icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

क्रांति गौड़ ने नशा से दूरी अभियानों में युवाओं को संदेश, लॉर्ड्स जीत गर्व

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी अभियान में हुई शामिल भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद मीडिया से बात करते हुए क्रांति गौड़ ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना बहुत जरूरी है नशा केवल उनके लिए बल्कि परिवार के लिए भी होता है परेशानी का सबब नशा से दूरी अभियान के तहत पुलिस कर रही है बेहतर काम लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत को लेकर कहा कि केवल मेरे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए गौरव का क्षण था हमने पहले टेस्ट मैच लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला और वह भी बेहतर तरीके से जीता उम्मीद है कि आने वाले समय में भी देश की महिला क्रिकेट टीम बेहतर परफॉर्म करेंगी बाइट- क्रांति गौर, महिला क्रिकेटर बाइट- संजय कुमार भोपाल पुलिस कमिश्नर
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: डेटिंग ऐप से 18 लाख की साइबर ठगी, पाक नेटवर्क का खुलासा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डेटिंग ऐप के जरिए 18 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला पुलिस जांच में ठगी के तार पाकिस्तान स्थित साइबर नेटवर्क से जुड़े आरोपी महिला ने खुद को मुंबई निवासी बताकर युवक से दोस्ती की ऑनलाइन बिजनेस में मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया शुरुआत में फर्जी मुनाफा दिखाकर युवक का भरोसा जीता गया इसके बाद प्यार और रिश्ते का झांसा देकर अलग-अलग खातों में 18 लाख रुपये जमा कराए गए रकम निकालने की कोशिश पर अकाउंट बंद करने की धमकी देकर और पैसे मांगे गए पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई जांच के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस पूरे साइबर नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है
0
0
Report

हरेला पर्व पर विभाग ने पौधरोपण किया, महिलाओं ने लोकगीतों से जंगल बचाने का संदेश दिया

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा जा रहा है. आज से शुरु हुए हरेला पर्व के तहत केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की धनपुर रेंज के अंतर्गत वन विभाग ने ग्रामीणों व एनडीआरएफ के जवानों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर फल एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण को साफ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान महिलाओं ने लोकगीतों के माध्यम से जंगलो को बचाने का संदेश दिया. लोक पर्व हरेला के माध्यम से धरती को हराभरा व साफ और सुंदर बनाने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है. आज से शुरू हुए हरेला पर्व पर पौध रोपण किये जाने को लेकर महिलाओं, ग्रामीणों और स्कूलों बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है. केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की धनपुर रेंज के अंतर्गत हुए पौधरोपण में एनडीआरएफ के जवानों ने भी भागीदारी की, महिला मंगल दलों की महिलाओं ने भी पौध लगाकर जंगलो को बचाने का संकल्प लिया, महिलाओ ने जंगलो व पर्यावरण को बचाने के लिए लोकगीतों के माध्यम से संदेश दिया. आज हरेला पर्व पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की धनपुर रेंज के अंतर्गत 5 स्थानों पर जबकि लोहबा रेंज के अंतर्गत 6 स्थानों पर पौध रोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा शाही ईदगाह पर 9 अगस्त कार सेवा टली, स्वामी सच्चिदानंद आश्रम में हिरासत

Mathura, Uttar Pradesh:**9 अगस्त को मथुरा में car सेवा का एलान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद हाउस अरेस्ट, सावन का हवाला देकर कार्यक्रम टाला**, मथुरा:।मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद के बीच 9 अगस्त को प्रस्तावित 'कार सेवा' के एलान को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को उनके आश्रम में ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें एक नोटिस भी थमाया है।
0
0
Report

नेशनल हाईवे 53 पर भीषण टक्कर: एक परिवार के चार की मौत, 8 साल का घायल

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बच्चे का इलाज रायपुर एम्स में जारी है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरी ने बताया कि स्कूटी क्रमांक CG 07 DE 5847 पर पांच लोग सवार होकर भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे स्कूटी अमृत निर्मलकर (28) चला रही थीं सुबह करीब 10 से 10:30 बजे दशमेश ढाबा के पास उनकी तेज रफ्तार स्कूटी हाईवे किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर CG 07 NA 0930 के पिछले हिस्से से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमृत निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई हादसे में 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में रायपुर एम्स रेफर किया गया कुम्हारी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है तो वही ट्रैक्टर हाईवे पर खड़ा था जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया गया है
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में AI-आधारित एक्सरे से TB मरीजों की पहचान शुरू

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- टीबी मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची ai टेक्नोलॉजी वाली एक्सरे मशीन, सिविल सर्जन ने बताई खासियत। फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा से मीडिया ने बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद में लगातार टेक्नोलॉजी का बदलाव किया जा रहा है ए आई संचालित एक्सरे मशीन और अब ईसीजी की मशीन भी मरीज के लिए उपलब्ध रहेगी एक्स-रे मशीन से जहां टीवी के मरीजों को जल्द पहचाना जा सकेगा और उनका इलाज भी किया जा सकेगा। वहीं उन्होंने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए भी उचित प्रबंध होने का दावा किया है उन्होंने कहा है कि अब तक 200 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जिनके घरों में पानी भरा हुआ मिला है। इसके अलावा 40 टीम है जो अलग-अलग क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करने और बचाव को लेकर कार्य कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नेगड़िया पुलिया से नदी में कूदे युवक का शव SDRF ने बरामद किया

Tonk, Rajasthan:टोंक पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगड़िया बनास नदी पुलिया से नदी में कूदे युवक का शव गुरुवार सुबह तीसरे दिन SDRF की टीम ने बरामद कर लिया। पिछले तीन दिनों से देवली पुलिस और SDRF की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। बुधवार को दिनभर की मशक्कत के बावजूद टीम को सफलता नहीं मिली थी, लेकिन गुरुवार सुबह अभियान के दौरान युवक का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार गत 14 जुलाई को नेगड़िया पुलिया से एक युवक के बनास नदी में कूदने की सूचना मिलने पर देवली थाना पुलिस और SDRF की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया था। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के आधार पर लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन दो दिन तक कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह अभियान के दौरान नदी से एक शव बरामद हुआ। परिजनों द्वारा पहचान करने पर मृतक की पहचान 25 वर्षीय ईशु शर्मा पुत्र नवरत्न शर्मा निवासी निवाई हाल संविदा रेडियोग्राफर, राजकीय उप जिला अस्पताल देवली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया। उक्त युवक के होने का पूर्व में अंदेशा भी व्यक्त किया गया था, जो सही साबित हुआ। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top