274409
सिसवा नाहर में जेठानी ने मायके वालों के साथ मिलकर देवरानी की पिटाई की
Tarya Sujan, Uttar Pradesh:तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा नाहर गांव में एक 25 वर्षीय महिला की जेठानी और उसके मायके वालों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़ीत जो तमकुही CHC में इलाज करा रही हैं ने बताया कि जेठ के बेटे की देखभाल करने के कारण उसकी जेठानी नाराज थी। जेठ ने दूसरी शादी कर ली थी और जेठानी सौतेले बेटे को पीटती थी जो उसके के पास छुप जाता था। इसी बात से नाराज होकर जेठानी ने अपने मायके वालों को बुलाकर लक्ष्मीना की पिटाई करवाई जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं डाइट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 13 करोड़ लागत से भवन भूमि पूजन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं डाइट में बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 13 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भवन, हुआ भूमि पूजन विधायक राजेंद्र भांबू और कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग रहे मौजूद शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान की 7 डाइटों में झुंझुनूं को भी किया चयनित देश की टॉप-4 डाइटों में झुंझुनूं की डाइट हो चुकी शामिल स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुनी गई झुंझुनूं डाइट नया भवन बनने से शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा एनईपी-2020 के क्रियान्वयन को मिलेगी गति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने झुंझुनूं जिले को बड़ी सौगात देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए करीब 13 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। सोमवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बनने वाले नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाइट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू और जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने विधिवत भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीडीईओ अशोक शर्मा, डीईओ सैकंडरी राजेश मील, डाइट प्राचार्य सुमित्रा तथा परमेंद्र कुलहार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत डाइट प्रशासन की ओर से किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि यह झुंझुनूं के लिए गौरव का विषय है कि शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान की केवल सात डाइटों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिनमें झुंझुनूं को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि देशभर की चुनिंदा डाइटों में से झुंझुनूं डाइट को स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुनी गई चार संस्थाओं में स्थान मिला है। यह उपलब्धि यहां किए गए नवाचारों, गुणवत्तापूर्ण कार्यों और स्टाफ की निरंतर मेहनत का परिणाम है। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक भवन अगले एक वर्ष में तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण से डाइट का बुनियादी ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम संचालित किए जा सकेंगे। साथ ही एनटीटी जैसे नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। जिससे शिक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में यह उपलब्धि झुंझुनूं जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप प्रोग्राम जैसी परियोजनाओं के माध्यम से झुंझुनूं डाइट देश में शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक नवाचारों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है。 बाइट 01 : राजेंद्र भांबू, विधायक, झुंझुनूं (बिना मूंछ, लाइनदार कुर्ता) बाइट 02 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (हलकी मूंछ, सफेद कॉलर वाला शर्ट)0
0
Report
सीएम साय ने की सख्त कार्रवाई, जनपद सीईओ रूपेश पांडे निलंबित CM Sai Takes Tough Action, Janpad CEO
Durg, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जनपद सीईओ रूपेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि मनमानी, बदतमीजी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करते हैं। सुशासन और जवाबदेही कायम रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि लापरवाह अधिकारियों की सूची पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
राजस्थान बीजेपी को ढाई साल बाद मिला संगठन महामंत्री, अजेय कुमार नियुक्त
