274403
भाजपा में अंतर्कलह पर सतीश शर्मा ने दिया बयान कहा “सब बढ़िया चल रहा है”
Kushinagar, Uttar Pradesh:भाजपा के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने पार्टी में कथित अंतर्कलह पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा राजनीतिक दल है और सभी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि अटकलें केवल मीडिया में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाने और विकसित भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि 2027 में योगी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब के DISCOMs की वित्तीय हालत खराब, केंद्र-राज्य सहयोग के बावजूद stalemate जारी
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के DISCOMs की वित्तीय हालत खराब, केंद्र-राज्य सहयोग के बावजूद stalemate जारी0
0
Report
छत्रपती संभाजी नगर में कॉकरोच पार्टी संस्थापक के विरोध में उपोषण शुरू
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:यात नये बसे हुए लोग शॉट्स और बाइट्स हैं, जो लोग पुलिस ने उठाकर ले गए थे, वे फीड 2 सी से जुड़ गए हैं. छत्रपती संभाजी नगर में कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के विरोध में शुरुआत में उसी कॉकरोच पार्टी के लोगों ने उपोषण शुरू किया है। अभिजीत दिपके अब स्वयं और करीबी लोगों के लिए ही यह पार्टी चला रहे हैं, उनका कहना है कि यह आंदोलन देश के लिए था। लेकिन नई पार्टी बनाने वालों में केवल अपने करीबी लोग रखे गए हैं, जिसका आरोप है। पिछले चार दिनों में गुजरात के दो युवक उपोषण पर बैठे थे, पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल किया, फिर विभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने पेंडॉल पर और भी दो लोग उपोषण पर बैठे, जिन्हें पुलिस ने लिया। आंदोलन ऐसे ही जारी रहने का संकेत इन आंदोलकोंने दिया है। अभिजीत दिपके ने शुरुआत में देश के लिए शुरू किया था, अब सिर्फ अपने और करीबी लोगों के लिए है।0
0
Report
रतलाम में रिएक्शन बाइट वायरल: क्या है मामला
Ratlam, Madhya Pradesh:रिएक्शन बाइट रतलाम0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ियों का पुलिस ने जोरदार स्वागत, सुरक्षा का संदेश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कावड़ियों का जोरदार स्वागत किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कावड़ियों का दनकौर में पुलिस ने पुष्प वर्षा करके और माला पहनकर स्वागत किया और सभी को प्रसाद ग्रहण कराया।इस दौरान कावड़ियों से उन्होंने हाल-चाल भी जाना कि किसी तरह की रास्ते में आपको कोई परेशानी तो नहीं हुई,ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी एसीपी और दनकौर इंस्पेक्टर इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान कावड़ियों ने भी पुलिस की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यहां पर इंतजाम बहुत ही अच्छे हैं और पुलिस का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है, पुलिस के द्वारा जो हमारा सम्मान किया जाता है उससे हमारा उत्साह और ज्यादा बढ़ जाता है। इस दौरान शिव भक्तों ने भी पुलिस को मेडल पहनकर उनका सम्मान किया और कहा कि आपकी वजह से ही हमारी यात्रा इतनी सुरक्षित हो पाती है。0
0
Report
पटना में हेलमेट नियम के उल्लंघन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, चालान करोड़ों
Patna, Bihar:राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। खासकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महज 10 दिनों में कार्रवाई का आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंच गया है। पटना में पिछले 10 दिनों के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 10,809 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिन पर कुल 1 करोड़ 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर रही है। जांच के दौरान 978 ऐसे वाहन मिले, जिनका पहले भी बिना हेलमेट चलने पर चालान काटा जा चुका था। इनमें कई ऐसे वाहन भी हैं, जिनका दो या उससे अधिक बार चालान किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सड़क हादसे में जान बचाने वाला महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है۔0
0
Report
2 महीने बाद भी मुवावजे नहीं, आग पीड़ित वृद्ध ने प्रशासन पर सवाल उठाए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: मुवावजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचा आग पीड़ित वृद्ध, करीब 2 माह पहले वृद्ध की झोपड़ी और दुकान में लगी थी आग, आग की घटना से वृद्ध का गृहस्थी का सामान सहित हजारों रुपये का नुकसान, पीड़ित का आरोप 2 माह बीतने के बाद भी मुवावजा नहीं मिला, गाँव के बाहर पान मसाला की गुमटी रख गुजर बसर करता था वृद्ध, बुजुर्ग पिता को लेकर गुहार लगाने पहुंचे पुत्र का भी दर्द, मुवावजे न मिलने से परेशान वृद्ध ने जिला प्रशासन से गुहार, कुरारा क्षेत्र के ददरी गाँव का मामला。0
0
Report
Advertisement
थाना अध्यक्ष बलुआ ने की पहल, यातायात के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
