icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274305
Brijesh Govind RaoBrijesh Govind RaoFollow8 May 2025, 03:08 pm

कुशीनगर में बालू खनन: हजारों लोगों का जीवन संकट में

Ramkola, Uttar Pradesh:

कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील अंतर्गत में ग्राम सभा शिवपुर में जीरो पर बालू खनन हो रहा है. जबकि इधर शिव पुर मरीचहवा सोहागी बारवा बकुला दाह इधर कई हजार लोगों की आबादी है लेकिन इस समय जोरों पर बालू खनन हो रहा हैं. आज कई दिन से बालू खनन हो रहा हैं, जबकि इधर के लोगों को बालू निकलने से ज्यादा नुकसान हो रहा है लगभग पचास हजार के आबादी के लोगों को दिक्कत हो रही है क्योंकि एक तो बाढ़ आता हैं तो लगे का फसल दह जाता हैं. उसके बावजूद भी और गढ्ढा में तब्दील किया जा रहा हैं. इस संबंध में खड्डा उपजिलाधिकारी से सूचना देने पर उन्होंने ने बताया कि इस विषय में जानकारी नहीं है पता करवाकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

10 हजार इनामी बदमाश केदार गुर्जर गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित

Dholpur, Rajasthan:10 हजार के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को पुलिस ने पकड़ा आरोपी बदमाश लंबे समय से फरार था, कई गंभीर मामलों में वांछित सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना पुलिस ने इनामी बदमाश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ सरमथुरा थाने में विभिन्न धाराओं सहित 11 आरडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र, धौलपुर के प्रकरण में भी वह स्थाई वारंटी है। सरमथुरा थाना अधिकारी कैलाश सामरी ने बताया कि इनामी बदमाश केदार गुर्जर भोलापुरा थाना बाड़ी जिला धौलपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। डीएसटी टीम के कानि. रामसहाय को मिली सूचना पर भागीरथ द्वारा बरेली बस स्टैंड पर आरोपी को डिटेन किया गया। इसके बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए सरमथुरा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि केदार गुर्जर पर पूर्व में 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध जिला धौलपुर के अलावा आगरा, भरतपुर एवं करौली जिलों में भी गंभीर धाराओं के एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के दौरान सरमथुरा थाना पुलिस एवं डीएसटी मौजूद रही।
0
0
Report

भींडर के नारदा स्कूल में छत गिरने से 3 बच्चे घायल, हादसा टल गया

Udaipur, Rajasthan:भींडर क्षेत्र की वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारदा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कक्षा-कक्ष में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 3 मासूम बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं। ​पूरी छत गिरती तो हो सकती थी बड़ी जनहानि ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि पूरी छत नहीं ढही, वरना झालावाड़ जैसी दर्दनाक घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। ​अस्पताल में कराया प्राथमिक उपचार ​घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल भींडर राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार और पट्टी कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। ​जर्जर भवनों पर प्रशासन बेखबर ​स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में पराली जलने से आपदा सरकार की पोल खुली—दिल्ली के बहाने नए सवाल

Noida, Uttar Pradesh:केजरीवाल जी ने कहा था, एक साल दे दो, पंजाब में पराली जलना बंद करवा दूंगा। साल बीतते गए। किसान मदद का इंतजार करते रहे और ‘आप’दा सरकार उन्हें पराली जलाने की मजबूरी से निकालने के बजाय उनके हाल पर छोड़कर बैठी रही। तरनतारन में फिर पराली जलनी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने पैसा दिया, मशीनें दीं, सब्सिडी दी, फिर भी भगवंत मान जी और केजरीवाल जी की ‘आप’दा सरकार जमीन पर व्यवस्था तक नहीं कर सकी। संसाधन पूरे मिले, लेकिन नीयत, इच्छाशक्ति और जवाबदेही तीनों फेल हैं। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल जी को नकार दिया। क्या अब वो उस करारी हार की खीझ दिल्लीवालों पर निकाल रहे हैं? हम दिल्ली की हवा सुधारने के लिए दिन-रात नए समाधान जमीन पर उतार रहे हैं। उधर पंजाब में पराली की आग ने ही ‘आप’दा सरकार की पोल खोल दी है। न तैयारी है, न समाधान। बस झूठे वादे और किसानों के साथ धोखा।
0
0
Report

