Kushinagar
सुकरौली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास
Sukrauli, Uttar Pradesh:कुशीनगर के सुकरौली नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, ईओ सृष्टि सिंह और जेई मनोज यादव मौजूद थे। इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत के सभी वार्डों में जल निकासी, आरसीसी सड़क, पथ प्रकाश सहित जनहित को देखते हुए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के दौरान सभासद और अध्यक्ष के बीच असमंजस की स्थिति सामान्य रही। 15 में से 12 सभासदों ने बैठक में भाग लिया, जबकि तीन सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिनी बैंक संचालक की मौत पर बवाल: गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजन, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Baheri, Uttar Pradesh:जनपद बरेली के बहेड़ी में मिनी बैंक संचालक सत्येंद्र कुमार की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शनिवार को थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने और घटना को दुर्घटना का रूप देने की आशंका व्यक्त करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा से मुलाकात कर कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक के पिता इंद्रजीत गंगवार के साथ लखनऊ से आए कई लोग भी थाने पहुंचे और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। परिजनों ने साफ चेतावनी दी कि यदि मामले को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। घटना के अनुसार, बृहस्पतिवार रात सत्येंद्र कुमार मिनी बैंक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाते समय उनका मोहम्मदपुर निवासी युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद युवक और उसके साथियों ने सत्येंद्र के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए भागते समय उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट, हत्या के प्रयास और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, रातभर मची अफरा-तफरी — लाखों का सामान राख
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन तब तक आग इतनी भयंकर हो चुकी थी कि गोदाम में रखा टेंट, कपड़े, सजावटी सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। नवरंग टेंट हाउस के स्वामी सुभाष अरोड़ा ने बताया कि आग से उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गोदाम में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।0
0
Report
युवती को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में फर्रुखाबाद निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वीते आठ अप्रैल की दोपहर करीब पौने तीन बजे उसकी (23) वर्षीय पुत्री कहीं चली गई। उसने रिश्तेदारियों व आसपास गांव में तलाश किया लेकिन पुत्री का सुराग नहीं लग सका। इस बीच जानकारी हुई कि अमित नाम का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित उर्फ निहाल शर्मा मोहल्ला नाला मच्छरहट्टा जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
10 महीने बाद मिला चोरी की वारदात में वांछित आरोपी पुलिस ने भेजा जेल
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर में पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक फरार अभियुक्त को करीब दस महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया 1 जुलाई 25 को सवायजपुर कस्बा की कोतवाली के समीप चोरों ने एक कार एजेंसी की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा लाइट का सामान व अल्टरनेटर चुरा लिया था जिसमें पुलिस ने एक आरोपी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था दूसरे आरोपी आकाश बाल्मीकि निवासी सवायजपुर जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा आईटीआई मोड़ के समीप पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने चोरी का कुछ माल पहले ही बरामद कर चुकी है जबकि अभियुक्त ने बताया उसके पास जो सामान था उसे बेचकर रुपये उसने खर्च कर दिये हैं।अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया तीसरे फरार आरोपी सुमित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा पिता गंभीर पुत्री भी हुई घायल
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई । शाहजहांपुर जनपद अल्लाहगंज थाना अंतर्गत मिघौल अशरफ़पुर मार्ग पर हरदोई बॉर्डर के समीप एक ई -रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा स्वर पिता उसके नीचे दब गया जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया जबकि उसकी पुत्री घायल हो गयी। शनिवार दोपहर बाद अल्लाहगंज बाजार से वापस अपने घर मेघौल लौट रहे शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मिघौल गांव के निवासी जुल्फिकार( 65) सी एच सी सवायजपुर में भर्ती ने बताया वह अल्लाहगंज से गांव निवासी ई रिक्शा चालक क सिंह के साथ अपने घर लौट रहा था साथ में उसकी बेटी रवीना (21) भी थी गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह ई-रिक्शा को सीधा करके उसे बाहर निकाला। एम्बुलेंस से इलाज के लिये सी एच सी सवायजपुर भेजा। अधीक्षक डॉ पराग कुमार ने बताया प्राथमिक उपचार के उसकी पुत्री छुट्टी दे दी गई।जबकि परिजन गम्भीर घायल जुल्फिकार को फरुखाबाद निजी अस्पताल इलाज के लिये ले गये।0