Bbrasi, Uttar Pradesh:यातायात के नियमो का पालन करने से जीवन रहेगा सुरक्षित-आरुण प्रताप सिंह चहनियां। यातायात नियमों के पालन को लेकर बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार को चहनिया कस्बा और क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं आमजन के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिंदगी और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बाजार क्षेत्र में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इस अभियान की सराहना करते हुए कहा लोगो ने कहा कि बाजार में ऐसे जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाने से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पोस्टर एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को समझाया कि “धीमे चलें, सुरक्षित चलें और यातायात नियमों का पालन करें।” पुलिस के इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। इस दौरान एस आई अनन्त भार्गव,एस आई बिनोद सिंह,एस आई जमिलुद्दीन, व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव,पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव,डॉ. अजय कुंमार सिंह,गोपाल गुप्ता,प्रधानपति सतीश गुप्ता,शिवलाल जायसवाल,रामबिलास गुप्ता,आनन्द सिंह,भोलू यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।0
0
Report
गोंडा नवाबगंज में जमीन विवाद पर दो गुटों की मारपीट और फायरिंग, तीन घायल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर गांव में रविवार बीती रात 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में आपसी कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी मारपीट की घटना में पीड़ित दिनेश पांडे के पुत्र जितेंद्र पांडे,भांजा विकास पांडे,साथी अभय को फायरिंग के दौरान गोली का छर्रा लगा है जिसे गंभीर हालात में गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दिनेश पांडे ने विश्व हिंदू परिषद विभाग संयोजक गोंडा शारदा कांड पांडे,पुत्र अमन पांडेय,भाई नीरज कांत पांडे और घर के रहने वाले संतोष कुमार पांडे, अमरकांत पांडे और विवेक कुमार त्रिपाठी के खिलाफ जानलेवा हमले किए जाने को लेकर के नवाबगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तो वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद विभाग संयोजक गोंडा की तरफ से भी अमर कांत पांडेय की तहरीर पर भी चार नामजद विनोद, दिनेश,गौरव,राजू और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और फायरिंग किए जाने को लेकर के मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दिनेश पांडे की तरफ से पहले मुकदमा दर्ज करवाया गया है दिनेश पांडे ने आरोप लगाया है कि मेरा शारदा कांड पांडे से काफी लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है जिस पर एसडीम तरबगंज द्वारा धारा 145 की कार्यवाही भी की जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी रविवार रात्रि 11:00 बजे के करीब शारदा कांड पांडे, नीरज कांत पांडे, अमन पांडे, संतोष कुमार पांडे, अमरकांत पांडे और विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया निर्माण कर रहे थे। जब हम लोगों ने विवादित जमीन पर निर्माण को रोका तो इन लोगों ने गाली गलौज करके मारपीट करना शुरू कर दिया। जब हम लोगों ने रोका तो इन लोग ने हाथों में लिए असलहा से फायरिंग भी किया है जिसमें यह तीनों लोग गोली का छर्रा लगने से घायल है। वही अमरकांत पांडे ने भी रविवार तड़के 1:00 नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अपने चचेरे भाई नीरज कांत पांडे के साथ गौशाला पर बैठा था तभी विनोद,दिनेश, गौरव,राजू और 20 अज्ञात लोगों गाली देते हुए दीवाल गिरने लगे तो हम लोगों ने मना किया। तो अवैध हथियार से फायरिंग की है धारदार हथियार लाठी डंडों से हमला करके इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए हैं जिसके चलते मेरे हाथ और पैर में काफी चोट आई है।0
0
Report
बुलडोजर पर कांवड़ यात्रा: अनोखा दृश्य वायरल, लोग हैरान
Jaunpur, Uttar Pradesh:बुलडोजर पर सवार होकर निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग रह गए हैरान; वीडियो वायरल जौनपुर। सावन के पावन महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुजानगंज थाना क्षेत्र में इस बार कांवड़ियों का एक अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। गौरी शंकर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ कांवड़िया बुलडोजर पर सवार होकर कांवड़ लेकर जलाअभिषेक के लिए बोल बम के नारे के नारे के साथ रवाना हुए। आमतौर पर कांवड़िए पैदल, बाइक या अन्य साधनों से यात्रा करते नजर आते हैं, लेकिन बुलडोजर पर सवार होकर कांवड़ यात्रा करते हुए दिखाई देना लोगों के लिए आकर्षण का विषय बन गया। बुलडोजर पर सवार कांवड़ियों को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग रुककर इस अनोखे दृश्य को देखने लगे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के बीच कांवड़ियों के इस अनोखे अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। बुलडोजर पर सवार होकर निकली कांवड़ यात्रा ने सावन की आस्था को एक अलग ही रंग दे दिया।0
0
Report
Advertisement
बेटी से दुष्कर्म के आरोप के बाद पिता की संदिग्ध मौत: हत्या या आत्महत्या?