Jaipur, Rajasthan:ढाई साल बाद राजस्थान बीजेपी को मिला संगठन महामंत्री, उत्तराखंड से राजस्थान भेजे गए अजेय कुमार, संघ के विविध दायित्व संभाल चुके जयपुर राजस्थान बीजेपी को ढाई साल बाद संगठन महामंत्री मिला है। उत्तराखंड में संगठन महामंत्री के पद पर काम कर रहे अजेय कुमार को राजस्थान भेजा गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अजेय कुमार को राजस्थान संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव के बाद से राजस्थान में यह पद खाली चल रहा था। बीजेपी में संगठन महामंत्री के पद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक लगाए जाते हैं। राजस्थान में जनवरी 2024 में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को तेलंगाना बीजेपी संगठन महामंत्री का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद से राजस्थान बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद खाली चल रहा था। करीब दो साल बाद अब उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार की ओर से जारी आदेश में अजेय कुमार की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से करने की बात कही गई है। कौन है अजेय कुमार ... अजेय कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं. अजय कुमार संघ के विभाग प्रचारक से लेकर प्रांत प्रचारक तक का दायित्व निभा चुके हैं. अजेय कुमार उत्तराखंड में पहले संघ के जिला और विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं. अजेय कुमार वर्ष 2019 में उत्तराखंड (Uttarakhand) (BJP) संगठन महामंत्री (general secretary) नियुक्त किए गए थे. इससे पहले उत्तर प्रदेश में अजय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र के बीजेपी संगठन के महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं. सूत्रों के अनुसार अजेय कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश के करीबी माने जाते हैं. राजस्थान बीजेपी में ये रह चुके हैं संगठन महामंत्री राजस्थान बीजेपी में अजेय कुमार से पहले चंद्रशेखर संगठन महामंत्री थे चंद्रशेखर 2017 से जनवरी 2024 तक लगभग 7 साल लंबी अवधि तक संगठन महामंत्री पद पर कार्यरत रहे। चंद्रशेखर से पहले राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री का पद करीब नौ सालों से खाली था। राजस्थान में वर्ष 2018 चुनावी वर्ष को देखते हुए चंद्रशेखर को इस पद पर लगाया गया था चंद्रशेखर से पहले 2002 से 2009 तक प्रकाशचंद्र संगठन महामंत्री रहे रहे थे। इसी तरह वर्ष 1989 से 2002 तक ओमप्रकाश माथुर राजस्थान के संगठन महामंत्री के पद पर काम कर चुके हैं। यह रहेगी चुनौती ... संगठन महामंत्री पद मिलने के बाद अजेय कुमार का मुख्य काम सत्ता व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बैठाना और सत्ता व संगठन दोनों का समय-समय पर फीडबैक लेना रहेगा। चंद्रशेखर के जाने के बाद संगठन और सत्ता के बीच कई बार तालमेल गड़बड़ाया। कार्यकर्ता उनकी नहीं सुनी जाने की शिकायतें भी करते रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के काठाकोनी भिलौनी में गाली-गलौज पर तलवार हमला, युवक गंभीर घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। काठाकोनी भिलौनी क्षेत्र में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल, इलाके में नशे में धुत्त तीन युवक सरेराह गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका पीड़ित युवक ने विरोध किया और उन्हें शांत रहने को कहा। इसी बात से नाराज होकर नशे में धुत तीनों आरोपियों ने तैश में आकर युवक पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहाँ उसका इलाज जारी है , वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है...0
0
Report
रतलाम पुलिस में 100 नए आरक्षक, सिंहस्थ 2028 की सुरक्षा पुख्ता
Ratlam, Madhya Pradesh:उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत रतलाम पुलिस बल को बड़ी मजबूती मिली है। जिले को कुल 100 नए आरक्षक आवंटित हुए हैं, जिनमें से 97 नवभर्ती आरक्षक रतलाम पहुंच चुके हैं। इनमें 83 आरक्षकों के नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं, जबकि 40 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। सभी नवभर्ती आरक्षकों की प्रशिक्षण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पुलिस विभाग की नियमावली, अनुशासन और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ड्यूटी के दौरान रील और अनावश्यक वीडियो बनाने से बचने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा है। पुलिस बल में लंबे समय से कर्मियों की कमी महसूस की जा रही थी। ऐसे में एक साथ 100 नए आरक्षकों की नियुक्ति से जिले की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और बड़े आयोजनों के बंदोबस्त को और अधिक मजबूती मिलेगी। सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन से पहले यह बढ़ोतरी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
सहेली के घर मेहमान युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या की आशंका जताई
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र के गड़ा दसुंडी गाँव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अपनी सहेली के घर मेहमान बनकर आई थी। 31 मई 2026 की रात उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मृतका के पिता ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जाँच की माँग की है। पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल बोर्ड से कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी शरद चौधरी ने फीता काटकर किया
