274304
कुशीनगर-पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर वसूली का आरोप,एसपी से शिकायत
Balkudia, Uttar Pradesh:नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस पर ऐसा आरोप है कि पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर आम नागरिकों का उत्पीड़न कर रही है। , जिससे अराजकता का माहौल कायम हो रहा। थाने पहुंचा आवेदक जबतक आर्थिक सहयोग नहीं कर रहा रिपोर्ट नकारात्मक ही लग रही है।पीड़ित युवक और उसके मामा ने एसपी और सीओ से शिकायत किया है।एसपी ने मामले को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक स्नान करते समय गंगा में डूबा पुलिस तलाश में जुटी
Bbrasi, Uttar Pradesh:दाह संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा चहनिय। बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिमी वाहीनी गंगा तट पर शुक्रवार की शाम को शव दाह में शामिल होने आए युवक 30 वर्षीय लवकुश गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया । घटना की सूचना पर प्राइवेट गोताखोर लगाकर बलुआ पुलिस ने खोजवाया किंतु तेज बहाव के कारण नहीं मिल पाया । चंदौली कोतवाली के सुल्तानपुर के रहने वाले उदल राम की पत्नी का शुकवार को बीमारी के कारण निधन हो गया । बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में सुल्तानपुर के ही रहने वाले लवकुश पुत्र बेचन राम शव दाह के बाद स्नान करने लगा । पानी का तेज बहाव होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोका था । घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोर की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मिला । इस संदर्भ में बलुआ थाने के इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि युवक का तलाश किया गया किन्तु नहीं मिला । प्रयास जारी है । आसपास के ग्रामीणों को सूचना दिया जा रहा है ।0
0
Report
देहरादून के मियांवाला में मुख्यमंत्री से स्थानीय लोगों ने सेल्फी ली
Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद लोगो ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली मियांवाला, देहरादून में कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान मातृशक्ति से मिले स्नेह व आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। जनता का यह स्विश्वास और अपनापन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। जो हमें हर पल जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है।0
0
Report
पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की, गुमशुदगी दर्ज कराई
Bareilly, Uttar Pradesh:प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इसलिए खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि उसे शक है कि राजा नाम के युवक ने उन्हें लापता किया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्नी की बातों पर शक हुआ। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला पत्नी और उसके प्रेमी राजा ने ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। भुता के फैजनगर निवासी पप्पू खेती किसानी करते थे। उनकी पत्नी नरगिस गृहणी हैं। 12 सितंबर की रात पप्पू अचानक से लापता हो गए। परिवार वालों ने काफी तलाशा मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 15 सितंबर को नरगिस ने थाने में जाकर पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। आशंका जाहिर की कि राजा नाम के युवक ने उनके पति के साथ कुछ किया है। पुलिस ने जांच शुरू की और नरगिस के बयान दर्ज किए तो उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों की बातों पर शक होने लगा। पुलिस ने सीडीआर आदि से जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजा और नरगिस के बीच लंबी बातचीत होती थी। पुलिस ने नरगिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबुल लिया कि राजा उसका प्रेमी है। 12 सितंबर की रात को दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। शव की बरामदगी के लिए भी दोनों ने झूठ बोला कि उसे बहगुल नदी में बहा दिया। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ तलाश किया मगर शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया है। पुलिस ने पप्पू का शव बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नरगिस की शादी को 25 वर्ष हो चुके हैं और उसके छह बच्चे भी हैं।0
0
Report
Advertisement
दो दिन से कमरे में बंद युवक का शव, शराब से मौत की आशंका
Damoh, Madhya Pradesh:दो दिन से कमरे में बंद युवक का मिला शव, आसपास मिली शराब की खाली बोतले, ज्यादा शराब बनी मौत की वजह... एंकर/दमोह से एक सनसनीखेज खबर है जहां एक घर में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मामला शहर के राय चौराहे के पास का है यहां यूनियन बैंक के सामने नामदेव परिवार का मकान है और इसी घर में एक युवक गौरव नामदेव रहता था जो कि बीते दो दिनों से अपने ही घर में कैद था, जब दो दिनों तक वो नहीं निकला और न ही कोई हलचल दिखी तो उसके चचेरे भाइयों ने कमरे को खोला और देखा तो गौरव बाथरूम की फर्श पर पड़ा था, पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर जो देखा उसे देखकर उड़ गए है, कमरे में एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों शराब की खाली बोतले डली थीं और बीड़ी सिगरेट के टुकड़ें भी यहां पड़े हुए थे। परिजनों के मुताबिक तरुण अकेला हीं रहता था और शराब का आदि था माना जा रहा है कि ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है वहीं असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।0
0
Report
भोपाल की वाइन शॉप पर युवक पर जानलेवा हमला: तीन बदमाश
Noida, Uttar Pradesh:भोपालवाइन शॉप पर युवक पर जानलेवा हमला तीन बदमाशों ने किया हमला इमरान उर्फ भैया पर हुआ हमला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रभात पेट्रोल पंप के पास वाइन शॉप पर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम घटना के बाद पुलिस ने मामले की शुरू की जाँच0
0
Report
सूरतगढ़ मदरसे में कोल्ड ड्रिंक से चार किशोरियां अस्पताल में भर्ती
