पडरौना में बंद चीनी मिल को चलाने की मांग
Padrauna, Uttar Pradesh:पडरौना में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कप्तानगंज की बंद चीनी मिल को फिर से चलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीएम से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की। राज्यमंत्री ने बताया कि चीनी मिल पर किसानों के 44 करोड़ रुपये और मजदूरों के 9 करोड़ रुपये बाकी हैं लेकिन बकाया भुगतान करने की बजाय चीनी मिल को बंद कर दिया गया। उन्होंने चीनी मिल को फिर से चलाने और किसानों और मजदूरों को उनका बकाया देने की मांग की। इस दौरान कई पूर्व अधिकारी और साथियों ने भी उनका समर्थन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
