274207
कुशीनगर के सड़क हादसे में महिला पुरुष गंभीर रूप से हुए घायल
Upaspur, Uttar Pradesh:कुशीनगर हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH28 पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बैठे महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को सूचित किया। जिसके चलते एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, बाइक चलाने वाला व्यक्ति अचानक गर्मी की वजह से असंतुलित हुआ और बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद मस्जिद के नए कमिटी विवाद के चलते हुआ खुनी हमला, मालिक घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप मौजूद सबली मस्जिद में नए कमिटी बनाए जाने का मामला आज खुनी संघर्ष में बद्दल हो गया। मस्जिद जमीन के मालिक वाजिद खान पर जान लेवा हमला हुआ और सर पर गहरी चोट भी लगी है। जुम्मे के नवाज के बाद हुई इस घटना में नई और पुरानी कमिटी विवाद को गहरा दिया है। वहीं घायल वाजिद खान की मानें तो मस्जिद में नमाज के दौरान मौलाना द्वारा लोगों को उकसा कर उन पर हमला करवाया गया। निसार खान के पुत्र सहजान खान पर जान लेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। एक अप्रैल को वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग के द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजुदगी में ग्यारह सदस्यीय नई कमिटी को मस्जिद को हस्तांतरित किया गया था। उस दिन भी स्थानीय लोगों के द्वारा नई कमिटी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया गया था। पर कोर्ट के आदेश पर नई कमिटी को सौंपा गया था। वहीं वाजिद खान खुद को उक्त मस्जिद के जमीन का मालिक बताते हुए कहा कि चालीस वर्षों से जमीन की मालगुजारी भर रहे हैं और कोर्ट के फैसले के बाद वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग के द्वारा नई कमिटी को कमान सौंपी है।पर कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है और मुझ पर हमला करवाया गया। साथ ही मस्जिद में मेरे कमरे में रखे गए डेढ़ लाख नगद समेत चार लाख के सामान की चोरी भी करवा दी गयी है। घटना की सूचना पर धनबाद थाने की पुलिस पहुंच कर घायल वाजिद खान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
साध्वी डॉ कृष्ण प्रिया पर नया खुलासा: कौन हैं वे?
Noida, Uttar Pradesh:साध्वी डॉ कृष्ण प्रिया0
0
Report
नालंदा के हरनौत में छात्रों ने मोबाइल से नकल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Nalanda, Bihar:बिहार शिक्षा विभाग की ओर से पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लाख दावों के बीच नालंदा जिले के हरनौत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरनौत बाजार स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों को मोबाइल फोन के सहारे नकल करते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो विद्यालय के नवनिर्मित भवन का बताया जा रहा है। वीडियो में कक्षा 10वीं के छात्र परीक्षा हॉल में परीक्षा देते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उस समय कक्ष में कोई शिक्षक निगरानी के लिए मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर कुछ छात्र खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए नकल करते नजर आए। इतना ही नहीं, कई छात्र परीक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए एक-दूसरे के बिल्कुल पास बैठकर उत्तर लिखते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोग परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गावस्कर ने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय में प्रवेश के समय सभी विद्यार्थियों से मोबाइल फोन जमा कराया जाता है। इसके बावजूद कुछ शरारती छात्र किसी तरह मोबाइल अंदर ले गए और परीक्षा के अंतिम समय में उसका इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के ही एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिसकी गहन जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चास अस्पताल में कॉपर टी निकालने के दौरान मरीज की हालत बिगड़ी, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास स्थित अस्पताल पर परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप। मरीज पहुंचा वेंटिलेटर पर। कॉपर टी निकालने को लेकर मरीज का नस फटा, जमकर हुआ हंगामा। मौके पर पहुंची चास थाना पुलिस। बोकारो में बंध्याकरण को लेकर लगाए गए कॉपर टी को ऑपरेशन के जरिए निकालने के दौरान महिला गंभीर स्थिति में पहुंची जहां परिजनों का हंगामा देखने को मिला। परिजनों نے चास स्थित प्रूडेनी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप। हंगामा की खबर सुनकर मौजे पर पहुंची चास थाना पुलिस, जांच में जुटी। वही बोकारो सिविल सर्जन ने कहा कि शिकायत मिलने पर एक जांच दल का गठन कर पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए पर करवाई। दौरान महिला के पेट में फंसा 'गॉज' निकालने के दौरान ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ी, अस्पताल में परिजनों का हंगामा। मौके पर चास थाना पुलिस पहुंची। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का लगाAया आरोप। बोकारो के चास के तेलीडीह रोड स्थित पूर्वेनी हॉस्पिटल का है मामला। बताते चले कि बोकारो के चास के तेलीडीह रोड स्थित प्रूडेनी हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों का जमकर हंगामा देखने को मिला जहां मरीज के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मरीज को ठीक करने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि जब तीन दिन पहले मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था तो उसकी हालत ठीक थी। मरीज के पेट के दर्द की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा अल्ट्रासाउंड किया गया और कहा गया कि जो कॉपर टी लगाया गया है वो अंदर फंस गया है ऐसे में परिजनों की माने तो परिजनों ने कहा कि कॉपर टी को निकाल दीजिए और बच्चे दानी का ऑपरेशन भी कर दीजिए। बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर ऋचा सोनी के द्वारा कॉपर टी को निकालने का ऑपरेशन किया गया जहां बताया गया कि मरीज का नस फट गया है और मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि जब मरीज के साथ कोई नहीं था केवल महिला एक थी इसी दौरन अस्पताल प्रबंधन ने उससे अंगूठा लगाकर जबरदस्ती पास के ही के एम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां स्थिति गंभीर बनी है। मरीज के परिजनों को जब इस मामले की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंच गए और अस्पताल में हंगामा होने लगा जहां मांग थी कि मरीज का इलाज ठीक ढंग से किया जाय जहां मरीज के छोटे छोटे बच्चे है। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर चास थाना पुलिस पहुंची और जांच की बात कही। वही बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर जांच टिम का गठन करते हुए पूरे मामले की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर करवाई होगी। बाइट -- मरीज के परिजन बाइट -- डॉ अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन, बोकारो0
0
Report
बरवाडीह में 11kV हाईटेंशन लाइन से बच्चे झुलसे, विद्युत विभाग पर सवाल
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। आबादी के बीच और मकानों की छतों के बेहद करीब से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रेलवे चालक इरशाद आलम के छह वर्षीय पुत्र उमर आलम गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मासूम उमर अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही और नीचे की ओर झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे के इलाज की जानकारी ली, परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही विद्युत विभाग से आबादी वाले क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन को अविलंब हटाने अथवा शिफ्ट करने की निर्देश दिया है। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व 25 मई को भी इसी क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर रिहायशी मकानों पर गिर गया था। उस समय स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया था और कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई थी। घटना के बाद लोगों ने विभाग से हाईटेंशन लाइन हटाने या स्थानांतरित करने की मांग की थी, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिया गया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एक मासूम के गंभीर रूप से झुलसने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। इस संबंध में सांसद कालीचरण सिंह ने भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा。0
0
Report
झारखंड में नेत्र संस्थान का उद्घाटन, मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात मिली। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्वेदिक संस्थान (रिम्स परिसर) में अत्याधुनिक क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (Regional Eye Institute) का उद्घाटन किया गया। अब आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मोतियाबिंद, रेटिना सहित आंखों की विभिन्न जटिल बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन अब इसी संस्थान में हाईटेक सुविधाओं के साथ उपलब्ध होगा। इस नए नेत्र संस्थान का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य झारखंडवासियों को अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब तक आंखों के गंभीर इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन क्षेत्रीय नेत्र संस्थान शुरू होने के बाद झारखंड के मरीजों को अत्याधुनिक इलाज यहीं मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती देगा。 स्वास्थ्य मंत्री के साथ मौजूद कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के शुरू होने से राज्य के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।0
0
Report
Advertisement
कैमूर केवढ़ी गांव में छत गिरने से गर्भवती महिला और बच्चे की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवढ़ी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ अपने घर में सुबह का खाना बना रही एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला के ऊपर छत का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से महिला और उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान केवढ़ी गांव निवासी नन्दू कुमार पाल की 22 वर्षीय पत्नी रंजू कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के पति ने सदर अस्पताल बताया कि रंजू रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान ईंट-सीमेंट से बनी घर की पुरानी सीलिंग अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। 2 साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए कुदरा पीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रंजू 8 माह की गर्भवती थी और इसी महीने उसकी डिलीवरी होनी थी। इस हादसे में रंजू के साथ-साथ उसके आने वाले बच्चे की भी जान चली गई। मृतिका का एक दो वर्ष का बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुदरा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है。0
0
Report
सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत औरंगाबाद पुलिस में शपथ समारोह, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संकल्प
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:2 से 8 जुलाई तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत औरंगाबाद पुलिस कार्यालय में आज शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के एसपी,डीएसपी समेत पुलिस कार्यालय के तमाम पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के प्रति सुचिता के निर्वहन के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।0
0
Report
दिल्ली मेयर ने मानसून के चलते जलभराव रोकथाम के निर्देश दिए
