212214
कौशांबी में अषाढ़ माह के मेले में क्षेत्राधिकारी ने की सुरक्षा की जांच
Kaushambi, Uttar Pradesh:कौशांबी में क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने अषाढ़ माह के अवसर पर मां शीतलाधाम कड़ाधाम में लगे मेले की सुरक्षा की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही स्नान घाटों का भी निरीक्षण किया गया और भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षा का महत्वपूर्ण एहसास दिलाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निकाय जीत के बाद बीजेपी पंचायत चुनाव पर धार तेज, जयपुर दौरा अहम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनाव में बीजेपी जीत का दोहरा शतक लगाने के बाद अब पंचायत चुनाव फतह करने की तैयारी में जुट गई है... निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद बीजेपी का फोकस अब पंचायत चुनाव पर है...प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं...इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कल जयपुर पहुंचेंगे...25 सितंबर को नितिन नवीन जयपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.. नितिन नवीन के जयपुर दौरे के साथ ही बीजेपी पंचायत चुनाव की तैयारियों को और धार देगी... निकाय चुनाव में जीत का दोहरा शतक लगाने के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है...निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी का पूरा फोकस अब पंचायत चुनाव पर है...पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर चुका है...इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा पर आ रहें हैं। नितिन नवीन 24 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगे और 25 सितंबर को जयपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे...राष्ट्रीय अध्यक्ष के जयपुर दौरे के दौरान चार प्रमुख कार्यक्रम रखें गए हैं... सुबह 8 बजे अल्बर्ट हॉल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में नितिन नवीन शामिल होंगे... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन शामिल होगे ..... इसके बाद बीजेपी की ओर से जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा... इस सम्मेलन में नितिन नवीन प्रदेशभर से आए निकाय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे... दादिया से ही पंचायत चुनावों के लिए 90 चुनाव प्रचार रथ भी रवाना किए जाएंगे... निकाय चुनाव के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनाव के लिए भी चुनावी तैयारियों को जमीन पर उतारने की तैयारी में है... नितिन नवीन के जयपुर दौरे के दौरान बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक भी प्रस्तावित है...इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है... कुल मिलाकर निकाय चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने अब पंचायत चुनाव पर फोकस बढ़ा दिया है...राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा भी इसी चुनावी तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है...दादिया से 90 चुनाव प्रचार रथों की रवानगी के साथ बीजेपी पंचायत चुनाव के लिए चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी...0
0
Report
ड्रोन से हथियार मंगवाने वाले दो गिरफ्तार, पाकिस्तान से सप्लाय का खुलासा
Sri Ganganagar, Rajasthan:गंगानगर से बड़ी खबर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में श्रीगंगानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ड्रोन के जरिए सीमा पार से आए दो पिस्टल सहित दो गिरफ्तार पुरानी आबादी थाना पुलिस ने विशाल पचार गैंग के दो गुर्गो को किया गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से दो अवैध विदेशी जिगाना पिस्टल बरामद प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सीमा पार से ड्रोन के जरिए आरोपियों ने मंगवाए थे हथियार पुरानी आबादी थानाध्यक्ष सुमन परिहार की टीम ने की कार्यवाही कार्यवाही में पुरानी आबादी थाना के कांस्टेबल संदीप कुमार व मनीष कुमार की रही अहम भूमिका पकड़ा गया आरोपी बस स्टैण्ड के नजदीक चलाता है होटल वही होटल मैनेजर मोहित को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने विशाल पचार के माध्यम से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए थे हथियार0
0
Report
जमीन विवाद पर सामाजिक पंचायत से बहिष्कार, पैसे मांगने के आरोप
