icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

महिला किसान खुशहाली योजना से झारखंड में आय वृद्धि और समेकित खेती का दौर

Ranchi, Jharkhand:समेकित खेती को बढ़ावा देने के साथ महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल रांची में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की महत्वाकांक्षी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ विभाग के सचिव, विशेष सचिव एवं सभी निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना के स्वरूप, लाभार्थियों के चयन, समेकित खेती के मॉडल, सरकारी सहायता, लाभुक अंशदान तथा योजना को आगामी दिनों में मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ राज्य की महिला किसानों के लिए एक फ्लैगशिप योजना बनने जा रही है। कुछ दिनों पूर्व राज्य स्तर पर विभिन्न संस्थाओं, विशेषज्ञों एवं महिला किसानों के साथ बैठक कर उनके सुझाव और अनुभव लिए गए थे। उन्हीं सुझावों के आधार पर समेकित खेती को केंद्र में रखते हुए इस योजना को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में इसी प्रक्रिया की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है। विभागीय स्तर पर योजना के विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसे मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य में समेकित खेती को बढ़ावा दिया जाए और किसानों की आय एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। महिला किसानों को इस अभियान से जोड़ते हुए उन्हें खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं बागवानी जैसी गतिविधियों से जोड़ना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। एक एकड़ में समेकित खेती का पूरा मॉडल ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ के तहत फिलहाल एक एकड़ भूमि को आधार बनाकर समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) विकसित करने की योजना है। इसके अंतर्गत आवश्यकता एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बकरी पालन, सूकर पालन, बत्तख पालन, गाय पालन, मछली पालन तथा हॉर्टिकल्चर जैसे विभिन्न घटकों को एक ही मॉडल में शामिल किया जा सकेगा। वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग के साथ ऐसा मॉडल विकसित करने की तैयारी है, जिसमें एक एकड़ भूमि पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी और अन्य संबद्ध गतिविधियों का बेहतर समन्वय हो। इससे महिला किसान को एक ही इकाई से वर्षभर आय के विभिन्न स्रोत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा फिलहाल तीन-चार अलग-अलग प्रकार के आईएफएस मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। मॉडल को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रत्येक मॉडल में सरकार की ओर से कितनी सहायता दी जाएगी और लाभुक महिला किसान का अंशदान कितना होगा। उन्होंने कहा कि योजना में महिला किसानों की स्वामित्व भावना और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लाभुक का सीमित अंशदान रखा जाएगा। योजना के सफल संचालन की स्थिति में इस अंशदान को वापस किए जाने के प्रावधान पर भी विभाग विचार कर रहा है। शुरुआत में व्यक्तिगत महिला किसान होंगी लाभुक मंत्री ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में व्यक्तिगत महिला किसानों को इसका लाभ देने का प्रस्ताव है। वर्तमान में एक लाभुक के लिए एक एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि महिला किसान केवल खेती करने वाली नहीं, बल्कि अपने खेत की पूरी आर्थिक इकाई की संचालक बनें। एक एकड़ भूमि पर समेकित खेती के माध्यम से उन्हें कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी से जोड़कर आय के कई स्रोत उपलब्ध कराए जाएं।” मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग इस योजना को धरातל पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को राज्य की महिला किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और फ्लैगशिप योजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना के सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं को Final रूप देने के बाद इसे जल्द ही मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
0
0
Report

चिराग पासवान ने राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

Hajipur, Bihar:हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र राघोपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का जाल जाना उसके बाद सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों के बीच "चिराग का भरोसा" राहत किट का वितरण किया।बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगो के बीच पहुंचे चिराग पासवान का लोगो ने भी चिराग पासवान जिंदाबाद का नारा लगा कर जोरदार स्वागत किया।सबसे पहले चिराग पासवान ने प्रभावित इलाके के बाढ़ पीड़ितों से सीधी बातचीत की और फिर बाढ़ के कारण होने वाली परेशानियों को भी सुना और समझा।साथ ही चिराग पासवान ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह पीड़ितों के साथ हर पल खड़े है।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।बता दे कि एक सप्ताह के अंदर चिराग दूसरी बार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे जहां पहले भी उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया था और इस बार भी चिराग राहत किट के साथ पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में डिजिटल जमीन सर्वे के दौरान कृषि सलाहकार को सांप डस गया

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में डिजिटल जमीन सर्वे के दौरान जहरीले सांप ने कृषि सलाहकार को डस लिया। सांप के डसने के बाद कृषि सलाहकार की हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव की बताई जा रही है। तस्वीर बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव की है, जहां कृषि सलाहकार विनोद कुमार राय डिजिटल जमीन का सर्वे कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार राय कृषि विभाग में पदस्थापित हैं और अपने काम के सिलसिले में गांव में जमीन का डिजिटल सर्वे करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों के बीच से निकले एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोगों ने बिना देर किए उन्हें वहां से उठाया और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सांप के डसने के बाद कृषि सलाहकार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी मंत्री नीम करौली साइटों के पुनर्विकास पर बोले, अखिलेश यादव पर तंज

