212207
कौशांबी में मोहर्रम से पहले शिया समुदाय ने किया रक्तदान
Manjhanpur, Uttar Pradesh:मंझनपुर तहसील के करारी कस्बे में हुसैनी ग्रुप द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिया समुदाय के युवाओं ने 25 यूनिट रक्त दान किया। आपको बता दें कि यह पहल न केवल जरूरतमंदों की मदद करेगी, बल्कि समाज में एकता का संदेश भी देगी। साथ ही समुदाय का मानना है कि यह कार्य इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में बारात के रास्ते में हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बारात के रास्ते में हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल। पहली घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बारात जा रहे तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र निवासी सुनील महतो के रूप में हुई है। वह टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे और उनके पांच बच्चे हैं। दूसरी घटना मदूदाबाद की है, जहां भोला सदा नाम के व्यक्ति अपनी ससुराल जा रहे थे और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके तीन बच्चे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।0
0
Report
उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अस्पतालों का दौरा कर स्थिति सुधारे जाने का दावा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों के दौरे कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद सुबह आए दिन सरकारी अस्पतालों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में वह दौरा कर रहे हैं अस्पतालों की स्थिति क्या है और किस तरह से सरकारी मशीनरी कम कर रही है इसको ठीक तरह से जांचने के लिए धरातल पर उतरना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की कई जगह अगर खामी नजर आ रही है तो उनको ठीक किया जा रहा है। सरकार की यही कोशिश है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर हों। बाइट सुबोध उनियाल स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
सूरजपुर: पर्री की बंद राइस मिल के गोदाम में भीषण आग, लाखों का बारदाना खाक Massive Fire Erupts in Clo
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्री गांव स्थित बंद संदीप एग्रो एजेंसी की राइस मिल में बीती रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। बारदानों से भरे दो गोदाम आग की चपेट में आकर खाक हो गए। लाखों बोरे बारदाना जलने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सूचना पर सरगुजा और कोरिया से पहुंचीं 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
हरदा में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी विवाद के बाद छह घायल, भाजपा नेता समेत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर हुआ विवाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 6 लोगों के साथ मारपीट, छिदगांव मेल में खरीदी केंद्र पर हुआ दोपक्ष में जमकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संतोष पाटिल हुए घायल इलाज हेतु अस्पताल में किया गया भर्ती पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, टिमरनी पुलिस ने मामले को देखते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है टिमरनी की सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है साथी तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है,0
0
Report
बागोर में मोर शिकार के तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे में लिया
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – बागोर, मांडल मांडल। बागोर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जोरापुरा चौराहे पर ग्रामीणों ने खेतों की ओर से आ रहे तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कट्टे में तीन मृत मोर मिले, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला गौरक्षक प्रमुख भीमराज वैष्णव ने बताया कि ग्रामीणों को युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिस पर उन्हें रोककर जांच की गई। कट्टे में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिलने के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और सूचना देकर बागोर पुलिस को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक शिकार कर मोरों को ले जा रहे थे। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बाद में पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवकों के नाम पेंटर और कालू सहित तीन जनों के बताए जा रहे हैं, जो बागोर क्षेत्र की आमली कॉलोनी निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
माण्डलगढ़ खाचरोल में खेतों की आग भड़की; देर रात तक दमकल प्रयास जारी