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। गांवों में आपसी विवादों के निस्तारण के लिए सामाजिक स्तर पर होने वाली पंच-पंचायती अब कई मामलों में विवाद का कारण बनती जा रही है। अदालतों के समानांतर चलने वाली ऐसी कथित सामाजिक पंचायतों के फैसलों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब डांगियावास थाना क्षेत्र के पालासनी गांव से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर समाज के कथित पंचों पर दो परिवारों को सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने, हुक्का-पानी बंद करने और समाज में दोबारा शामिल करने के बदले लाखों रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं। न्यायालय में मामला विचाराधीन, फिर भी सामाजिक दबाव का आरोप है कि जमीन से आम रास्ता निकालने के लिए भी सामाजिक स्तर पर समाधान कराने का दबाव बनाया जा रहा है। दानाराम का कहना है कि कथित पंचों ने परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया और वापस समाज में शामिल होने के लिए 21 लाख रुपये देने की मांग की जा रही है। सामाजिक कार्यक्रमों में जाने पर मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं और जमीन का विवाद न्यायालय में लंबित होने के बावजूद पंचों द्वारा अपने स्तर पर फैसला थोपने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरे परिवार पर 11 लाख का दंड लगाने का आरोप भी सामने आया है, जिससे परिवार को मानसिक और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप भी है; शिकायत के बावजूद पुलिस ने केवल मामला दर्ज करने तक कार्रवाई सीमित रखी और आरोपियों के पक्ष में कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के कार्यालय में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार भी लगाई गई है कि जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, इस पर सामाजिक पंचायत के जरिए फैसला थोपना उचित नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी इन मामलों की चर्चा जारी है और अब देखने की बात है कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पटाखा माफिया कादिर की जमानत खारिज की, बड़ा झटका
Prayagraj, Uttar Pradesh:पटाखा माफ़िया क़ादिर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने कहा यह आर्थिक अपराध का गंभीर मामला है, ऐसे में याचियों को जमानत नहीं दी जा सकती। प्रयागराज के कुख्यात पटाखा माफ़िया क़ादिर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। निवेशकों से करोड़ों की ठगी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कादिर और उसके भतीजे आसिफ़ की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए टिप्पणी की यह आर्थिक अपराध का गंभीर मामला है, लालच और प्रलोभन देकर निवेशकों से ठगी की गई है। ऐसे में याचीगण जमानत के हक़दार नहीं हैं। जस्टिस जय प्रकाश तिवारी की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि प्रयागराज के शाहगंज थाने में 46 से ज्यादा व्यक्तियों ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके साथ रकम दुगुना करने का लालच देकर ठगी की गई है। तहरीर में आरोप है कि पटाखा माफ़िया कादिर और उसके भतीजे आसिफ़ और काशिफ़ के अलावा आदिल वसी ने एक गैंग बनाकर शहर में लोगो को पैसे दुगुना करने का लालच दिया और करोड़ों की ठगी की। पैसे मांगने के बाद आरोपीगण धमकी दे रहें हैं, पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो करोड़ों की ठगी मामले में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। शिकायतकर्ताओं की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अमन खान ने बताया कि आरोपीगण मोहम्मद कादिर और आसिफ़ ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, इन पर निवेशकों से ठगी के आरोप हैं, शिकायतकर्ता के अधिवक्ता मोहम्मद अमन खान ने कहा कि आरोपीगण निवेशकों को 96 फ़ीसदी का लाभ देने का लालच देकर निवेश कराते थे। पुलिस की तरफ से की गई जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपीगण की पूंजी जो पहले से थी उसमें हर साल दुगुना बढ़ी है। बुधवार को करीब 1 घंटे 40 मिनट तक दोनों पक्षों की तरफ से चली लंबी बहस के बाद हाईकोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए याचियों को जमानत देने से इंकार कर दिया है।0
0
Report
आयुर्वेद दिवस पर रावतभाटा CISF कॉलोनी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर रावतभाटा की सीआईएसएफ कॉलोनी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर कमांडेंट पी. डियरसन गाईसूंग ने की। इस दौरान डॉ. ओम प्रकाश मीणा ने स्वस्थ जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या और ऋतुचर्या के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं निरोगी रहने के उपाय बताए। कार्यक्रम में कंपाउंडर पवन सिंह यादव ने आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया। कार्यक्रम में इकाई के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और अन्य बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।0
