Back
कुशीनगर के गोदाम में भीषण आग: फायर ब्रिगेड पर प्रश्न चिन्ह
PKPramod Kumar Gour
Feb 21, 2026 04:47:47
Kushinagar, Uttar Pradesh
धधकती रही आग, बेबस दिखी फायर ब्रिगेड
Anchor- आग लगने पर कुआं खोदना… आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी। लेकिन कुशीनगर में ये कहावत हकीकत बनती नजर आई। शहर के बीचों-बीच एक गोदाम में लगी भीषण आग से जहां लाखों-करोड़ों का सामान जल रहा था, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग से कम और अपने खराब उपकरणों से ज्यादा जूझती दिखाई दी। सवाल ये है कि जब सुरक्षा व्यवस्था खुद असुरक्षित हो जाए, तो जनता किस पर भरोसा करे।
देखें पूरी रिपोर्ट।
वीओ- मामला पडरौना शहर के बीचों-बीच स्थित होटल शिव राम पैलेस के पीछे बने एक गोदाम का बताया जा रहा है..किन्हीं कारणों से गोदाम में आग लग गई। गोदाम में बड़ी संख्या में टायर और प्लास्टिक का सामान रखा था,जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया,आसमान में उठता काला धुआं और धधकती लपटें शहर में दहशत का कारण बन गईं,सूचना के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची,लेकिन यहां से शुरू हुआ लापरवाही का सिलसिला,करीब 15 मिनट तक टीम अपने ही सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी रही। जब आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई तो पानी का प्रेशर इतना कम था कि लपटों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा था।दमकल की गाड़ी में लगे दो प्रेशर पाइप में से एक पहले से ही खराब पड़ा था और टैंकर में भी पर्याप्त पानी नहीं था। ऐसे में फायर कर्मी आग से कम और अपने उपकरणों की खामियों से ज्यादा जूझते दिखे।
विओ- आखिरकार बगल में स्थित होटल श्याम इन के फायर सिस्टम से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत और अन्य दमकल गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक पूरा गोदाम जलकर राख हो चुका था और व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा।
विओ- हैरानी की बात तब सामने आई जब मौके पर मौजूद फायर सेफ्टी अधिकारी से सवाल किया गया। उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि आग कितनी देर से लगी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने फायर सिस्टम में किसी भी प्रकार की कमी होने से भी इनकार कर दिया,लेकिन कुशीनगर में लगी इस आग ने सिर्फ एक गोदाम नहीं को नही जलाया, बल्कि फायर सेफ्टी सिस्टम की तैयारियों की भी पोल खोल दी है।
विओ- सवाल ये है कि क्या फायर विभाग सिर्फ होटल, अस्पताल और कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट बांटने तक सीमित है या फिर आपदा के समय जान और माल की रक्षा करना भी इसकी क्या जिम्मेदारी है,अगर दमकल की गाड़ियाँ ही आधी अधूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचेंगी तो बड़ी आपदा की स्थिति में हालात निपटने की स्थिति क्या होंगे,ये सोचकर ही डर लगता है।
बाइट- फायर ब्रिगेड सर्कल इंचार्ज
बाइट- स्थानीय
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 21, 2026 06:20:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 21, 2026 06:19:550
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 21, 2026 06:19:410
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 21, 2026 06:19:240
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowFeb 21, 2026 06:18:410
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 21, 2026 06:18:160
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 21, 2026 06:18:040
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 21, 2026 06:17:510
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 06:17:400
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 21, 2026 06:16:540
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 21, 2026 06:16:210
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 06:16:070
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 06:15:510
Report
0
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 21, 2026 06:04:440
Report