icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274407
Ashok Kumar MishraAshok Kumar MishraFollow19 Jun 2024, 11:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्ती में युवक की हत्या: आपत्तिजनक वीडियो के दबाव में हत्या, दो गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में एक युवक की हत्या की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें आशनाई, कथित आपत्तिजनक वीडियो और शादी में अड़ंगा हत्या की वजह बन गई पुलिस के मुताबिक, यशवंत को पहले बहाने से बुलाया गया और फिर गन्ने के खेत के पास ले जाकर उसका गला दबाकर और सीने पर पैर रखकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बाइक पर लादकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कहानी है बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की जहां 26 साल के यशवंत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।यशवंत पुलिस आवास निगम, निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर काम करता था। 8 सितंबर की शाम वह अपने मामा के बेटे के साथ नगर बाजार तक आया, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचा।अगले दिन यशवंत की बाइक दुबौलिया बैरागल के पास मिली जबकि उसका शव वाल्टरगंज इलाके में धमौरा के पास सड़क किनारे पड़ गया। मामला हत्या का निकला तो पुलिस ने जांच के लिए दो टीमें गठित कीं।एसओजी, सर्विलांस और वाल्टरगंज पुलिस ने जब कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो शक के घेरे में रामललित चौधरी और सोना देवी आए।पुलिस पूछताछ के मुताबिक, रामललित का सोना देवी की बेटी रीमा से प्रेम संबंध था। पूछताछ में कथित तौर पर यह बात सामने आई कि सोना देवी की बहन की बेटी गुड़िया को यशवंत परेशान करता था और कथित आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उस पर दबाव बनाता था। पुलिस के अनुसार, गुड़िया की शादी जहां तय होती, वहां रिश्ता टूट जाता था। इसी कथित विवाद के बाद यशवंत को बुलाकर हत्या की साजिश रची गई。 पुलिस के मुताबिक, यशवंत को घर से करीब 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास ले जाया गया। वहां रामललित, सोना देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि यशवंत को गिराकर उसके ऊपर बैठ गए और उसका गला दबाया गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को यशवंत की ही बाइक पर लादा और धमौरा के पास सड़क किनारे नहर के पास फेंक दिया。 वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग रास्तों से निकल गए। पुलिस के मुताबिक, रामललित और सोना देवी लखनऊ भागने की फिराक में थे, तभी अमहट से हाईवे जाने वाले मोड़ पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कीपैड मोबाइल, मृतक का पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 2070 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और पुलिस मामले में शामिल तीन अन्य की तलाश ने जुट गई है।
0
0
Report

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की क्षेत्रीय पंचायत ग्राम पंसोली में संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर।

FKFirasat KhanFollow6m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की क्षेत्रीय पंचायत ग्राम पंसोली में संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर। पीलीभीत,,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक क्षेत्रीय किसान पंचायत ग्राम पंसोली, तहसील अमरिया में आयोजित की गई। पंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों में जागरूकता पैदा करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था।पंचायत जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि संचालन हाल ही में भानु गुट से संगठन में शामिल हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने किया।पंचायत के आयोजन में भानु गुट के पुराने कार्यकर्ताओं शंकर लाल शर्मा तथा डोरी लाल उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा।पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह ने किसानों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और किसान हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बड़ी संख्या में किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। पदाधिकारियों के विचार सुनने के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता लेने का संकल्प लिया।जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन के विस्तार और प्रचार-प्रसार के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
0
0
Report
Advertisement

संगम विहार के रोड बदहाल: बारिश के बाद गहरे गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ी