0
Report
बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना कैबिनेट ने मंजूर की
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के लिए दिनकर जयंती पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में अब उनके नाम से रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। बिहार मंत्रिपरिषद ने विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारी एवं कर्मियों के वेतनादि के लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। इस फैसले के बाद बेगूसराय में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई संभावनाओं का रास्ता खुलने की उम्मीद है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर लंबे समय से चल रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 22 जून 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद 19 जुलाई को बेगूसराय के आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने यह मांग रखी थी।इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिनकर की जन्मभूमि पर उनके नाम से विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी。 घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिए 15 एकड़ जमीन चिह्नित कर उच्च शिक्षा विभाग को प्रतिवेदन भेजा। अब बिहार मंत्रिपरिषद की मंजूरी के साथ विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया है।प्रस्तावित विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा और शोध के साथ साहित्य और भारतीय चिंतन से जुड़े अध्ययन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।दिनकर जयंती के मौके पर मिली यह मंजूरी बेगूसराय के लिए खास मानी जा रही है। संकल्प से घोषणा, घोषणा से भूमि चिह्नांकन और अब कैबिनेट की मंजूरी—रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ चुका है। इस दौरान आज रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती जिला प्रशासन एवं उनके गांव में बड़ी धूमधाम से मनाई गई है。 बाइट गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
भैंसदेही में ठगी: किसानों से लाखों लेकर ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए, FIR की मांग
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र में चिखलाजोड़ी सहित आसपास के किसानों से ट्रांसफॉर्मर लगाने और बिजली देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा किसानों से लगभग 20 लाख रुपये जमा कराने के बाद भी कई जगह लगाए गए ट्रांसफॉर्मर आज तक चालू नहीं किए गए। मामला ग्रामीणों ने कांग्रेस के बैनर तले भैंसदेही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तराखंड निवासी ठेकेदार रवि भाटी और उसके साथ काम करने वाले सुपरवाइजर उमराव उईके ने खेतों में ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली पहुंचाने के नाम पर किसानों से लाखों रूपए की वसूली कर ली। कुछ जगह ट्रांसफॉर्मर लगाए भी गए, लेकिन आरोप है कि करीब दो साल से बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि अब बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर हटाने की बात कही जा रही है। ऐसे में किसानों का आरोप है कि पैसा गया और बिजली भी नहीं मिली, जिससे खेती और दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। वहीं भैंसदेही पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
टीईटी पेपर फ्रॉड: फरार दो आरोपी 29 सितम्बर तक पुलिस कोठड़ी
Thane, Maharashtra:टीईटी पेपर फुटी प्रकरणात फरार असलेल्या दोन आरोपींना अटक झाल्यानंतर न्यायालयाने त्यांना 29 सप्टेंबर पर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. या प्रकरणात आतापर्यंत अठरा आरोपींना अटक झाली आहे. टीईटी पेपर फुटी प्रकरणात फरार असलेले प्रकाश मिसाळ रा. बीड आणि अशोककुमार बाबूलाल शाव रा. दिल्ली या दोन आरोपींना अटक करण्यात पोलिसांना यश आले होते. दोन्ही आरोपींना रविवारी 20 तारखेला भिवंडी न्यायालयात हजर केले असता त्यांना 23 सप्टेंबरपर्यंत पोलीस कोठडी देण्यात आली होती. आज त्यांची कोठडी संपल्यानंतर पुन्हा न्यायालयात हजर केले असता न्यायालयाने त्यांना 29 सप्टेंबर पर्यंत आणखी पाच दिवसांची पोलीस कोठडी सुनावली आहे. पोलिसांना या दोघांकडे 149 जणांची यादी, त्यांच्या आर्थिक देवाणघेवाण आणि त्यांनी कोणाला पेपर विकले का, या संदर्भात चौकशी करायची आहे. तसेच आतापर्यंत निष्पन्न झालेल्या 18 जणांच्या चौकशीसाठी ही कोठडी मागितली होती. दरम्यान, या प्रकरणात दोषारोपपत्र दाखल झाले असले तरी फरार आरोपींच्या अटकेनंतर तपासाला नवी दिशा मिळाली आहे.0
