कुशीनगर में अयोध्या से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
Hata, Uttar Pradesh:हाटा के गोपालपुर बिरैचा में NH 28 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। सूचना के अनुसार अयोध्या से बिहार लौट रही बस (BR 28 P 1804) एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में पलट गई। आपको बता दें कि गोपालगंज, बिहार से अयोध्या दर्शन करने गए यात्रियों में से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों में अभिराज कुमार, भवानी, इंदू देवी, विशाल कुमार समेत कई अन्य शामिल हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