देवली विधानसभा के अंतर्गत संगम विहार के रोड़ों की हालत बदहाल, जगह-जगह गहरे गड्ढे, बारिश के बाद पानी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण दिल्ली संगम विहार। दृश्य खराब रोड के बारे में जानकारी मिलती है। विजय कुमार की रिपोर्ट के अनुसार खबर पर वॉकथ्रू है। देवली विधानसभा के अंतर्गत सड़कों-रोडो की हालत बदहाल है, जिन पर रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जगह-जगह गहरे गड्ढे, खराब सड़के, बारिश के बाद कीचड़ और गाड़ियों पर निकलना लोगों के लिए काफी परेशानी बना देता है। मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि यह हालत कई सालों से बनी हुई हैं और न तो कोई सुन रहा है, बारिश होने के बाद लोग गहरे गढ़ों में या नालों में गिर जाते हैं और उनके साथ दुर्घटना होने के मौके रहते हैं। यहाँ के लोगों में दुख और परेशानी बनी हुई है। तस्वीर में स्थिति बेहद खराब दिख रही है।
0
0
Report

IRCTC नियम उल्लंघन: ट्रेन में रेलनीर के बदले दूसरे ब्रांड पानी, 49 पेटी जब्त

Katni, Madhya Pradesh:IRCTC नियमों का खुला उल्लंघन! ट्रेन में रेलनीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी यात्रियों को सप्लाई किया जा रहा था जांच के दौरान रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में बड़ी मात्रा में लोकल पानी बरामद किया। इसके बाद स्टेशन पर 49 पेटी पानी उतरवाकर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई IRCTC के नियमों के तहत की गई है। कटनी जंक्शन पर सहायक स्टेशन प्रबंधक नावेद सिद्दीकी के निरीक्षण के दौरान ट्रेन में बड़ी मात्रा में यह पानी पाया गया। इसके बाद रेलवे अमले ने कार्रवाई करते हुए 49 पेटी पानी ट्रेन से उतरवाकर पार्सल में जब्त कर लिया। सहायक स्टेशन प्रबंधक के मुताबिक रेलवे के निर्धारित नियमों के तहत ट्रेन में स्वीकृत ब्रांड का ही पैकेज्ड पेयजल सप्लाई किया जाना है। दूसरे ब्रांड का पानी बिना अनुमति सप्लाई करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
0
0
Report
Advertisement

बोधगया मठ में विदेशी श्रद्धालुओं ने शिव रुद्राभिषेक से भक्तिमय माहौल

Gaya, Bihar:बोधगया मठ में विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की शिव भक्ति, ताईवान और थाईलैंड के पर्यटकों ने किया रुद्राभिषेक, पूरे भक्ति भव से की भगवान शिव की आराधना। ज्ञान की नगरी विश्व प्रसिद्ध बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सनातन धर्म के प्रति आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। बोधगया मठ परिसर में ताईवान और थाईलैंड से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभव के साथ भगवान शिव का विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। जो एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। एक ओर जँहा भगवान बुद्ध के पद चिन्हों पर अपना कार्य करते है तो वंही दूसरी ओर सनातन धर्म और उसकी संस्कृति को भी अपना रहे है और सनातन परंपरा के तहत होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर जयकारे भी लगा रहे है तो भगवान शिव की आरती भी कर रहे है। इस आयोजन में आए ऋषिकेश से ब्राह्मणों और साधु-संतों की मौजूदगी में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। विदेशी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया और भगवान शिव की आरती भी की। इस संबंध में बोधगया मठ के व्यवस्थापक स्वामी सच्चिदानंद गिरी ने बताया कि ताईवान से आने वाले कई विदेशी श्रद्धालु हर साल बोधगया पहुंचते हैं। ये श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले विशेष पूजा कार्यक्रम का आज पांचवां दिन है। पांचवें दिन बोधगया मठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। पूजा में विदेशी श्रद्धालुओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
0
0
Report

लुधियाना एनकाउंटर: एजीटीएफ ने 2 गैंगस्टर्स को मार गिराया; 25 गोलियां चलीं

Ludhiana, Punjab:लुधियाना में 2 गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से 25 गोलियां चलीं लुधियाना में रविवार को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने 2 गैंगस्टरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोपहर बाद करीब 3 बजे आत्मा पार्क के बाहर एजीटीएफ और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। एजीटीएफ टीम को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एजीटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 25 गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। मुठभड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन ने बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर टोनी बल ने इन्हें ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद होया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतिक रवि ख्वाजका सरपंच की याद में लगाएं जा रहे blood कैंप मै बदमाश ने किसी को शूट करना था
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