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Jaiveer Singh (Minister, Uttar Pradesh) On Revamp Of Baba Neem Karoli Sites/ Akhilesh Yadav's Reservation Remarks/ Akhilesh Yadav's Bulandshahr Event And Aircraft Landing Permission यूपी के मंत्री जयवीर सिंह कहते हैं, "आध्यात्मिक और धार्मिक लोगों की महाराज में आस्था का सम्मान करने, उनके प्रभाव को समर्थन देने और अपनी सनातन संस्कृति को और विकसित करने के लिए, हम राज्य भर में नीम करौली महाराज से जुड़े आस्था के विभिन्न केंद्रों को जोड़ने वाला एक सर्किट बनाने पर काम कर रहे हैं... हम इन खास जगहों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर तेज़ी से काम कर रहे हैं और भविष्य में इनके लिए एक बड़ी योजना बनाने पर भी विचार कर रहे हैं..." उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "मुझे लगता है कि आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था है। चाहें वो अखिलेश यादव हों या कोई अन्य हो, हमारी सरकार ही क्यों न हो, उनके लिए इससे छेड़खानी नहीं की जा सकती। ये एक संवैधानिक व्यवस्था है..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे पर उन्होंने कहा, "सही बात ये है कि पश्चिम में जिस प्रकार की जातिगत टिप्पणी अखिलेश यादव के द्वारा की गई है, उसे लेकर इतना आक्रोश है कि पश्चिम में वे किसी भी जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

दमोह में बारिश के बाद निचली बस्तियों में जलभराव, SDRF ने लोगों को बचाया

Damoh, Madhya Pradesh:रात में हुई तेज बारिश के बाद निचली बस्तियों में भरा पानी..एंकर/ दमोह में बीती रात 12 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने सुबह होते होते हालत बिगाड़ दिए और शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। सुभाष कालोनी से शुरू हुआ भराव बड़े नाले के रास्ते में पड़ने वाली तमाम बस्तियों में होता गया और करीब चार वार्डों सहित कृषि उपज मंडी क्षेत्र में जलभराव के हालात बन गए। सुभाष कालोनी के निचले हिस्सों में जलभराव की वजह से लोग घरों में कैद हो गए तो उन्हें एसडीआरएफ की मदद से नाव के सहारे बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों कर रखा गया है। बारिश के इस पानी ने कई घरों की गृहस्थी को बर्बाद कर दिया है तो पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में रखे सामान का नुकसान भी बड़े पैमाने पर हुआ है। फिलहाल प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में किया है, जलभराव वाले इलाकों से जमा पानी को बाहर निकाला गया है और टीम लगातार काम कर रही है और अधिकारी निर्देश देकर टीम से काम करा रहे है। जिन घरों को डूब में माना जा रहा है उन्हें पास के ही एक हॉस्टल में रोका गया है और उनके लिए तमाम इंतजाम किए जाने की बात अफसर कह रहे है। बाइट/ पीड़ित बाइट/ रॉबिन जैन ( तहसीलदार दमोह) बाइट/ राजेंद्र सिंह ( सीएमओ नगर पालिका दमोह)
0
0
Report

रायगढ़ में अवैध शराब के मामले में तीन गिरफ्तार, 23.3 लीटर शराब बरामद

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भूपदेवपुर और तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब और 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब जब्तभूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने बाजार चौक के पास घेराबंदी कर विकास कुमार यादव (21) निवासी किरीतमाल और ब्रिजेश यादव (28) निवासी किरोड़ीमल नगर, हाल किरीतमाल को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 35 पाव सिंडिकेट व्हिस्की, कुल 6.3 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये बरामद हुई।तमनार में घर की बाड़ी से 17 लीटर महुआ शराब बरामद,तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी के घर दबिश दी। घर की बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब 3,400 रुपये, और बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप: 16 घंटे में पुलिस ने बालिका बरामद

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, 16 घंटे में पुलिस ने किया बरामद अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद अनाचार का आरोप, जांच में सामने आया मामला रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की तलाश, मुखबिर की सूचना पर आरोपी के कब्जे से बालिका बरामद मामले में 35 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सहीम गिरफ्तार पीड़िता के कथन और पुलिस पूछताछ में अनाचार की पुष्टि आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अकलतरा पुलिस की कार्रवाई
0
0
Report

सूने मकान में चोरी: पुलिस ने रामू वर्मा को गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन-नगदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार बलौदा थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का किया खुलासा घर का दरवाजा बंद कर तालाब नहाने गया था प्रार्थी, वापस लौटा तो घर में हुई चोरी रसोई से सिल्वर के गंज, थाली-कटोरी, चम्मच और लोहे की कढ़ाई ले गया था आरोपी आलमारी में रखे ₹3,200 नगद भी किए थे पार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामू वर्मा उम्र 33 वर्ष, निवासी जर्वे हरदी को पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया, चोरी के बर्तन घर में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे थे पुलिस ने करीब ₹7,000 का चोरी का मशरूका बरामद किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top