212214
कौशांबी में महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगाकर बुजुर्ग को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल
Kaushambi, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिरनेर गांव में एक बुजुर्ग को महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। ग्रामीणों ने बुजुर्ग प्रेम नारायण के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव की गलियों में घुमाया और उसकी पिटाई भी की। इस दौरान किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को एक महिला के साथ देखने के बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चहनिया बाजार की किराने की दुकान में भीषण आग, लोगों में दहशत
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - चहनिया बाजार में किराने की दुकान में लगी भीषण आग - आग लगते ही बाजार में मची अफरा-तफरी, लोगों में दहशत का माहौल - सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची, शुरू कराया राहत कार्य - ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में निभाई अहम भूमिका - पुलिस, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनिया की घोर लापरवाही आई सामने - दुकान में आग लगने की सूचना पर गांव से आ रहे बाइक सवार महिला पुरुष हुए सड़क हादसे का शिकार - आग बुझाने के दौरान ही स्थानीय लोग गंभीर हालत में घायलों को लेकर पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया - समय रहते आग बुझने से आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति से बचाया गया - किराने की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख - आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटा प्रशासन - स्थानीय लोगों ने बलुआ पुलिस, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की तत्परता की सराहना की - बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया बाजार में बीती रात हुई घटना0
0
Report
फांसी की कोशिश टली; पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ महिगवां थाना क्षेत्र में युवक राजेंद्र ने फांसी प्रयास। पत्नी किरण से विवाद, पारिवारिक कलह बनी वजह। छोटे भाई रामू ने डायल-112 पर सूचना दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरी शंकर टीम संग पहुंचे। बंद कमरे में फंदा लगाकर तैयारी कर चुका। पुलिस की समझाइश से युवक की जान बची। पत्नी, सास, भाई को समझाकर कराया शांत। महिगवां पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी।0
0
Report
16 जुलाई को इस्कॉन जगन्नाथ रथयात्रा: भारी श्रद्धालु जुटने की उम्मीद
Jamshedpur, Jharkhand:16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद जमशेदपुर, इस्कॉन जमशेदपुर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रथ यात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यात्रा गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची बड़ा गोलचक्कर ہوتے हुए शाम लगभग 7:30 बजे साकची वाहन पड़ाव पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का संकीर्तन करते हुए रथ के साथ चलेंगे। विभिन्न स्थानों पर आरती, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए तीन भव्य रथ तैयार किए गए हैं, जिन्हें आकर्षक फूलों, ध्वजों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया है। इस्कॉन जमशेदपुर के प्रमुख एवं वरिष्ठ आचार्य स्वामी पद्मनाभ जगन्नाथ दास के मार्गदर्शन में पिछले एक महीने से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में प्रेसवार्ता एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए करीब एक हजार स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। यातायात नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस आयोजन में शहर के कई सामाजिक, धार्मिक और सेवा संगठन भी सहयोग करेंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान, शीतल पेय, महाप्रसाद और प्राथमिक चिकित्सा के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं, लायंस क्लब, जेसीआई, रॉबिन हुड आर्मी, ग्रीन कैप्स फाउंडेशन, ब्लड वॉरियर्स, द वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी, साइलेंट टेल्स एनजीओ सहित अनेक संस्थाएं सेवा कार्य में भाग लेंगी।0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग नगर में मैकाडेमाइज़ेशन शुरू नहीं, यातायात और व्यापारी परेशान
Aram Pora, Ganderbal, Trade Federation Association Anantnag Chairman Sajjad Hakeem has said that no macadamization work has been initiated in Anantnag town so far this year, causing severe inconvenience to both the public and the business community. He said that roads in various parts of Anantnag town have developed large potholes, disrupting the smooth flow of traffic and making daily commuting difficult for residents. Sajjad Hakeem questioned why the macadamization work had not been started during the summer season, asking whether the authorities intended to undertake the work in winter instead. He said the deteriorating condition of the roads is a matter of serious concern not only for the public but also for traders. He appealed to the MLA of Anantnag constituency and the Roads and Buildings (R&B) Department to personally intervene and ensure that macadamization work on the town's roads begins at the earliest, so that better road connectivity can be provided and the difficulties faced by the public are addressed.0
0
Report
