274304
KUSHINAGAR- एसपी ने कड़े तेवर में सिपाही को लगाया फटकार
Kulman Chhapra, Uttar Pradesh:पकड़ियार पुलिस बूथ पर लम्बे समय से तैनात और अपने कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहनेवाले पुलिसकर्मीको लूट पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने लगाई फटकार और सुधर जाने की हिदायद भी दी। लूट मामले की जांच करने पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पीड़ित दुकानदार से घटना का क्रम वार जानकारी लिया । पीड़ित ने एसपी को बताया कि कहा गया कि पहले 112 डायल करो उसके बाद ही मौके पर हम चलेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया में एंबुलेंस में मरीज की जगह ढोई जा रही थीं सवारियां, ARTO चेकिंग में खुली पोल
Madhupur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसने एंबुलेंस के इस्तेमाल पर ही सवाल खड़े कर दिए। जिन एंबुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए था, उनमें मरीजों की जगह सवारियां बैठी मिलीं। तस्वीरें सामने आईं तो परिवहन विभाग भी हैरान रह गया। देवकली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो निजी एंबुलेंस पकड़ी गईं। इसके बाद दोनों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की गई। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये नजारा औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी क्षेत्र का है। परिवहन विभाग की टीम यहां वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो निजी एंबुलेंस को रोककर जांच की। एंबुलेंस को देखकर पहली नजर में लगा कि इसमें मरीज होंगे, लेकिन जब अधिकारियों ने जांच की तो अंदर मरीज नहीं, बल्कि सवारियां बैठी मिलीं। यानी जिस वाहन का इस्तेमाल गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल सवारियां ढोने में किया जा रहा था। मामला सामने आते ही परिवहन विभाग ने दोनों एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों वाहनों को अनाधिकृत उपयोग के चलते सीज कर दिया गया और चालान की कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ एंबुलेंस ही नहीं, चेकिंग अभियान के दौरान दो डंपर भी परिवहन विभाग की पकड़ में आए। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। वहीं तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की गई और दोनों का चालान काटा गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि जिले में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। औरैया में एंबुलेंस के अनाधिकृत इस्तेमाल का यह मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान के दौरान और कितने वाहन नियमों की अनदेखी करते पकड़े जाते हैं।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में शराब में जहर से हत्या का राज खुला
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, एक साल पुराने हत्या कांड का खुलासा। शराब में जहर मिलाकर की गई थी हत्या। शराब पिलाने के बहाने मृतक को ले गया था आरोपी। FSL रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज। कीटनाशक जहर से मौत की हुई पुष्टि। नैला पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र साहू को दबोचा। घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त। आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुराने हत्या केस के खुलासे से पुलिस को बड़ी सफलता0
0
Report
VIP सिटी सड्डू सेक्टर-6 में ASI के मकान से चोरों ने लाखों आभूषण चुराए
Begun, Rajasthan:राजधानी के वीआईपी सिटी सड्डू सेक्टर-6 में एएसआई के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है. रक्षित केंद्र में पदस्थ एएसआई नागेंद्र सिंह के घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 85 हजार रुपये नकद चोरी हो गए.. वारदात से पहले चोरों ने घर के सीसीटीवी कैमरे की दिशा आसमान की ओर घुमा दी और फिर बेडरूम समेत ऊपर के कमरे की आलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की.. एएसआई पटना गए हुए थे, लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला.. विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है..0
0
Report
Advertisement
मुलमुला चोरी केस: तीन गिरफ्तार, बाइक-नगदी बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सूने मकान में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार ताला तोड़कर टुल्लू पंप-पंखा और नगदी पार मुलमुला पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा चोरी का सामान और नगदी बरामद वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त चोरी की बाइक से दिया था वारदात को अंजाम बाइक रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से चोरी की निकली मुखबिर की सूचना पर बनाहिल चौक के पास घेराबंदी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए मुलमुला थाना प्रभारी शिवानंद सिंह की टीम की कार्रवाई0
0
Report
INDIA ब्लॉक के मार्च पर विजय कुमार हांसडाक; वोट चोरी पर बहस; CJI के बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: VIJAY KUMAR HANSDAK (JMM MP) ON THE INDIA BLOCK'S MARCH TO THE ELECTION COMMISSION OVER THE 'VOTE CHORI' AND SIR ROW / AAP SKIPPING THE PROTEST / CJI SURYA KANT'S REMARKS STATING THE SUPREME COURT DID NOT APPROVE MODIFICATIONS TO FORM 60
0
Report
