274802
Kushinagar - प्रधानाचार्य ने फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए का किया गमन
Khadda, Uttar Pradesh:कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र लखुइ गांव के पकड़ियहवा टोल पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गोपाल पर फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए गमन करने का मामला सामने आया है। यह आरोप विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने लगाया है ,राजेंद्र कुशवाहा ने लिखित शिकायत देकर उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले पर कार्यवाही की भी मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिडवाना-नावा क्षेत्र की सड़क छह माह बाद भी नहीं बनी, ग्रामीण रोष
Nagaur, Rajasthan:जिला- डिडवाना लोकेशन- नावां सिटी वर्क ऑर्डर के 6 माह बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, ग्रामीणों में रोष शहीद के गांव में भी नहीं सुधरी सड़क की स्थिति,सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति लालफीताशाही की लेटलतीफी का जीता जागता उदाहरण ठेकेदार को नोटिस, 7 दिन में कार्य शुरू करने के निर्देश विभाग के आदेशों पर ठेकेदार का पावर भारी एंकर_ डिडवाना-कुचामन जिले के नावा क्षेत्र में स्थित ग्राम पांचोंता में कलाली नदी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से अहिरों की ढाणी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर राज्य सरकार ने सड़क नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिसंबर माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया, लेकिन करीब छह माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस सम्बंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर कोर भी ज्ञान देकर अवगत करवाया गया था लेकिन समस्या जस तस बनी हुई है। ठेकेदार का रसूख विभाग पर भारी पड़ता नजर आ रहा है जिसका खामियाजा ग्रामीणो को संकट भरे मार्ग से चलकर भुनाना पड़ रहा है। हाल ही में अग्निवीर सैनिक शहीद खेमाराम कुमावत की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रादड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस मार्ग से होकर गुजरे, लेकिन सड़क की दयनीय स्थिति की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। शहीद के घर जाने वाले मार्ग पर टूटी सड़क और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित निर्माण फर्म को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यदि निर्धारित समय में भी कार्य शुरू नहीं किया गया तो ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं。0
0
Report
श Shimla समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी
Shimla, Himachal Pradesh:राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक से दो घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।0
0
Report
महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत छात्रावास में सर्वसमाज का उत्साह
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत छात्रावास में कार्यक्रम, सर्वसमाज के लोगों ने लिया हिस्सा डूंगरपुर जिले में वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से मेवाड़ के गौरव और हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर के प्रताप नगर सर्किल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा व राणा पुंजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत छात्रावास में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। राजपूत छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज के साथ सर्व समाज व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य समारोह के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि यह उत्सव हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों, उनके राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस दौरान पूरा माहौल जय राजपूताना और महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंज उठा। सर्वसमाज की इस भागीदारी ने सामाजिक एकजुटता का एक सकारात्मक संदेश दिया है।0
0
Report
Advertisement
श्री गंगानगर रेलवे स्टेशन पर युवक हाईवोल्टेज ड्रामा, घायल
Noida, Uttar Pradesh:श्री गंगानगर श्री गंगानगर में रेलवे स्टेशन पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ घायल RPF ने एंबुलेंस बुलाकर भिजवाया अस्पताल गंभीर घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी0
0
Report
पाहलगाम सड़क हादसे में दो की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना जताई
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah has expressed deep sorrow over the tragic road accident at Pahalgam that claimed two precious lives and left six others injured. He conveyed his heartfelt condolences to the bereaved families and prayed for strength to them in this difficult time. The Chief Minister also directed the authorities to ensure the best possible medical care for the injured and provide all necessary assistance to the affected families.0
0
Report
गरियाबंद: रोहित साहू के काला झंडा प्रदर्शन पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग... विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पाण्डुका चारों धाम चौक में किया गिरफ्तार... गरियाबंद रायपुर मुख्य मार्ग एनएच पर लगा जाम... काला झंडा और काला कपड़े पहनकर रोहित साहू और मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगाये नारे... खाद् बीज और बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन ... ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू सहित संकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार... विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रोहित साहू को रोकना पड़ा अपना काफिला... वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में आमने-सामने तीखी नोक झोंक... सीएम कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जा रहे थे विधायक रोहित साहू।0
0
Report
Advertisement
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का कड़ा प्रदर्शन, सरकार को वापस लेने का दबाव बढ़ा