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ के वार्ड नंबर एक स्थित मदरसे में रात्रि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चार किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मदरसा संचालकों ने चारों को राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना के हेड कांस्टेबल धूप सिंह भी मौके पर पहुंचे और किशोरियों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार मदरसे में कक्षा 6, 7 और 8 में अध्ययनरत महक (13) पुत्री शेख अमानत अली, प्रवीणा (17) पुत्री मोहम्मद सुबान, रमजाना (17) पुत्री शाहसवार और कुलसुम (18) पुत्री इमाम हुसैन ने कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया था। इसके कुछ समय बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। बताया जा रहा है कि किशोरियों ने मदरसे के पास स्थित एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। डॉक्टर लोकेश अनुपाणी ने बताया कि चारों बालिकाओं को ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बावजूद करीब दो घंटे तक राहत नहीं मिलने पर चारों को बेहतर उपचार के लिए श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों किशोरियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में KDA का बुलडोजर: 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में कब्रिस्तान कमेटी पर KDA का बुलडोजर, 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से पूरा कब्जा ध्वस्त कानपुर: कानपुर के ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। KDA की टीम ने मौके पर बनी पूरी बाउंड्री वॉल और उसके भीतर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है। मामला ग्राम बरी की आराजी संख्या 314 से जुड़ी करीब 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन का है। KDA के मुताबिक, इस जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर उसके भीतर कमरों का निर्माण कराया गया था। जमीन और निर्माण को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था。 सुबह-सुबह पहुंची KDA की टीम, चला बुलडोजर KDA का दस्ता पुलिस बल के साथ सुबह मौके पर पहुंचा। इसके बाद कथित अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर ने देखते ही देखते बाउंड्री वॉल को गिराना शुरू किया और मौके पर बने निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस, PAC और महिला पुलिस बल की तैनाती रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ACP स्तर के अधिकारी की मौजूदगी का भी इंतजाम किया गया था。 नोटिस के बाद हुई कार्रवाई KDA के जोन-3 स्थित भूमि बैंक अनुभाग की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस जारी किया गया था। संबंधित पक्ष से जमीन और निर्माण को लेकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था。 प्राधिकरण की ओर से कहा गया था कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कथित अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद अब KDA ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त KDA के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य प्राधिकरण की स्वामित्व वाली सरकारी जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराना था। कार्रवाई के बाद मौके से बाउंड्री वॉल और कब्जे से जुड़े निर्माण को हटा दिया गया है। इस मामले में KDA की ओर से पहले भी पुलिस सहयोग मांगा गया था। 14 अगस्त 2026 को KDA सचिव की ओर से अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कानपुर नगर को पत्र भेजकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, PAC और महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। फिलहाल KDA की कार्रवाई के बाद मौके पर पूरा कथित अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि जमीन और निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।0
0
Report
सीकर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया; जनहानि नहीं
Sikar, Rajasthan:सीकर ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा सीकर शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने गेहूं के कट्टों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में करीब 20 फीट तक डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। हादसे के कारण आसपास लगे कई बिजली के तार भी टूट गए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, ताकि क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किया जा सके। चालक के शराब के नशे में होने की आशंका को देखते हुए उसका मेडिकल करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ट्रेलर हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा से गेहूं के कट्टे लेकर सीकर आया था। ट्रेलर को सांवली सर्किल रोड की ओर जाना था, लेकिन चालक गलती से शहर की ओर आ गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। कोतवाली थाना एसएचओ सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। चालक को हिरासत में लिया गया है0
0
Report
गणेश विसर्जन में सपा सांसद की गाड़ी घेरकर तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी में तोड़फोड़ एंकर- संतकबीरनगर के बखिरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान लोगों ने समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद के वाहन को घेर लिया और इसमें तोड़फोड़ की। यह घटना देर रात अमरदोभा चौराहे के पास घटी, जब पुलिस ने तेज संगीत बजाने के आरोप में डीजे की गाड़ी जब्त कर ली और उसे थाने ले जा रही थी। इस कार्रवाई से जुलूस में शामिल लोग भड़क उठे और विरोध में सड़क पर बैठ गए। लगभग उसी समय सांसद की गाड़ी भी उसी इलाके से गुजर रही थी। उत्तेजित भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और कथित तौर पर उसे नुकसान पहुंचाया, जिससे उसकी एक खिड़की टूट गई। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ के बीच से सांसद पप्पू निषाद को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद, स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गणेश विसर्जन जुलूस शुरू हुआ था और अमरदोभा होते हुए आगे बढ़ रहा था। निवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जुलूस के साथ चल रहे डीजे वाहन की तस्वीरें लीं और कहा बाद में इसे जब्त कर लिया जाएगा। इससे जुलूस में शामिल लोगों में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और सड़क पर प्रदर्शन किया। एसपी संदीप मीना ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सांसद के वाहन को सुरक्षा प्रदान की।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के मंझारी बाजार में दिनदहाड़े आभूषण लूट; ग्रामीणों ने दो बदमाश पकड़े
