274403
अवैध बालू खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, माफियाओं में हड़कंप
Jhugawa, Uttar Pradesh:खनन विभाग ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौना भेड़ियारी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक नाव बरामद की गई, जिसे विभाग ने बुलडोजर से नष्ट कर दिया। इस छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम ने शौर्य स्मारक पर पुष्प अर्पित कर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री एवं लाइब्रेरी की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा - यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है। हर राज्य, हर नगर और हर जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, आज विभाजन विभीषिका दिवस पर हम उस दर्दनाक दौर को भी स्मरण करते हैं, जब विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर भारत और पाकिस्तान की ओर पलायन करने को विवश हुए। उस समय की पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। इतिहास की उस त्रासदी से सीख लेते हुए आइए एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें।0
0
Report
किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में क्वांटम लीप-7 का आयोजन
Galibpur Village, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस शुक्रवार को किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में क्वांटम लीप-7 एकेडमिक एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष डॉ. मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने की। इस दौरान डॉ. सुमन कुमार गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष लालजी वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े आकर्षक मॉडल एवं प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की। विद्यार्थियों ने अतिथियों को अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।0
0
Report
मराठी भाषा सीखने के लिए अमराठी रिक्षा-टैक्सी चालकों को मुदतवृद्धि मिली
Mumbai, Maharashtra:*विषय: अमराठी रिक्षा टॅक्सी चालकांना मराठी भाषा शिकण्यास मुदतवाढ. मराठी व्यवसायिकांनी मराठी भाषेचं ज्ञान हे घेतलंच पाहिजे मराठीचा मानसन्मान राखला पाहिजे मराठी संस्कृती जपली पाहिजे. सरकारने सुद्धा अशा मराठी लोकांना मराठी शिकण्यासाठी संधी दिली पाहिजे आणि त्यांचे उद्योगधंदे रोजगार जिवंत ठेवला पाहिजे. त्यांना मराठी शिकविण्यासाठी सरकार सध्या जे प्रयत्न करत आहेत ते वाखाणण्यासारखे आहेत.*0
0
Report
Advertisement
15 अगस्त की तैयारियों में मदरसा इशातुल उलूम में खानापूर्ति, राष्ट्रगान नहीं आता बच्चों को
Bareilly, Uttar Pradesh:सरकार का फरमान है कि इस बार सभी शिक्षक संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण अनिवार्य होगा साथ ही वंदेमातरम भी गाना होगा, तो जी मीडिया ने इसको लेकर रियलिटी चैक किया कि आखिर स्कूलों में इसकी क्या तैयारियां है। हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने बरेली के आजम नगर के मदरसा इशातुल उलूम का जायजा लिया तो यहां 15 अगस्त की तैयारियों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही थी, बच्चों से जब वन्देमातरम के बारे में पूछा गया तो ज्यादातर बच्चों को इसके बारे में कोई पता ही नहीं था, चौकाने वाली बात ये की बच्चों को 15 अगस्त के लिए नात और कव्वाली की तैयारी की गई थी, ज्यादा तर मदरसा के बच्चों को राष्ट्रीय गान नहीं आता था, ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इन तैयारियों के बीच कैसे बच्चे में देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया जाएगा0
0
Report
देहरादून: Pipalkoti टनल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Disaster Management Minister Madan Kaushik Monitors Relief and Rescue Operations Following Pipalkoti Tunnel Accident0
0
Report
मुजफ्फरपुर ASI के शराब माफिया डांस वीडियो पर निलंबन, जांच जारी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक ASI का शराब माफिया के साथ डांस करते हुए reel बनाना महंगा पड़ गया; वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपि ने reel बनाने वाले औराई थाने में तैनात ASI विपिन सिंह को निलंबित कर दिया. वायरल वीडियो में औराई थाना के डायल-112 में तैनात पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (ASI) विपिन सिंह शराब कारोबारी दिलचंद राय के साथ डांस करते दिखे. जांच के दौरान यह पाया गया कि दिलचंद राय के खिलाफ शराब बरामदगी से संबंधित तीन मामलों में आरोपी पत्र दाखिल होने का उल्लेख है; इस शराब कारोबारी के साथ पुलिस पदाधिकारी का संपर्क और अनावश्यक मेलजोल रखना police विभाग के लिए गंभीर माना गया और इससे पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा प्रभावित होती है. वायरल वीडियो और मिली शिकायतों के आधार पर हुई जांच में ASI विपिन सिंह का आचरण संदेहास्पद, अनुशासनहीन और लापरवाह पाया गया. एसडीपीओ पूर्वी-1 की अनुशंसा पर ASI विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा है कि ऐसे पुलिस कर्मियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और इस तरह के कृत्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. सभी थाने के कर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहें और इस तरह के कार्य न करें ताकि पुलिस की जनता में छवि खराब न हो. AV0
0
Report
Advertisement
पटना के दीघा में तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा के साथ देशभक्ति का उत्साह
