कुशीनगरः सुकरौली हाईवे पर तेज रफ्तार लग्जरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
Hata, Uttar Pradesh:हाटा कोतवाली के सुकरौली हाईवे पर तेज रफ्तार लग्जरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हाइवे पर खड़े कंटेरन में बस ने पीछे से ठोकर मार दिया। बस ड्राइवर समेत बस में सवार 35 लोगों के बीच चीखपुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस ड्राइवर सीट मे फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। बस में सवार 35 लोगो को हल्की फुल्की चोट लग गई। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