0
Report
Sitapur: मुकेश अग्रवाल जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई
Parsada, Uttar Pradesh:सीतापुर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई मोहित शुक्ला सुरेश भारती रजनीश भारती बहुत लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की हालत गम्भीर
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई 18 वर्षीय युवती गुरु तेज बहादुर ब्रिज के नीचे लहूलुहान हालत में मिली राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में कराया भर्ती,घायल युवती की पहचान साक्षी, निवासी कटरा शमशेर खा डॉक्टरों के मुताबिक ट्रेन दुर्घटना में युवती के आई गंभीर चोटें घायल युवती का उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है व पुलिस को सूचना भिजवा दी गई है ,शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ हादसा जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी ।0
0
Report
धूमधाम से मनाया गया गुरसोली विद्यालय का वार्षिक उत्सव, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरसोली में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की विदाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य मनमोहक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा “स्कूल चलो अभियान” में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामदेवी, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल गंगवार, कृष्णपाल दिवाकर, प्रेम सक्सेना, वेद प्रकाश कश्यप, प्रधानाध्यापक इम्तियाज हुसैन, सहायक शिक्षिकाएं तृप्ति मिश्रा, सीमा इस्लाम, अक्षय सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
अंबिकापुर रेप-मर्डर केस में पोस्टमार्टम से बर्बरता उजागर, आरोपी गिरफ्तार Brutality Exposed in Ambika
Ambikapur, Chhattisgarh:Ambikapur में महिला से रेप व निर्मम हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हैवानियत उजागर की है। महिला की 12 पसलियां टूटीं, फेफड़े और दिल क्षतिग्रस्त हुए, सिर की हड्डियां भी टूटीं और गला दबाया गया। आरोपी मिथुन उर्फ पंडा CCTV में रेलवे स्टेशन पर नजर आया। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने उसे चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित था।0
0
Report
Advertisement
नव आगंतुक थाना प्रभारी शिशिर तिवारी ने सम्हाला पदभार
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -बड़ामलहरा पुलिस थाना में पदस्थ हुए नव आगंतुक थाना प्रभारी शिशिर तिवारी ने एस डी ओ पी रोहित आलावा के समक्ष आमद देते हुए विधिवत थाना प्रभारी का पद भार सम्हाल लिया जहाँ पर उन्होंने प्रेस से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन व विभागीय वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्री, गांजे का धंधा, सट्टा पर अंकुश लगाने सहित अनैतिक गतिविधियों व अपराधियों पर नकेल कसने की प्राथमिकताएं गिनाई और मातहत पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए बाइट -शिशिर तिवारी थाना प्रभारी बड़ामलहरा0
0
Report
टी आई श्रद्धा शुक्ला की शानो शौकत के साथ हुई विदाई पुलिस स्टॉफ की आँखों से छलके आँसू
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर - बड़ामलहरा थाना में पदस्थ रही थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला का चंदला तबादला होने पर एस डी ओ पी रोहित आलावा व नव आंगतुक थाना प्रभारी शिशिर तिवारी की मौजूदगी में पुलिस स्टॉफ ने फूल माला गुलदस्ता स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंट करते हुए डी जे, बैंड बाजे, के साथ बग्घी पर बिठाकर शानो शौकत से विदाई दी इस दौरान महिला आरक्षकों सहित पुलिस स्टॉफ की आंखे नम हो गई विदाई कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने टी आई श्रद्धा शुक्ला के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की और अपराधों की निकाल पर उनकी निपुणता की सराहना की कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नरेंद्र दीक्षित ने किया आभार ए एस आई बी एस घोष ने किया विदाई कार्यक्रम में समाजसेवी भइयन यादव, देवशंकर शुक्ला मुस्की महराज पत्रकार अमित असाटी राजू जैन,एस आई के के ठाकुर ए एस आई कृष्ण कुमार के आलावा थाना एवं एस डी ओ पी कार्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा बाइट -श्रद्धा शुक्ला टी आई0
0
Report