किशनगंज सांसद आजाद ने DM से मुलाकात कर विकास बाधाओं के समाधान की मांग
Kishanganj, Bihar:किशनगंज सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आजाद ने नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जिले की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी चिंता जताई....डॉ. जावेद आजाद ने खासतौर पर नदी कटाव की विकराल समस्या, बिजली की निम्न वोल्टेज और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति के बार-बार ठप होने की शिकायत की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुलों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों को तेज गति देने की मांग की.....सांसद ने डीएम से मिलकर उन्हें विकास की राह में आ रही इन बाधाओं को जल्द दूर करने का मांग किया, ताकि जिले की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने जिला जिला पदाधिकारी से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।0
0
Report
फोरलेन हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
Pali, Rajasthan:ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ा, डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी तरफ आया, हादसे में हाईवे पर लगे डेस्टीनेशन बोर्ड से टकराने से बोर्ड लटक गए, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टला, फोरलेन हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी की लापरवाही से आए दिन हो रहे हैं हादसे, संकेतकों के अभाव में हो रहे हैं हादसे。0
0
Report
Advertisement
जेल से दान चोरी के आरोपियों की कस्टडी रिमांड, पूछताछ के लिए मेडिकल चेकअप
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। पुलिस पहुंची जिला कारागार, दान चोरी के आरोपी रामशंकर और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी रिमांड, दोनों को ले गयी पुलिस लाइन, दोनों का होगा मेडिकल चेकअप, पुलिस लाइन में ही एसओजी कार्यालय में होगी पूछताछ, सुराग देने के बाद पुलिस ले जाएगी उन स्थानों पर जहां पर होता था पैसे के बंटवारा।0
0
Report
यूपी में निगम-बोर्डों के 80 से अधिक पदों की नियुक्ति पर ताजा निर्णय जल्द
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में निगम-बोर्डों की नियुक्तियों पर सस्पेंस खत्म, 80 से ज्यादा नाम फाइनल उत्तर प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोगों और बोर्डों में खाली पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है योगी सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। सरकार और संगठन स्तर पर इस दिशा में कवायद तेज पार्टी संगठन और सरकार के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद लगभग 80 से अधिक प्रमुख नामों की सूची को हरी झंडी मिल चुकी है। हाल ही में प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सरकार के बीच हुई बैठकों में इन नामों के पैनल की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। सरकार पहले चरण में सबसे महत्वपूर्ण चार से पांच आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करेगी। इस वक्त उत्तर प्रदेश में एससी आयोग, अल्पसंख्यक आयोग जैसे तमाम प्रमुख आयोग खाली पड़े हैं. वहीं बाल आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल भी जल्द ही खत्म होने वाला है। इनमें अध्यक्ष के अलावा सदस्यों के भी तमाम पद खाली हैं. जिन्हें भर के कई कार्यकर्ताओं को बीजेपी तोहफा दे सकती है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अंतिम मुहर लगते ही इन 1000 से अधिक खाली राजनीतिक पदों को भरने की अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है।0
0
Report
काकोरी में विशाल अजगर पकड़ा: वन विभाग ने सफल रेस्क्यू
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के काकोरी इलाके में निकला विशाल अजगर सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर टीम भेजी सांप पकड़ने वाले ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया काफी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया अजगर के पकड़े जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल खत्म हुआ स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा ने 12 दिनों में तीन लाख का रिकॉर्ड पार किया
Aram Pora, Ganderbal, In a record, the annual Amarnath yatra crossed the three-lakh mark , the 12th day of the pilgrimage this year, Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha said. Sinha commended all the officials, service providers and volunteers, saying their dedication and hard work have made the holy pilgrimage smooth and memorable for every devotee of Baba Barfani. "Shri Amarnath Ji Yatra has set a historic new record, crossing the 3 lakh mark in just 12 days," Sinha said in a post on his personal handle on X. The yatra, which began on July 3, had crossed the two-lakh mark on July 10. It will culminate on August 28 on the occasion of Raksha Bandhan.0
0
Report
लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत. विभूतिखंड के नोवोटेल होटल में अचेत मिले वैज्ञानिक सुबह चेकआउट न करने पर पुलिस को दी सूचना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा महराजगंज के सिसवा बाजार निवासी थे वैज्ञानिक. हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही0
0
Report
विधानसभा अमृत उत्सव आज: उद्घाटन ओम बिरला, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि, पूर्व-विधायक समागम
Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा का अमृत उत्सव आज वर्तमान और पूर्व विधायकों का होगा समागम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति पूर्व और वर्तमान विधायकों के पहुँचने का सिलसिला हुआ शुरू पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी रहेंगे मौजूद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुँचेंगे कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा थोड़ी देर बाद पहुँचेंगे विधानसभा0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान और जांच शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में देर रात रीको इंडस्ट्री एरिया स्थित एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा प्लास्टिक स्क्रैप, गत्ता निर्माण की मशीनरी तथा कच्चा माल इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद निम्बाहेड़ा की दमकल के साथ जेके सीमेंट, वंडर सीमेंट और चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की दमकलें भी मौके पर पहुंचीं। पूरी रात चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। घटना में गोदाम को लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
एसी कोच में लिनेन चोरी पर रेलवे की सख्ती, CCTV और टीटीई से नकेल
Ranchi, Jharkhand:एसी कोच में सफर करने वाले कुछ यात्रियों की हरकत अब रेलवे के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रांची रेल मंडल की ट्रेनों से हर ट्रिप के बाद बेडशीट, फेस टॉवल और कंबल गायब मिल रहे हैं। इन चोरियों से रेलवे को हर साल लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा लिनेन की चोरी बिहार रूट पर चलने वाली ट्रेनों में दर्ज की जा रही है। आखिर कौन हैं ये एसी वाले चोर और रेलवे इन्हें रोकने के लिए क्या कर रहा है? यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर सफर में बेडशीट, तकिए का कवर, फेस टॉवल और कंबल उपलब्ध कराता है, लेकिन यात्रा खत्म होते-होते इनमें से कई सामान गायब मिलते हैं। हर ट्रिप के बाद लिनेन की गिनती में कमी सामने आती है, जिससे रेलवे को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सीनियर डीसीएम के मुताबिक सबसे ज्यादा चोरी बिहार रूट पर चलने वाली ट्रेनों में हो रही है। कई बार जागरूकता अभियान चलाने और यात्रियों से रेलवे की संपत्ति सुरक्षित रखने की अपील के बावजूद चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। चोरी हुए लिनेन की भरपाई के लिए रेलवे को बार-बार नई खरीद करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर रेलवे के खर्च पर पड़ता है। अब रेलवे इस समस्या से निपटने के लिए सख्ती की तैयारी में है। एसी कोचों में निगरानी बढ़ाई जा रही है, टीटीई और कोच अटेंडेंट को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी और अन्य तकनीकी उपायों का भी सहारा लिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि यह सामान यात्रियों की सुविधा के लिए है, इसे घर ले जाना चोरी है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. यात्रियों की छोटी-सी लापरवाही या जानबूझकर की गई चोरी रेलवे को हर साल लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही है। सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कब तक लगाम लगेगी।0
0
Report
मानसून से उज्जैन में सांपों के निकलने के मामले बढ़े
Ujjain, Madhya Pradesh:बारिश शुरू होते ही उज्जैन में सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। स्नेक रेस्क्यू टीम के अनुसार रोज़ाना हर रेस्क्यू को 4 से 5 कॉल मिल रही हैं। हाल ही में कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक घर में बच्चों की टॉय कार के अंदर छिपा बेहद जहरीला रसल वाइपर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उज्जैन में मानसून की शुरुआत के साथ ही रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर की स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य गिरिराज ने बताया कि वर्तमान में रोज़ाना 4 से 5 स्नेक रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं। उज्जैन में करीब 8 से 10 स्नेक रेस्क्यूर सक्रिय हैं, जो अपने निजी काम के साथ शौक और सामाजिक सेवा के रूप में यह कार्य करते हैं। हाल ही में कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक मकान से सूचना मिली कि घर के अंदर सांप दिखाई दिया है। टीम करीब 20 मिनट में मौके पर पहुंची। जांच करने पर बच्चों की टॉय कार के अंदर कपड़ों के नीचे छिपा हुआ रसल वाइपर मिला, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी से दूर प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया। के अनुसार बारिश के मौसम में नई कॉलोनियों और निर्माणाधीन क्षेत्रों में सांप अधिक निकलते हैं। नानाखेड़ा, मुल्लापुरा, नागझिरी, आगर रोड, इंदौर रोड और शहर की सीमा से लगी नई कालोनियों से सबसे ज्यादा कॉल आती हैं। वहीं शहर के अंदर वाटर स्नेक और अन्य सामान्य प्रजातियां नालों व जल निकासी मार्गों के जरिए रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाती हैं। टीम सर्प मित्र महाकाल नगरी के राहूल मोकरीवाल नें बताया कि उज्जैन के आसपास नदियाँ, जल स्रोत और हरियाली अधिक होने के कारण सांपों का प्राकृतिक आवास भी बड़ी संख्या में मौजूद है। इसके अलावा तेजी से हो रहे निर्माण कार्य, सड़क विस्तार और पेड़ों की कटाई के कारण सांपों का बसेरा प्रभावित हो रहा है, जिससे वे रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि रसल वाइपर देश के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में शामिल है। इसके अलावा कोबरा, कॉमन करैत और सॉ-स्केल्ड वाइपर भी अत्यंत विषैले होते हैं। ऐसे सांप दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