Kondagaon, Chhattisgarh:प्रदेश में बिजली दरों में हुई वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोंडागांव स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की एवं झूमा-झटकी की स्थिति भी निर्मित हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले से ही महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में बिजली बिलों में वृद्धि जनता के हितों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में बिजली कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए बिजली दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश करने का प्रयास करने लगे, जिसे रोकने के लिए तैनात पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो पार्टी आगामी दिनों में और बड़ा जन आंदोलन करेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली दर वृद्धि वापस लेने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।0
0
Report
हल्द्वानी में SIR अभियान: घर-घर मतदाता सूची पुनरीक्षित तेज
Haldwani, Uttarakhand: निर्वाचन विभाग के निर्देशों के बाद हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। वर्तमान में चल रहे हाउस टू हाउस अभियान के तहत SDM और अधिकारी लगातार BLO के साथ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी जा रही है, साथ ही लोगों से अभियान को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि गणना प्रपत्र में सभी आवश्यक जानकारियां सही तरीके से भरकर निर्धारित समय पर फोटो सहित BLO को उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य समय पर पूरा किया जा सके, BLO द्वारा हाउस टू हाउस विजिट का अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक चलाया जा रहा है। पहले 10 दिनों में गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है, जबकि इसके बाद भरे हुए प्रपत्रों को ऐप के माध्यम से डिजिटाइज करने का काम किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के 183 पोलिंग स्टेशनों पर गणना प्रपत्र वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक करीब95 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि SIR अभियान को सफल बनाने के लिए मतदाताओं की सहभागिता बेहद जरूरी है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सही और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके।0
0
Report
मीरजापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर की मौत: परिजनों का आरोप, इलाज में ढिलाई
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जिला कारागार में बंद चील्ह थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कैदी नन्हकू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल और जेल परिसर पहुंच गए तथा पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण कैदी की जान चली गई। एक रिपोर्ट मृतक नन्हकू सिंह को गत दिनों 12 जून को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसओजी टीम ने उसे मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जेल में बंद रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि नन्हकू सिंह की हालत खराब होने के बावजूद जेल प्रशासन ने समय रहते उसका समुचित इलाज नहीं कराया। उनका कहना है कि डॉक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दिए जाने के बाद भी जेलकर्मियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जेल प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया गया होता तो नन्हकू सिंह की जान बचाई जा सकती थी。 घटना के बाद पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा。0
0
Report
Advertisement
झांसी के मऊरानीपुर में किराए पर विवाद के बाद महिला ने कंडक्टर को पीटा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां अंबेडकर चौराहे पर एक बस में महिला यात्री और कंडक्टर के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि किराया मांगने पर विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंडक्टर की बस के अंदर पिटाई कर दी। फिर महिला कंडक्टर की कॉलर पकड़े कर उसे खींचकर नीचे ले गई, और खूब खरी-खोटी सुनाई, इस दौरान अंबेडकर चौराहा पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि नौगांव से झांसी जा रही एक निजी बस में महिला यात्री से कंडक्टर ने किराया मांगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने साथियों को बुला लिया और मिलकर कंडक्टर की मारपीट कर दी। फिर महिला ने कंडक्टर की कॉलर पकड़ ली और उसे बस से नीचे खींचकर ले गई। सड़क पर भी महिला और उसके साथियों ने कंडक्टर के साथ मारपीट के बाद महिला ने बस कंडक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान कंडक्टर अपनी सफाई देता रहा, वहीं बस में सवार अन्य यात्री तमाशबीन बने रहे।0
0
Report
धनबाद: फर्जी हस्ताक्षर मामले पर प्रशासनिक महकमे में हलचल, पुलिस करेगी जांच
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में उपायुक्त के कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अल्ट्रासोनोग्राफी क्लिनिक के पीसी एंड पीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के तहत फॉर्म-बी जमा करने में फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग के आरोप में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मिहिर कुमार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने डॉ. मिहिर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया था। डीसी के आदेश के बाद सिविल सर्जन कार्यालय हरकत में आया और तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम धनबाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। वही सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं धनबाद थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है。0
0
Report
जयपुर में डीज़ल से इलेक्ट्रिक ई-बसों का क्रम शुरू, 150 बसें पहले चरण में