20 लाख रंगदारी के विवाद में गोलीबारी; बाउंड्री रोकने हथियारबंद हमला

Mathura, Uttar Pradesh:20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग का आरोप, बाउंड्री निर्माण रुकवाने पहुंचे हथियारबंद लोग मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक गौतम ने थाना हाईवे में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हथियारों से लैस लोगों ने उसकी जमीन पर पहुंचकर फायरिंग की और ईंट-पत्थरों से उसकी कार समेत दो वाहनों में तोड़फोड़ की। तहरीर के मुताबिक, दीपक गौतम की जमीन खसरा संख्या 138 मौजा बाजना में स्थित है, जहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश और कनक पिछले कई दिनों से मौके पर आकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर बाउंड्रीवाल नहीं बनने देने और गोली मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि 5 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश, कनक सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। इनके साथ करीब 10-12 अज्ञात लोग भी थे, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी के हाथों में रायफल, तमंचे, रिवॉल्वर और पिस्टल जैसे हथियार थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर, उसके भाई प्रमोद तथा साथ मौजूद चंद्रप्रकाश और योगेश पर जान से मारने की नीयत से कथित रूप से कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित पक्ष ने ईंटों के чट्टों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से टाटा हैरियर और मौके पर खड़ी वैगन-आर कार में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में यज्ञदत्त और ललित किशोर शर्मा के नाम भी तहरीर में दिए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर धमकी देते हुए फरार हो गए कि जब तक 20 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक बाउंड्रीवाल नहीं बनने दी जाएगी और जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ मिनट बाद शाम 4:06 बजे कनक के मोबाइल नंबर से पीड़ित के भाई प्रमोद के मोबाइल पर फोन आया और कथित तौर पर पूछा गया कि उसका भाई दीपक जिंदा है या मर गया। पीड़ित दीपक गौतम ने थाना हाईवे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की जांच और मुकदमा दर्ज होने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के यूएस पोलो शोरूम में आग, दमकल ने समय पर पाया नियंत्रण

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के अंबेडकर रोड स्थित यूएस पोलो शोरूम की पहली मंजिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मंगल्र 6 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को अंबेडकर रोड स्थित प्लॉट नंबर-76 पर विनय बंसल के यूएस पोलो शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडरों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शोरूम के बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल में से प्रथम तल पर आग लगी थी। आग के कारण वहां घना धुआं भर गया था। दमकलकर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप बिछाकर घने धुएं के बीच प्रथम तल तक पहुंच बनाई और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझाकर शांत कर दिया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
0
Report

रेवाड़ी में मर्डर के बाद परिवारों का हाई वोल्टेज प्रदर्शन, पोस्टमार्टम कराने से इनकार

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में मर्डर के बाद परिवारजनों का हाई वोल्टेज हंगामा... रेवाड़ी के सर्कुलर रोड पर परिजनों ने लगाया जाम... परिवार के लोगों ने युवक का पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार.... पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप.... गांव सुन्दरोज में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक युवक की हो गई थी मौत... एक युवक गंभीर रूप से घायल... परिजनों के साथ ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के बाहर सर्कुलर रोड पर लगाया जाम..... परिजनों का आरोप पुलिस मामले में नहीं कर रही ठोस कार्यवाही..... पुलिस ने कहा सभी पहलुओं से की जा रही है जाँच, दोषी जल्द होंगे गिरफ्तार......
0
0
Report

मथुरा के पद्मश्री रमेश बाबा का गोलोकवास, 90 वर्ष की आयु में निधन

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में पद्मश्री रमेश बाबा का गोलोकवास, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध संत और पद्मश्री से सम्मानित रमेश बाबा का मंगलवार को करीब आधा घंटे पहले गोलोकवास हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रमेश बाबा की गिनती ब्रज के प्रमुख संतों में होती थी। उनके गोलोकवास की खबर से संत समाज और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। रमेश बाबा बरसाना के गहवर वन क्षेत्र स्थित मान मंदिर में रहते थे। वे लंबे समय से ब्रज की सेवा, गौसेवा और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे। उन्हें देश-दुनिया में गौसेवा और ब्रज संरक्षण के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। वह विशाल गौशाला के संचालन से भी जुड़े रहे, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी गौशालाओं में गिना जाता है। रमेश बाबा का जीवन ब्रजभूमि, गौसेवा और राधा-कृष्ण भक्ति को समर्पित रहा। उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु मान मंदिर पहुंचते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मान मंदिर और बरसाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत पहुंचने लगे।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर दौरे पर बयानबाजी तेज, बीजेपी ने भगत के दौरे को निशाने पर लिया

Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर दौरे को लेकर बयानबाजी तेज. बीजेपी ने सुखदेव भगत के दौरे पर साधा निशाना. बीजेपी सांसद और मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय का बयान, कहा- सुखदेव भगत पहले अपने राज्य को संभाल लें. कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है. बस्तर में बाढ़ के बाद तुरंत मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था, छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है. अधिकारी मुस्तैद होकर लोगो की सेवा में लगे रहे. युवा कांग्रेस चुनाव में कांग्रेस के भीतर सिरफुटौव्वल और आरोप-प्रत्यारोप के मामले पर संतोष पांडेय ने निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस के भीतर सिरफुटौव्वल है, युवा कांग्रेस चुनाव में धंधलीबाजी की जा रही है. एसाआईआर के ऊपर उंगली उठाने वाले पचले अपने संगठन चुनाव को देख लें.
0
0
Report

दुर्ग के मोहन नगर में पीजी विवाद ने 26 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हरिनगर स्थित एक पीजी में विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक चित्रेश सहारे परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया हुआ था। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीआई शोभराज अग्रवाल ने बताया कि चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया, महिला मित्र से कथित तौर पर बदसलूकी की बात को लेकर स्थिति बिगड़ गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुँच गया। विवाद के दौरान वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से उसके पैर और जांघ में हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने सूचना मोहन नगर थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। शव दुर्ग जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और पुलिस विवाद की पूरी वजह व घटनाक्रम की हर पहलू की छानबीन कर रही है।
0
0
Report

दुखनी सोरेन ने डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर डुमरिया प्रखंड के एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिलीं दुखनी सोरेन डुमरिया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, डुमरिया-कानासोल में शिक्षकों की कमी को लेक पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री दुखनी सोरेन ने दो दर्जन से अधिक अभिभावकों के साथ पूर्वी सिंहभूम के उपयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालय में जल्द पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था कराने की मांग की। दुखनी सोरेन ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण और आदिवासी परिवारों से आते हैं। शिक्षकों के कई पद रिक्त रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि डुमरिया स्थित एकलव्य विद्यालय में जल्द से जल्द आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था प्रतिनियुक्ति या अन्य वैकल्पिक माध्यम से की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके। दुखनी सोरेन ने कहा कि आदिवासी बच्चों के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होना गंभीर विषय है। बच्चों का भविष्य प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी का शिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल सकारात्मक पहल करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

यूथ कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:निर्वाचन आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का राष्ट्राविपी प्रदर्शन झारखंड यूथ कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का कर रही घेराव यूथ प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव विरोध प्रदर्शन में शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर लगी बैरिकेट्स यूथ कांग्रेस के नेता बैरिकेट्स पर चढ़कर कर प्रदर्शन निर्वाचन कार्यकालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद प्रदर्शन के दौरान स्प्रे पेंट से इलेक्शन कमीशन के बोर्ड को काले रंग से रंग दिया गया इलेक्शन कमिशन की दीवारों पर कर लिख दिया गया इलेक्शन कमीशन के गेट पर भाजपा कार्यालय का पोस्टर भी यूथ कांग्रेस के नेताओं ने लगा दिया
0
0
Report

नर्मदा नदी के ककरा घाट पर 25 वर्षीय युवक लापता, SDRF-पुलिस खोज में

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत नर्मदा नदी के ककरा घाट से एक 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घाट के किनारे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस और SDERF की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है लापता युवक की पहचान तेंदूखेड़ा निवासी दीपक जाटव के रूप में हुई है। पुलिस को डायल 100 के जरिए युवक के गायब होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो ककरा घाट पुल के पास उसकी बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। इसी आधार पर कल सुबह से एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की संयुक्त टीम गोताखोरों की मदद से नर्मदा नदी में सर्चिंग कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पानी के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी युवक की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 140/3 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बाइट-किशोर बामनकर (थाना प्रभारी, तेंदूखेड़ा) बाइट-सोनू जाटव ( लापता युवक का भाई)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top