274207
नगर पंचायत सुकरौली में हो रहे घोटाले की जांच में देरी पर सभासदों ने जताया विरोध
Shukrauli, Uttar Pradesh:कुशीनगर के नगर पंचायत सुकरौली में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा गठित त्रिस्तरीय जांच टीम की रिपोर्ट में देरी होने पर सभासदों ने विरोध जताया था। सूचना के अनुसार वार्ड 11 के सभासद प्रतिनिधि की शिकायत पर 29 जनवरी को डीएम ने एक सप्ताह में जांच पूरी करने का आदेश दिया था। वही देरी पर नाराज सभासदों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द ही कार्रवाई की मांग भी की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
LJP (R) नेता अधिवक्ता सुशील कुमार बिहार में वैश्य समाज के उभरते नेता, बर्थडे पर नेताओं का महाजुटान
Lauhdiah, Dumra, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतामढ़ी निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार के जन्मदिन समारोह में सत्ताधारी दल और विपक्ष के तमाम बड़े राज्य स्तरीय नेताओं का महाजुटान देखने को मिला। अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य समाज के उभरते युवा नेता हैं पटना में आयोजित इनके बर्थडे सेलिब्रेशन में लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का अपनी माता जी के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर सुशील कुमार के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी ओर, बिहार के कद्दावर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने भी अधिवक्ता सुशील कुमार को जन्मदिन की विशेष बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार सरकार के माननीय विधि मंत्री श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधायक डॉ. चंद्रप्रकाश , राजू तिवारी, श्रीमती बेबी कुमारी, VIP के संस्थापक मुकेश सहनी समेत कई गणमान्य लोगों ने सेलिब्रेशन में शामिल हुए।0
0
Report
दुर्ग के खुर्सीपार में बड़ी कार्रवाई: पिकअप के सीक्रेट चेंबर से ₹4 करोड़ की अवैध नकदी जब्त, 2 हिरासत
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप (CG 04 QU 5996) से 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी जब्त की है। चेकिंग के दौरान रायपुर से नागपुर जा रहे इस वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें मॉडिफाई कर बनाया गया एक विशेष गुप्त चेंबर मिला। पुलिस ने वाहन सवार भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लेकर रकम जब्त कर ली है। नकदी के वित्तीय स्रोत की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित किया गया है।0
0
Report
पटना में भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला, पीएम के पिता पर टिप्पणी बवाल
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बोला हमला.... देश की जनता देख रही है.... प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय पिता पर इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी... कांग्रेस का देश से सूपड़ा साफ हो जाएगा... बार-बार प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी करती है इसके पहले भी प्रधानमंत्री पर कई टिप्पणी इन लोगों ने की... आज पटना में हम लोग इसको लेकर विरोध दर्ज करेंगे.... कांग्रेस पार्टी हर जगह हार रही है जिसकी वजह से प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के बजे यह लोग उनके पिता पर टिप्पणी कर रहे हैं जिनका दशकों पहले स्वर्गवास हो चुका है...0
0
Report
Advertisement
बस्तर की ममता पाण्डेय विश्व पेंचक सिलाट टीम में चुनीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक ममता पाण्डेय का 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है, यह प्रतियोगिता 5 से 12 दिसंबर तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित होगी, ममता सीनियर महिला हेवी वेट वर्ग की टेंडिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और बिलासपुर में आयोजित राज्य चैंपियनशिप सहित शिलांग की राष्ट्रीय चैंपionship में स्वर्ण पदक जीते हैं, उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय एवं छत्तीसगढ़ पेंचक सिलाट संघ तथा बस्तर जिला पेंचक सिलाट संघ ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।0
0
Report
Nitin Nabin के राजस्थान आगमन पर उदयपुर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत
Udaipur, Rajasthan:आज भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष NitinNabin जी का राजस्थान पधारने पर उदयपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया。 इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास एवं सांगठनिक सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई。0
0
Report
श्रद्धा दुबे के जेल मिलने वालो की सूची में सिर्फ पिता-परिजन, अन्य रिश्तेदार बाहर
Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे से जेल में मिलने वालो की सूची में पिता और परिजन शामिल बाकी करीबी माने जाने वाले सूची से बाहर श्रद्धा दुबे ने जेल में मुलाकात करने वालों की सूची में रायबरेली निवासी परिजन शामिल इस सूची को जेल प्रशासन ने पुलिस सत्यापन के लिए भेज दिया है। करीबी माने जाने वाले अन्य लोगों के नाम सूची में नहीं जेल सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने उन परिचितों के नाम भी सूची में शामिल नहीं किए हैं, जिनके साथ वह अक्सर घूमती थी और रेस्तरां में समय बिताती थी जेल सूत्रों के अनुसार, क्लबों और लग्जरी जीवनशैली के लिए चर्चित रही श्रद्धा ने शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को पूजा-पाठ किया और ध्यान लगाया। वहीं, उसकी बहन रश्मि तीसरे दिन भी मौन रही। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा रविवार को परिचितों के मिलने आने का इंतजार करती रही लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान उसने बैरक की महिला बंदियों से मदद मांगी। सूत्रों के अनुसार, महिला बंदियों ने दोनों बहनों को कपड़े आदि उपलब्ध कराए।0
0
Report
Advertisement
2018 अमित शाह मानहानि केस पर MP/MLA कोर्ट के फैसले पर संतोष कुमार पांडेय राय
Noida, Uttar Pradesh:SULTANPUR (UTTAR PRADESH): SANTOSH KUMAR PANDEY (ADVOCATE) ON MP/MLA COURT’S VERDICT IN THE 2018 AMIT SHAH DEFAMATION CASE0
0
Report
लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी; अराधना मिश्रा 'मोना' और प्रमोद तिवारी साथ
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI ARRIVES AT LUCKNOW AIRPORT ARADHANA MISHRA 'MONA' (CONGRESS STATE PRESIDENT) & PRAMOD TIWARI (CONGRESS) S/B0
0
Report
मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गिरोह के आतंक से दहशत, पिटाई का वीडियो वायरल
Motihari, Bihar:मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गिरोह के आतंक सामने आया है । साइबर सरगना के इशारे पर एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की पिटाई के बाद उससे साइबर फ्रॉड छोटन सिंह के पांव पर गिरा कर माफी भी मंगवाया जा रहा है। वीडियो में साइबर फ्रॉड छोटन सिंह हाथों में पिस्टल लिए हुए भी दिखाई दे रहा है।मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर मनोज यादव नाम के युवक को पहले स्कॉर्पियो से उठाकर लाया गया फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। साइबर फ्रॉड का इससे भी मन नहीं भरा तो पीड़ित युवक की पिटाई करने के बाद चाकू से भी जख्मी किया गया है।पिस्टल से भी पिटाई की गई। पिटाई करने के बाद पीड़ित को रातभर साइबर फ्रॉड गिरोह ने अपने पास रखा फिर दूसरे दिन घायल मनोज को मुक्त किया गया।घटना के बाद घायल ने कल्याणपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सरगना छोटन सिंह पर पांच हजार रुपया के इनाम की घोषणा कर दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल धूमधाम से संपन्न हुआ टेसू-झांझी का विवाह,बच्चों ने निभाई परंपरा ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल किशनी रोड पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ टेसू-झांझी का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ,इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में खुशियां छाई रहीं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाने वाली इस पारंपरिक रस्म में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई दिनों से बच्चे टेसू-झांझी लेकर घर-घर जा रहे थे और इस परंपरा के तहत धन एकत्र कर रहे थे। रविवार को उसी धन से टेसू-झांझी का विवाह रचाया गया। विवाह समारोह में बरात निकालने से लेकर विवाह की रस्मों तक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया,विवाह संपन्न होने के बाद झांझी की ओर से टेसू को खिलौने और अन्य उपहार दहेज के रूप में भेंट किए गए। इसके बाद पारंपरिक तरीके से बरात की विदाई की गई। यह परंपरा बच्चों में आपसी मेलजोल,उत्साह और लोक-संस्कृति के प्रति लगाव को बढ़ावा देती है,आयोजित इस विवाह समारोह ने लोगों को पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का अवसर दिया।0
0
Report