रायपुर में एसिड अटैक पीड़िता से मिलने पहुंचे विधायक संगीता सिन्हा; सजा दिलाने का भरोसा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग आधी रात एसिड अटैक पीड़िता से अस्पताल मिलने रायपुर पहुंचे विधायक संगीता सिन्हा रायपुर में DKS अस्पताल पहुंची विधायक सर संभव मदद का दिलाया आश्वासन परिवार को बंधाया ढांढस, कहा आरोपी को कड़ी सजा मिले इसकी कोशिश करेंगे लड़की से हिम्मत बनाए रखने विधायक ने कही बात0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में फेसबुक प्रेम से धोखा, 21 वर्षीय अभिषेक सागर गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती… प्यार और शादी का भरोसा फिर युवती कियाअनाचार,,,, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,, चांपा में सोशल मीडिया के जरिए युवती से आरोपी अभिषेक सागर से हुई थी पहचान,,, पहचान के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और शादी एक दूसरे ने शादी करने को खाई थी कसमें,,,किए से साथ निभाने के वादे,,, शादी का भरोसा देकर आरोपी ने युवती के साथ जबरन अनाचार किया,,, जब लड़की ने शादी करने की बात कही तब आरोपी युवक ने शादी करने से साफ किया इंकार,,, शादी से इंकार करने के बाद युवती ने थाने में जाकर करवाई फिर FIR दर्ज,,, शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 490/2026, धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया,,, पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक सागर उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया,,, आरोपी ग्राम देवरी, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है,,, चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया,,,0
0
Report
केदारनाथ पैदल मार्ग पर नियम उल्लंघन: 35 घोड़ा-खच्चर संचालक और मालिक पकड़े गए
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन में नियमों की अनदेखी करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई की है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक चले चेकिंग अभियान में 35 घोड़ा-खच्चर संचालक और मालिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक कुछ संचालक माल ढुलाई के लिए पंजीकृत घोड़ा-खच्चरों से यात्रियों को ढो रहे थे। वहीं यात्रियों के साथ विवाद और मारपीट की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। वीओ : केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस और म्यूल टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से गौरीकुंड से केदारनाथ तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 35 घोड़ा-खच्चर संचालक और मालिक नियमों का उल्लंघन करते मिले, जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कुछ घोड़ा-खच्चरों का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए किया जाना था, लेकिन उनसे यात्रियों को ढोया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के मुताबिक पैदल मार्ग पर यात्रियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं और कई बार विवाद, लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामले भी सामने आए। इसी को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद यात्रियों को अधिकृत घोड़ा-खच्चरों के जरिए आगे भेजा गया। बाईट : नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग0
0
Report
खूंटी के घाघरा-गनालोया सड़क पर गड्ढों से यातायात जोखिम, ग्रामीण बोले मरम्मत आवश्यक
Khunti, Jharkhand:घाघरा-गनालोया सड़क मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रेश्वर धाम निकलनेवाली अति आवश्यक सड़क है। जहाँ सड़कों में एक-एक फीट तक गड्ढा हो गया है। ट्रेक्टर टेम्पु बाईक चारपहिया वाहन चलते हैं। इससे स्थानीय राहगीरों के अलावे, विद्यालय, महाविद्यालय, प्रखंड केंद्र जिला केंद्र सहित दूसरे दूरगामी क्षेत्रों में जाने के लिए उपयोग होनेवाला निकटतम मार्ग है। लेकिन विगत चार-पाँच वर्षों से खराब सड़क पर चलना लोगों को मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार घाघरा-गनालोया सड़क मरम्मत करने की है। लेकिन आजतक नहीं बना और धीरे धीरे और भी बदत्तर होता जा रहा है। टेंपो चालक राहगीर दसाय मुंडा ने बताया कि सड़क में इतना गद्दा है की आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। तुना मुंडा ने बताया कि गड्ढे होने से लोग गिर जाते हैं दुर्घटना हो जाती है अक्सर ऐसा घटना होते देखते रहते हैं। गणेश सनी बताया कि यह सड़क बहुत ही आवश्यक सड़क है इसके द्वारा से विभिन्न क्षेत्रों में लोग आवागमन करते हैं। यह सड़क के बन जाने से काफी अच्छा होता।0
0
Report
Advertisement
IAF की 94वीं वर्षगांठ से पहले हिंडन में ड्रेस रिहर्सल, 8 अक्टूबर परेड की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय वायु सेना ने 8 अक्टूबर को होने वाली वायु सेना दिवस परेड से पहले हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन पर फ़ुल ड्रेस रिहर्सल की। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर को होने वाले IAF की 94वीं वर्षगांठ के आयोजन से पहले की अंतिम रिहर्सल है।0
0
Report