मिनी बैंक संचालक की मौत का सच: मारपीट नहीं, सड़क हादसे में गई जान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। मिनी बैंक संचालक की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पहले परिजनों ने इसे रंजिशन जानलेवा हमला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला सड़क हादसे का निकला। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई सतेंद्र बहेड़ी नगर पालिका के क्वार्टर में एसबीआई की मिनी ब्रांच और सीएससी सेंटर चलाता था। आरोप था कि बुधवार रात करीब आठ बजे मोहम्मदपुर चौराहे के पास होटल पर खाना खाते समय अंकित और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर सतेंद्र की पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए सतेंद्र बाइक से भागा तो आरोपियों ने पीछा कर उसे रोडवेज के पास घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस आधार पर पुलिस ने अंकित समेत दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच गुरुवार रात इलाज के दौरान सतेंद्र की मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। जांच में सामने आया कि सतेंद्र की बाइक अचानक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी, तभी पीछे से आ रही ईको कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि शुरुआती तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में सड़क हादसे की पुष्टि हुई है। अब मुकदमे को संशोधित कर सड़क दुर्घटना की धाराओं में बदला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या से फैली सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर -खुर्जा: में दिन दहाड़े घर में घुस हत्यारों ने वृद्ध महिला की गला घोंटकर की हत्या, हत्यारे फरार। मृतका के पति संतोष का दावा..गांव में सामान बेचने आई महिलाओं पर लूटपाट का विरोध करने पर जताया हत्या का अंदेशा। गले में कपड़े का लगा मिला फंदा, संदूक का सामान भी था तीतर बितर पड़ा। CO शोभित कुमार बोले.. लूटपाट नहीं हुई, हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच, शीघ्र होगा खुलासा0
0
Report
तेंदुए के हमले में एक बाइक चालक व 8 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, बच्चे को मेडिकल कॉलेज बहराइच कियागया रिफर
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले में शनिवार शाम एक बाइक चालक तथा एक 8 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, बच्चे को मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर। सुजौली रेंज के अयोध्या पुरवा गांव निवासी फरजान पुत्र अजमत अली उम्र 8 वर्ष अपने पिता के साथ गांव में ही दावत के लिए जा रहा था तभी अचानक अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया पिता ने तेंदूए से संघर्ष कर बच्चे की जान बचाई। किंतु तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी घटना ककरहा रेंज की हैं जहां मधवापुर जमुनापुर निवासी जवाहर सिंह पुत्र मोतीलाल सिंह उम्र 45 वर्ष अमृतपुर से बाजार कर बाइक से वापस घर जा रहे थे तभी सड़क किनारे घात लगाए तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर दिया किंतु बाइक चालक ने तत्परता दिखाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी जिस कारण उनकी जान तो बच गई किंतु तेंदुए के हमले में उनके पीठ पर हल्के घाव हो गये है। दोनों घायलों को सीएचसी मोतीपुर लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है बाइक चालक का उपचार चल रहा है।0
0
Report
पूजा ही धर्म नहीं, कर्म भी उतना ही जरूरी, आरएसएस के कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम में बोले मिथिलेश
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार और संस्कारों की अहमियत पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मिथिलेश ने कहा कि केवल पूजा करना ही धर्म नहीं है, बल्कि व्यक्ति का कर्म और परिवार के प्रति उसका व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। दरअसल गाजीपुर के महुआबाग स्थित एक मैरेज हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्त संयोजक सहदेव जी, जिला संघचालक जयप्रकाश और नगर संघचालक दीनदयाल ने भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान परिवार की संकल्पना से है और श्रेष्ठ परिवार ही श्रेष्ठ समाज और देश की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि माता ही परिवार की मूल आधार होती हैं और वही बच्चों की पहली गुरु होती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे इतिहास में ध्रुव, प्रह्लाद, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और बिरसा मुंडा जैसे महान व्यक्तित्वों के पीछे उनके परिवार के संस्कारों की बड़ी भूमिका रही है। मिथिलेश ने कहा कि रावण बड़ा पुजारी था, लेकिन वह धर्मात्मा नहीं माना गया, क्योंकि हमारे यहां केवल पूजा ही धर्म नहीं है बल्कि कर्म कैसा है यह अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रान्त संयोजक सहदेव जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान हमारी पारिवारिक कुटुम्ब व्यवस्था से है, जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधे रखती है। कार्यक्रम का समापन रात्रि में भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