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़ क्षेत्र के खाचरोल गाँव के पास बीती रात खेतों में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों को देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. रात में तेज हवा चलने के कारण गांव की बस्ती की ओर आग की रफ्तार बढ़ते देख लोग दहशत में आ गए. बतया जा रहा है कि खेतों में पड़े गेहूं की फसल के भूसे और घास में लगी आग करीब 300 बीघा इलाके में फैल गई. इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधन से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हवा की रफ्तार से आग बढ़ती जा रही थी. सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं. माण्डलगढ़ से आई नगर पालिका की मिनी दमकल भी नाकाम हो गई. माण्डलगढ़ थाना प्रभारी ने भीलवाड़ा से और दमकल वाहन बुलाए, देर रात तक पुलिस के जवान और ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुटे रहे.0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में विधायक के आरोपों के बाद सहायक अभियंता निलंबित, जांच शुरू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र से विधायक धनेश अदलखा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नगर निगम के सहायक अभियंता संजय बंसल को निलंबित कर दिया गया है। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि सलोनी शर्मा आगामी 10 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इसही बैठक के दौरान सहायक अभियंता संजय बंसल पर कई आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर, नगर निगम और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि संजय बंसल कहीं राजनीतिक खींचतान का शिकार तो नहीं हुए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।0
0
Report
हमीरपुर थाने के भीतर घुसकर ग्रामीणों ने चालक की पिटाई, परिजनों के हंगामे से बवाल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-थाने के अंदर घुसकर ग्रामीणों का हमला, थाने में घुसकर लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की, चालक को थाने से बाहर निकालने के प्रयास में परिजनों ने थाने में घुसकर हंगामा काटा, ट्रक की टक्कर से मामा की शादी में शामिल होने आए बच्चे की हुई थी मौत, बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बवाल काटा, थाने में घुसकर हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुस्करा थाना परिसर का मामला。0
0
Report
जालौन में बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, चाचा-भतीजा घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगने से हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में कराया गया भर्ती, भतीजे की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
जालौर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, सुंधा माता के दर्शन से शुरुआत
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा-भीनमाल इनफॉर्मर--उतमगिरी इनफॉर्मर कोड-412220 फोनों--9413134696 लोकेशन-भीनमाल #Jalore : जसवंतपुरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जालौर दौरा गांव पंसेरी से ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सुंधा माता पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री ने सुंधा माता के किए दर्शन, सुंधा माता की विशेष पूजा अर्चना खुशहाली की की गई कामना, ट्रस्ट की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा का किया गया स्वागत, इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित साथ में मौजूद0
0
Report
मलसीसर में किशोर रजत पर हमला: छह आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया
Sri Ganganagar, Rajasthan:मलसीसर गांव में किशोर रजत के साथ हुई जानलेवा मारपीट के छहों आरोपितों की बुधवार पुलिस थाना से परेड निकालकर न्यायालय व राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना व पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रजत शर्मा प्रकरण में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए परिचालक हरपाल व राकेश जाट निवासी मलसीसर, रोहिताश जाट निवासी कलाना को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपितों को 15 मई तक रिमांड पर भेज दिया । जबकि इससे पहले गिरफ्तार व रिमांड पर चल रहे आरोपित भगवानाराम जाट , मानसिंह सुथार ,प्रदीप जाट, निवासी मलसीसर का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस प्रकरण में सभी आरोपितों को पुलिस थाना से पैदल ही न्यायालय व राजकीय उप जिला चिकित्सालय के लिए लेकर पुलिस टीम रवाना हुई। ज्ञातव्य रहे कि 8 मई 2026 को पीड़ित जितेन्द्र कुमार पुत्र बालकिशन ब्राहम्ण निवासी मलसीसर पुलिस थाना भादरा ने उपस्थित थाना होकर मामला दर्ज कराया था कि उसका लड़का रजत शर्मा शुक्रवार को दोपहर बस में सवार होकर अपने गांव मलसीसर आ रहा था, किराया देने के बावजूद बस कंडक्टर हरपाल ने टिकट नहीं दी। टिकट मांगने पर कंडक्टर हरपाल गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान बस में सवार गांव के ही भगवानाराम महिया भी रजत से उलझ गया और हाथापाई करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन आरोप है कि भगवानाराम ने गांव में फोन कर अपने साथियों को बुला लिया ओर मलसीसर बस स्टैंड पर आरोपितों ने बस के आगे वाहन लगाकर बस रुकवाई और रजत को नीचे उतार लिया, इसके बाद भगवानाराम, राकेश, प्रदीप, मानसिंह खाती सहित अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में रजत के चेहरे, आंख, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं तथा चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है। भादरा पुलिस ने प्रकरण की जांच करते समय जिला पुल में चालक पद पर कार्यरत मुख्य आरोपित भगवानाराम के घर से एक निजी कार जिस पर तहसीलदार कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नेम प्लेट वाली कार को जब्त किया है। आरोपित इस नेमप्लेट वाली कार को लेकर निकलता था।पुलिस प्रशासन की ओर से राजकीय कर्मचारी मुख्य आरोपित भगवानाराम व बस परिचालक हरपाल के विरुद्ध दुराचरण को लेकर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।0
