274407
घर के सामने बैठे व्यक्ति के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ने टूटा पैर
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव पगरा प्रसाद गिरी में सेटरिंग लदे ट्रैक्टर बैक करते समय अपने दरवाजे पे बैठे व्यक्ति के पैर पर चढ़ गया। जिससे उक्त व्यक्ति के दोनों पैर टूट गया। इस दुर्घटना के बाद परिजन घायल प्रहलाद प्रसाद 45 वर्ष पुत्र भोला प्रसाद निवासी पगरा प्रसाद गिरी, थाना तुर्कपट्टी को सीएचसी तमकुही लाये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हेमंत सोरेन को गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने हेतु आमंत्रण मिला
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को आगामी श्री गणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया. मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ी राहत, गटर जेनरेशन टिप्पणी पर परिवाद खारिज
Agra, Uttar Pradesh:भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ कहने के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। स्पेशल कोर्ट MP-MLA ने कंगना के खिलाफ दायर परिवाद को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद परिवादी पक्ष अब सेशन कोर्ट में अपील करेगा. मामला पेपर लीक के विरोध में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से जुड़ा है। आरोप था कि कंगना रनौत ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ बताते हुए अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस मामले में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 अगस्त 2026 को स्पेशल कोर्ट MP-MLA में परिवाद दाखिल किया था। परिवाद में कहा गया था कि कंगना की टिप्पणी से छात्रों और उनके अभिभावकों को मानसिक पीड़ा हुई। कोर्ट ने परिवाद दर्ज करते हुए पहले 21 अगस्त को आदेश के लिए तारीख तय की थी, लेकिन उस दिन आदेश नहीं हो सका। इसके बाद 3 सितंबर को आदेश की तारीख तय हुई और आज कोर्ट ने परिवाद खारिज कर दिया। अब परिवादी पक्ष ने इस फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।0
0
Report
जिलाधिकारी ने कक्षा में पढ़ाया, शिक्षण गुणवत्ता के लिए औचक निरीक्षण शुरू
Jamui, Bihar:जमुई जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने स्कूलों की जमीनी हकीकत परखने की पहल शुरू की है। जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी नवीन ने बरहट प्रखंड के स्वर्गीय शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय, आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललमटिया का औचक निरीक्षण किया। कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया, परखी शिक्षा की गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई और विद्यालय से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लेते हुए अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी का अलग अंदाज देखने को मिला। वे स्वयं कक्षा में पहुंचे और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा और सरल एवं सहज तरीके से उन्हें विषय समझाया। डीएम को अपने बीच शिक्षक के रूप में देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के साथ बैठकर चखा मध्याह्न भोजन विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन की जांच की। उन्होंने अपने हाथों से भोजन निकाला और बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन का स्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील जिलाधिकारी नवीन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षकों की नियुक्ति का वास्तविक लाभ तभी बच्चों तक पहुंचेगा, जब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे और पढ़ाई में रुचि लेंगे। डीएम के इस औचक निरीक्षण और बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आने की पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। जिलाधिकारी के इस प्रयास से जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होने की उम्मीद बढ़ी है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज के निजी अस्पताल में कूल्हे के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में कूल्हे का ऑपरेशन कराने पहुँची महिला की भर्ती होने के कुछ घन्टे बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया व मामले की जांच कर रही है घटना आज गुरुवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के अरार रोड स्थित एडवांस ऑर्थो केयर अस्पताल की है जहाँ सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र निवासी 45 बर्षीय तारा देवी को कूल्हे