मंझनपुर रोडवेज बस डिपो के संचालन को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
Kaushambi, Uttar Pradesh:मंझनपुर रोडवेज बस डिपो के सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में अपर क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिपो की समुचित व्यवस्था, कार्यशाला के संचालन और मंझनपुर बस डिपो से नियमित 50 रोडवेज बस चलाने जैसी मांगों पर चर्चा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रोडवेज का संचालन सुचारू रूप से नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