Patna, Bihar:स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत बिहार में भी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है,10 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर इस अभियान की शुरुआत की थी इसके बाद भाजपा और बिहार सरकार की ओर से हर घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है इसी कड़ी में आज पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में आशियाना रोड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ,दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए, हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया , इस तिरंगा यात्रा में मणिपुर और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद रहे। विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्तर पर चल रहा है और हर घर में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देशभक्ति का दिन है और इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश के लिए काम करने का संदेश दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि हर साल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है, भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और युवाओं को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डॉ. संजीव चौरसिया ने बीते दिनों मनाए गए शहादत दिवस का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि जिन युवा छात्रों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, उनकी शहादत युवाओं के लिए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश है, तिरंगा यात्रा के जरिए भी युवाओं में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मणिपुर और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि भारत लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और देशवासियों को लगातार राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि देश के वीरों ने आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी और शहादत दी, अगर भविष्य में भी देश पर किसी भी तरह की आंच आती है, तो हम सभी डटकर उसके सामने खड़े होंगे और उसका सामना करेंगे, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के लिए आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।0
0
Report
ABVP protest in Jhunjhunu demands impartial probe into Jharkhand paper leak
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में प्रदर्शन ABVP कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका JPSC-JSSC पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय की मांग परीक्षा व्यवस्था में सुधार की भी उठाई आवाज ABVP बोली—छात्रों की आवाज लाठी से नहीं दबेगी झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की मांगों पर निष्पक्ष कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। एबीवीपी जिला संयोजक नितेश तिवारी ने कहा कि 10 अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। इसके बाद 11 अगस्त को एबीवीपी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर सैकड़ों विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची पहुंच रहे विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न स्थानों पर रोकने का प्रयास किया गया। तिवारी ने कहा कि JSSC और JPSC परीक्षाओं में अनियमितताओं एवं पेपर लीक के आरोपों को लेकर विद्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। झुंझुनूं विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईटी में बार-बार बदलाव होने से जांच की विश्वसनीयता को लेकर विद्यार्थियों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की शुचिता को लेकर उठे सवालों की स्वतंत्र जांच कराने और परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक संस्थागत सुधार करने की मांग की। सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी करना उचित नहीं है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सुरभि पुरोहित ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और मांगें लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए छात्रसंघ चुनाव महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू किए जाने चाहिए। पुरोहित ने कहा कि यदि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो एबीवीपी सरकार के खिलाफ भी आंदोलन करेगी और विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, विद्यार्थियों की मांगों का समाधान, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रांत एसएफएस टोली संयोजक अभय सिंह, सौरभ बुडानिया, मोनू शर्मा, निशा वर्मा, पंकज कुमार, बंटी छापोला, नितेश कुमार, सुहाना, वंदना सैनी, चेतना, दीपक, कुनाल एचरा, प्रदीप एवं मोहित सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
रणथंभौर रपट पर तेज बारिश के बाद पानी का बहाव, बाइक सवार दो सुरक्षित बाहर
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व क्षेत्र में बीती रात के हुई तेज बारिश के बाद शेरपुर-खिलचीपुर स्थित झरेटी रपट पर नाले का पानी तेज बहाव के साथ आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि रपट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग Gibbs? गईं और लोगों का आवागमन रुक गया। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने लापरवाही करते हुए तेज बहाव के बीच रपट पार करने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर सहम गए। हालांकि गनीमत रही कि दोनों युवक नाले में कुछ दूरी तक बहने के बाद सकुशल बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान रपट और नदी-नालों को पार करने के खतरे को उजागर कर दिया। प्रशासन ने भी ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है.0
0
Report
Advertisement
पुंछ के दिगवार में हर घर तिरंगा अभियान तेज, छत पर तिरंगा फहराया
