कौशांबी में चोरी के सामान के साथ 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kaushambi, Uttar Pradesh:कौशांबी के कस्बा सिराथू के सैनी कोतवाली क्षेत्र में दुकान से सोलर पैनल चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के सम्बंध में पुलिस ने 24 जून की रात 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सैनी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंकित पुत्र विनोद पटेल, सुल्तान सिंह पुत्र लाल सिंह, राज कुमार पुत्र होरी लाल, और विजय सिंह पुत्र ब्रजमोहन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे चोरी के 3 सोलर पैनल बरामद किए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
