212207
शिक्षकों ने नहीं किया डिजिटल हाज़री
Manjhanpur, Uttar Pradesh:शिक्षा महानिदेशक ने आदेश जारी कर 8 जून से डिजिटल हाज़री करने को कहा था। लेकिन कौशांबी ज़िले में डिजिटल हाज़री का विरोध परिषदीय प्राथमिक विद्यायल के शिक्षकों ने किया है। शिक्षकों ने पहले जैसे रजिस्ट्र में ही अपनी उपस्थिति दर्ज की है। डिजिटल हाज़री का विरोध करने वाले शिक्षकों ने बात कर अपना-अपना तर्क भी रखा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के वक्फ प्रकरण में बड़ा मोड़, पूर्व ट्रस्टी मोहम्मद जियाउर रहीम जेल भेजे गए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में वक्फ संपत्ति प्रकरण में बड़ा मोड़, पूर्व ट्रस्टी मोहम्मद जियाउर रहीम जेल भेजे गए राजधानी जयपुर में जामिया तुल हिदाया ट्रस्ट की वक्फ संपत्तियों से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। करीब 80 बीघा वक्फ भूमि में से 3 बीघा 11 बिस्वा जमीन की कथित अवैध बिक्री के मामले में गिरफ्तार पूर्व ट्रस्टी मोहम्मद जियाउर रहीम को कोर्ट ने 4 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने आरोपी को 18 मई को गिरफ्तार किया था。 6 सितंबर 2025 को दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वक्फ संपत्ति घोषित भूमि के हिस्से को फर्जी दस्तावेजों और कथित साजिश के जरिए बेचने का प्रयास किया गया। एफआईआर में मोहम्मद जियाउर रहीम, नासिर खान सड़वा,अबरार अहमद, मसरूर अहमद, समीर खान सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब तक एक गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। जांच में फर्जी स्टांप खरीद, कूटरचित दस्तावेज, कथित फर्जी इकरारनामों और जमीन सौदों की परतें खुल रही हैं। मामले में नासिर खान सड़वा, अबरार अहमद, जमीन खरीदने वाले , तथा गवाह बताए जा रहे जाकिर खान और समीर खान की भूमिका की भी जांच लंबित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। प्रकरण में यह भी सामने आया है कि संबंधित भूमि वक्फ अधिनियम की धारा-26 के तहत घोषित वक्फ संपत्ति है, जिसे बेचने का अधिकार किसी व्यक्ति या ट्रस्टी को नहीं है। इसके बावजूद कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के सौदे किए गए और उन्हें वैध दिखाने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में आचरोल सोसायटी और सूरजपोल सोसायटी से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई दस्तावेज ऐसे बताए जा रहे हैं जिनसे आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और रिकॉर्ड प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अब ऐसी संपत्तियां स्पष्ट रूप से चिन्हित मानी जा रही हैं। ऐसे में वक्फ भूमि से जुड़े पुराने सौदों, दस्तावेजों और हस्तांतरणों की जांच और अहम हो गई है। जो दस्तावेज अब तक सामने आए हैं, वे यह संकेत देते हैं कि राजधानी जयपुर में वक्फ संपत्तियों को लेकर कथित तौर पर एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय रहा हो सकता है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों, लेनदेन, स्टांप खरीद और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। कुछ FIR में अभी चालान पेश होना बाकी है और सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और नए खुलासे हो सकते हैं。0
0
Report
जमवारामगढ़ में भूमि विवाद के चलते हिंसक भिड़ंत, 6 से अधिक घायल
Noida, Uttar Pradesh:जमवारामगढ़(जयपुर) भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग, झगड़े में दोनों पक्ष के 6 से अधिक लोग घायल, पुलिस ने घायलों का रायसर CHC में करवाया उपचार, गंभीर घायल विक्रम मीणा व मूली देवी को किया जयपुर रैफर, अब झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, रायसर थाना क्षेत्र के जोधराला गांव की है घटना, हालांकि वायरल वीडियो की जी राजस्थान नहीं करता पुष्टि0
0
Report
अरशद मदनी के बयान पर राज शर्मा की बाइट ने कांग्रेस में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:अरशद मदनी के बयान पर कांग्रेस नेता राज शर्मा की बाइट0
0
Report
Advertisement
चतरा पुलिस ने सिमरिया में 50 लाख के अफीम डोडा बरामद; दो कारें पकड़ीं
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा बरामद, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद. चतरा जिले की सिमरिया थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोराही के पास से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का 324 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया है. सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और आईआरबी जवानों की टीम ने चतरा-सिमरिया रोड पर घेराबंदी की. इस दौरान चतरा की ओर से आ रही एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज कार को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. हालांकि, दोनों वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे. जांच के दौरान अर्टिगा से 169 किलो और होंडा अमेज से 155 किलो डोडा बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, अफीम की इस बड़ी खेप को हजारीबाग पहुंचाने की योजना थी. पुलिस ने NDPSAct के तहत मामला दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
श्रवण कुमार ने विकास योजनाओं का उद्घाटन कर विपक्ष पर तीखा हमला
Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वियावानी और मधडा गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी पीसीसी ढलाई और तालाब सौंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं, जिससे साफ है कि अब जनता विकास, तरक्की और आपसी भाईचारे की राजनीति चाहती है। राजद द्वारा चलाए जा रहे पोस्टर वार पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश चलाने की जिम्मेदारी मिली है और वे अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के पास कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए वह सिर्फ टिप्पणी और आलोचना की राजनीति कर रहा है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह समझने की जरूरत है कि आज देश और दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ राज्य और देश को नीचा दिखाने में लगा हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हैं।0
0
Report
बेगूसराय में पूर्व मुखिया सहित तीन घायल: अपराधियों का घर पर हमला
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों को लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधी हमला करते साफ नजर आ रहे हैं। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के देवनगर का है। घायलों की पहचान देवनगर निवासी पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार, रमन कुमार और सूरज कुमार के रूप में की गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार का गांव में 17 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसको लेकर पहले खेत पर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। बाद में जब सभी लोग घर लौट आए, तभी स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधियों ने घर पर धावा बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो से तीन से चार की संख्या में लोग उतरते हैं और लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से हमला शुरू कर देते हैं। हमले में पूर्व मुखिया समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि पहले खेत पर उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर यह हमला किया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से बेखौफ होकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर हमला किया, उससे लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार अमरौर के पूर्व मुखिया है।0
0
Report
Advertisement
नवनिर्मित थाना कोतवाली देहात का कार्य संचालन का हुआ शुभारंभ
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। नवनिर्मित थाना कोतवाली देहात का कार्य संचालन का हुआ शुभारंभ, सदर MLA राजेंद्र मौर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने किया पूजन अर्चन, MLA जीतलाल पटेल, ASP पूर्वी आलोक कुमार, ASP पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ रहे मौजूद,0
0
Report
हजारीबाग एसीबी ने विभाग के लाइनमैन को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Koderma, Jharkhand:बिजली विभाग के एक कर्मी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मी का नाम सुनील कुमार है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में बतौर लाइनमैन कार्यरत है। मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता डोमचांच के सपही निवासी राजू यादव ने बताया कि डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नीरू पहाड़ी के समीप उनका एक ऐश ब्रिक्स का प्लांट था, जिसको लेकर उन्होंने कुछ वर्षों पहले एक कमर्शियल बिजली का कनेक्शन लिया था। गत वर्ष इन्होंने अपना प्लांट बंद कर दिया और बिजली कनेक्शन कटवाने और सिक्योरिटी मनी वापस लेने हेतु झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें सिक्योरिटी मनी वापस लेने हेतु कई बार चक्कर लगाने पड़े। इस दौरान उनकी मुलाकात कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन सुनील से हुई। उन्होंने सुनील से सारी बातें बताई। सुनील के द्वारा कनेक्शन रद्द करने तथा सिक्योरिटी मनी वापस करने के एवज में उनसे 15 हजार रुपए की मांग की गई। लेकिन, राजू इस काम के पैसे नहीं देना चाहता था। इसलिए उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग से की। छानबीन और मामले की पुष्टि के एसीबी की टीम गुरुवार को झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय के पास पहुंची और सुनील को 5 हजार रुपए घुस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके पश्चात एसीबी की टीम सुनील को अपने साथ हजारीबाग ले गई।0
0
Report
भीम बांध सोनरवा में नल जल योजना एक महीने से बंद, ग्रामीणों ने किया विरोध