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन द्वारा संचालित विकास उत्सव एवं अर्जुनगढ़ जनहित गारंटी अभियान के तहत आयोजित आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शरद चौधरी एवं गुंजन चौधरी ने फीता काटकर किया। कैंप में ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाया। फाउंडेशन के सीईओ अरिंजय चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर आधार कार्ड, बिजली, पानी, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जादूगर द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसे लोगों ने सराहा। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, अशोक बाजपेयी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
डूंगरपुर में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का मंत्री गौतम दक के खिलाफ प्रदर्शन
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ लामबंद हुआ सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, कार्रवाई की रखी मांग प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक द्वारा चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाने में पुलिसकर्मियों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में आज डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने आक्रोश जताया और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वही सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग रखी है। संस्थान के जिला अध्यक्ष खुमाण सिंह चौहान के नेतृत्व में रिटायर पुलिसकर्मी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान रिटायर पुलिसकर्मियों ने सहकारिता मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के जिला अध्यक्ष खुमाण सिंह ने कहा कि 25 मई 2026 को चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाने में सहकारिता मंत्री गौतम दक द्वारा कर्तव्य पर तैनात थानाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मंत्री ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। यह कृत्य पूरी तरह अधिनायकवादी और बेहद आपत्तिजनक है। एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री द्वारा इस प्रकार का आचरण करने से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह सीधे तौर पर मंत्री पद के लिए ली गई गोपनीयता और कर्तव्य की शपथ का घोर उल्लंघन है। प्रदर्शन के बाद संस्थान ने जिला कलेक्टर को सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संस्थान ने शपथ का उल्लंघन करने के आरोप में सहकारिता मंत्री गौतम दक को तुरंत प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त करने, डूंगला थाने में मंत्री के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाकर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। वही सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर माननीय मंत्री के विरुद्ध कोई प्रभावी और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश के समस्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, अन्य कर्मचारी संगठन और आम जनता मिलकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे。0
0
Report
सीएम धामी ने देहरादून भर्ती वितरण सत्र में 33 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी अब तक लगभग 33 हजार अभ्यर्थियों को सौंपे जा चुके हैं नियुक्ति पत्र आज 276 अभ्यर्थियों को वितरित किए जा रहे नियुक्ति पत्र सीएम धामी के नेतृत्व में नकल विहिन परीक्षाएं हो रही संपन्न पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को प्रतिबद्ध धामी सरकार प्राविधिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
मुख्य सचिव ने केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की समीक्षा बैठक。 दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र सरकार के साथ हुई बैठकों पर फॉलोअप की समीक्षा。 पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय, वित्त मंत्रालय समेत कई केंद्रीय मंत्रालयों के मुद्दों पर चर्चा。 एचआरआरएल रिफाइनरी परियोजना की प्रगति पर लिया फीडबैक。 जल जीवन मिशन और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स کی समीक्षा。 डी-रेग्यूलेशन सुधारों और जीएसटी राजस्व बढ़ोतरी पर जोर。 वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और रेलवे कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा。 ऊर्जा सुधारों एवं सुशासन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा。 सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश。 केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाकर परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश。0
0
Report
अमेठी: सीएनजी-डीसीएम और महिंद्रा SUV की टक्कर, भीषण आग on Musafirkhana Highway