के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया जहाँ ऑपरेशन में 3 घण्टे रखा गया व उसके बाद मरीज को गोरखपुर रेफर कर दिया गया लेकिन वही उसकी मौत हो गई परिजनों सदर अस्पताल लाये जहाँ महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतिका के पति संजय गुप्ता ने बताया कि कल देर शाम कूल्हे के ऑपरेशन के लिए तारा देवी को भर्ती कराया गया जहाँ आज 3 घण्टे ऑपरेशन थियेटर में रखा गया उसके बाद बिना पूछे एम्बुलेंस में रख दिया डॉक्टर बोला गोरखपुर ले जाइए हमलोग जांच के लिए सदर अस्पताल आये जहाँ डॉक्टर मृत घोषित कर दिए ऑपरेशन के दौरान ही डॉक्टर ने मार दिया था बाइट-संजय गुप्ता ,मृतिका के पति0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO विरोध पर संतों के बोल: राम की सेवा भारत माता की सेवा
Noida, Uttar Pradesh: विपक्ष के रामजन्मभूमि ट्रस्ट CEO के विरोध भड़के संत बोले जो राम मंदिर का विरोध कर रहे थे अब भारत माता की सेवा करने वाला राम की सेवा में आया तो पेट मे दर्द हो रहा है...- राम मंदिर चोरी में विपक्ष के लोग इसीलिए बचाने के लिए पूर्व एयर मार्शल की CEO के पद पर तैनाती से विपक्ष में खलबली...0
0
Report
बारां में हेड कांस्टेबल रिश्वत मामले में 15 हजार के साथ दलाल समेत गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:बारां में हेड कांस्टेबल 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दलाल भी पकड़ा बारां के कवाई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बारां में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कवाई में पदस्थापित हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्वत की राशि गांव के दलाल के माध्यम से ली थी。 एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इकाई बारां द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी रामनिवास, हेड कांस्टेबल पुलिस थाना कवाई और दलाल हंसराज राठी निवासी ग्राम कोहनी, थाना कवाई को गिरफ्तार किया गया है。 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बारां को परिवादी गिर्राज नागर ने शिकायत दी थी कि थाना कवाई पर पदस्थापित हेड कांस्टेबल रामनिवास द्वारा उसके विरुद्ध कोई झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में 70,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत पर ACB ने रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया तो आरोपी द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांगना पाया गया। इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश मीना के सुपरविजन में एसीबी चौकी बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी हेड कांस्टेबल ने रिश्वत राशि परिवादी के ही गांव के हंसराज राठी के माध्यम से मंगवाई, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ व अग्रिम कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
टोंक के लांबा हरि सिंह नगरपालिका चुनाव में 51 प्रत्याशी मैदान में
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) चुनावी मैदान में 51 अभ्यार्थी आठ अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस लांबा हरि सिंह में नगर पालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद 51 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रहे। मान मनुहार करने से आठ अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। रिटर्निंग ऑफिसर अंशुल सिंह ने बताया कि निर्दलीय अभ्यार्थी वार्ड नंबर 17 में पवन साहू और अतुल कुमार सोनी वार्ड नंबर दो से अभय सिंह सरोज बैरवा वार्ड नंबर 15 घीसालाल वार्ड नंबर 16 मधु देवी नामा, वार्ड नंबर 20 दीनदयाल प्रजापत ने नाम वापस लिया। बुधवार को वार्ड नंबर 10 से रमेश जोगी ने नाम वापस लिया था ।साथ ही बताया कि 59 अभ्यर्थियों मैं से आठ अभ्यर्थियों ने तय समय पर नाम वापस लेने से 51 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। शुक्रवार को अभ्यर्थियों का चिन्ह आवंटन किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर जन्माष्टमी सुरक्षा: 600 से अधिक जवान, AI कैमरे और फेस रिकग्निशन से निगरानी