New Delhi, Delhi:दिल्ली मेयर प्रवेश वाही और स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दिल्ली में मानसून के आगमन को देखते हुए अधिकारियों को जलभराव की रोकथाम के लिए पूरी गंभीरता तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। निगम का कहना है कि जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील अथवा संभावित क्षेत्र के रूप में कुछ जगह चिन्हित किया गया है, वहां अतिरिक्त पंप, डी-वॉटरिंग मशीनें तथा आवश्यक उपकरण पहले से ही उपलब्ध कराए जाएँगे। पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों भी तैनात रहेंगे। नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं जलभराव, पेड़ गिरने अथवा मानसून से संबंधित कोई अन्य समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल एमसीडी 311 ऐप अथवा निगम के कंट्रोल रूम के माध्यम से दें, ताकि संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई कर सके।0
0
Report
Advertisement
झारखंड मंत्री की सुरक्षा वापस लेने से सियासी घमासान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस किए जाने का मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों और तीन स्कॉर्ट वाहनों को वापस कर दिया है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पहले डीजीपी को पत्र लिखकर अतिरिक्त स्कॉर्ट वाहन की मांग की थी, लेकिन जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था ही लौटा दी। फिलहाल वे बिना स्कॉर्ट वाहन और अतिरिक्त सुरक्षा के ही आवागमन कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वित्त मंत्री को ऐसा कदम उठाने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जा सकता था। पत्र लिखकर सीधे सुरक्षा वापस करना उचित नहीं था। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राधाकृष्ण किशोर एक वरिष्ठ और अनुभवी मंत्री हैं तथा वे नक्सल प्रभावित पलामू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वतः मुख्यमंत्री से वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का आग्रह करेंगे。0
0
Report
फीफा वर्ल्ड कप का जुनून राजधानी रांची में भी चढ़कर बोल रहा है
Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी दीवानगी अब राजधानी रांची की गलियों और मैदानों में भी साफ दिखाई दे रही है। शहर के युवा देर रात तक मैच देख रहे हैं, तो दिन में फुटबॉल मैदानों पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तरह खेलते नजर आ रहे हैं। रांची में फीफा वर्ल्ड कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले जैसे-जैसे रोमांचक होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे रांची में फुटबॉल का जुनून भी बढ़ता जा रहा है। रांची के फुटबॉल प्रेमियों का कहना है कि वर्ल्ड कप उन्हें खेल के प्रति और अधिक प्रेरित करता है। देर रात तक मैच देखने के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं होता। मैचों में दिखाई देने वाले कौशल और रणनीति को युवा अपने खेल में उतारने की कोशिश कर रहे हैं।0
0
Report
महारानी अस्पताल में कैंसर यूनिट, डायलिसिस समेत विस्तारीकरण का बड़ा फैसला
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग के सबसे पुराने महारानी अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के बीच जीवनदीप समिति की बैठक में अस्पताल के विस्तार और उन्नयन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में महारानी जिला चिकित्सालय में कैंसर यूनिट, पैलिएटिव केयर यूनिट और डायलिसिस यूनिट के नए सिरे से विकास का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक नए भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां मरीजों को आधुनिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल में गायनी विभाग के लिए 20 बिस्तरों वाला नया वार्ड, मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी विस्तार किया जाएगा। वहीं वर्षों पुराने वार्डों की मरम्मत और जर्जर भवन के आवश्यक सुधार कार्य भी किए जाएंगे, बता दें कि शहर में सुविधाओं की कमी के चलते शहरवासियों को 10 किलोमीटर दूर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है साथ ही, महारानी अस्पताल में हर रोज शहर एवं आसपास के हजारों मरीज उपचार के लिए पंहुचते है।0
0
Report
Advertisement
चन्नी से बैठक के बाद नेताओं ने राजा वारिंग के स्थानापन्न की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:FOLLOWING A MEETING WITH CHARANJIT SINGH CHANNI, LEADERS STATED THAT RAJA WARRING SHOULD BE REPLACED / BALKAUR SINGH (FATHER OF SIDHU MOOSEWALA) / PARMINDER PINKI (FORMER MLA)/ BARINDER DHILLON (CONGRESS LEADER) / MOHD SADIQ (CONGRESS LEADER) / DARSHAN BRAR (CONGRESS LEADER) / NAJJAR SINGH MANSHAIYE (CONGRESS LEADER)0
0
Report
इंदौर में कथित लव जिहाद मामला: राहुल उर्फ मोहम्मद गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने कथित लव जिहाद के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता मूल रूप से बाली की रहने वाली है और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में काम करने के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए। बाद में असली नाम और पहचान का पता चलने पर विवाद हुआ। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। शिकायत के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के पास से मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह किसी अन्य युवती के साथ भी धोखाधड़ी तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
मथुरा में भारी जलभराव: बारिश से यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): शहर की मुख्य सड़कों पर बारिश के कारण भारी जलभराव, यातायात और आवाजाही बाधित। Mathura (Uttar Pradesh): Maharaja Agrasen Inter College और Dwarkadhish Temple के आसपास भारी बारिश से सामान्य जीवन प्रभावित—विजुअल्स0
0
Report
Advertisement