Rampur, Uttar Pradesh:बेटी से दुष्कर्म के आरोप के बाद पिता की संदिग्ध मौत खेत में रक्तरंजित मिला राजेश का शव,सीने में गोली लगी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर ग्राम प्रधान समेत 9 पर दर्ज कराया केस,सुसाइड नोट मिलने से उलझी गुत्थी,हत्या या आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस, एंकर:रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में एक किसान की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है,मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश के रूप में हुई हैराजेश ने कुछ समय पहले अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था,परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही राजेश और उसके परिवार पर लगातार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था,आरोप है कि समझौता न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं,रविवार को राजेश का शव खेत में पड़ा मिला,उसके सीने में बाईं ओर गोली लगी थी,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,घटनास्थल और सीएचसी पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य भी जुटाए,मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया,जब पुलिस को राजेश की जेब से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई,पुलिस के मुताबिक, नोट में मुकदमे में समझौते का दबाव बनाए जाने और परिवार को धमकी मिलने का जिक्र है,नोट में यह भी लिखा होने की बात कही गई है कि कोई रास्ता न मिलने पर उसने खुद को गोली मार ली,शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही थी,लेकिन मृतक के बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया,तहरीर के मुताबिक, राजेश के बेटे ने अपने चाचा समेत नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने ग्राम प्रधान पति संजीव, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, शिवा, आकाश, ऋषिपाल, संजय, सत्यवीर, निगम और आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,वहीं, घटना के बाद मृतक का नाबालिग बेटा बुरी तरह टूट गया,पिता की मौत से आक्रोशित बेटे ने पुलिसकर्मियों के सामने आरोपियों के परिवार से बदला लेने की बात कही,उसने कहा कि पिता की मौत का बदला लेने के लिए जरूरत पड़ी तो अपनी पूरी जमीन तक बेच देगा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे समझाकर शांत कराया,इस पूरे मामले में एक और अहम बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना से महज दो दिन पहले यानी सात अगस्त को दूसरे पक्ष की ओर से राजेश के खिलाफ भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, इसमें उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था, पुलिस ने राजेश को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां उसने अपनी ओर से पहले दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी पुलिस को दी थी,रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया के मुताबिक, राजेश ने पहले गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, हालांकि, राजेश एफआईआर में लगी धाराओं से संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी,एसपी के अनुसार, शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने भी राजेश के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी थी,रविवार को राजेश के सीने में गोली लगने की घटना सामने आई,परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजेश की मौत वास्तव में आत्महत्या है या फिर उसकी गोली मारकर हत्या की गई है,सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पुलिस की विवेचना के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी,फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है,घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है,0
0
Report
अलवर अस्पताल में वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों का हंगामा, काम ठप
Alwar, Rajasthan:वेतन न मिलने पर अलवर अस्पताल में सफाई कर्मचारों का हंगामा, काम ठप अलवर। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब करीब 60 सफाई कर्मचारियों ने एक महीने का वेतन नहीं मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई。 सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे पूरे महीने नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों के अनुसार हर महीने 7 तारीख तक सैलरी उनके खातों में आ जाती है, लेकिन 10 अगस्त तक भुगतान नहीं होने से वे आक्रोशित हो गए。 वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप कर दी, जिसके चलते परिसर में कई जगह गंदगी फैल गई। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनके पास काम रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार के सुपरवाइजर के बीच वेतन को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार काम करने के बावजूद वेतन को लेकर उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों का मुख्य आधार है और समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की है कि ठेकेदार जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके。 वेतन विवाद के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