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सीएनजी डीसीएम को पीछे से महिंद्र एसयूवी को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर से वाहन में लगी भीषण आग लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी डीसीएम और महिंद्रा एसयूवी की हुई जोरदार टक्कर, हादसे के बाद एसयूवी हाईवे किनारे पलट जिसमें लगी भीषण आग。 स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला, घायल को एंबुलेंस की सहायता से भेजा सीएचसी मुसाफिरखाना , दुर्घटना के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र हाईवे लखनऊ सुल्तानपुर फोरलाइन के धरौली मोड़ के पास का0
0
Report
पटना: मंत्री के बयान, टेंडर माफिया केस में जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना टेंडर माफिया रिशु श्री मामले पर बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार का बयान। इस मामले को SVU देख रही है, उसे मामले में रिशु श्री की गिरफ्तारी भी हुई है दो पदाधिकारी इस मामले में निलंबित भी हुए हैं इंडिपेंडेंस एजेंसी जो होती है वह खुद अपने स्तर से कार्रवाई करती है जैसे-जैसे साक्ष्य मिलेगा वैसे-वैसे कार्रवाई होगी विपक्ष का काम है अपनी बातों को रखना लेकिन नीतीश कुमार लेकिन नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं अपना कर आगे बढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मंच से कहा है कि अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे सरकार की कोई मंशा नहीं है किसी को प्रोटेक्शन देने का, जो भी दोस्ती होगा उसे पर कार्रवाई होगी MLC चुनाव पर बयान बैठकर हम लोग सीटों का बंटवारा करेंगे बीजेपी,जेडीयू,हम,लोजपा, रालोमों किशोर से नेतृत्व बैठकर निर्णय लेंगे समय रहते सब कुछ फाइनल हो जाएग0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद-दिल्ली जाने वाले रोडवेज बसों की हालत खस्ताहाल, यात्रियों को धक्का देना पड़ रहा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह रोडवेज बसों की खस्ताहाल महोबा से फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाली बस में लग रहा धक्का अगर बस में सफर करना है तो पहले लगाना होगा धक्का खस्ताहाल रोडवेज इंसानी ताकत पर चल रही बसें महोबा बरेली होते हुए दिल्ली जाने वाली बस के हालात यह यात्री पहले लगते हैं थका फिर करते हैं सफर फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे का मामला0
0
Report
कानपुर देहात में बाबा साहब की प्रतिमा के पास गंदगी पर पूर्व सांसद धरना
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में यूपी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सम्मान और उसके आसपास फैली गंदगी को लेकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में पिछले करीब 30 वर्षों से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। हाल ही में प्रतिमा के पास एक व्यक्ति को जमीन का पट्टा आवंटित किया गया, जिसके बाद वहां लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। उनका कहना है कि स्थानीय लोग और समर्थक समय-समय पर साफ-सफाई कराते हैं, लेकिन संबंधित व्यक्ति फिर से वहां गंदगी फैला देता है। अनिल शुक्ल वारसी ने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। पूर्व सांसद का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले जिलाधिकारी को भी संदेश भेजकर मामले से अवगत कराया था, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। धरने पर बैठे पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह सांकेतिक धरना है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पूर्व सांसद के धरने पर बैठने की खबर पूरे जिला मुख्यालय में चर्चा का विषय बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रशासन अमित कुमार मौके पर पहुंचे और जमीन पर बैठकर पूर्व सांसद की समस्या सुनी। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।0
0
Report
दुर्ग के जनपद CEO रूपेश पांडेय निलंबित; अनुशासनहीनता पर हाई-प्रोफाइल कार्रवाई
Durg, Chhattisgarh:ZEE मीडिया की खबर का एक बार फिर जबरदस्त असर हुआ है जहां दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ रूपेश पांडे को दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने निलंबित कर दिया है. दरअसल पिछले दिनी दुर्ग जिले के थनोद ग्राम में सुशासन तिहार चल रहा था, गांव की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुराण देशमुख जनपद सीईओ रूपेश पांडेय के पास आवेदन लेकर पहुंचे थे. इसी बीच दुर्ग ग्रामीण के विधायक और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर भी मौके पर ही मौजूद थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पुराण देशमुख के साथ जनपद सीईओ रूपेश पांडे ने सारी मर्यादा लांघते हुए विधायक के सामने भाजपा कार्यकर्ता को जमकर खरी खोटी सुनाई; इतना ही नहीं, उंगली दिखाकर उसे तीखी बहस भी की. यह हाई वोल्टेज ड्रामा दुर्ग ग्रामीण के भाजपा विधायक ललित चंद्राकर के सामने ही हो रहा था और विधायक चुपचाप मुंडी नीचे कर सुन रहे थे. इसके बाद मुख्यमंत्री से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों ना हो यदि अनुशासनहीनता करता है या फिर मर्यादा लांगता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल आज जनपद सीईओ रूपेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