0
Report
नवादा में फिर लौटेगी गन्ने की मिठास, 500 करोड़ से नई चीनी मिल का शुभारंभ
Noida, Uttar Pradesh:नवादा में फिर लौटेगी गन्ने की मिठास वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना को मंजूरी ₹500 करोड़ से अधिक का होगा निवेश नवादा समेत 4 जिलों के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ नवादा, नालंदा, शेखपुरा और जमुई के किसानों को फायदा0
0
Report
Advertisement
14 कोसी परिक्रमा अतिक्रमण पर बुलडोजर, सपा सांसद धरने पर
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवारों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। जनौरा नाका स्थित बुलडोजर कार्रवाई स्थल पर सांसद ने पीड़ितों के साथ धरना दिया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में लोगों को उजाड़ दिया गया और उनका नुकसान हुआ है। सांसद ने कहा कि वह न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के साथ अन्याय और दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की आवाज उठाना समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए हुई इस कार्रवाई के बाद अब मामला प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। वही इस पूरे मामले पर डीएम शशांक त्रिपाठी का भी बयान आया है, उन्होंने कहा कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाया गया है, गठित कमेटी के सर्वे संस्तुति के बाद किया गया था, उसके बाद हाई कोर्ट की डायरेक्शन के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम ने बताया कि मुआवजे के लिए पीड़ितों को वार्ता के लिए बुलाया गया है जल्द ही उनको मुआवजा भी मिल जाएगा।0
0
Report
UPI MDR शुल्क संभावित व्यवस्था पर कटनी के किराना व्यापारियों का विरोध
Katni, Madhya Pradesh:MDR चार्ज की संभावित व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, ‘नो UPI’ की तख्तियां लेकर जताया विरोध एंकर कटनी। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच UPI पेमेंट को लेकर कटनी के किराना व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। झंडा बाजार किराना व्यापारी संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने ‘नो UPI’ की तख्तियां लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और दुकानों पर लगे UPI QR कोड को काले कपड़े से ढांककर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि UPI भुगतान पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट से जुड़ी संभावित अतिरिक्त लागत को लेकर व्यापार जगत में चिंता है। खासतौर पर किराना जैसे कम मार्जिन वाले कारोबार में यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का भार आता है, तो इसका सीधा असर व्यापारियों के मुनाफे पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किराना व्यापारी संघ, जिला कटनी के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने प्रस्तावित MDR व्यवस्था की जानकारी और उसके संभावित प्रभावों को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान आज कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है, ऐसे में किसी भी नई भुगतान लागत का प्रभाव छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी बात रखी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और एकजुटता जरूरी है। अभियान के दौरान व्यापारियों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग एवं आपत्ति रखने की अपील भी की गई। फिलहाल UPI भुगतान से जुड़ी MDR व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंताओं ने कटनी के बाजार में चर्चा तेज कर दी है। बाइट -पंकज त्रिसुलिया झंडा बाजार व्यापारी0
0
Report
धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान पद आरक्षण की लॉटरी पूरी
Dholpur, Rajasthan:छह पंचायत समितियों में प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी पूरी, बाड़ी में एससी महिला, सरमथुरा में ओबीसी, सैंपऊ-बसेड़ी में सामान्य महिला आरक्षित धौलपुर। जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की देखरेख में पूरी कर ली गई। अधिकारियों की मौजूदगी में पुराने आरक्षण चक्र के अनुसार लॉटरी निकाली गई। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के 29 वार्डों का आरक्षण भी तय हो गया। आरक्षण तय होते ही पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधान पद का आरक्षण: बाड़ी पंचायत समिति का प्रधान पद एससी महिला के लिए, सरमथुरा का ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है। सैंपऊ और बसेड़ी प्रधान पद सामान्य महिला के लिए, जबकि धौलपुर और राजाखेड़ा प्रधान पद सामान्य ओपन के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जिला परिषद के 29 वार्डों का आरक्षण: एससी ओपन: वार्ड 6, 14, 17 एससी महिला: वार्ड 2, 9, 10 एसटी ओपन: वार्ड 7 और एसटी महिला: वार्ड 3 ओबीसी ओपन: 18, 26, 28 और ओबीसी महिला: 11, 19, 23 सामान्य ओपन: 1, 4, 12, 13, 16, 21, 22, 27 सामान्य महिला: 5, 8, 15, 20, 24, 25, 29 पंचायत समिति वार वार्ड आरक्षण; राजाखेड़ा - 25 वार्ड: एससी ओपन 6, 9, 25, एससी महिला 13, 21, ओबीसी ओपन 3, 10, 15, ओबीसी महिला 7, 8, सामान्य ओपन 2, 5, 12, 14, 16, 18, 24, सामान्य महिला 1, 4, 11, 17, 19, 20, 22, 23। एसटी में कोई आरक्षण नहीं। बाड़ी 27 वार्ड: एससी ओपन 20, 23, 26, एससी महिला 1, 16, 24, एसटी ओपन 6, 9, एसटी महिला 5, ओबीसी ओपन 7, 11, ओबीसी महिला 21, 22, सामान्य ओपन 4, 10, 12, 14, 19, 25, 27, सामान्य महिला 2, 3, 8, 13, 15, 17, 18। धौलपुर 25 वार्ड: एससी ओपन 14, 16, 24, एससी महिला 13, 21, ओबीसी ओपन 8, 9, 12, ओबीसी महिला 1, 17, सामान्य ओपन 3, 11, 15, 20, 22, 23, 25, सामान्य महिला 2, 4, 5, 6, 7, 10, 18, 19। सैंपऊ 27 वार्ड: एससी ओपन 13, 22, 23, एससी महिला 15, 16, 17, ओबीसी ओपन 5, 8, 26, ओबीसी महिला 18, 20, सामान्य ओपन 3, 6, 9, 14, 19, 21, 24, 25, सामान्य महिला 1, 2, 4, 7, 10, 11, 12, 27। बसедि 19 वार्ड: एससी ओपन 3, 7, एससी महिला 8, 14, ओबीसी ओपन 10, 15, ओबीसी महिला 12, सामान्य ओपन 1, 2, 11, 13, 18, 19, सामान्य महिला 4, 5, 6, 9, 16, 17। सरमथुरा 15 वार्ड: एससी ओपन 3, 14, एससी महिला 15, एसटी ओपन 12, 13, एसटी महिला 2, ओबीसी ओपन 8, सामान्य ओपन 6, 7, 9, सामान्य महिला 1, 4, 5, 10, 11।0
0
Report
Advertisement
सांवलियाजी धाम में जलझूलनी एकादशी मेले में बी प्राक की लाइव प्रस्तुति धमाकेदार आकर्षण
Begun, Rajasthan:मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में जलझूलनी एकादशी मेले के दूसरे दिन भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर बी प्राक की livet प्रस्तुति मेले का प्रमुख आकर्षण रही। बी प्राक ने भक्ति गीतों से प्रस्तुति की शुरुआत की और उनके गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान शिव को समर्पित भजन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं मेला ग्राउंड के अलग-अलग मंचों पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। गोवर्धन मंच पर सवाई भाट और प्रकाश माली ने लोक संगीत की प्रस्तुतियां दीं। मीरा रंगमंच पर आशा वैष्णव सहित कलाकारों ने समां बांधा। अलग-अलग मंचों पर हुई प्रस्तुतियों से पूरा सांवलियाजी धाम देर रात तक गीत-संगीत से गूंजता रहा。0
0
Report
रतलाम लॉ कॉलेज गरबा विवाद: क्या शांति बहाल होगी?
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के लॉ कॉलेज में गरबा आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो तस्वीरों में इस विवाद के दोनों पक्ष साफ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में लॉ कॉलेज के छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में कपल गरबा होने की बात कहकर कुछ लोग परिसर में घुसे और हंगामा करते हुए अभद्रता की। छात्रों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तस्वीर में दूसरा पक्ष कॉलेज के बाहर नारेबाजी करता नजर आया। आरोप लगाया गया कि गणेश उत्सव के दौरान कॉलेज में कपल गरबा नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि अगर कॉलेज में हमारे द्वारा कुछ गलत हुआ था तो मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, फिर उसी दिन शिकायत क्यों नहीं की गई। इधर, कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि सभी आयोजन स्टाफ की मौजूदगी में होते हैं और कॉलेज में कोई कपल गरबा नहीं हुआ। अब देखना होगा कि यह विवाद यहीं थमता है या आगे और बढ़ता है0
0
Report
ललितपुर में एंटीकरप्शन ने लेखपाल बालकिशन राजपूत को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एंटीकरप्शन टीम ने एक लेखपाल को किसान से नामान्तरण के नाम पर 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । महरौनी तहसील अंतर्गत सरखोड़ा ग्राम निवासी अमर सिंह नाम के एक किसान द्वारा की गई शिकायत के बाद एंटीकरप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल बालकिशन राजपूत को महरौनी तहसील परिसर से 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । जिसके बाद आरोपी लेखपाल बालकिशन राजपूत को एंटीकरप्शन टीम गिरफ्तार कर सदर कोतवाली ले आई जहां तुम द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
