कुशीनगरः मदनी मस्जिद के परिसर का जिला प्रशासन ने करायी पैमाईश, अवैध अतिक्रमण कर मस्जिद बनाने का आरोप
Hata, Uttar Pradesh:हाटा नगर पालिका में कई साल पहले बनी मदनी मस्जिद का मामला फिर से तुल पकड़ने लगा है। अवैध अतिक्रमण कर मस्जिद निर्माण की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मस्जिद परिसर की पैमाईश शुरू कर दी है। हिंदूवादी नेता और शिकायतकर्ता राम बच्चन सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर पुलिस चौकी और नगर पालिका की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर मस्जिद निर्माण का आरोप लगाया था। वहीं मुस्लिम पक्ष 32 डिसमिल जमीन खरीद कर मस्जिद निर्माण करने की बात कह रहा है और जिला प्रशासन के सामने इससे जुड़े कागजात के साथ अपना पक्ष रखा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