Chikri Ban, पुंछ जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा के अंतिम गाँव दिगवार में एक अनोखी पहल की। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन की अगुवाई में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम घर की छत पर अपने हाथों से तिरंगा फहराया। लोगों से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के تحت पुंछ जिले में भी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी अभियान के تحت शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार गांव का दौरा किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन की अगुवाई में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम घर की छत पर अपने हाथों से तिरंगा लगाया, इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अगले दो दिनों में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने ka आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और हर घर पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाए। नियंत्रण रेखा के अंतिम घर पर तिरंगा फहराने की यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सीमावर्ती क्षेत्रों में और मजबूती देने के साथ-साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा दे रही है।0
0
Report
आगरा में तिरंगे-भगवा झंडे कूड़े में मिलने से मचा हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग हर घर तिरंगा अभियान को आगरा में लगा ग्रहण, कूड़ेदान में मिले सैकड़ों तिरंगे सिकंदरा इंडस्ट्रीज एरिया में तिरंगा और भगवा झंडे कूड़े में मिलने से मचा हड़कंप शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने मौके से सैकड़ों तिरंगे और भगवा झंडे किए बरामद एक कंटेनर से कूड़े में झंडे फेंकने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराने को दिया प्रार्थना पत्र हिंदूवादी नेताओं ने तिरंगे और भगवा ध्वज के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो DM कार्यालय पहुँचकर बरामद झंडे सौंपने की चेतावनी हिंदूवादी बोले—तिरंगे व भगवा का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं0
0
Report
15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में लापरवाही,सरकारी स्कूलों में आज के दिन भी बिना टीचर खुद पढ़ रहे छात्र
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर जहां सरकारी स्कूलों और मदरसों में तैयारियां तेज होने का दावा किया जा रहा है, वहीं शामली जनपद में तैयारियों की जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आई। ज़ी मीडिया की पड़ताल के दौरान कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जबकि स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखाई दी। जहा एक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के बजाय बच्चे खेलते हुए नजर आए। वहीं, स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी दिखाई दी। इससे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े होते हैं। वही 15 अगस्त की तैयारी के बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना था कि स्कूल में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्थाओं को संभालने में परेशानी हो रही है। वहीं, मदरसे में भी 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर सवाल उठे। मदरसे के मौलाना ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी होने का दावा किया। हालांकि, शुक्रवार यानी जुम्मा होने के चलते मदरसे में छुट्टी होने की बात कही गई। ऐसे में सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर सरकारी संस्थानों में कितनी गंभीरता बरती जा रही है? क्या केवल कागजों और दावों में ही तैयारियां पूरी हैं,या फिर जमीनी स्तर पर भी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं? अब देखना होगा कि कुम्भकरनी नींद सोया,शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या संज्ञान लेता है और संबंधित स्कूलों में व्यवस्थाओं की स्थिति सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभद्रता के बाद मुकदमा, पिता-पुत्र समेत चार आरोपी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मेडिकल संचालक की दवाई नहीं लिखना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पड़ा महंगा, मेडिकल संचालक पिता और पुत्र ने डॉक्टर से की अभद्रता, अस्पताल में घुसकर धक्कामुक्की कर इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ा, एक हफ्ते में ट्रांसफर कराने की धमकी दी, प्राइवेट मेडिकल की दवाई नहीं लिखे जाने पर डॉक्टर को देख लेने की पिता पुत्र ने धमकी देकर बनाया दबाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में खुला है राधारानी मेडिकल स्टोर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।0
0
Report
बहराइच के रानीपुर में चोर गैंग ने दो घरों से लाखों की चोरी, दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में चोरों का क़हर! थाना रानीपुर इलाके में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 15 से 20 लाख से अधिक की चोरों ने की चोरी! रानीपुर थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पहले दहौरा गांव के ग्राम प्रधान समेत दो मकानों से करीब 25 लाख रुपये की चोरों ने की थी चोरी, चोरों का गैंग बना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती, बेखौफ चोरों ने फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम । थाना रानीपुर के पिपरिया महिपाल सिंह गांव के ग्राम प्रधान, मंशाराम मौर्य के घर में बड़ी चोरी की घटना को दे डाला अंजाम, तकरीबन 15 से 20 लाख के माल पर चोरों ने किया हाँथ साफ, इसके बाद चोरों ने पड़ोसी रोशन लाल द्विवेदी के घर को भी बनाया निशाना, जहां से लगभग दो लाख रुपये से अधिक की चोरी कर चोरों का गैंग हुआ फरार, लगातार चोरी की वारदातों से दहशत में इलाके की आवाम! पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल, थाना रानीपुर इलाके की वारदात0
0
Report
यूपी के 12 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर गैलेंट्री अवॉर्ड
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी से 12 पुलिस अधिकारियों को गैलेंट्री अवॉर्ड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया जाएगा0
0
Report
Advertisement
