कुशीनगरः दुष्कर्म के बाद 17 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Khadda Khurd, Uttar Pradesh:कुशीनगर में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ घर में एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक ने कहा कि कहीं मत बताना नही तो तुम्हारे साथ परिवार के सदस्यों को जान से मारकर फेक देंगे. मामले मे पंचायत भी हुआ लेकिन बात नही बनी. आरोपी के साथ उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं. किशोरी अब एक बच्ची को जन्म दिया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पाक्सो, दुष्कर्म सहित कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज विवेचना शुरु कर दी है. पीड़िता आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवाने की मांग करते हुए एसपी से शिकायत किया है.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