पहलेजा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के कलेर प्रखंड के पहलेजा गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित जमीन को खाली कराने पहुंची टीम का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें तीन महिला सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं, एक झोपड़ी में आग लगने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। जिला प्रशासन मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल और दो बुलडोजर लेकर प्रशासन की टीम पहलेजा पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं का समूह सड़क पर उतर आया और विरोध करने लगा। अंचलाधिकारी राहुल वत्स के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और रोड़े चलाए, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए। एक खाली झोपड़ी में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन पर ही झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे करीब 25 वर्षों से यहां रह रहे हैं और कार्रवाई से बेघर हो रहे हैं। घटना के बाद दो महिलाओं को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई है।0
0
Report
फरिदाबाद LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कैंडल मार्च से सरकार की नीतियों का विरोध किया
Faridabad, Haryana:फरिदाबाद में सोमवार देर शाम एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। डिस्ट्रीब्यूटर्स का आरोप है कि सरकार एलपीजी के बजाय पीएनजी को बढ़ावा दे रही है, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है और उपभोक्ताओं के सामने भी विकल्प सीमित हो रहे हैं। हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतरे एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि देश में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या लाखों में है, जबकि पीएनजी की पहुंच अभी सीमित है। इसके बावजूद एलपीजी कनेक्शनों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। डिस्ट्रीब्यूटर्स का आरोप है कि इससे आम उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से एलपीजी कनेक्शन पहले की तरह उपलब्ध कराने और लोगों को अपनी पसंद का खाना पकाने का ईंधन चुनने की स्वतंत्रता देने की मांग की। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आंदोलन तेज करने का ऐलान करते हुए 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
शिवरीनारायण पुलिस ने बाइक चोरी: 5 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तारी
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा: नाकाबंदी में खुला बाइक चोरों का राज… दो चोरी की बाइक समेत 5 मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार। शिवरीनारायण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की। पुल चौक काली मंदिर के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में आरोपियों के पास बाइक के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में शिवरीनारायण क्षेत्र से बाइक चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने चोरी की 2 हीरो स्प्लेण्डर प्लस समेत कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद वाहनों में पैशन प्लस, बजाज पल्सर-150 और एचएफ डिलक्स भी शामिल हैं। चोरी की एक बाइक शिवरीनारायण चौपाटी और दूसरी कपड़ा दुकान की पार्किंग से चोरी हुई थी। मामले में दीपक चंद्रा, कान्ता पटेल और सुनील चंद्रा गिरफ्तार। तीनों आरोपी डोमा, चौकी छपोरा, थाना मालखरौदा जिला सक्ती के रहने वाले। बरामद 5 बाइक की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।0
0
Report
जमीन बंटवारे विवाद में बुजुर्ग की मौत, चांपा में आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़… घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत,,, आरोपी गिरफ्तार चांपा थाना क्षेत्र के उच्चभिट्ठी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद,,, विवाद के दौरान आरोपी राजकिरण यादव रमेश यादव के घर में घुसा,,, आरोपी पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट करने का आरोप,,, बेटे के साथ मारपीट होते देख पिता लोचन प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे,,, इसी दौरान आरोपी ने लोचन प्रसाद यादव के सीने पर जोरदार धक्का दिया,,, धक्का लगने से बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े, कुछ देर बाद लोचन प्रसाद यादव की मौत हो गई,,, घटना की सूचना पर चांपा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की मर्ग जांच, पंचनामा, पोस्टमार्टम और गवाहों के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया,,, जांच में आरोपी के खिलाफ धारा 105, 296, 351(3), 333 BNS के तहत अपराध दर्ज,,, पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी उच्चभिट्ठी को गिरफ्तार किया,, आरोपी के मेमोरण्डम पर घटना में प्रयुक्त स्टील का ब्लेड बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया,,0
0
Report
नरसिंहपुर के गाडरवारा में मोबाइल दुकान से लाखों के चोरों की चोरी; 2 नाबालिग गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर - नरसिंहपुर के गाडरवारा में चोरों का आतंक, शहर के बीच बीच मोबाइल दुकान में की चोरी चोरी की घटना का वीडियो भी दुकान में लगे सीसीटीवी में हुआ कैद गाडरवारा के प्रकाश मोबाइल पर लाखों के मोबाइलो पर चोरों ने किया हाथ साफ करीब 2 दर्जन से ज्यादा मोबाइल चुराने का आरोप वीडियो में 1 अक्टूबर की रात 1 बजे दुकान में चोरी करते दिखाई दे रहे चोर गाडरवारा थाना पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी नरसिंहपुर के गाडरवारा थानाक्षेत्र के प्रकाश मोबाइल शॉप की घटना0
0
Report
Advertisement