Munger, Bihar:भीम बांध स्थित सोनरवा गांव में एक महीने से नल जल योजना बंद नदी के पानी पीने को ग्रामीण मजबूर विभाग मौन, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगटा पंचायत अंतर्गत पर्यटन स्थल केंद्र भीम बांध का क्षेत्र वार्ड संख्या 12 सोनरवा गांव में बीते एक माह से नल जल योजना बंद होने से ग्रामीणों के समक्ष शुद्ध पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण नदी की पानी लाकर अपना प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं की है। गुरुवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन पानी टंकी के समझ की। 300 आबादी वाले यह गांव शुद्ध पेयजल को तरस रहा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विधानसभा क्षेत्र कि यह हाल है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण एवं वार्ड सदस्य संतन कुमार सिंह ने बताया कि हमने नल जल योजना के शिकायत डीसीसी पर की है लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण सुमित कोड़ा, राशि कोड़ा, जितिया देवी, किरण देवी, सुमन देवी, जय मंती देवी, माला देवी आदि ने बताया कि हम लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा भीम बांध नदी से पानी लेकर हम लोग आते हैं तब घरों के प्यास बुझ पा रही। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जब यह हाल है तो अन्य जगहों की क्या बात है। इधर पूछे जाने पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एसडीओ तपेश्वर साफी ने बताया कि सोनरवा गांव में सोलर पैनल से नल जल योजना की सप्लाई होती है। झारखंड के रांची से मिस्त्री को बुलाया गया है। एक-दो दिन के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बिजली संकट से परेशान ग्रामीण पहुंचे डीएम आवास, एसडीएम ने सुनी फरियाद
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बिजली व्यवस्था से परेशान बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुवार को जिलाधिकारी आवास पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायत की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार बिजली संकट के चलते दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
धनबाद के लोयाबाद में आजसू-राम रहीम सेना भिड़ंत, गोलीबारी और 9 गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को आजसू और राम रहीम सेना समर्थकों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। घटना में दो लोग गोली लगी जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोली और छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन जब्त किया हैं। गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी दी कि पुलिस को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई थी और छह चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले, जिनके शीशे टूटे हुए थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना में किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी है, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कार से ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन और पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर लोयाबाद थाना में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमीत महतो समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उत्तर प्रदेश: अनुपमा कौशिक वरमा व नरेंद्र शुक्ल को दो नए VCs नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश- अनुपमा कौशिक वर्मा को VC मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का VC बनाया गया !! नरेंद्र शुक्ल को JCU बलिया का VC बनाया गया !!0
0
Report
Advertisement
43 डिग्री तापमान ने श्रीगंगानगर में हीट स्ट्रोक खतरा बढ़ा दिया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में तापमान 43 डिग्री पार भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। श्रीविजयनगर के बाजार सूने नजर आए, लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए नागरिक ठंडा पानी, नींबू पानी और शिकंजी का सेवन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सावधानी बरतने और धूप में अधिक समय न बिताने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से 2 जून तक नौंतपा शुरू होगा; अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
टोडारायसिंह-टोंक में विद्युत ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से आग, किसानों के खेत जलकर राख
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक उपखंड क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं निरंतर जारी, लांबा कला पंचायत के सदापुरा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूचना पर टोडारायसिंह एवं टोंक से पहुंची दमकल गाड़ियां, घटना में करीब आधा दर्जन किसानों के बाड़ों में रखा भूसा, कृषि उपकरण एवं सिंचाई के हस्ती पाइप जलकर हुए राख, विद्युत निगम की लापरवाही पड़ी ग्रामीणों को भारी, फायर इंचार्ज टोडारायसिंह दिलखुश मार्शल ने दी जानकारी0
0
Report
कोटगेट-सांखला रेल फाटक के अंडरब्रिज से शहर में राहत की उम्मीद
Bikaner, Rajasthan:कोटगेट और सांखला रेल फाटक समस्या समाधान को लेकर बड़ी बैठक, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में हुई अहम चर्चा, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने रखे अपने सुझाव, संभागीय आयुक्त कार्यालय में बीडीए, यातायात विभाग और निर्माण एजेंसी के अधिकारी रहे मौजूद, अंडरब्रिज निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पर हुआ मंथन, बैठक में फैसला-अंडरब्रिज का लेआउट प्लान किया जाएगा सार्वजनिक, आमजन को दी जाएगी पूरी जानकारी, प्रशासन बोला - अंडरब्रिज से बढ़ेगी सुविधा, कम होगी परेशानी, जनजागरूकता और भरोसा बनाने के लिए बनाई जाएगी विशेष कार्ययोजना।0
0
Report
Advertisement