मुरैना के स्कूल की दीवार गिरी, 8 पटिया टूटीं; बच्चे सुरक्षित बच गए

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी, 8 पटिया टूटीं; स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बाल-बाल बचे.... मुरैना के टिकटोली कोक सिंह का पुरा गांव में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा टल गया। स्कूल भवन की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही हादसे के समय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भवन के अंदर नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था हादसे से सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। दीवार गिरने के साथ भवन की 8 पटिया भी टूटकर जमीन पर आ गिरीं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिसर में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर किया। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी लेकिन सवाल आखिर यह है कि जब शिक्षा विभाग में लाखों करोड़ों रुपए का बजट स्कूल मरम्मत के लिए आता है तो आखिरकार इस तरह के हादसे क्यों सामने आ रहे हैं
0
0
Report

बाहुबली थीम गणेश उत्सव: काशी के ठठेरी बाजार में भव्य गणेश प्रतिमा

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में बाहुबली थीम पर सजाया गया भगवान गणेश का भव्य पांडाल। • मुंबई के कारीगरों द्वारा मणियों और नगीनों से तराशी गई लालबाग के राजा की विशेष प्रतिमा के होंगे दर्शन। • पिछली बार शीश महल थीम के बाद इस वर्ष बाहुबली सेट पर विराजमान हुए गणपति बाप्पा। • काशी का मराठा समाज पिछले सात दशकों से लगातार आयोजित कर रहा है यह भव्य गणेशोत्सव। • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से काशी में शुरू की गई थी यह परंपरा। • 14 से 18 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे और रात्रि 9 बजे आयोजित होगी भव्य महाआरती। • काशी विश्वनाथ के रास्ते से लेकर ठठेरी बाजार गली तक की गई है आकर्षक रोशनी व भव्य सजावट। • इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में मराठा समाज के 2500 से अधिक लोग ले रहे हैं हिस्सा। • 18 सितंबर को निकलने वाली विसर्जन शोभायात्रा में महाराष्ट्र के कलाकारों का 80 सदस्यीय दल देगा विशेष प्रस्तुति। • श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने दी जानकारी, श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं विशेष इंतजाम।
0
0
Report

शाहजहांपुर में बाल काटने के विवाद से वाल्मीकि समाज में तनाव, पुलिस ने शांति कराई

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में बाल्मीकि समाज के लोगों के बाल ना काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि मुस्लिम नाइयों ने उनके बाल काटने से इनकार कर दिया। बलाना काटने के मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है जिस घटना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। फिलहाल पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक नाई ने बाल तो काट, लेकिन इसके बाद उस नाई को समाज से बहिष्कार की धमकी दिए जाने का आरोप है। विवाद के दौरान उसकी दुकान भी बंद करा दी गई। पूरा मामला निगोही ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिंदपुरा का है। वाल्मीकि समाज के ग्रामीणों का कहना है कि वे भी हिंदू समाज का हिस्सा हैं और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाल काटने से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने विरोध जताया। विरोध के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बताया गया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक मुस्लिम नाई लोगों ने वाल्मीक्कि समाज के व्यक्ति के बाल काट दिए। इसके बाद स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब संबंधित नाई को समाज से बहिष्कृत करने और उसका तलाक कराने तक की धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया। उसकी दुकान भी बंद करा दी गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर सभी नागरिक समान हैं, तो उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की वीडियो के माध्यम से पुष्टि हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को किसी भी तरह का उपद्रव नहीं करने की हिदायत दी। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत है। प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को बढ़ावा न देने की अपील की है। लेकिंग बाल्मीकि समाज के लोगों में छुआछूत की भावना को लेकर काफी नाराजगी है। पुलिस के मामले में जांच शुरू कर दी है। बाइट - सोनू, पीड़ित बाइट - जितेंद्र, पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

