icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274407
Satya Prakash BarnwalSatya Prakash BarnwalFollow11 Jan 2025, 01:49 pm

कुशीनगरः ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन ने ‘आत्महत्या क्यों’’ विषय पर आयोजित की सेमिनार

Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:

ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने अति महत्वांकाक्षा, मोबाइल का गलत इस्तेमाल, डर, सामाजिक और पारिवारिक दबाव, आर्थिक क्षति, आधुनिक परिवेश में बिगड़ते पारिवारिक रिश्ते, लव अफेयर, न्याय की उपेक्षा, लिव इन को आत्महत्या के लिये जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा हमे इस चक्रव्यूह से बाहर आना होगा। माता पिता को अपने बच्चों को इस बात की स्वतंत्रता देनी चाहिये कि वे अपनी पसंद के अनुसार करियर चुन सकें। बेटा सिंगर बनना चाहता है और अभिभावक उसे जबरिया इंजीनियर बनाना चाहेंगे तो ज्यादा संभावना है कि स्थितियां असहज होंगी। उन्होंने कहा जागरूकता से आत्महत्या की घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दारोगा की प्रेम-विवाह पर गांव में हंगामा, पुलिस ने सुलह कर दी

Bettiah, Bihar:Anchor ____बेतिया से खबर है जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के तुमकड़ियां गांव में शनिवार को दारोगा की प्रेम विवाह को लेकर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। आरोप है कि दारोगा के परिजनों ने उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला सुलझाया। जानकारी के अनुसार, तुमकढ़िया गांव निवासी लक्ष्मण दिवाकर सिवान जिले के बसंतपुर थाना में दरोगा के पद पर पदस्थापित है। दिवाकर ने वर्ष 2025 में तुमकड़ियां गांव के ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने गोपालगंज के थावे मंदिर में शादी रचाई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को कभी गोपालगंज तो कभी बेतिया में रखा। शादी कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा। महिला पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद दारोगा के परिजन इस विवाह को स्वीकार करने से इनकार करने लगे। इधर जब दारोगा घर आएं और पत्नी भी उनके घर गई तो परिवार के लोग नाराज हो गए। विवाद उस समय बढ़ गया, जब महिला को ससुराल वालों ने कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घर के बाहर भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब दोनों ने विधिवत शादी की है, तो महिला को इस तरह घर से नहीं निकाला जा सकता। वहीं, परिजनों का पक्ष था कि पारिवारिक सहमति के बिना हुई शादी को लेकर घर में मतभेद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने शिकारपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने दारोगा के परिजनों और महिला, दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और उन्हें कानून की जानकारी दी। काफी देर तक चली समझाइश के बाद दारोगा के परिजन महिला को घर में रखने के लिए तैयार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जमुहार में युवा इतिहास सम्मेलन के उद्घाटन पर इतिहास लेखन का पुनर्जागरण जरूरी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है जहां आज जमुहार मैं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के द्वारा दसवां युवा इतिहास का राष्ट्र का राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो। ईश्वर शरण विश्वकर्मा उपस्थित हुए। वर्तमान समय में "इतिहास लेखन कि भारतीय परंपरा" विषय पर यह संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, नवी नगर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, आदि उपस्थित हुए। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि भारत का सही इतिहास सामने आना समय की जरूरत है। क्योंकि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। विदेशी आक्रांताओं के इतिहास को गलत तरीके से हमें पढ़ाया गया। खासकर कांग्रेस के शासनकाल में हमें अकबर, बीरबल हिमायू की कहानी पढ़ाई गई। किसी को देखते हुए इतिहास पुनर्लेखन समिति की आवश्यकता हुई। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह संगठन इतिहास का पुनर्जागरण कर रही है। हम पुराने भारतीय इतिहास को सही तरीके से पढ़ रहे हैं तथा नई पीढ़ी को पढ़ा रहे हैं। क्योंकि विकसित भारत का नींव शिक्षा ही है। अतः इतिहास का पुनरजागरण होना बहुत जरूरी है। बता दे कि इस संगोष्ठी में छात्रों ने 200 से अधिक शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे, संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में 455 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई

Ramanagara, Karnataka:रामनगर में 455 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ विजय कश्यप रामनगर एंकर.-रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से कुल 455 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। रामनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने गुलरघट्टी नई बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के घर से 455 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। वीओ.- रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना के आधार पर गुलरघट्टी नई बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेजा गया था। पुलिस ने आरोपी महिला तारा, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, रामनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 455 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसआई मनोज अधिकारी, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम और कांस्टेबल मेघा बिष्ट शामिल रहे।
0
0
Report

मंडला में मुख्यमंत्री यादव के दौरे के साथ 36 करोड़ से अधिक बोनस वितरित

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल मंडला आगमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंडला प्रवास पर रहेंगे। वे तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख रुपये से ज्यादा की बोनस राशि वितरित की जाएगी। वहीं 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी दिया जाएगा। मंडला में आयोजित इस कार्यक्रम से जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट और सिवनी जिले के हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मंडला पहुंचेंगे और शाम 4 बजकर 50 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
0
0
Report

नवादा में मोकामा विधायक अनंत सिंह का जोरदार स्वागत, समर्थकों का उत्साह चरम पर

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में मोकामा विधायक अनंत सिंह का जोरदार स्वागत अंबेडकर और जेपी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अब फतेहपुर की ओर काफिला नवादा में मोकामा विधायक अनंत सिंह का आगमन हुआ। इस दौरान प्रजातंत्र चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इसके बाद जेपी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत सिंह के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौके पर जुटे और उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद उनका काफिला अब नवादा के कुंती नगर की ओर रवाना हुआ, जहां कुछ देर के लिए भोजन का कार्यक्रम है। इसके बाद अनंत सिंह का काफिला फतेहपुर की ओर निकल जाएगा। उनका यह दौरा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी जनसंपर्क गतिविधियों के तहत बताया जा रहा है। उसके बाद रजौली में मोकामा विधायक अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने पत्रकारों से बातचीत भी की। शाम होने के कारण उन्होंने संक्षिप्त बातचीत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि झोली भरकर वोट दें। वहीं, स्नातक निर्वाचन को लेकर नीरज कुमार के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें नीरज कुमार के बारे में कुछ नहीं कहना है। विधायक के दौरे को लेकर रजौली इलाके में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में रिश्वतखोर लिपिक का निलंबन, डीएम ने तुरंत कार्रवाई की

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां मझौलिया अंचल के रिश्वत खोर लिपिक को बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने निलंबित कर दिया है लिपिक रविभूषण कुमार का दस हजार रुपया रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वंशावली दुरुस्त कराने के नाम पर लिपिक दस हजार रुपया रिश्वत लिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था डीएम तरनजोत सिंह ने तत्काल लिपिक को निलंबित कर दिया है निलंबन अवधि में लिपिक गौनाहा प्रखंड रहेगा लिपिक के ऊपर आरोप पत्र गठित कर बेतिया एसडीएम को भेज दिया गया है जिला प्रशासन ने रिश्वतखोर लिपिक के निलंबन का प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है
0
0
Report

गौकशी केस पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का दुर्भाग्यपूर्ण बयान, SSP को कड़े निर्देश

Damoh, Madhya Pradesh:गौकशी के मामले ने मंत्री का बयान घटना दुर्भाग्यपूर्ण, एसपी को दिए निर्देश.. एंकर/ दमोह में गौहत्या का ताजा मामला सामने आने के बाद प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान सामने आया है। मंत्री लोधी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि इसे लेकर एसपी को निर्देश दिए है और कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है उनके मुताबिक आरोपियों को बक्शा नहीं जायेगा और एनएसए की कार्यवाही भी की जाएगी। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी)
0
0
Report