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर भेदभाव नहीं, समरसता का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:2610ZUP_LKO_CM_PATI_R सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, सामाजिक समरसता, न्याय एवं मानवता के उद्घोषक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर आप सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया है, वह युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। रामराज्य की परिकल्पना भी प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित है। आज उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि जी के इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में जुटी है। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर मैं आप सभी युवाओं से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि युवा ऊर्जा के प्रेरणा पुंज भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह संकल्प लें कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं मानेंगे। जब मन से ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी, तभी समरस समाज का स्वप्न.sाकार होगा。 जय श्रीराम!0
0
Report
पटना में अनंत सिंह समर्थकों ने JD(U) निष्कासन के खिलाफ आतिशबाजी के साथ विरोध
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: अनंत सिंह के समर्थकों ने इनकम टैक्स चौराहे पर JD(U) से उनके छह साल के निष्कासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य पार्टी अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की आलोचना की, और साथ ही आतिशबाजी करके व मिठाइयां बांटकर जश्न भी मनाया। पिंटू शर्मा और नारायण के बयान और विजुअल्स。0
0
Report
Advertisement
बिहार में एक महीने का नशा मुक्ति महाअभियान शुरू, शराब सहित दुष्प्रभाव जागरूकता
Patna, Bihar:हर तरह के नशे से युवाओं और आम लोगों को दूर रखने के लिए सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक एक महीने का विशेष नशा मुक्ति महाअभियान चलाया जाएगा। मंगलवार (27 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी नशा मुक्ति वाहिनी को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। विभाग के अनुसार, अभियान का लक्ष्य बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के तहत शराब के साथ-साथ गांजा, स्मैक, चरस और अन्य सूखे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी बर्बाद करता है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बहुआयामी रणनीति बनाई गई है। सोशल मीडिया, ऑडियो-वीडियो संदेश, रेडियो जिंगल और नगर निगम के वाहनों पर लगे पोस्टर-बैनर के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। शहरों से लेकर पंचायतों तक चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होंगे और प्रमुख स्थलों पर नशा मुक्त बिहार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। छठ महापर्व के दौरान घाटों पर भी नशा मुक्ति का विशेष संदेश दिया जाएगा। जीविका दीदियां और ब्रह्माकुमारी की होगी अहम भूमिका इस अभियान में जीविका दीदियों को नशा मुक्ति मित्र बनाया गया है। वे घर-घर जाकर महिलाओं और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी। वहीं, ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से राज्य के सभी जीविका क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) और स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता सत्र चलाए जाएंगे। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग और खेल-कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बता दें कि शराब एवं नशे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए टॉल फ्री नंबर 15545 और 18003456268 सक्रिय है。0
0
Report
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, 36 मुकदमों वाला राजेश घायल, तुषार और अभय समेत तीन गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राहुल उर्फ मूसा उर्फ विनोद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके साथी तुषार सिंह और अभय उर्फ गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को 16 मंजिला गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में राजेश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा .315 बोर के दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई और आरोपियों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। बाइट: उपासना पांडे, एसीपी कविनगर (कार्यवाहक), गाजियाबाद।0
0
Report
दुर्ग में देर रात पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: पिकअप के सीक्रेट चैंबर से ₹4 करोड़ हवाला कैश जब्त
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में क्राइम ब्रांच (ACCU) और पुलिस ने देर रात संयुक्त नाकेबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोकी गई एक पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गई।जिसमें ठूंस-ठूंस कर भरे 4 करोड़ रुपये बरामद किए गए। दुर्ग पुलिस ने नकदी और वाहन जब्त कर लिया है। पकड़े गए संदिग्धों से हवाला सिंडिकेट और रकम के गंतव्य को लेकर पूछताछ जारी है। विस्तृत जानकारी पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही प्रदान किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