देवघर के कांवरियों की भीड़ ट्रेनों में धक्का-मुक्की बढ़ाती, सुरक्षा चिंता खड़ी
Buxar, Bihar:बाबा नगरी देवघर जाने वाले कांवरियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सावन के महीने में बड़ी संख्या में कांवरिया बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं और यहां से देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। कांवरियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में आम रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ट्रेनों के एसी कोच भी भीड़ के कारण जनरल कोच की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं, स्लीपर और एसी कोच में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को भी अपनी सीट तक पहुंचने और बैठने में परेशानी हो रही है। कई यात्री किसी तरह बैठकर या खड़े होकर अपना सफर पूरा करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, कांवरियों को भीड़ के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण कई कांवरिया गेट पर बैठकर या खड़े होकर बाबा नगरी देवघर की यात्रा करने को मजबूर हैं। बक्सर स्टेशन पर ट्रेनों के आते ही प्लेटफॉर्म पर कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है। सावन में बढ़ी इस भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन के सामने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा बड़ी चुनौती बन गई है。0
0
Report
Advertisement
UCC के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन; मुस्लिम अधिकारों पर बहस तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालUCC को लेकर प्रदेश में होगा आंदोलन UCC को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की पीसी आर्टिकल 29 मुस्लिम वर्ग को रिफ्लेक्ट कर रहा हुई 16 से 20 अगस्त तक राज्यपाल, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को मेमोरेंडम देंगे हर जिले में 21 महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिलेंगी अगले चरण में दूसरी कम्यूनिटी से डायलॉग करेंगे दूसरी कम्यूनिटी को आंदोलन से जोड़ा जाएगा कोर्ट जाने की तैयारी भी चल रही मुस्लिमों के अधिकार को छीना जा रहा सभी मुस्लिम संगठन समेत सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन चलेगा PAC की बैठक पर बोले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अच्छी और सौहार्दपूर्ण चर्चा होगी 2028 चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी दतिया चुनाव जीत के बाद कांग्रेस में उत्साह है0
0
Report
लखनऊ: आलमबाग में बड़ा सड़क हादसा, बाइक नहर में गिरा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आलमबाग थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार युवक नहर में गिरा। बुद्धेश्वर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर。 टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा बाइक सवार। सूत्रों के मुताबिक हादसे के बाद युवक के नहर में गिरने की सूचना。 घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस。 नहर में गिरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू की तैयारी शुरू。 हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी。 पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी。 सूत्रों के अनुसार युवक की तलाश के लिए नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है。 आलमबाग पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही।0
0
Report
अमृतधारा जलप्रपात में भीड़ तेज, सुरक्षा और सुविधाओं पर सवाल
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध अमृतधारा जलप्रपात बारिश का मौसम शुरू होते ही पर्यटकों से गुलजार हो गया है। एमसीबी व कोरिया और सरगुजा जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। नेशनल हाईवे 43 तिरालिस से आठ किलोमीटर अंदर यह जलप्रपात स्थित है जहां काफी ऊँचाई से पानी गिरता है। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में यहां भारी भीड़ देखी जा रही है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हसदेव नदी पर बने इस जलप्रपात में अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ पर्यटकों की जान भी जा चुकी है। इन हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सावधानी को लेकर जगह-जगह बोर्ड भी लगाए हैं पर पर्यटक इसे नजरअंदाज़ कर रहे हैं, पर्यटक सेल्फी लेतेे नजर आए। संवेदनशील स्थलों पर न तो सुरक्षा बैरिकेटिंग है और न ही पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जबकि यहाँ पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है जो हमेशा बंद रहता है। गोताखोर, लाइफगार्ड, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपदा राहत दल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी यहां उपलब्ध नहीं हैं। पर्यटकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अमृतधारा जलप्रपात में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि होने वाले हादसों को रोका जा सके और पर्यटक सुरक्षित वातावरण में इस प्राकृतिक स्थल का आनंद ले सकें। मध्यप्रदेश से पहुंचे पर्यटक अमृत धारा जलप्रपात की तारीफ की। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट से काम नहीं है यहां का नजारा।0
0
Report
Advertisement