दमोह में गौहत्या के बाद हंगामा, हिंदू संगठन सड़कों पर उतर गए

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में गौ हत्या को लेकर फिर बबाल, सड़को पर हिंदू संगठन... एंकर/ गोकशी और गौ हत्या को लेकर लंबे समय से बदनाम दमोह जिले में एक बार फिर एक गौ हत्या के मामले ने तनाव बड़ा दिया है। और हिंदूवादी संगठन सड़को पर आ गए है। दरअसल शहर के सीता बाउली इलाके से आज सुबह एक गाय के अवशेष मिले और इन अवशेषों को देखकर साफ लग रहा था कि गाय को बेरहमी से काटा गया है और जब हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इस गाय को बरामद किया तो मालूम चला कि गाय गर्भवती थी और उसे काटा गया है। इस बात को लेकर पूरे शहर ने खबर हवा की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। हृदय स्थल घंटाघर पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बाजार बंद करा दिया। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया गया और प्रशासनिक आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म किया गया है लेकिन आरोपियों के न पकड़े जाने की स्थिति में हिंदू संगठनों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन कसाइयों को चिन्हित किया गया है जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है वहीं अन्य कार्यवाहियों को भी अंजाम दिया जायेगा। बाइट/ हिंदूवादी नेता गण बाइट/ एच आर पांडे( सीएसपी दमोह) बाइट/ रॉबिन जैन ( तहसीलदार दमोह)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बीजापुर के जवान बिजेंद्र ठाकुर की मौत: आत्महत्या या साजिश, जांच की मांग तेज

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के देवनगर निवासी एसएफ जवान बिजेंद्र कुमार ठाकुर की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है, नक्सल प्रभावत बीजापुर जिले में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हुई जवान की मौत को विभाग जहां आत्महत्या बता रहा है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, परिजनों के आक्रोश और चक्काजाम के बाद अब इस मामले में सियासी हलचल भी तेज हो गई है, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और प्रदेश के गृहमंत्री से निष्पक्ष जांच के संबंध में सीधी बात की है, मूलतः देवनगर निवासी बिजेंद्र कुमार ठाकुर रायगढ़ जिले में पदस्थ थे और वर्तमान में उनकी तैनाती बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में थी, ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनकी मौत हो गई, विभागीय अधिकारियों ने इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला करार दिया, लेकिन इस दावे ने मृतक के परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया, परिजनों का कहना है कि बिजेंद्र एक जांबाज और साहसी जवान थे, वे किसी भी सूरत में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, सच्चाई सामने लाने की मांग को लेकर बीते दिनों देवनगर अटल चौक पर परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने जवान का पार्थिव शरीर मुख्य मार्ग पर रखकर जोरदार चक्काजाम कर दिया था, जिला प्रशासन द्वारा जवान को तिरंगे के साथ सम्मानपूर्वक विदाई और जांच का भरोसा दिलाए जाने के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी देवनगर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया, विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है, उन्होंने परिवार को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने स्वयं प्रदेश के गृहमंत्री से फोन पर चर्चा कर निष्पक्ष जांच की मांग रखी है, विधायक के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि यह घटना वाकई आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश?
0
0
Report

पटना में इलाज के दौरान मौत के बाद नेशनल हाईवे 30A पर हंगामा

Barh, Bihar:सकसोहरा बस स्टैंड के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 30A जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं सकसोहरा थाना की पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पटना में इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला का पार्थिव शरीर घर पहुँचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
0
0
Report

दौसा सिकंदरा पुलिस ने नकली सोने के ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नकली सोने को असली बताकर ठगी का मामला पुलिस ने बावरिया समुदाय के तीन लोग किए गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 60 हजार की नगदी बरामद पूछताछ में आरोपियों ने 29 वारदात कबूली आरोपियों द्वारा अब तक करीब एक करोड़ की की ठगी कुछ दिन पूर्व सिकंदरा थाने में दर्ज हुआ था ठगी का प्रकरण दौसा सहित प्रदेश के अलग अलग जिलों में की वारदात आरोपियों की डीडवाना कुचामन से किया गिरफ्तार एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई दौसा की सिकंदरा थाना पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर करीब एक करोड रुपए की ठगी के मामले में बावरिया समुदाय के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है मामले को लेकर एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कुछ समय पूर्व सिकंदरा थाने में एक प्रकरण दर्ज हुआ था उस प्रकरण में जांच पड़ताल के बाद में यह पूरा खुलासा सामने आया आरोपियों से नकली सोने के आभूषण और करीब 14 लाख रुपए की नगदी बरामद की है आरोपियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 29 वारदात करना कबूल किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है और इस गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । बाइट पीयूष दीक्षित एसपी दौसा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top