icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान–मध्यप्रदेश सीमा पर पिकअप खाई में गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ से खबर राजस्थान व मध्यप्रदेश बोर्डर के तिलस्वां घांटे पर हादसा हादसे में ऑयल पेंट से भरी पिकअप गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप सवार 3 श्रमिकों मौक़े पर हुई मौत हादसे में 3 श्रमिक गंभीर घायल घायलों को उपचार के लिए किया कोटा रेफर पिकअप चालक मौके से फरार नीमच जिले की सिंगोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन राजस्थान के धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर जा रहा था मृतक तीनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के बरेली, गाजीपूर तथा राजस्थान के जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं ये आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य करने बांसवाड़ा की ओर ja रहे थे
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में लू-गर्मी, रांची में लोगों से सावधानी बरतनी जरूरी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी और लू से बचने के लिए अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो सिर पर मोटा तौलिया या कपड़ा रखकर ही निकलें। सिविल सर्जन ने लोगों को अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ, जैसे ग्लूकोज, ओआरएस और जूस का सेवन करने की सलाह दी। साथ ही ऐसे फलों को खाने की बात कही जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जैसे खीरा, अंगूर, तरबूज, आम और अन्य मौसमी फल। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखें और खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। डॉ. प्रभात कुमार ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल पूरी तरह तैयार है। बाइट: डॉ प्रभात कुमार ( सिविल सर्जन सदर अस्पताल रांची)
0
0
Report

दिन निकलते ही फर्नीचर की दुकान पर आग का तांडव, लाखों रुपये का समान स्वाह।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow6m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर में एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग चार फर्नीचर शोरूम में फैल गई जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। शोरूम के आसपास घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र मौजूद है। देखते ही देखते आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थाना जनकपुरी क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित खानआलमपुरा में फर्नीचर मार्केट के एक गोदाम में लगी आग देखते ही देखते आसपास के चार फर्नीचर शोरूम में फैल गई। भयंकर आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहीं थीं। शोरूम में रखा लाखों का फर्नीचर और सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से एक फर्नीचर के पीछे की दीवार भी टूटकर गली में गिर गई है। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

चाचूपुर में अवैध खनन: रात में जेसीबी से नदी किनारे और खेतों को नुकसान

Farrukhabad, Uttar Pradesh:रात के अंधेरे में खनन का काला कारोबार राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर के प्रधान की मिली भगत से चल रहा रात में जेसीबी से खुदाई का काला कारोबार भले ही सरकार खनन अधिकारी को लाखो रुपए वेतन दे रही हो लेकिन सब ac कमरे में आराम फरमाते हैं तो वहीं माफिया खनन का काला कारोबार रात दिन कर रहे हैं पर्यावरण, जलस्तर और कृषि भूमि पर असर साफ़ दिख रहा है। बाढ़ व जमीन धंसने का खतरा बढ़ सकता हैl आखिर धरती की कोक कब तक होते रहेंगे यह माफिया माफियाओं के खजाने भरते जा रहे तो वही सरकार और अधिकारी मुख दर्शक बने हुए हैं मामला राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर गांव का जहां रात में चलती हैं जेसीबी मशीन और होता है खनन रात के अँधेरे में चलती मशीनें चाचूपुर में अवैध खनन का आरोप। स्थानीय लोग कहते हैं कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से रात में जेसीबी और ट्रक चलाकर रेत और मिट्टी निकाली जा रही है। राजेपुर के चाचूपुर गांव में रात में ही खनन होता है, जिससे नदी किनारे और खेतों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस कुछ नहीं करती। खेतों का किनारा कट रहा है, पानी का स्रोत प्रभावित हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, टॉफी बांटकर सरकार पर निशाना

Vijayawada, Andhra Pradesh:बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां पेट्रोल भरवाने आए लोगों को मेलोडी टॉफी बांटी। नेताओं ने टॉफी बांटते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा — “मेलोडी खाओ और महंगाई भूल जाओ।” कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है, लेकिन सरकार लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है और लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉफी बांटकर प्रतीकात्मक तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराया। प्रदर्श के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
0
0
Report
Advertisement

ईद बाजार में बकरे के दाम आसमान छू रहे, वमशी 1.2 लाख

Noida, Uttar Pradesh:ईद के आखिरी दिन भी सज रही है बकरा मंडी... सुल्तान ढाई लाख तो वमशी बिक रहा है 1 लाख 20 हजार में दिल्ली के जामा मस्ज़िद के पास बकरा मंडी में बकरा खरीदने के लिए लोग अभी भी पहुंच रहे हैं..यहां अलग और अनोखे बकरे भी देखने को मिल रहे हैं.. एक बकरा मिला जिसका साइज और लंबाई अलग है..जिसका नाम वमशी है..गंगा पारी नस्ल का ये बकरा अपने साइज के लिए एक जाना जाता है..इसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है वहीं मंडी में सुल्तान बकरा भी मिला ...जिसकी नस्ल पंजाबी है...ये अलग इसलिए भी है क्योंकि इसके दोनों कान अलग है..बकरे मालिक के मुताबिक एक कान पर मोहम्मद साहब का नाम लिखा है और दूसरे पर उर्दू के अल्फाज लिखे हैं
0
0
Report
Advertisement

सकरी ढाबा के बाहर तीन छात्रों पर हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर۔ एक बेहद सनसनीखेज और खूनी वारदात सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित भवानी ढाबा के बाहर देर रात खाना खाने गए तीन छात्रों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने पीड़ितों पर चाकू, बेल्ट, पाइप और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे तीनों युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों पर पीड़ितों की सोने की चैन लूटने और मोबाइल फोन को जमीन पर पटककर चकनाचूर करने का भी संगीन आरोप लगा है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हरकत में आई सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमित यादव को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला यह है कि शिकायतकर्ता छात्र हर्ष पटेल अपने दोस्तों आदित्य मुदलियार और आदित्य साहू के साथ जोंकी और लोखंडी के बीच स्थित भवानी ढाबा में खाना खाने गया था। जब तीनों खाना खाकर वापस लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद बदमाशों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी सुमित यादव ने अपने छह से सात साथियों के साथ मिलकर पीड़ितों पर हमला बोल दिया। धारदार चाकू और लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में तीनों छात्रों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ितों की सोने की चैन लूटकर और उनका मोबाइल तोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही बिलासपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी की टीम ने घेराबंदी करते हुए महज कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी सुमित यादव को ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी और थाने में आकर आरोपी का पक्ष लेने व पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वाले दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। फिलहाल, पुलिस मामले के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top