Azamgarh, Uttar Pradesh:दिनदहाड़े आभूषण की दुकान से गहना लेकर भागे बदमाश, ग्रामीणों ने पीछा कर दो को दबोचा, वायरल वीडियो में बैग से कथित तमंचा, पिस्टल और कारतूस मिलने का दावा। स्थानीय लोगों के मुताबिक चार बदमाश दो मोटर साइकिलों से मंझारी बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाश आनंद सेठ की आभूषण की दुकान पर गए और वहां से सोने की चेन लेकर भागने लगे, दुकान से बदमाशों के निकलते ही शोर मच गया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण उनके पीछे दौड़ पड़े। बताया गया कि बदमाश भागते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास तक पहुंच गए। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ग्रामीण पकड़े गए आरोपी के बैग की तलाशी लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बैग से तमंचा, पिस्टल, बांका और कारतूस मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही वस्तुओं की बरामदगी और उनकी वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ में लगी। वहीं पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही दुकान से ले जाए गए आभूषण की कीमत, आरोपیوں की भूमिका और वायरल वीडियो में कथित असलहों की बरामदगी की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
हरदोई-कानपुर रिंग रोड पर रोडवेज AC बस में आग, कोई हताहत नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Roadways AC Bus Catches Fire On Hardoi-kanpur Ring Road. Visuals show fire department. हरदोई-कानपुर रिंग रोड पर Roadways की AC बस में आग लगी; आग पर पाया गया काबू; हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं; आग कैसे लगी, मामले की जांच हो रही है.0
0
Report
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा अष्टमी पर श्रद्धालुओं को बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:निष्काम प्रेम और अनन्य समर्पण की शाश्वत प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी जी के पावन प्राकट्योत्सव 'राधा अष्टमी' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। श्री राधा रानी की कृपा से हृदय में प्रेम, जीवन में माधुर्य और अंतर्मन में श्रीकृष्ण भक्ति का दीप सदैव प्रज्वलित रहे। राधे-राधे0
0
Report
Advertisement
ADG ने कुंभ 2027 सुरक्षा के लिए हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के ADG (क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. वी. मुरुगेसन ने शुक्रवार को हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की शुरुआती तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लेने के लिए CCR ऑडिटोरियम में एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP) ने ADG को अब तक की गई तैयारियों और प्रस्तावित एक्शन प्लान के बारे में एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन के ज़रिए जानकारी दी। इसके बाद ADG ने सुरक्षा, ट्रैफ़िक मैनेजमेंट, भीड़ पर नियंत्रण, आपदा और इमरजेंसी मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन सिस्टम, डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और पुलिस कर्मियों की चरणबद्ध तैनाती समेत इंतज़ामों के कई अहम पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की और एक ठोस और समय-सीमा वाले एक्शन प्लान के अनुसार तैयारियों को आगे बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। मुरुगेसन ने कहा कि कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक जमावड़ा है और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं और पुख्ता सुरक्षा के साथ-साथ इसका सुचारू और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ADG ने ज़ोन और सेक्टरों में पुलिस कर्मियों की तैनाती, मैनपावर की ज़रूरतों के आकलन और चरणबद्ध तैनाती के संबंध में भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा और ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों और पड़ोसी ज़िलों के साथ बेहतर तालमेल की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूरी करने का निर्देश दिया। रिव्यू मीटिंग के बाद, ADG ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र का फ़ील्ड इंस्पेक्शन किया और विभिन्न इंतज़ामों का जायज़ा लिया। बाद में उन्होंने ATC का दौरा किया, जहाँ उन्होंने कुंभ मेला ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग ले रहे कर्मियों से बातचीत की और उनकी ट्रेनिंग और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ट्रेंड स्टाफ़ और संबंधित अधिकारियों के साथ ऑपरेशन से जुड़े अहम पहलुओं पर भी चर्चा की और इंतज़ामों को और मज़बूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया।0
0
Report
बरसाना में राधा अष्टमी पर भीड़, उत्सव और वर्कशॉप की धूम
Noida, Uttar Pradesh:Barsana (Uttar Pradesh): Radha Ashtami Celebrations And Workshop At Barsana / Visuals / Reax बरसाना, उत्तर प्रदेश | राधा अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंच रहे हैं।0
0
Report
NH-22 पर हाजीपुर में ट्रक-कार भिड़ंत, युवक की मौत; 3 घायल
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है सदर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पुलिस लाइन के पास हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग गोरौल से श्राद्ध भोज में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे।NH-22 पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि सभी लोग महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वैशाली ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