Jaipur, Rajasthan:पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन के हालात बदलने जा रहे हैं. डीज़ल से इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट होगा जयपुर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट. पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत जयपुर को पहले चरण में मिलेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें. दूसरे चरण में मिलेंगी 300 ई-बसें. ई-बसों का जयपुर पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला. जयपुर आई ई-बसों का करवाया जा रहा है रजिस्ट्रेशन. जल्द जयपुर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी नई ई-बसें. राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलने जा रही है। जयपुर में अब दम तोड़ चुकी JCTSL की बसों की जगह अब नई ई-बसें शुरू होने जा रही हैं. JCTSL MD नारायण सिंह ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान को प्रथम चरण में 675 बसें मिलेंगी, जिसमें से जयपुर शहर को 150 बसें मिलेंगी. दूसरे चरण में राजस्थान को 475 बसें मिलेंगी, जिसमें जयपुर को 300 बसें मिलेंगी. अगले 6 महीने में जयपुर शहर को कुल 450 बसें मिल जाएंगी. फिलहाल जयपुर शहर में JCTSL की ओर से 200 बसों का संचालन किया जा रहा है। नई बसें आने के बाद खटारा बसों को हटा दिया जाएगा। जयपुर शहर के JCTSL बस डिपो को डीज़ल से इलेक्ट्रिक मोड पर शिफ्ट किया जा रहा है। जयपुर शहर में बसों का आना शुरू हो गया है. 20 से अधिक बसें आ चुकी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन का काम किया जा रहा है. जल्द बसों का संचालन शुरू होगा. जयपुर शहर में दो तरह की बसों का होगा संचालन. केंद्र की योजना के तहत मिलने वाली ई-बसें 9 मीटर और 12 मीटर की हैं. 9 मीटर बस के संचालन में 61 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च होगा, जिसमें से 22 रुपए केंद्र सरकार देगी, बाकी राज्य सरकार और JCTSL को देने होंगे. इसी तरह 12 मीटर बस के 1 किलोमीटर पर 72 रुपए खर्च आएगा, जिसमें 24 रुपए केंद्र सरकार से मिलेंगे और बाकी राज्य सरकार व JCTSL को देने होंगे. फिलहाल जो नई ई-बसें जयपुर पहुंची हैं, उन्हें चलाने के लिए ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. जैसे ही 50 के आसपास बसें जयपुर पहुंच जाएंगी, जयपुर में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
बालछप्पर गांव में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव बालछप्पर (कल्याणपुर माजरी) में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही, ग्राम सभा में पारदर्शिता न बरतने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. ग्रामीणों की ओर से संतोष कुमार ने बताया कि गांव में कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। खेड़ा मंदिर से राम स्वरूप के घर तक और अनुज पंडित के घर से बबलू के घर तक जाने वाले फिरनी मार्ग की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद सरपंच ने गटका डालकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। खराब मार्ग के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामिणों ने आरोप लगाया कि सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली ग्राम सभा की सूचना गांव में नहीं दी गई और न ही मुनादी करवाई गई। इसके कारण अधिकांश ग्रामीण बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने नियमों के अनुसार दोबारा ग्राम सभा आयोजित कराने की मांग की है. इसके अलावा अनुज शर्मा के घर से पशु अस्पताल तक हाल ही में बनाई गई सीवरेज लाइन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे गुणवत्ता में कमी की आशंका है. गांव में कई स्थानों पर मेनहोल खुले पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है. जोहड़ की निकाली गई गाद रास्तों पर डालने से फिसलन बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा गांव की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है.0
0
Report
टोंक में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद टीम पर अभद्रता
Tonk, Rajasthan:टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी को दी गई शिकायत के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर परिषद की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। नगर परिषद का हटाओ दस्ता वजीरपुरा से लहन जाने वाली सड़क पर दोनों ओर बाड़ों के रूप में किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचा था। कार्रवाई नगर परिषद के आरआई सौरभ गर्ग के नेतृत्व में की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए अभद्र व्यवहार किया और मारपीट का प्रयास किया। मामले में दस्ते के प्रभारी आरआई सौरभ गर्ग ने अतिक्रमणकारी रमेश शर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
STF ने करनाल में डॉक्टर हत्या की साजिश नाकाम कर तीन बदमाश दबोचे
Karnal, Haryana:करनाल। डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, STF ने गैंग के तीन बदमाश दबोचे शुभम समेत आशु और विकास गिरफ्तार, दो ऑटोमैटिक गन व 25 जिंदा कारतूस बरामद。 करनाल एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों ka भी खुलासा हुआ, जिसके बाद दो और बदमाशों को पंजाब से काबू किया गया। शुभम के पास से हथियार बरामद एसटीएफ ने मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस मिले हैं। पूछताछ में शुभम ने कई अहम खुलासे किए और अपने दो साथियों के बारे में जानकारी दी。 पंजाब से आशु और विकास भी गिरफ्तAर शुभम की निशानदेही पर एसटीएफ ने पंजाब में दबिश देकर उसके दो साथी आशु और विकास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी एक संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे。 कई शहरों में चला चुके हैं गोलियां पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी पहले भी पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ये लोग फिरौती मांगने का काम करते हैं और पैसे न मिलने पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाते हैं。 काला राणा गैंग से जुड़े हैं आरोपी जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बदमाश काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग प्रदेश और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड लिया था। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य साथियों की तलाश भी जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके。0
0
Report
Advertisement