Jaipur, Rajasthan:जन्माष्टमी पर सुरक्षा और यातायात के खास बंदोबस्त: जन्मोत्सव शुक्रवार को जयपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के बंदोबस्त इंतजाम किए हैं. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार शाम अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए. गोविंददेवजी मंदिर में मंगला से शयन आरती तक लाखों श्रद्धालु दर्शन करेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर विशेष बंदोबस्त किए गए हैं. डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि प्रवेश मार्ग बदला गया है: श्रद्धालु अब जलेब चौक से प्रवेश करेंगे और जय निवास उद्यान से बाहर निकलेंगे; बड़ी चौपड़ से जलेब चौक तक एक طرف की सड़क pedestrian-only रहेगी. तीन प्रवेश मार्ग: बिना जूते-चप्पल, जूते-चप्पल, और पादरधारी लाइनें. जूते के स्टैंड पुरानी विधानसभा के सामने. सुरक्षा के लिए जाब्ता तीन शिफ्टों में 600+ पुलिसकर्मी तीनों शिफ्टों में तैनात रहेंगे. तैनात रहेंगे. CCTV और लाइटें मंदिर परिसर में एआई- बेस्ड कैमरे लगाए गए हैं. फेस रिकग्निशन सिस्टम भी लगेगा ताकि बदमाश पहचान कर कार्रवाई कर सकें. क्षेत्र में वाहनों पर रोक; पार्किंग एरिया अलग-अलग. ट्रैफिक पुलिस ने QR कोड जारी किया ताकि पार्किंग में कितने वाहन हैं पता चले.0
0
Report
कटरा में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा चौकस, सीसीटीवी निगरानी तेज
Noida, Uttar Pradesh:कटरा। आगामी नवरात्र उत्सव को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा और कटरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जिला रियासी के एसएसपी श्री मुकुंद तिब्बरेवाल ने कटरा पहुंचकर विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने कटरा के मुख्य बाजार सहित रघुनाथ मंदिर, शिवाला मंदिर तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। एसएसपी मुकुंद तिब्बरेवाल ने कहा कि कटरा एक प्रमुख धार्मिक नगरी है और नवरात्रों के दौरान यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कटरा के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि नवरात्रों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके। बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नवरात्रों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगी और सीसीटीवी के जरिए महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य नवरात्र उत्सव के दौरान कटरा आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। इसके लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। एसएसपी रियासी ने खटाजी, महोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हथियारों और गोला-बारूद को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा यह रिकवरी की गई है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है। बरामद सामग्री की मात्रा और अन्य विवरणों का फिलहाल आकलन किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद बरामद बारूद और हथियारों से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्षों के बाद मीडिया के साथ विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
खूँटी के बाजार में जन्माष्टमी की रौनक, सजावट और प्रसाद की खरीदारी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - जन्माष्टमी का बाजार में सजा श्रृंगार का सामान , खरीदारी के लिए पहुंचने लगे लोग । जन्माष्टमी पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। और शहर में पर्व का बाजार से गया है। जहाँ बाल गोपाल के लिए श्रृंगार का सामान, मुकुट ढोल माला ड्रेस बांसुरी सहित तरह-तरह के सजने सँवरने का सामान बाजार में सज गया है। जिसकी खरीदारी के लिए लोग बाजार में आने लगे हैं। वही अब बाजार में त्यौहार का रौनक दिखाई देने लगा है। इसके अलावे प्रसाद के लिए लड्डू , पेड़ा और बुंदिया होटल में बनाए जा रहे हैं। ताकि लोग प्रसाद के लिए लड्डू खरीदारी कर सकें इसलिए दुकानदार भी शुद्ध रूप से प्रसाद चढ़ाने के लिए मिठाइयाँ बना रहे हैं।0
0
Report
मोतीहारी में 350 करोड़ के मदर डेयरी प्लांट से दुग्ध उत्पादन का उन्नयन
Motihari, Bihar:मोतिहारी में दुग्ध उत्पादन (डेयरी सेक्टर) को बढ़ावा देने और स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से एक mega प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज मोतिहारी पहुंचे बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक और मोतिहारी के डीएम सौरभ सुमन यादव ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट की तकनीकी टीम और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जमीन पर उतरकर mega प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित स्थल का गहन निरीक्षण किया। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप फुर्सतपुर में करीब 29 एकड़, खाता - 109 और खाता - 110 की सरकारी गैरमजूरवा जमीन पर बना प्लांट जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिला मुख्यालय के पास मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के बगल में स्थित फुर्सत रोड के पास डेयरी प्लांट की स्थापना के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि चिन्हित किया गया है। सचिव शीर्षत कपिल अशोक, मोतिहारी के डीएम सहित एडीएम ने चिन्हित भूखंड के सीमांकन और मैपिंग प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। स्थानीय अधिकारियों ने कनेक्टिविटी, बिजली और पानी, जल निकासी, सुरक्षा और पर्यावरण आदि तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और योजना DPR, भूमि हस्तांतरण आदि प्रक्रियाओं को त्वरित गति देने के निर्देश दिए गए ताकि चंपारण के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक प्लांट की सौगात जल्द मिल सके।0