रींगस नगरपालिका चुनाव की गिनती आज 8 बजे शुरू, 125 प्रत्याशियों का भाग्य तय

Sikar, Rajasthan:रींगस नगर पालिका चुनाव : कल खुलेगा 125 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, 6 टेबलों पर 6 राउंड में होगी मतगणना, सुबह 8 बजे शुरू होगी प्रक्रिया; कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना सीकर जिले की रींगस नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए 9 सितंबर को हुए मतदान की मतगणना सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। मतगणना के लिए विद्यालय के कक्ष संख्या 13 को निर्धारित किया गया है। यहां 6 टेबलों पर 6 राउंड में मतगणना पूरी कराई जाएगी। मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को सुबह 7 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में ईवीएम को सुरक्षित तरीके से मतगणना कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 20,985 मतदाता पंजीकृत थे। 9 सितंबर को हुए मतदान में 17,986 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद सभी ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया था। अब मतगणना के साथ ही 125 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। मतगणना को लेकर रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर प्रवेश, सुरक्षा, ईवीएम की आवाजाही और अभिकर्ताओं की व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। बाइट - बृजेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान से मोदी के 25 साल के सेवा कार्य जनता तक पहुंचाने की पहल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी 17 सितंबर से शुरू करेगी 'सेवा संकल्प राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के तौर पर दिए 25 साल :— भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने का माध्यम 'सेवा संकल्प अभियान':— भजनलाल शर्मा भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में विविध सेवा प्रकल्पों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 सालों के राजनीतिक सेवा कार्यों को भाजपा जन—जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक माह का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है। 17 सितंबर से शुरू होने वाला अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगा। सेवा संकल्प अभियान संगठन और सरकार के स्तर पर प्रदेश से लेकर बूथ तक मनाया जाएगा। इसमें भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधिगण अपनी सहभागिता निभाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 25 साल सेवा, सुशासन और जनकल्याण के तौर पर दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते है। ऐसे में भाजपा देश—प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक विविध प्रकल्पों के माध्यम से आमजन तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Rajasthan से विशेश लगाव रहा है, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी बिना मांग के उन्होंने राजस्थान को नर्मदा का पानी देने का कार्य किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का आगाज 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से किया जाएगा। इस दिन शाम को 7 बजे सभी एक दीया जाएंगे। इसके बाद मेरे सपनों का भारत—चित्र सेवा, नमो सेवा अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग—राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के दौरान स्कूली स्तर पर विकसित भारत संकल्प और 25 साल सेवा के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सरकार के शिक्षा विभाग से लेकर संगठन स्तर पर विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। इसके साथ अनकही कहानियां कार्यक्रम में राजस्थान के गांव—गांव तक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आए बदलावों की कहानियां को पहुंचा जाएंगा। इसके अलावा आंगन मिलन सेवा अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया जाएगा। सेवा कहानी कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा में विकसित भारत के संकल्प को जन जन तक पहुंचाना है। वहीं वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा में प्रधानमंत्री की सार्वजनिक जीवन यात्रा और देश की सांस्कृतिक एकता के भाव को अभिव्यक्त किया जाएगा। इसमें विभिन्न टोलियां वडनगर से वाराणसी के बीच यात्रा करेगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए जल कलश से शिव का अभिषेक किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में समाज में बदलाव के लिए सेवा कार्य किए जाएंगे। इसमें पहले और बाद का स्पष्ट सकारात्मक बदलाव दिखाया जाएगा। सेवा सेतु अभियान में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ एक स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र व्यक्ति को योजना की जानकारी, आवेदन, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने पहले भी कृषि शिविर, शहरी शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए। सेवा के रंग राष्ट्र के संग अभियान में रंगोली, लोककला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा। वहीं सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं की प्रतिभा को जनसेवा से जोड़ा जाएगा। अभियान के अंत में सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान को हम सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के महाभियान के रूप में आगे बढ़ाएंगे। मोदी जी के सेवा संकल्पों से प्रेरणा लेकर राजस्थान भी सेवा, सुशासन और विकास की अपनी यात्रा को नई गति देगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top