28 जूनची TET परीक्षा रद्द करावी लागली होती. बिजेंद्रकुमार गुप्ता आणि इंद्रजीत सिंग यांना कोर्टात हजर केल्यानंतर न्यायालय काय आदेश देते याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे. या प्रकरणात आणखी कोणाचा सहभाग आहे का याचा तपास सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
अनिल विज ने रोडवेज कर्मचारियों से बातचीत कर 15 दिन में बैठक का आश्वासन दिया
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़, 25 जुलाई – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित शास्त्री कालोनी के आवास के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच उस वक्त माहौल बदल गया जब मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने के लिए उनके बीच पहुंच गए। इस दौरान विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगमी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके। प्रदेशभर से आए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अपनी मांगों को लेकर मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बीच पहुंचते ही परिवहन मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने इन कर्मचारियों के बीच पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लिया और कहा कि वह उनकी बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं कि कर्मचारियों की कितनी यूनियन है, मगर उन्होंने पहले सभी यूनियनों को बुलाया और सभी की बात सुनी है। इसी तरह, अब वह आज प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की बात को भी सुनेंगे। मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगमी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके। परिवहन मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। गौरतलब है कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज इससे पहले भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंच उनसे ज्ञापन ले चुके हैं।0
0
Report
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बड़ी गिरफ्तारी, बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी. मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता बिहार से हुआ गिरफ्तार. एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई. पटना कोर्ट में पेश कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया. भिवंडी पुलिस विजेंद्र गुप्ता को पुणे लेकर गयी. पूछताछ में पूरे पेपर लीक नेटवर्क का खुलासा संभव. कई पेपर लीक में सामने आ चुका है बिजेंद्र गुप्ता का नाम.0
0
Report
चिचोली नगर परिषद में पानी संकट, 15 दिन से पेयजल नहीं, विरोध प्रदर्शन शुरू
Betul, Madhya Pradesh:एंकर-बैतूल जिले के चिचोली नगर परिषद में पानी की समस्या को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वार्ड नंबर 14 और 15 में पिछले 15 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। वार्ड में पेयजल सप्लाई करने वाले बोरवेल की मोटर बीते 15 दिनों से जली हुई है जिससे वार्ड वासियों को पानी नहीं मिल पा रहा है इसको लेकर पार्षद कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग कर चुके हैं लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान होकर वार्ड वासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सबसे पहले लोगों ने अपने वार्ड में चक्का जाम किया। इसके बाद बड़ी संख्या में नागरिक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां लोगों ने खाली मटके फोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया और धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने जल्द पानी सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया है,अब देखना होगा कि लोगों को राहत कब तक मिलती है।0
0
Report
Advertisement