0
Report
कोटा में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, ट्रिपल इंजन सरकार का संकल्प
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव 2026 बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जारी किया संकल्प पत्र बावनकुले को बनाया गया है राज्य निकाय चुनाव का प्रभारी डबल इंजन के बाद ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का लिया संकल्प कोटा में बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया। प्रेस वार्ता में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और राज्य निकाय चुनाव के प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा पत्र जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता हमें नगर निगम चुनाव जिताएगी और हमारे सभी वादे पूरे करेंगे। राजस्थान की जनता दो तिहाई बहुमत से हमारे बोर्ड बैठायेगी। डबल इंजन के बाद राजस्थान में ट्रिपल इंजन सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटा के इटावा में ट्यूबवेल विवाद पर देवर ने भाभी की हत्या
Kota, Rajasthan:कोटा: जानवरों को पानी पिलाने के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या इटावा के किशनपुरा की घटना ट्यूबवेल चालू करने पर हुआ था झगड़ा, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम कोटा। जिले के इटावा थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली बात पर हुए विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी。 इटावा थाने के एएसआई कमल प्रसाद मीणा ने बताया कि किशनपुरा निवासी यशोदा मीणा का उसके देवर के साथ जानवरों को पानी पिलाने के लिए ट्यूबवेल चालू करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर देवर ने आपा खो दिया और भाभी के साथ गंभीर मारपीट कर दी। लहू-लुहान हालत में यशोदा को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 बाइट परिजन बाइट जांच अधिकारी पुलिस0
0
Report
टोंक: डारडाहिन्द गांव ने नगरपालिका चुनाव बहिष्कार का निर्णय, 59 वार्ड में ही मतदान
Tonk, Rajasthan:TONK टोंक में डारडाहिन्द गांव ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय । चार प्रत्याशियों ने एक साथ वापस लिये नाम । डारडाहिन्द गांव का दर्द हमे क्यो नगर परिषद में शामिल किया गया नही डालेंगे वोट... अब टोंक में 60 की जगह 59 वार्डो में ही होगा मतदान । इससे पहले पिछले सप्ताह राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच जंहा राजनेतिक पार्टियां टिकिट बांटने ओर डेमेज कंट्रोल से बचने के जुगाड़ में लगी थी उसी बीच सचिन पायलट के गढ़ टोंक में परिसीमन के बाद पंचायत से हटाकर डारडाहिन्द गांव को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने से नाराज गांव की जनता ने निर्णय लिया है कि वह नगर परिषद चुनाव का बहिष्कार करेंगे और न गांव से कोई चुनाव ही लड़ेगा ओर न ही गांव में वोट डाले जाएंगे ग्रामीणों की बैठक में हुए निर्णय के बाद प्रसाशन की ओर से उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान ने गांव पंहुचकर ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया था लेकिन बात नही बन पाई थी लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान इस वार्ड से 4 महिला प्रत्याशियों ने अपने अपने फार्म भरे थे जिससे प्रसाशन ने राहत की सांस ली थी लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम दिन चारो प्रत्याशियों ने गांव की जनता के फैसले के साथ जाकर चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर अपनी मोहर लगा दी । ग्रामीणों का कहना है कि जब तक डारदाहिन्द को पुनः ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता, उनका आंदोलन और चुनाव बहिष्कार जारी रहेगा।0
0
Report
पिथौरागढ़ के थल-मुंसियारी में भूस्खलन, बड़े बोल्डर गिरे; सभी सुरक्षित
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जिले के थल-मुंसियारी में भूस्खलन। पहाड़ों से ताश के पत्तों की तरह गिरे भारी बोल्डर। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।0
0
Report
Advertisement