0
Report
चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज चतरा : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक जनार्दन पासवान ने ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि 60 बेड का यह अत्याधुनिक अस्पताल सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस है। इसके शुरू हो जाने से अब चतरा और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी और जिले में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। इस अस्पताल को जल्द ही आयुष्मान भारत योजना तथा असाध्य रोग योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज में आर्थिक राहत मिल सके। अस्पताल उद्घाटन के बाद मंत्री ने चतरा परिसदन सभागार में खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की। बैठक में जनवितरण प्रणाली, पैक्स, राशन वितरण, धोती-साड़ी वितरण सहित विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में नियमित निगरानी और शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की स्थिति और मैनपावर की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजनों को बेहतर और सुलभ उपचार सुनिश्चित किया जा सके। चतरा आगमन पर मंत्री का स्वागत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। पूरे दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में तेज रफ्तार टक्कर से युवक की मौत
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक निजी हॉर्लिक्स कर्मी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव के समीप का है。 मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी स्वर्गीय प्रकाश रजक के पुत्र अशोक कुमार रजक के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अशोक कुमार रजक एक निजी हॉर्लिक्स कंपनी में कार्यरत था और कंपनी के काम से बेगूसराय से खगड़िया गया हुआ था। बताया जा रहा है कि काम समाप्त कर वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस बेगूसराय लौट रहा था। तभी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक कुमार रजक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं हादसे के बाद बुलेट चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट को भी अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा का सुंधा माता मंदिर दौरा, दर्शन के साथ खुशहाली की कामना
Jalore, Rajasthan:जालोर दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा सुंधा माता मंदिर पहुंचे सीएम मंदिर में कर रहे पूजा अर्चना गांव पंसेरी से ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सुंधा माता पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री ने सुंधा माता के किए दर्शन, सुंधा माता की विशेष पूजा अर्चना खुशहाली की की गई कामना, ट्रस्ट की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा का किया गया स्वागत, इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित साथ में मौजूद0
0
Report
झुंझुनूं के डूमोली खुर्द में पेड़ से बांधकर युवक की मारपीट video वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं के डूमोली खुर्द का 'तालिबानी' बर्बरता का वीडियो वायरल डूमोली खुर्द गांव में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा रास्ते को लेकर युवक को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट परिजनों की सूचना पर सिंघाना पुलिस ने युवक को छुड़वाया गंभीर हालत में घायल युवक झुंझुनूं बीडीके अस्पताल रेफर रोहिताश समेत 6 लोगों के खिलाफ दी रिपोर्ट, जांच शुरू घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द गांव में रास्ते को लेकर एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। आरोप है कि एक युवक को बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया गया और करीब तीन घंटे तक बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने ही घायल युवक को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि डूमोली खुर्द निवासी राहुल अपने प्लॉट में लगी पेड़-पौधों को पानी देने गया था। इसी दौरान पड़ोसी रोहिताश ने उसे अपने घर बुलाया और रास्ते को लेकर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि राहुल ने प्लॉट के बीच से रास्ता देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद रोहिताश और उसके परिवार के सदस्य गुस्से में आ गए और राहुल को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने राहुल के साथ करीब तीन घंटे तक मारपीट की। जब घटना की सूचना परिजन को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने घर का गेट नहीं खोला और युवक को नहीं छोड़ा। इसके बाद परिजनों ने सिंघाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर सिंघाना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं के राजकीय भगवानदास खेतान जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने रोहिताश, प्रेम, इंद्रजीत, सरोज, कंचन और उदयसिंह के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। बाइट : राहुल, पीड़ित0
0
Report
Advertisement
